एशियाई विकास आउटलुक-2019 | 04 Apr 2019

चर्चा में क्यों?

हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने एशियाई विकास आउटलुक-2019 प्रकाशित किया है।

प्रमुख बिंदु

  • एशियाई विकास आउटलुक-2019 में एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिये भारत की वृद्धि दर के पूर्वानुमान को 7.6 से कम करके 7.2 प्रतिशत कर दिया है।
  • वित्तीय वर्ष 2017 में वृद्धि दर 7.2 फीसदी थी जो कमजोर कृषि उत्पादन और खपत में वृद्धि, सरकारी खर्चों में कमी के साथ वैश्विक तेल की कीमतों में कमी के कारण 2018 में घटकर 7 फीसदी पर पहुँच गई।
  • वित्त वर्ष 2020-21 में विकास दर 7.3% रहने की संभावना है।
  • ज्ञातव्य है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पहले क्रमशः 7.5% और 7.4% की वृद्धि का अनुमान लगाया था।
  • इसके बावजूद भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा, क्योंकि 2019 में चीन की वृद्धि दर 6.3% रहने का अनुमान है।

एशियाई विकास बैंक (ADB)

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है। इसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 को हुई थी।
  • ADB का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है। इसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • ADB में 67 सदस्य हैं, जिनमें से 48 एशिया-प्रशांत क्षेत्र के हैं।
  • ADB में शेयरों का सबसे बड़ा अनुपात जापान का है।

स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस