Publish Date : 07-12-2024

Question 1:

किस हड़प्पा स्थल से नहर के अवशेष मिले हैं?

  1. कालीबंगा 

  2. बनावली

  3. शोर्तुगई 

  4. कोटदीजी

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः सिंधु घाटी सभ्यता, जिसे हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण एशिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में कांस्य युग की सभ्यता थी।

इसके स्थल उत्तर-पूर्व अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम भारत में पाए गए हैं। विभिन्न हड़प्पा स्थलों पर कृषि गतिविधि से संबंधित साक्ष्य खोजे गए हैं।

नहरों के अवशेष हड़प्पाई स्थल शोर्तुगई अफगानिस्तान में पाए गए हैं, लेकिन पंजाब और सिंध में नहीं। अतः विकल्प (C) सही है।

शोर्तुगई और मुंडीगक अफगानिस्तान में सिंधु घाटी सभ्यता के एकमात्र स्थल हैं।

पुरातत्त्वविदों को राजस्थान के कालीबंगन में एक जुते हुए खेत और हरियाणा के चोलिस्तान तथा बनावली में हल के टेराकोटा मॉडल के साक्ष्य मिले हैं।


Question 2:

निम्नलिखित में से कौन-सी हड़प्पा सभ्यता की विशेषताएँ हैं?

  1. शहरी केंद्रों का विकास
  2. नियोजित जल निकासी व्यवस्था
  3. उन्नत व्यापार और वाणिज्य

नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये।

  1. केवल 1 और 2 

  2. केवल 1 और 3

  3. केवल 2 और 3 

  4. 1, 2 और 3

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D)

व्याख्याः हड़प्पा सभ्यता शहरी केंद्रों के विकास, नियोजित जल निकासी प्रणालियों और उन्नत व्यापार एवं वाणिज्य के लिए जानी जाती थी। अतः विकल्प (D) सही है।

मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, कालीबंगन, लोथल, चन्हुदड़ो, धोलावीरा और बनावली हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख शहरी केंद्र थे।

सावधानी से नियोजित जल निकासी प्रणाली हड़प्पा शहरों की एक विशिष्ट विशेषता थी। हर घर में ईंटों से बना अपना बाथरूम था, जिसमें दीवारों के माध्यम से नालियाँ सड़क की नालियों से जुड़ी हुई थीं।

हड़प्पा सभ्यता के लोग आंतरिक एवं बाहरी व्यापार और वाणिज्य दोनों में शामिल थे।


Question 3:

कौन-सा हड़प्पा शहर सिंधु घाटी सभ्यता का एकमात्र बंदरगाह शहर है?

  1. राखीगढ़ी 

  2. लोथल

  3. मोहनजोदड़ो 

  4. चन्हुदड़ो

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः लोथल प्राचीन हड़प्पा सभ्यता का एक बंदरगाह शहर था। यह भारत के गुजरात राज्य में भोगवा नदी के तट पर स्थित है। अतः विकल्प (B) सही है।

यह एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक और विनिर्माण केंद्र था। लोथल में पूरी बस्ती किलेबंद थी और शहर के भीतर गढ़ को दीवार से घेरा नहीं गया था, बल्कि ऊँचाई पर बनाया गया था।

लोथल में पाई जाने वाली महत्त्वपूर्ण संरचनाएँ एक गोदीवाडा, गोदाम, पत्थर के मोतियों के निर्माण के लिये कार्यशाला, शंख के कार्य करने के साक्ष्य, चावल की भूसी और एक कब्रिस्तान हैं।


Question 4:

हड़प्पा सभ्यता’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. हड़प्पा काल का ताँबे का रथ बनावली में पाया गया।
  2. कालीबंगन में अग्नि वेदियों के साक्ष्य मिले।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः दैमाबाद हड़प्पा सभ्यता का सबसे दक्षिणी स्थल है। यह महाराष्ट्र में गोदावरी नदी की एक सहायक नदी प्रवरा के बाएँ किनारे पर स्थित है।

