निएंडरथल समूह में और नज़दीक से शिकार करते थे : अध्ययन | 27 Jun 2018

चर्चा में क्यों?

हाल ही में जर्मनी में प्राप्त प्रागैतिहासिक पशु अवशेषों के विश्लेषण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निएंडरथल प्रबुद्ध और सामूहिक रूप से शिकार करने की रणनीतियों में सक्षम थे। इससे पहले इस प्रारंभिक मानव के बारे में यह माना जाता था कि वे जीवों को दूर से कठोरतापूर्वक मारते थे। 1,20,000 वर्ष पुरानी पाई गई हिरण की हड्डियों पर बने “कट मार्क” या "हंटिंग लेसन” (घाव) इस बात का प्रमाण है। जर्नल नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन के एक अध्ययन के मुताबिक निएंडरथल शिकार का पीछा कर उसे भाले से नज़दीक से मारते थे।

महत्त्वपूर्ण बिंदु 

  • माइक्रोस्कोपिक इमेजिंग और बैलिस्टिक प्रयोगों ने आघात के प्रभाव को पुन: उत्पन्न करने की पुष्टि की है, ये लकड़ी के भाले को कम संवेग के साथ प्रयोग करते थे।
  • इस अध्ययन से पता चलता है कि निएंडरथल जानवरों पर बहुत करीब से और ज़ोर से भाले से वार करते थे।
  • अध्ययन के अनुसार, शिकार करने के दौरान इस तरह के एक टकरावपूर्ण तरीके में सावधानीपूर्वक योजना बनाने और छुपने तथा शिकारियों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है।
  • 300,000 साल पहले यूरोप में निएंडरथल पाए जाते थे। 30,000 साल पहले उनकी मृत्यु हो गई  और वर्तमान मानव प्रजातियों ने उनका स्थान ले लिया।
  • लंबे समय से यह सोचा गया था कि आधुनिक यूरोपीय और एशियाई लोगों में निएंडरथल डीएनए लगभग 2% है, जो प्रतिस्पर्द्धा करने के लिये पर्याप्त रूप से सक्षम नहीं थे और उनमें प्रतीकात्मक संस्कृति की कमी थी, जो कि आधुनिक मानवों के लिये विशिष्ट रूप से अद्वितीय है।
  • लेकिन हाल के निष्कर्षों ने इस तथ्य का खुलासा किया है कि यह अधिक बुद्धिमान और व्यवहार कुशल प्रजाति थी।
  • उन्होंने कम-से-कम 64,000 साल पहले गुफाओं की दीवारों पर मृतकों को चित्रित किया,  उपकरण बनाए और पशु भित्ति-चित्रों को भी चित्रित किया। होमो सेपियंस यूरोप में 20,000 साल पहले आए।
  • होमिंस (homins)  शब्द का उपयोग शुरुआती मानव प्रजातियों के साथ-साथ हमारे स्वयं के वर्णन के लिये किया जाता है जिन्होंने संभवतः पाँच लाख साल पहले हथियार के साथ शिकार करना शुरू कर दिया था।
  • इंग्लैंड और जर्मनी में 3,00,000 से 4,00,000 वर्ष पुराने लकड़ी के डंडे पाए गए हैं जो भाले के आकार के हैं और उनका प्रयोग शिकार की हत्या करने के लिये किया जाता था, ये सबसे पुराना ज्ञात हथियार है। लेकिन वैज्ञानिकों को अनुमान लगाने के अलावा उनके उपयोग का कोई भौतिक प्रमाण नहीं है।
  • 1980  के दशक के बाद से जर्मनी के नीयूमार्क-नोर्ड  क्षेत्र में खुदाई के दौरान स्तनधारियों की असंख्य हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं  जिनमें लाल हिरण, घोड़े और गो-जातियाँ शामिल हैं।
  • उन्होंने हज़ारों पत्थर की कलाकृतियों को भी बदल दिया है, जो 135,000 और 115,000 साल पहले के एक अंतराहिमानी काल (interglacial period) के दौरान वन पर्यावरण में बढ़ते निएंडरथल की उपस्थिति को प्रमाणित करते थे।
  • अध्ययन के दौरान जाँच में पुरानी हिरण की हड्डियों का पता 20 साल पहले चला था लेकिन नई प्रौद्योगिकियों ने इनके रहस्यों को उद्घाटित करने में मदद की, जैसे- कौन सी चोटें घातक थीं, किस प्रकार का हथियार इस्तेमाल किया गया था और क्या भाले को दूरी से फेंका जाता था या नज़दीक से फेंकने का प्रयास किया जाता था।

निएंडरथल मानव

  • निएंडरथल मानव  होमो वंश का एक विलुप्त सदस्य है। जर्मनी में निअंडर की घाटी में इस आदिमानव की कुछ हड्डियाँ मिली है, इसलिये इसे निएंडरथल मानव का नाम दिया गया है। 
  • इसका कद अन्य मानव जातियों की अपेक्षा छोटा था। यह पश्चिम यूरोप, पश्चिम एशिया तथा अफ्रीका  में रहता था।
  • इसका श्रेणीविभाजन मनुष्य की ही एक उपजाति के रूप में किया जाता है। इसका कद 4.5 से 5.5 फिट तक था। 2007 में किये गए अध्ययनों से यह पता चलता है कि इनके बालों का रंग लाल तथा त्वचा पीली थी।