डेली अपडेट्स

Rapid Fire करेंट अफेयर्स (17 October) | 17 Oct 2019 | विविध

1. चीन-नेपाल के बीच 20 समझौते

क्षेत्र में लगातार बढ़ता जा रहा चीनी प्रभाव


2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार

अब तक यह पुरस्कार स्वामी रंगनाथनदा, अरुणा आसफ अली, पी.एन. हक्सर, एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी, डॉ. विशम्भरनाथ पांडे, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, डॉ. शंकर दयाल शर्मा, प्रख्यात वैज्ञानिक सतीश धवन, एम.एस. स्वामीनाथन, महाश्वेता देवी, गुलज़ार, ए.आर. रहमान सहित कई प्रमुख हस्तियों को दिया जा चुका है।


3. वज्र-प्रहार

गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय सेना का एक दस्ता 'युद्ध अभ्यास 2019' के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिये अमेरिका गया हुआ था। इस संयुक्त युद्धाभ्यास को वाशिंगटन डीसी के पास स्थित जॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में आयोजित किया गया था। इसके कई संस्करणों का आयोजन भारत में पहले ही हो चुका है। यह अभ्यास 18 सितंबर तक चला था जिसमें साझा युद्ध-कौशल, आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई और आपसी समन्वय पर जोर दिया गया था।