हड़प्पा काल का ताँबे का रथ दैमाबाद में खोजा गया था। यह स्थल कई कांस्य की वस्तुओं की बरामदगी के लिये प्रसिद्ध है। वहाँ पाई गई अन्य कलाकृतियों में मोती, मुहरें और माइक्रोलिथ शामिल हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।

कालीबंगन हड़प्पा सभ्यता की शहरी बस्तियों में से एक है। यह अपने मिट्टी के बर्तनों और काली चूड़ियों के लिये जाना जाता है।

कालीबंगन में जुते हुए कृषि क्षेत्र और अग्नि वेदियों के साक्ष्य मिले हैं। अतः कथन 2 सही है।


Question 5:

निम्नलिखित में से कौन ऋग्वेदिक काल का सबसे महत्त्वपूर्ण देवता था?

  1. इंद्र 

  2. पृथ्वी

  3. वरुण 

  4. अग्नि

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A)

व्याख्याः वैदिक युग (1500 ईसा पूर्व-600 ईसा पूर्व) प्राचीन भारत की प्रमुख सभ्यता थी जो सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बाद आई थी। वेद इस काल के बारे में जानकारी का प्राथमिक स्रोत हैं।

इस युग की शुरुआत आर्यों के आगमन के साथ हुई। आर्य लोग पृथ्वी, अग्नि, वायु, वर्षा और वज्र जैसी प्राकृतिक शक्तियों की पूजा करते थे और उन्हें देवता मानते थे।

वज्र के देवता इंद्र इस काल के सबसे महत्त्वपूर्ण देवता थे और उन्हें पुरंदर (किले का विनाशक) के रूप में भी जाना जाता था। अतः विकल्प (A) सही है।

अन्य महत्त्वपूर्ण देवताओं में पृथ्वी (पृथ्वी की देवी), अग्नि (अग्नि के देवता), वरुण (वर्षा के देवता) और वायु (वायु के देवता) शामिल थे।

ऋग्वैदिक काल में कोई मंदिर या मूर्ति पूजा नहीं थी।


Question 6:

निम्नलिखित में से किस वैदिक ग्रंथ में वर्ण व्यवस्था का पहली बार उल्लेख किया गया था?

  1. यजुर्वेद 

  2. अथर्ववेद

  3. ऋग्वेद 

  4. सामवेद

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः ऋग्वेद की रचना प्रारंभिक वैदिक युग के दौरान की गई थी, जबकि अन्य तीन- यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद - बाद के वैदिक युग में लिखे गए थे।

ऋग्वेद को विश्व के सबसे पुराने धार्मिक ग्रंथ के रूप में जाना जाता है। इसमें 1,028 श्लोक हैं और इसे 10 मंडलों में वर्गीकृत किया गया है। होत्री ऋग्वेद के कार्यवाहक पुजारी थे।

वर्ण व्यवस्था का उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद के दसवें मंडल में किया गया था।

अतः विकल्प (C) सही है।


Question 7:

निम्नलिखित में से कौन कूका आंदोलन से संबंधित हैं?

  1. भगत जवाहरमल
  2. भुखन सिंह
  3. बाबा राम सिंह

नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये।

  1. केवल 1 

  2. केवल 1 और 2

  3. केवल 1 और 3 

  4. 1, 2 और 3

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः कूका आंदोलन की स्थापना वर्ष 1840 में पश्चिमी पंजाब में भगत जवाहरमल (जिन्हें सियान साहब भी कहा जाता है) ने की थी। उनके बाद इस आंदोलन के एक प्रमुख नेता बाबा राम सिंह थे।

अंग्रेजों द्वारा पंजाब पर कब्जा करने के बाद, यह आंदोलन धार्मिक शुद्धिकरण अभियान से राजनीतिक अभियान में बदल गया।

इसके मूल सिद्धांत सिखों के बीच जाति और इसी तरह के भेदभाव को खत्म करना, माँस एवं शराब और नशीली दवाओं के सेवन को हतोत्साहित करना, अंतर्जातीय विवाह की अनुमति, विधवा पुनर्विवाह और महिलाओं को अकेलेपन से बाहर निकलने के लिये प्रोत्साहित करना था।

राजनीतिक पक्ष पर, कूका लोग अंग्रेजों को हटाना चाहते थे और पंजाब पर सिख शासन को बहाल करना चाहते थे; वे हाथ से बुने हुए कपड़े पहनने और अंग्रेजी कानूनों व शिक्षा और उत्पादों का बहिष्कार करने की वकालत करते थे।

अतः विकल्प (C) सही है।


Question 8:

निम्नलिखित में से किस अशोक स्तंभ के शीर्ष पर हाथी का शीर्ष (elephant capital) अंकित है?

