आदिवासी एटलस | 24 Jul 2018

चर्चा में क्यों?

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में जनजातीय आबादी के लिये जनजातीय एटलस का अनावरण किया है। ओडिशा सरकार ने दावा किया है कि यह देश में अपनी तरह का पहला संकलन है।

प्रमुख बिंदु:

  • ओडिशा जनजातीय एटलस तैयार करने वाला देश का पहला राज्य है।
  • इस एटलस में जनजातीय आबादी की जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी संकलित है। 
  • जनगणना 2011 के अनुसार, मध्य प्रदेश के बाद ओडिशा देश में दूसरा सबसे अधिक जनजातीय आबादी वाला राज्य है।
  • राज्य की जनजातीय आबादी मुख्य रूप से मलकानगिरी, मयूरभंज, रायगदा, नबरंगपुर, कंधमाल, कोरापुट, क्योंझर और गजपति ज़िलों में पाई जाती है।