Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 06 जून, 2020 | 06 Jun 2020

रूसी भाषा दिवस 

प्रतिवर्ष 6 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा रूसी भाषा दिवस मनाया जाता है। रूसी भाषा दिवस को अलेक्सांद्र पुश्किन के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। वह एक रूसी कवि थे और उन्हें आधुनिक रूसी साहित्य का जनक माना जाता है। फरवरी 2010 में सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद को मनाने के लिये  संयुक्त राष्ट्र ने भाषा दिवस का शुभारंभ किया गया। संयुक्त राष्ट्र, भाषा दिवस संगठन की 6 आधिकारिक भाषाओं को संरक्षित करता है। संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेजी, अरबी, चीनी, स्पेनिश, रूसी और फ्रेंच हैं।

TULIP इंटर्नशिप कार्यक्रम 

4 जून, 2020 को आवास और शहरी विकास मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ‘TULIP’ नामक एक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम को नए इंजीनियरिंग स्नातकों के लिये लॉन्च किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत, उन्हें भारत में 4,400 शहरी स्थानीय निकायों और 100 स्मार्ट शहरों के साथ काम करने के अवसर मिलेंगे। इंटर्नशिप एक वर्ष के लिये आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल हितों के क्षेत्र वित्तपोषण, शहरी नियोजन, पर्यावरण नियोजन, स्वच्छता और बुनियादी ढाँचे, पर्यावरण इंजीनियरिंग हैं। यह कार्यक्रम भारत को कई सरकारी योजनाओं को लागू करने में अपनी जनशक्ति की कमी की समस्या को हल करने में मदद करेगा।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम


वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने घोषणा की है कि वह ‘द ग्रेट रिसेट’ (The Great Reset) थीम के तहत दावोस में अपने अगले शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। फोरम ने शिखर सम्मेलन को ‘अ यूनिक ट्विन समिट’ (A Unique Twin Summit) नाम दिया है। विश्व आर्थिक मंच का 51 वाँ वार्षिक शिखर सम्मेलन विभिन्न वैश्विक नेताओं, नागरिक समाज और बहु-​​हितधारकों को एकत्रित करेगा। इस शिखर सम्मेलन की योजना दुनिया भर के लाखों युवाओं को आकर्षित करना और उन्हें नेताओं के साथ चर्चा करने के लिये एक शक्तिशाली वर्चुअल हब उपलब्ध करवाना है। विदित है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 1971 में क्लाउस श्वाब (Klaus Schwab) के द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में स्थित है। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, यह संगठन अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करता है।