  1. रामपुरवा स्तंभ 

  2. सारनाथ स्तंभ

  3. संकिसा स्तंभ 

  4. कोल्हुआ स्तंभ

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः अशोक के एक स्तंभ की लोकप्रिय हाथी का शीर्ष संकिसा में स्थित है, जो उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में है। अतः विकल्प (C) सही है।

गौतम बुद्ध के समय में यह शहर प्रमुखता में आया। गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद, राजा अशोक ने इस स्थान का विकास किया और अपने प्रसिद्ध स्तंभों में से एक स्थापित किया, जिसके शीर्ष पर एक हाथी का शीर्ष है।


Question 9:

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः

सूची-I सूची-II

(बर्मा युद्ध)         -       (समकालीन)

a. प्रथम बर्मा युद्ध   - 1. लॉर्ड डलहौजी
b. द्वितीय बर्मा युद्ध  - 2. लॉर्ड डफरिन
c. तृतीय बर्मा युद्ध   - 3. लॉर्ड कैनिंग
                       - 4. लॉर्ड एमहर्स्ट

नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये।

  1. a b c
    1 2 3

  2. a b c
    4 1 2

  3. a b c
    1 4 2

  4. a b c
    4 3 2

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः प्रथम बर्मा युद्ध (1824-26) बर्मा के पश्चिम की ओर विस्तार तथा अराकान और मणिपुर पर कब्जे के कारण शुरू हुआ, जिसके कारण बंगाल और बर्मा के बीच अस्पष्ट सीमा पर लगातार घर्षण जारी रहा।

ब्रिटिश अभियान बलों ने मई 1824 में रंगून पर कब्जा कर लिया और राजधानी अवा के पास आगे बढ़ गए। वर्ष 1826 में यांडाबू की संधि के साथ शांति स्थापित हुई। लॉर्ड एमहर्स्ट प्रथम बर्मा युद्ध के दौरान बंगाल के गवर्नर-जनरल थे।

द्वितीय बर्मा युद्ध (1852) ब्रिटिश वाणिज्यिक जरूरत और लॉर्ड डलहौजी की साम्राज्यवादी नीति का नतीजा था। ब्रिटिश व्यापारी ऊपरी बर्मा के लकड़ी के संसाधनों पर कब्जा करने के लिये उत्सुक थे और बर्मी बाजार में तथा आगे की पैठ बनाने की कोशिश कर रहे थे।

तृतीय बर्मा युद्ध बर्मी राजा भिंडन की मृत्यु के बाद, उनके बेटे थिबॉ ने गद्दी संभाली। थिबॉ, शुरू से ही अंग्रेजों के विद्रोही थे। थिबॉ ने एक ब्रिटिश लकड़ी कंपनी पर अपमानजनक जुर्माना लगाया था। भारत के वायसराय डफरिन ने वर्ष 1885 में ऊपरी बर्मा पर आक्रमण और अंतिम विलय का आदेश दिया।

अतः विकल्प (B) सही है।


Question 10:

निम्नलिखित में से किस राजवंश ने स्तूपों के प्रवेश द्वार, तोरणों का विचार प्रस्तुत किया?

