नोएडा की एक फर्म ने इसरो स्पेस मिशन के लिये ताप प्रतिरोधी फिल्म विकसित की | 14 Jul 2018

चर्चा में क्यों?

यूफ्लेक्स (Uflex) कंपनी ने इसरो के अंतरिक्ष यानों के उष्मीय घटकों को निष्क्रिय करने हेतु विशेष धातु की एक फिल्म विकसित की है, जिसका उपयोग अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिये किया जा सकता है।

यूफ्लेक्स क्या है?

  • यह भारत की सबसे बड़ी लचीले पैकेजिंग पदार्थों की एक कंपनी है।
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, रूस, सीआईएस देशों, दक्षिण अफ्रीका और अन्य अफ्रीकी देशों में फैले विभिन्न उद्योग क्षेत्रों की सभी लचीली पैकेजिंग आवश्यकताओं के लिये एक स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करती है।
  • यह मध्य पूर्व और दक्षिण एशियाई देशों की पैकेजिंग आवश्यकताओं की आपूर्ति करता है।
  • इसका मुख्यालय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के नोएडा में स्थित है।

प्रमुख बिंदु

  • छह महीने में विकसित इस फिल्म को इसरो के विनिर्देशों के आधार पर निर्मित किया गया है।
  • 8 माइक्रोन की मोटाई वाले इस एल्युमिनेज्ड पॉलिएस्टर फिल्म का परीक्षण बंगलुरू में इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि एल्युमिनिज्ड पॉलिएस्टर सामग्री का उपयोग अंतरिक्ष में आयनित कणों द्वारा अत्यधिक उच्च तापमान और बमबारी से अंतरिक्ष यान के घटकों की सुरक्षा के लिये किया जाता है।
  • यूफ्लेक्स ने इस फिल्म का विकास कर इसरो के स्वदेशीकरण के प्रयास और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में सहयता की है।