कामचटका प्रायद्वीप | 23 Jul 2025

स्रोत:लाइव मिंट

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास, जो एक विवर्तनिक रूप से सक्रिय क्षेत्र है, पाँच भूकंप आए, जिनमें सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई।

  • कामचटका प्रायद्वीप: यह पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। इसके पश्चिम में ओखोटस्क सागर और पूर्व में प्रशांत महासागर तथा बेरिंग सागर हैं।
    • यह प्रायद्वीप प्रशांत और उत्तर अमेरिकी विवर्तनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जिससे यह अत्यंत सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र बन जाता है।
    • यहाँ दो प्रमुख पर्वत शृंखलाएँ हैं — श्रेडिनी (Sredinny) और वोस्तोचनी (Vostochny)। इस क्षेत्र की प्रमुख नदी कामचटका नदी है, जो इसका मुख्य जलमार्ग है।
  • ज्वालामुखीय और भू-तापीय गतिविधि:  कामचटका प्रायद्वीप में कामचटका के ज्वालामुखी स्थित हैं, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं।
    • यहाँ 150 से अधिक ज्वालामुखी हैं, जिनमें से 29 सक्रिय हैं। क्लुचेव्स्कॉय (Klyuchevskoy) इस क्षेत्र का सबसे ऊँचा और सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • जलवायु और पर्यावरण: यह क्षेत्र मुख्य रूप से टुंड्रा जलवायु का अनुभव करता है। कठोर जलवायु के कारण यहाँ जनसंख्या घनत्व बहुत कम है।
    • कुरिल द्वीप समूह कामचटका से लेकर जापान तक फैला हुआ है तथा यह रूस और जापान के बीच एक विवादित क्षेत्र है।

Kamchatka_Peninsula

और पढ़ें: रूस का शिवेलुच ज्वालामुखी