यूनाइटेड किंगडम में अंग दान के लिये नया कानून | 06 Aug 2018

चर्चा में क्यों?

हाल ही में यूनाइटेड किंगडम (UK) की सरकार ने अंग और ऊतक दान करने के लिये अपने वर्तमान कानून में परिवर्तन की योजना बनाई है। यह नया कानून देश में भारतीय मूल के लोगों के लिये तत्काल अंगों की आवश्यकता का समाधान करेगा।

प्रमुख बिंदु

  • अंग और ऊतक दान के लिये प्रस्तावित यह प्रणाली स्वतः सहमति पर आधारित है।
  • इस कानून में प्रत्येक वयस्क को तब तक स्वाभाविक रूप से एक अंगदाता के रूप में स्वीकार किया गया है जब तक कि उस व्यक्ति विशेष ने इस संबंध में अपनी असहमति नहीं दर्ज की है।
  • इंग्लैंड में अश्वेत, एशियाई और अल्पसंख्यक समुदाय (BAME) के लोगों की मदद हेतु एक अभियान के रूप में सन 2020 से इस कानून के प्रभावी होने की उम्मीद है।
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों में निम्न अंग दान के कारण होने वाली मौतों की संख्या काफी अधिक है।
  • एनएचएस के रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले साल 1.9% भारतीयों के साथ केवल 7% दाता BAME पृष्ठभूमि से संबंधित थे। जबकि अंग दान की प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों में मरने वाले में 21% लोग BAME पृष्ठभूमि से संबंधित थे।