इक्वाडोर और पेरू | 23 Aug 2025

स्रोत: डाउन टू अर्थ

इक्वाडोर और पेरू की स्वदेशी समुदायों ने एक नए तेल समझौते का विरोध किया, यह कहते हुए कि इससे अमेज़न वर्षावनों में वनों की कटाई, नदी प्रदूषण, जैवविविधता की हानि और पारिस्थितिकीय क्षति का खतरा है।

अमेज़न वर्षावन

  • परिचय: अमेज़न वर्षावन विश्व का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन है, जो उत्तरी दक्षिण अमेरिका में अमेज़न नदी बेसिन के लगभग 6.7 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करता है।
    • लगभग 60% वर्षावन ब्राज़ील में है, जबकि शेष क्षेत्र बोलीविया, कोलंबिया, इक्वाडोर, गुयाना, पेरू, सूरीनाम, वेनेज़ुएला और फ्रेंच गुयाना के बीच विभाजित है, जिससे यह विश्व की सबसे बड़ी जल निकासी प्रणाली का निर्माण करता है।
    • यह उत्तर में गुयाना हाइलैंड्स, पश्चिम में एंडीज पर्वत, दक्षिण में ब्राज़ीलियाई केंद्रीय पठार और पूर्व में अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है।
  • पारिस्थितिकीय महत्त्व: यह विश्व के वर्षावनों की कुल मात्रा का आधे से अधिक क्षेत्र कवर करता है तथा जैवविविधता, कार्बन अवशोषण और जलवायु विनियमन के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
  • यद्यपि यह पृथ्वी की सतह का केवल 1% क्षेत्र घेरता है, यह वैश्विक वन्यजीव का लगभग 10% बनाए रखता है, जिसमें नदी डॉल्फिन और विश्व के 70% से अधिक जगुआर के आवास शामिल हैं।

इक्वाडोर

  • इक्वाडोर (राजधानी क्वीटो) पश्चिमी दक्षिण अमेरिका में कोलंबिया और पेरू के बीच स्थित है। भूमध्य रेखा इससे होकर गुजरती है।
  • एंडीज पर्वत शृंखला इक्वाडोर से होकर गुजरती है, जिसमें कोटोपैक्सी सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी है।

पेरू

  • दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित, पेरू (राजधानी – लीमा) प्रशांत महासागर, एंडीज पर्वत और अमेज़न बेसिन को जोड़ता है।
    • यह उत्तर में इक्वाडोर और कोलंबिया, पूर्व में ब्राज़ील तथा दक्षिण में बोलीविया और चिली से घिरा हुआ है।
  • मुख्य जल निकासी में अमेज़न नदी और टिटिकाका झील (विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित नौगम्य झील, जो बोलीविया के साथ साझा की जाती है) शामिल हैं।
    • लगभग 60% पेरू क्षेत्र अमेज़न वन से आच्छादित है।
    • अन्य विशेषताओं में अटाकामा मरुस्थल (दक्षिणी पेरू), नाज़्का रेखाएँ, हम्बोल्ट धारा और एल नीनो शामिल हैं।

और पढ़ें: गैलापागोस द्वीप समूह