  1. मौर्य राजवंश 

  2. शुंग राजवंश

  3. कण्व राजवंश 

  4. सातवाहन राजवंश

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः शुंग राजवंश की स्थापना पुष्यमित्र शुंग द्वारा हुई थी, जिसने अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या की थी।

उसने उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत पर शासन किया, जो दक्षिण में नर्मदा तक फैला हुआ था। उसने बाहरी ताकतों के आक्रमण से गंगा घाटी की रक्षा की।

पुष्यमित्र शुंग ने ब्राह्मणवाद का पालन किया और अपने शासन के अधिकार को वैध बनाने के लिये अश्वमेध यज्ञ किया।

धनदेव के अयोध्या अभिलेख में उसके द्वारा दो अश्वमेध यज्ञ करने का उल्लेख है।

उसके शासनकाल के दौरान साँची और बरहुत के स्तूपों का जीर्णोद्धार किया गया था। उसने साँची में मूर्तिकला पत्थर के प्रवेश द्वार (तोरण) का भी निर्माण किया। अतः विकल्प (B) सही है।


Question 11:

निम्नलिखित पाल शासकों में से किसने परमभट्टारक, परमेश्वर और महाराजाधिराज की शाही उपाधियाँ धारण कीं?

  1. गोपाल 

  2. धर्मपाल

  3. देवपाल 

  4. महिपाल प्रथम

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः पाल वंश की स्थापना गोपाल ने 750 ई. में की थी। उन्होंने बंगाल को अपने नियंत्रण में एकीकृत किया और मगध को अपने साम्राज्य में शामिल किया। उन्होंने ओदंतपुरी में मठ की स्थापना की।

770 ई. में गोपाल के बाद धर्मपाल शासक बना। उसने कन्नौज पर नियंत्रण के लिये प्रतिहारों और राष्ट्रकूटों के εखलाफ कई लड़ाइयाँ लड़ीं। उसने कन्नौज पर कब्जा कर लिया और एक भव्य दरबार का आयोजन किया।

उन्होंने परमभट्टारक, परमेश्वर और महाराजधिराज जैसी शाही उपाधियाँ ग्रहण धारण कीं। अतः विकल्प (B) सही है।

8वीं शताब्दी के अंत या 9वीं शताब्दी के प्रारंभ में प्रसिद्ध विक्रमशिला विश्वविद्यालय की भी स्थापना की थी।

पाल वंश के एक अन्य महत्त्वपूर्ण शासक देवपाल ने असम, ओडिशा और कामरूप राज्यों सहित पूर्वी भारत में साम्राज्य का विस्तार किया।


Question 12:

निम्नलिखित में से किसने फारसी ग्रंथ ‘खजाइन-उल-फुतूह’ की रचना की थी?

  1. फरिश्ता 

  2. मिनहाज उस सिराज

  3. अमीर खुसरो 

  4. हसन निज़ामी

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः अमीर खुसरो दिल्ली सल्तनत के एक भारतीय-फारसी सूफी गायक, संगीतकार, कवि और विद्वान थे। वे एक रहस्यवादी थे और निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे।

खुसरो ने मुख्य रूप से फारसी में कविताएँ लिखीं, हालाँकि उन्होंने कुछ रचनाएँ हिंदवी में भी लिखी। उन्हें ‘तूती-ए-हिंद’ और ‘कव्वाली का जनक’ भी कहा जाता है।

अमीर खुसरो की खजाइन-उल-फुतूह अलाउद्दीन की विजयों का उल्लेख करती है, जबकि उनकी प्रसिद्ध रचना तुगलकनामा में गयासुद्दीन तुगलक के उदय को संबोधित किया गया है। अतः विकल्प (C) सही है।


Question 13:

निम्नलिखित में से किसने फारसी में प्रसिद्ध पुस्तक ‘तूतीनामा’ लिखी?

  1. अल-बरूनी 

  2. जिया नक्शबी

  3. इब्नबतूता 

  4. अमीर खुसरो

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः दिल्ली के सुल्तानों ने शिक्षा और साहित्य को संरक्षण दिया और उनमें से कई को अरबी और फारसी साहित्य की गहरी समझ थी। इस अवधि के सबसे प्रसिद्ध इतिहासकारों में हसन निजामी, मिनहाज-उस-सिराज, जियाउद्दीन बरनी और शम्स-सिराज अफीफ शामिल हैं।

बरनी की तारीख-ए-फिरोज शाही में तुगलक वंश का इतिहास विस्तृत रूप से लिखा गया है, जबकि मिनहाज-उस-सिराज ने तबकात-ए-नसारी नामक पुस्तक लिखी है, जो 1260 तक के मुस्लिम राजवंशों का सामान्य इतिहास है।

