प्रिलिम्स फैक्ट्स (14 Mar, 2022)



सिलिप्सिमोपोडी बाइडेनी

हाल ही में मध्य मोंटाना (यूएस) में खोजा गया सिलिप्सिमोपोडी बाइडेनी नामक प्रजाति का एक जीवाश्म वर्तमान ऑक्टोपस के सबसे पुराने-ज्ञात संबंधी का प्रतिनिधित्व करता है, जिसकी 10 भुजाएँ हैं, जिसमें दो अन्य आठ की अपेक्षा दोगुनी लंबी हैं।

  • इसका नाम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के नाम पर रखा गया है।

Syllipsimopodi-Bideni

प्रजाति के गुण:

  • सिलिप्सिमोपोडी, लगभग 12 सेमी लंबा, एक टारपीडो के आकार का शरीर और स्क्वीड जैसा दिखता था, हालाँकि यह स्क्वीड से निकटता से संबंधित नहीं था।
  • यह चूषक प्राणियों में सबसे पुराना ज्ञात प्राणी भी है, जो शिकार और अन्य वस्तुओं को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम है।
  • यह 10 भुजाओं के साथ ऑक्टोपस वंश के एकमात्र सदस्य का प्रतिनिधित्व करता है, जिसका अर्थ है कि दो भुजा बाद में विलुप्त हो गईं।
    • पृथ्वी पर जीवन के इतिहास में इसी तरह के कई उदाहरण हैं - जैसे मांस खाने वाले डायनासोर या घोड़ों की संख्या में कमी।
  • सिलिप्सिमोपोडी उष्णकटिबंधीय खाड़ी के गर्म पानी में मौजूद था- उस समय मोंटाना भूमध्य रेखा के करीब स्थित था। यह एक मध्यम स्तर का शिकारी हो सकता है, जो छोटे अकशेरुकी जीवों को खाता था।
  • यह लगभग 328 मिलियन वर्ष पहले महासागरों में बह गया था।
  • सिलिप्सिमोपोडी, वैम्पायरोपोड्स नामक एक समूह की उत्पत्ति को 82 मिलियन वर्ष पीछे कर देता है जिसमें आज के ऑक्टोपस शामिल हैं।
    • वैम्पाइरोपोड्स नरम शरीर वाले सेफलोपोड्स होते हैं, जिनमें आमतौर पर आठ भुजाएँ और एक आंतरिक चिटिनस शेल या फिन सपोर्ट मौजूद होता है।
      • सेफेलोपोड्स समुद्री अकशेरुकी जीवों का एक समूह है जिसमें ऑक्टोपस, स्क्विड और कटलफिश शामिल हैं।
    • वैम्पाइरोपोडा, ऑक्टोपोड्स, वैम्पाइरोमॉर्फ्स और उनके आनुवंशिक संबंधी, कोलॉइड (आंतरिक रूप से गोले वाले) सेफलोपोड्स के तीन मुख्य समूहों में से एक है, अन्य दो डेकाब्राचिया (स्क्विड, कटलफिश, बॉबटेल स्क्विड और स्पिरुला) तथा विलुप्त बेलेम्नोइडिया हैं।

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2019)

  1. समुद्री कच्छपों की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं।
  2. मछली की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं।
  3. समुद्री स्तनपायियों की कुछ जातियाँ शाकभक्षी होती हैं।
  4. साँपों की कुछ जातियाँ सजीव प्रजक होती हैं।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(a) केवल 1 और 3 
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 2 और 4 
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (d)

ऑक्टोपस की विशेषताएँ:

  • ऑक्टोपस सबसे बुद्धिमान अकशेरूकीय हैं और कुल मिलाकर सबसे बुद्धिमान जीवों में से हैं।
  • ऑक्टोपस समुद्री जीव हैं जो आठ भुजाओं और बल्बनुमा सिर के लिये सबसे प्रसिद्ध हैं।
  • इसके तीन हृदय और नीला खून होता है; ये शिकारियों को रोकने के लिये स्याही फेंकते हैं और कमज़ोर होने के कारण ये तंग जगहों में सिकुडकर बाहर निकल सकते हैं।

विगत वर्षों के प्रश्न

सबध “डेनिसोवन (Denisovan)’ कभी-कभी समाचार माध्यमों में किस संदर्भ में आता है? (2019)

(a) एक प्रकार डायनासोर का जीवाश्म
(b) एक आदिमानव जाति (स्पीशीज़)
(c) पूर्वोत्तर भारत में प्राप्त एक गुफा तंत्र
(d) भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक भूवैज्ञानिक कल्प

उत्तर: (b)

