-
20 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 3
आपदा प्रबंधन
सेंदाई घोषणा के तहत वर्ष 2030 तक के लिये निर्धारित लक्ष्य और प्राथमिकता वाले क्षेत्र क्या हैं? इस दिशा में भारत सरकार द्वारा किये गए प्रयासों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
19 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
डीप फेक से आप क्या समझते हैं? चर्चा कीजिये कि यह सामाजिक-आर्थिक संस्थानों को किस प्रकार नुकसान पहुँचा सकता है। (250 शब्द)
-
19 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
क्या चतुर्थ औद्योगिक क्रांति के समय में COVID-19 महामारी का प्रभाव श्रम बाजार पर देखने को मिलेगा? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
18 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 3
आंतरिक सुरक्षा
भारतीय समुद्र तट हमेशा से आपराधिक और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के प्रति सुभेद्य रहे हैं। संभावित खतरों की चर्चा करते हुए, भारत में तटीय सुरक्षा के लिये किये गए उपायों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
-
18 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 3
आंतरिक सुरक्षा
बढ़ते वैश्वीकरण ने धनशोधन/मनी लॉन्ड्रिंग को एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या बना दिया है। इस कथन की व्याख्या कीजिये तथा इस समस्या के समाधान हेतु भारत द्वारा किये गए नीतिगत हस्तक्षेपों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
17 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 3
पर्यावरण
‘जैविक कृषि (Organic Farming) कार्बन अधिग्रहण(Carbon Sequestration) की सबसे कुशल प्रणालियों में से एक है।’ दिये गए कथन की व्याख्या कीजिये और भारत में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिये सरकार की पहल और हस्तक्षेप की जांँच कीजिये।
-
17 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 3
पर्यावरण
दिल्ली में बढ़ता वायु प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय है जो स्वास्थ्य के लिये एक गंभीर खतरा है। इस बढ़ते खतरे के कारणों को बताते हुए सरकार द्वारा अपनाए गए उन प्रयासों के बारे में चर्चा कीजिये जो इसकी रोकथाम में सहायक हैं। (250 शब्द)
-
16 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
नई व्यावसायिक श्रेणियों के रूप में प्लेटफाॅर्म श्रमिक और गिग श्रमिक भारत में बेरोज़गारी की स्थिति को कम करने में मदद कर सकते हैं। हाल ही में सामाजिक सुरक्षा विधेयक, 2020 के लिये जारी सहिता के संदर्भ में चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
16 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
भारत के लिये राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन के महत्त्व पर चर्चा करते हुए इससे जुड़ी चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
-
15 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
सामान्य अध्ययन पेपर 2
1. संस्कृतिकरण को स्पष्ट करते हुए बताइए कि यह सांस्कृतिक विविधता से किस प्रकार भिन्न है। भारत में किस हद तक संस्कृतिकरण प्रचलित है? (150 शब्द)
2. स्वतंत्र भारत के किसान आंदोलन स्वतंत्रता पूर्व के किसान आंदोलनों से किस प्रकार भिन्न हैं? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
3. ‘पंचायती राज संस्थाओं के लिये वित्तीय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किये बिना, ग्रामीण भारत का समग्र विकास करना संभव नहीं है।’ इस कथन के संदर्भ में चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
4. हिमालयी प्राकृतिक वनस्पतियों के ऊर्ध्वाधर वितरण का वर्णन करते हुए बताइए कि किस प्रकार पश्चिमी हिमालय की वनस्पतियांँ पूर्वी हिमालय की वनस्पतियों से भिन्न हैं? (150 शब्द)
5. ‘राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत अपनी प्रकृति में अप्रवर्तनीय होने के बावजूद भी प्रवर्तनीय मौलिक अधिकारों से कम महत्त्वपूर्ण नहीं हैं।’ तर्क के साथ अपने विचारों की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
6. प्रथम विश्व युद्ध ने विश्व की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया जिसे कई वर्षों तक पुन:स्थापित नहीं किया जा सका। दिये गए कथन का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
7. न्यायिक सक्रियता ने एक कल्याणकारी राज्य के निर्माण की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है परंतु कुछ मामलों में इसे संविधान के अतिक्रमण और संसदीय जवाबदेही में बाधा उत्पन्न करने वाले कारक के रूप में स्वीकार किया गया है। अपनी राय को उचित तर्कों के साथ स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
8. भारत में बच्चों की असुरक्षा से संबंधित कारकों की पहचान करते हुए बच्चों के सार्वभौमिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के संदर्भ में राष्ट्रीय बाल नीति-2013 एवं राष्ट्रीय कार्य योजना-2016 के महत्त्व के बारे में समझाएं। (250 शब्द)
9. भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था पर वैश्वीकरण का दीर्घकालिक प्रभाव सकारात्मक या नकारात्मक रहा है? उचित तर्क देते हुए अपने उत्तर को प्रस्तुत कीजिये। (250 शब्द)
10. ‘समकालीन विश्व की कई चुनौतियों का पूर्ण समाधान करने में असमर्थ होने के बावज़ूद, संयुक्त राष्ट्र वर्तमान विश्व की एक ज़रूरत है।’ चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
14 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
हाल ही में लोकपाल के पास शिकायतें दर्ज करने के तरीकों में हुए बदलाव ने भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया है। इस कथन के संदर्भ में आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
-
14 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और इसके आस-पास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एक नया ‘कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट’ (CAQM) स्थापित करने की आवश्यकता और मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
13 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
वैश्विक स्थिरता, साझा सुरक्षा एवं नवाचार आधारित वृद्धि के लिये ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में, विकासशील देशों के महत्त्व को बरकरार रखने में ब्रिक्स की प्रासंगिकता की जांँच कीजिये। (150 शब्द)।
-
13 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
‘मध्य पूर्व क्षेत्र में भारतीय विदेश नीति का अमेरिका के साथ सामरिक अभिसरण भारत के हितों को प्रभावित कर सकता है’ इस कथन के संदर्भ में चर्चा करते हुए टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
-
12 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
’कल्याणकारी राज्य’ से आप क्या समझते हैं? क्या आपको लगता है कि भारत सही अर्थों में एक कल्याणकारी राज्य है? (150 शब्द)