चीन की महान दीवार के नीचे से रेल सुरंग | 02 Aug 2017

संदर्भ
चीन अपनी महान दीवार के नीचे से एक रेल सुरंग बना रहा है। इस रेल सुरंग के निर्माण के दौरान सूक्ष्म बिस्फोटक तकनीक का उपयोग किया जायेगा, ताकि निर्माण कार्य से इस महान ऐतिहासिक धरोहर को कोई नुकसान न हो।

प्रमुख बिंदु 

  • चीन 12 किलोमीटर लंबी एक रेल सुरंग बना रहा है, जो इसकी प्रतिष्ठित महान दीवार के नीचे से बीजिंग और झांगजीकौ शहर को जोड़ेगा। झांगजीकौ में बीजिंग के साथ 2022 के शीतकालीन ओलंपिक खेल होने वाले हैं।
  • यह लाइन 350 कि.मी. प्रति घंटे तक उच्च गति की रफ्तार वाली ट्रेनों के लिये तैयार की जा रही है, जो यात्रा के समय को तीन घंटे से घटाकर लगभग एक घंटे कर सकती है। 
  • इस कार्य को 2019 तक पूरा करने का अनुमान है। सुरंग की गहराई चार मीटर से लेकर 432 मीटर तक होगी।

सटीक तकनीक

  • बीजिंग-झांगजीकौ हाई-स्पीड रेलवे लाइन के मुख्य अभियंता लुओ डुहाओ ने बताया कि इस कार्य के लिये सटीक सूक्ष्म बिस्फोटक (माइक्रो ब्लास्टिंग) तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा, जिसका वेग 0.2 सेंटीमीटर प्रति सेकंड है। 
  • यह तकनीक पारंपरिक गोलाबारी विस्फोटों की तुलना में कमज़ोर होती है, जिसमें वेग 5 सेंटीमीटर प्रति सेकंड होता है। इस नई तकनीक से महान दीवार  पर कोई असर नहीं होगा।

पर्यटन केंद्र

  • चीन की महान दीवार  का निर्माण तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से मिंग राजवंश (1368-1644) तक चला था। 
  • Great Wall  इस महान दीवार की लंबाई 21,000 कि.मी. से अधिक है। 
  • प्रत्येक वर्ष चार लाख से अधिक पर्यटक इस महान दीवार की यात्रा करते हैं, क्योंकि यह चीन के पर्यटन अभियान का प्रमुख केंद्र है।