-
05 Dec 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
प्रथम विश्व युद्ध ने विश्व भू-राजनीति को किस प्रकार परिवर्तित कर दिया। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
04 Dec 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
बीते कुछ समय में दक्षिण-पश्चिम मानसून का पैटर्न बदल गया है। हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ने वाले प्रभावों के संदर्भ में इसकी व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
-
04 Dec 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
भूकंप क्या है और इसकी उत्पत्ति के क्या कारण हैं? भूकंप के प्रभावों को बताते हुए इससे निपटने के लिये पूर्व-आपदा तैयारियों के समक्ष वाली चुनौतियों पर भी चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
03 Dec 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
संस्कृति
प्राचीन भारत एवं चीन के मध्य वस्तु-विनिमय/आदान-प्रदान में चीनी तीर्थयात्रियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।टिप्पणी कीजिये।(150 शब्द)
-
03 Dec 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
संस्कृति
मध्ययुगीन भारत की ऐतिहासिक संरचनाएंँ जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने से संबंधित संरचनाओं की पूर्ण शृंखला को दर्शाती हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
02 Dec 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
राष्ट्रवाद का चरित्र अपने शुरुआती चरण में आर्थिक था। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
-
02 Dec 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
इतिहास
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर पड़ने वाली वैश्विक घटनाक्रमों के प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
01 Dec 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
आत्म-सम्मान आंदोलन ने दक्षिण भारत के लोगों के सामाजिक और धार्मिक जीवन में महत्त्व भूमिका निभाई। निम्न जाति की मुक्ति में आत्म सम्मान आंदोलन में निहित उद्देश्यों और सफलता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
01 Dec 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
19 वींशताब्दी की तुलना में 20वीं शताब्दी में होने वाले किसान आंदोलनों की विशेषताओं और सामाजिक प्रभाव में एक प्रकार का मूलभूत परिवर्तन/पैराडाइम शिफ्ट देखने को मिलता है उदाहरण सहित समझाए। (250 शब्द)
-
30 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
भारत में आंतरिक प्रवास/प्रव्रजन के कारणों एवं संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए आंतरिक प्रवास के संदर्भ में एक राष्ट्रीय नीति की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये।(250 शब्द)
-
30 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भारतीय समाज
भारत में पर्यावरण आंदोलन कोई नई परिघटना नहीं है। देश में हुए प्रमुख पर्यावरण आंदोलनों पर चर्चा कीजिये। इसके अलावा, पर्यावरण आंदोलनों से जुड़े आर्थिक एवं इनके अस्तित्व/पहचान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
29 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
एकीकृत कृषि प्रणाली किसानों की आय को दोगुना करने में मदद करती है साथ ही कृषि अपशिष्ट का पुनर्चक्रण कर पर्यावरण को लाभ पहुंँचाती है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
29 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
वर्तमान समय में सिविल सेवक विभिन्न प्रकार की समस्याओं, चुनौतियों और विरोधाभासों से पीड़ित हैं। सिविल सेवा में भावनात्मक बुद्धिमत्ता का उपयोग इन परिस्थितियों से निपटने में किस प्रकार सहायक है? टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
-
28 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 4
केस स्टडीज़
आपको एक ऐसे ज़िले में पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाता है जहांँ महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं। इसके कारण ज़िले में कामकाजी महिलाओं के समक्ष हमेशा किसी-न-किसी अप्रिय घटना का भय बना रहता है। पुलिस अधीक्षक होने के नाते आपके ज़िले में कोई भी प्रभावी कानूनी कार्यवाही देखने को नहीं मिलती है। इस प्रकार समाज में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि नैतिकता के ह्रास को दर्शाती है।
आप महिलाओं के मुद्दों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं और जिन ज़िलों में आपको तैनात किया जाता है वहाँ आप इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिये सख्त कदम उठाते हैं। ज़िले में इस प्रकार के अपराधों के खिलाफ पुलिस द्वारा कई ऑपरेशन चलाए जाने के साथ-साथ गिरफ्तारियांँ की गई हैं लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण आरोपी कानून से बच जाते हैं। इन परिस्थितियों में आपके अधीनस्थ अधिकारी समाज की तरफ से आपको ऑन द स्पॉट त्वरित न्याय देने के समर्थन में तर्क देते हैं।
(क) ऐसी स्थितियों में त्वरित न्याय के वितरण के कारण उत्पन्न विभिन्न नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
(ख) महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पुलिस अधीक्षक के रूप में आप कौन से दीर्घकालिक कदम उठाएंगे? (250 शब्द)
-
28 Nov 2020
सामान्य अध्ययन पेपर 4
केस स्टडीज़
आप एक ज़िले में ज़िला कलेक्टर के पद पर कार्यरत्त हैं। आपके ज़िले तथा राज्य के आर्थिक विकास में प्रवासी श्रमिकों का बड़ा योगदान रहा है। एक प्रवासी श्रमिक ने आपके ज़िले में एक 14 महीने की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की जिसके कारण न केवल ज़िले में बल्कि पूरे राज्य में श्रमिकों के प्रति घृणा का माहौल बना हुआ है। कुछ स्वार्थी तत्त्व इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। श्रमिकों को डरा-धमकाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। ऐसी स्थिति में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गृह राज्य में लौटने लगे हैं। इस वजह से न केवल राज्य की छवि को नुकसान हो रहा है बल्कि ज़िले की आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव उत्पन्न होने की संभावना है।
एक लोक सेवक होने के नाते आपकी क्या ज़िम्मेदारियाँ हैं और यदि आप इस स्थिति का सामना करते हैं तो आप क्या करेंगे? (250 शब्द)