प्रीलिम्स फैक्ट्स : 10 नवंबर, 2018 | 10 Nov 2018

सिमबेक्स 2018 (SIMBEX18)

भारत और सिंगापुर की नैासेना के बीच संयुक्‍त द्विपक्षीय अभ्‍यास-सिमबेक्स 10 से 21 नवंबर, 2018 के बीच अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जाएगा। यह सिमबेक्स की 25वीं वर्षगांठ होगी।

      • इससे पहले दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास दक्षिणी चीन सागर में मई 2017 में आयोजित किया गया था।
      • इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिये दोनों देशों की नौसेनाओं ने अभ्यास क्षेत्र की भौगौलिक सीमाओं को विस्तार दिया है।
      • भारत और सिंगापुर के बीच 1994 से शुरू हुए संयुक्त नौसैनिक अभ्यास का इस बार का संस्करण सबसे बड़ा होगा।
      • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व रणवीर श्रेणी का विध्वंसक पोत रणविजय, आईएनएस सतपुड़ा, आईएनएस सहयाद्रि, आईएनएस कदमत, आईएऩएस कीर्च, आईएनएस सुमेधा और आईएनएस सुकन्या कर रहे हैं।
      • इन विध्वंसक पोतों के काफिले के साथ ही सिंधु घोष श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस शक्ति और आईएनएस सिंधु कीर्ति भी शामिल रहेंगी।
      • नौसैनिक अभ्यास में समुद्री गश्ती विमान डॉर्नियर 228, पी81, एमके132 हॉक और यूएच3एच तथा चेतक हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे।
      • शुरूआती चरण में बंदरगाह स्तर पर इसका आयोजन अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्टब्लेयर में किया जाएगा।
      • इसके बाद समुद्री क्षेत्र में अभ्यास की शुरूआत अंडमान सागर में होगी।
      • बंदरगाह स्तर पर अभ्यास का दूसरा चरण विशाखापत्तनम में आयोजित किया जाएगा।
      • समुद्री क्षेत्र में अभ्यास का अंतिम चरण बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जाएगा।

पृष्ठभूमि

    • भारत और सिंगापुर के बीच नौसैनिक सहयोग की शुरूआत 1994 में हुई थी, जब सिंगापुर नौसेना के जहाजों ने भारतीय नौसेना के साथ प्रशिक्षण आरंभ किया था।
    • मुख्यतः एंटी सबमरीन वॉर फेयर के रूप में शुरू हुआ यह सहयोग अब और ज्यादा व्यापक हो चुका है। हाल के वर्षों में इसमें विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर आधुनिक अभ्यास भी शामिल हो चुके हैं।