Rapid Fire करेंट अफेयर्स (26 October) | 26 Oct 2019

1. उत्तर प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत

  • 25 जून को उत्तर प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना की शुरुआत की गई।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लॉन्च की।
  • इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना है।
  • इस योजना के अंतर्गत जिस परिवार में कन्या जन्म लेगी उस परिवार को 15 हज़ार रुपए दिये जाएंगे।
  • हर ज़िले की करीब 500 बालिकाओं को इसका लाभ मिलेगा।
  • हर परिवार से अधिकतम दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  • योजना में लाभार्थियों को बेटी के जन्म लेने से लेकर उसके स्नातक होने तक सरकार प्रोत्साहन स्वरूप छह चरणों में कुल 15 हज़ार रुपए की राशि प्रदान करेगी।

2. सोवा-रिग्पा चिकित्सा पद्धति

  • लेह (लद्दाख) में 25 अक्तूबर को चौथा आयुर्वेद दिवस आयोजित किया गया।
  • राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित इस समारोह में लाद्दख के विभिन्न भागों से आए सोवा-रिग्पा चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।
  • इस दिवस की थीम ‘सभी दीर्घायु हों’ रखी गई थी।
  • ‘सोवा-रिग्‍पा’ को सामान्यतः आमची चिकित्सा पद्धति के रूप में जाना जाता है, जो कि विश्‍व की प्राचीनतम, जीवंत एवं सुप्रलेखित चिकित्‍सीय परंपराओं में से एक है।
  • इस पद्धति का तिब्बत, मंगोलिया, भूटान, चीन के कुछ क्षेत्रों, नेपाल, भारत के हिमालयी क्षेत्रों और पूर्व सोवियत संघ के कुछ क्षेत्रों में अभ्यास किया जाता है।
  • इस चिकित्सा परंपरा की उत्‍पत्‍ति‍ के विषय में भिन्‍न-भिन्‍न विचार हैं। कुछ विद्वानों का मानना ​​है कि यह भारत से उत्पन्न हुई है, कुछ लोग कहते हैं कि चीन से और अन्य लोग इसे तिब्बत से उत्पन्न मानते हैं। ‘सोवा-रिग्‍पा’ जुंग-वा-न्गा (संस्कृत- पंचमहाभूत) एवं न्गेपा-सुम (संस्‍कृत- त्रिदोष) के सिद्धांतों पर आधारित है।

3. उत्‍तर प्रदेश में अब डायल 112

  • 26 अक्तूबर से प्रचलित आपात सेवा नंबर डायल 100 से बदलकर 112 हो गया है। राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस नए नंबर की सेवा की शुरूआत की।
  • हेल्‍पलाइन नंबर 112 पुलिस, अग्निशमन, महिला सहायता और एम्‍बुलेंस सेवाओं के लिये उपलब्‍ध होगा।
  • विदित हो कि कई राज्‍य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों में हेल्‍पलाइन नंबर 112 को आपात सेवाओं के लिये पहले ही अपनाया जा चुका है।
  • इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) के तहत इसे लागू किया गया है। अभी तक देश में पुलिस के लिये 100, स्वास्थ्य सेवाओं के लिये 108, अग्निशमन सेवाओं के लिये 101, महिला हेल्पलाइन के लिये 1091 और 181, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिये 1098 नंबर काम कर रहे हैं।
  • इन सभी को 112 के अंतर्गत लाया गया है यानी 112 डायल कर आप किसी भी इमरजेंसी सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
  • राज्य में फिलहाल डायल 100 की सेवाएँ जारी रहेंगी और जब लोग नए नंबर के इस्‍तेमाल के अभ्‍यस्‍त हो जाएंगे तब डायल 100 को धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा।
  • नया नंबर आपात स्थितियों में तुरंत सेवाएँ उपलब्‍ध कराएगा।
  • प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार ने वर्ष 2016 में डायल 100 को तत्‍काल सहायता सेवा के रूप में शुरू किया था।

4. भारतीय पर्यटकों को ब्राज़ील जाने के लिये वीज़ा ज़रूरी नहीं

  • भारत के लोगों के लिये आने वाले समय में ब्राज़ील में प्रवेश के लिये वीज़ा की ज़रूरत नहीं होगी।
  • ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने चीन और भारतीय पर्यटकों को अब ब्राज़ील में प्रवेश के लिये वीज़ा की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।
  • शुरुआत में इसके लिये दूसरे पक्ष की ओर से छूट की शर्त नहीं होगी।
  • विदित हो कि ब्राज़ील सरकार अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कनाडा के नागरिकों को लघु अवधि की पर्यटन और व्यापार यात्राओं के लिये वीज़ा की छूट दे रही है।
  • अब इस सूची में अगले देश भारत और चीन होंगे। चीन की आबादी 1.39 अरब और भारत की 1.3 अरब है।
  • भारत और चीन दोनों ब्रिक्स के सदस्य हैं। ब्रिक्स के तीन अन्य देश ब्राज़ील, रूस और दक्षिण अफ्रीका हैं।

5. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को मिले नए राज्यपाल

  • एक महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम में केंद्र सरकार ने गुजरात कैडर के IAS अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया है।
  • राधाकृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • जम्मू-कश्मीर के निवर्तमान राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।
  • विदित हो कि 31 अक्तूबर से विशेष राज्य से हट कर जम्मू-कश्मीर व लद्दाख नए केंद्रशासित प्रदेश होंगे।
  • केंद्र सरकार ने इस वर्ष 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को तीन केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था।
  • गिरीश चंद्र मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में मुख्यमंत्री रहने के दौरान मुख्य सचिव रहे हैं।
  • इसके अलावा रिटायर्ड IPS अधिकारी दिनेश्वर शर्मा को केंद्रशासित लक्षद्वीप का प्रशासक बनाया गया है।
  • केरल कैडर के वर्ष 1976 बैच के अधिकारी अधिकारी भारतीय खुफिया ब्यूरो (IB) के प्रमुख भी रह चुके हैं।