राष्ट्रीय जलभृत प्रबंधन परियोजना | 12 Dec 2019

प्रीलिम्स के लिये:

राष्ट्रीय जलभृत प्रबंधन योजना

मेन्स के लिये:

राष्ट्रीय जलभृत प्रबंधन योजना के तकनीकी पक्ष

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय भू-जल बोर्ड (Central Ground Water Board- CGWB) देश में भूमि जलस्तर के मापन के लिये ‘राष्ट्रीय जलभृत प्रबंधन योजना’ (National Aquifer Mapping and Management Programme- NAQUIM) लागू कर रहा है।

NAQUIM

NAQUIM के बारे में

  • जल एक राज्य सूची का विषय है अतः देश में जल प्रबंधन के क्षेत्र में भूजल संरक्षण और कृत्रिम जल पुनर्भरण संबंधी पहल करना मुख्य रूप से राज्यों की जिम्मेदारी है।
  • NAQUIM देश के संपूर्ण भूजल स्तर मापन प्रणालियों के मानचित्रण और प्रबंधन के लिये जल शक्ति मंत्रालय की एक पहल है।
  • इस योजना का उद्देश्य सूक्ष्म स्तर पर भूमि जल स्तर की पहचान करना, उपलब्ध भूजल संसाधनों की मात्रा निर्धारित करना तथा भागीदारी प्रबंधन के लिये संस्थागत व्यवस्था करना और भूमि जल स्तर की विशेषताओं के मापन के लिये उपयुक्त योजनाओं का प्रस्ताव करना है।

मानचित्रण की विशेषताएँ

  • देश के विभिन्न भागों में लगभग 25 लाख वर्ग किमी के कुल मानचित्रण योग्य क्षेत्र में से अब तक लगभग 11.24 लाख वर्ग किमी के क्षेत्र के लिये जलभृत प्रबंधन योजना तैयार की जा चुकी है।
  • CGWB और राज्य भू-जल विभागों द्वारा संयुक्त रूप से किये गए भूजल संसाधन मूल्यांकन द्वारा देश में 1186 मूल्यांकित इकाइयों (स्थानों) को अति-शोषित स्थान के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें से लगभग 75% इकाइयों में जलभृत मानचित्रण की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

स्रोत- पीआइबी