स्रोत: द हिंदू 


Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 14 मार्च, 2022

अदावी ब्रांड

केरल में ‘नीलांबुर’ कस्बे के वन उत्पादों का एक नया ब्रांड लॉन्च किया गया है। जंगली शहद सहित नीलांबुर के आदिवासियों द्वारा एकत्र की जाने वाली लघु वनोपज अब ‘अदावी ब्रांड’ के तहत बेंचे जाएंगे। जन शिक्षण संस्थान (JSS) और नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) द्वारा संयुक्त रूप से नीलांबुर में आयोजित एक आदिवासी उत्सव में ‘अदावी ब्रांड’ को लॉन्च किया गया। अदावी ब्रांड ‘जन शिक्षण संस्थान’ और नाबार्ड द्वारा कार्यान्वित गोत्रमृत परियोजना का एक हिस्सा था। पहले चरण के तहत शुद्ध जंगली शहद के अलावा जंगली शतावरी, आँवले के विभिन्न प्रकार के अचार और आम को भी अदावी ब्रांड के तहत बढ़ावा दिया जाएगा। नीलांबुर कस्बे के आदिवासियों द्वारा गठित ‘गोत्रमृत सोसाइटी’ इन उत्पादों की बिक्री का नेतृत्व करेगी। नई योजना में ‘अदावी उत्पादों’ के लिये बेहतर एवं व्यापक बाज़ारों, विशेष रूप से विदेशी बाज़ारों की परिकल्पना की गई है। 

केरल में IT कॉरिडोर 

कोविड-19 महामारी के बाद आर्थिक रिकवरी सुनिश्चित करने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की क्षमता का दोहन करने के लिये केरल के वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल ने राज्य के हालिया बजट के दौरान एक नया आईटी पार्क, चार आईटी कॉरिडोर और 20 उपग्रह आईटी हब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के साथ स्थापित होने वाला यह कॉरिडोर बड़े खरीदारी क्षेत्रों, मनोरंजक सुविधाओं और नाइटलाइफ सुविधाओं सहित प्रमुख बुनियादी परियोजनाओं को बढ़ावा देगा। नया आईटी पार्क कन्नूर ज़िले में स्थापित किया जाएगा जिससे इस क्षेत्र के विकास में तेज़ी आएगी। 

'युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम' 

16 मई से 28 मई तक युविका-2022 आवासीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 'युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम' जिसे ‘युविका’ (YUVIKA) के नाम से भी जाना जाता है, इसरो द्वारा प्रायोजित और भारत के अंतरिक्ष विभाग द्वारा वित्तपोषित एक वार्षिक अंतरिक्ष शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसरो के पूर्व प्रमुख के. सिवन ने 18 जनवरी, 2019 को इस कार्यक्रम की घोषणा की और इसे चार महीने बाद 17 मई को लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना और उनका पोषण करना है। मुख्य रूप से अंतरिक्ष के उभरते क्षेत्र में रुचि जगाने के इरादे से युवाओं को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर मूलभूत ज्ञान प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये हर साल प्रत्येक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश से 3 छात्रों का चयन किया जाना प्रस्तावित है। इसमें ऐसे राज्य शामिल होंगे जो CBSE, ICSE और राज्य के पाठ्यक्रम को कवर करते हैं। 8वीं कक्षा में उत्तीर्ण तथा वर्तमान में 9वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र इस कार्यक्रम के लिये पात्र होंगे। इसरो भारत की अग्रणी अंतरिक्ष अन्वेषण एजेंसी है, जिसका मुख्यालय बंगलूरू में है।

कैटलिन नोवाक

प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान की करीबी सहयोगी कैटलिन नोवाक को हंगरी की संसद द्वारा हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। नोवाक, जो हाल ही में परिवार नीति मंत्री थीं, ने अपनी जीत को महिलाओं की जीत बताया। उन्होंने संसद में 137 मत हासिल किये। नोवाक, ओर्बन की सत्तारूढ़ फ़ाइड्ज़ पार्टी (Fidesz Party) के सह-संस्थापक जानोस एडर (Janos Ader) का स्थान लेंगी, जिन्होंने वर्ष 2012 से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है। ज्ञात हो कि हंगरी यूरोप में स्थित यूरोपीय संघ का एक सदस्य देश है। यहाँ की राजधानी 'बुडापेस्ट' है। हंगरी मध्य यूरोप की डैन्यूब नदी के मैदान में स्थित है। इसके उत्तर में चेकोस्लोवाकिया, पूर्व में रोमानिया, दक्षिण में यूगोस्लाविया तथा पश्चिम में ऑस्ट्रिया है। इस देश में समुद्र तट नहीं है। यह आल्प्स पर्वत श्रेणियों से घिरा है। यहाँ कार्पेथिऐन पर्वत भी है, जो मैदान को लघु एल्फोल्ड और विशाल एल्फोल्ड नामक भागों में विभक्त करता है।