ज़िया नक्शबी संस्कृत कहानियों का फारसी में अनुवाद करने वाले पहले व्यक्ति थे। उनकी पुस्तक तूती नामा, या तोते की पुस्तक, लोकप्रिय हुई और इसका तुर्की और बाद में कई यूरोपीय भाषाओं में अनुवाद किया गया। अतः विकल्प (B) सही है।


Question 14:

सल्तनत काल के दौरान, ‘इनाम भूमि’ पद संदर्भित करता था-

  1. अधिकारियों को सौंपी गई भूमि

  2. भूमि जो सुल्तान के प्रत्यक्ष नियंत्रण में थी

  3. धार्मिक संस्थाओं को दान की गई भूमि

  4. उद्योगों को दी गई भूमि

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C)

व्याख्याः भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने के बाद, दिल्ली के सुल्तानों ने भू-राजस्व प्रशासन में सुधार किये। भूमि को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया था-

इक्ता भूमिः अधिकारियों को उनकी सेवाओं के भुगतान के बदले इक्ता के रूप में सौंपी गई भूमि।

खालसा भूमिः सुल्तान के प्रत्यक्ष नियंत्रण में भूमि और यहाँ एकत्रित राजस्व शाही दरबार और शाही घराने के रखरखाव के लिये खर्च किया जाता था।

इनाम भूमिः धर्म गुरुओं या धार्मिक संस्थाओं को दान की गई भूमि। अतः विकल्प (C) सही है।

किसान अपनी उपज का एक तिहाई हिस्सा भू-राजस्व के रूप में देते थे और कभी-कभी तो उपज का आधा हिस्सा भी। वे अन्य कर भी देते थे और हमेशा मुश्किल से अपना गुजारा करते थे। बार-बार पड़ने वाले अकालों ने उनके जीवन को और भी दयनीय बना दिया था।


Question 15:

निम्नलिखित में से किसने पहली बार भारत में गैर-मुसलमानों पर जजिया कर लगाया था?

  1. कुतुबुद्दीन ऐबक

  2. इल्तुतमिश

  3. फिरोजशाह तुगलक

  4. सिकंदर लोदी

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:  (A)

व्याख्याः ज़ज़िया एक कर है जो इस्लामी राज्यों द्वारा उनके क्षेत्र में रहने वाले गैर-मुस्लिम नागरिकों से प्रति व्यक्ति के हिसाब से वसूला जाता है।

कुतुबुद्दीन ऐबक भारत में गैर-मुसलमानों पर जजिया कर लगाने वाला पहला शासक था। अतः विकल्प (A) सही है।

फिरोज शाह तुगलक ने यह कर ब्राह्मणों सहित गैर-मुसलमानों पर भी लगाया था।

जजिया कर को मुगल शासक अकबर ने समाप्त कर दिया था लेकिन बाद में औरंगजेब ने इसे पुनः लागू कर दिया।


Question 16:

निम्नलिखित में से दिल्ली सल्तनत के किस राजवंश ने सबसे लंबी अवधि तक शासन किया?

  1. खिलजी वंश 

  2. लोदी वंश

  3. सैय्यद राजवंश 

  4. तुगलक वंश

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D)

व्याख्याः गुलाम वंश के सुल्तानों ने 1206 से 1290 ई. तक, यानी 84 वर्षों तक शासन किया।

εखलजी वंश ने सबसे कम अवधि तक शासन किया, 1290 से 1320 ई. तक, यानी कुल 30 वर्ष तक।

दिल्ली सल्तनत के तुगलक वंश ने सबसे लंबी अवधि तक शासन किया, 1320 से 1414 ई. तक, जो 94 वर्षों तक चला। अतः विकल्प (D) सही है।

सैय्यद वंश ने 1414 से 1451 ई. तक 37 वर्षों तक दिल्ली पर शासन किया।

लोदी वंश का शासनकाल 1451 से 1526 ई. तक चला, जो 75 वर्षों की अवधि थी।


Question 17:

निम्नलिखित में से किस सल्तनत शासक ने ‘दीवान-ए-अमीर-कोही’ विभाग की स्थापना की?

  1. फिरोज शाह तुगलक

  2. अलाउद्दीन खिलजी

  3. मुहम्मद-बिन-तुगलक

  4. सिकंदर लोदी

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः मुहम्मद बिन तुगलक तुगलक वंश का शासक था जिसने 1325 से 1351 तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया।

उन्होंने कृषि क्षेत्र में कई सुधार किये जिनमें किसानों को बीज खरीदने और खेती का विस्तार करने के लिये तक्कावी ऋण (खेती के लिये ऋण) प्रदान करने वाली योजना भी शामिल थी।

उन्होंने कृषि के लिये एक अलग विभाग भी स्थापित किया, जिसे दीवान-ए-अमीर-कोही के नाम से जाना जाता है। अतः विकल्प (C) सही है।


Question 18:

लोदी वंश के किस शासक ने बिहार के संपूर्ण क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया था?

  1. बहलोल लोदी

  2. सिकंदर लोदी

  3. इब्राहिम लोदी

  4. जलालुद्दीन मुहम्मद शाह

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः सिकंदर लोदी (1489-1517) तीन लोदी शासकों में सबसे प्रमुख था। उसने पूरे बिहार को अपने नियंत्रण में ले लिया और कई राजपूत सरदारों को पराजित किया। अतः विकल्प (B) सही है।

उसने बंगाल पर भी आक्रमण किया और उसके शासक को उसके साथ संधि करने के लिये बाध्य किया, जिससे उसके साम्राज्य का विस्तार पंजाब से बिहार तक हो गया।

एक योग्य प्रशासक के रूप में, उन्होंने किसानों के लाभ के लिये सड़कों के निर्माण और सिंचाई सुविधाओं के प्रावधान सहित महत्त्वपूर्ण सुधार किये। 1504 में, उन्होंने राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थानांतरित कर दिया।


Question 19:

निम्नलिखित में से किस सल्तनत कालीन शासक ने दीवान-ए-खैरात की स्थापना की थी?

  1. बलबन

  2. मुहम्मद-बिन-तुगलक

  3. फिरोज शाह तुगलक

  4. बहलोल लोदी

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C)

व्याख्याः फिरोज शाह तुगलक (1351-1388) का शासनकाल प्रशासनिक सुधारों के लिये जाना जाता है। उन्होंने प्रशासन के प्रबंधन में उलेमाओं की सलाह का सख्ती से पालन किया और इस्लामी कानून के अनुसार कर लगाए। ब्राह्मणों सहित गैर-मुसलमानों पर जजिया कर सख्ती से लागू किया गया था।

वह सिंचाई कर लगाने वाला पहला सुल्तान था, फिर भी उसने साथ-साथ सिंचाई नहरों और कुओं का निर्माण भी कराया।

इसने दीवान-ए-खैरात नामक एक नया विभाग स्थापित किया गया। गरीब मुसलमानों के लिये निशुल्क अस्पताल और विवाह ब्यूरो भी स्थापित किये गए। अतः विकल्प (C) सही है।


Question 20:

निम्नलिखित में से किस सल्तनत कालीन शासक ने मंगोल क्षेत्र पर कब्जा करने के लिये अभियान की योजना बनाई थी?

  1. इल्तुतमिश

  2. बलबन

  3. अलाउद्दीन खिलजी

  4. मुहम्मद-बिन-तुगलक

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D)

व्याख्याः मुहम्मद बिन तुगलक, तुगलक वंश का शासक था जिसने 1325 से 1351 तक दिल्ली सल्तनत पर शासन किया।

उसे अपनी महत्त्वाकांक्षी और अक्सर विवादास्पद नीतियों के लिये जाना जाता है, जिनमें राजधानी को दिल्ली से दौलताबाद स्थानांतरित करना, सांकेतिक मुद्रा की शुरूआत और खुरासान तथा कराचिल अभियान शामिल हैं।

सल्तनत के इतिहास में पहली बार, दिल्ली के सुल्तान ने मंगोल क्षेत्र पर कब्जा करने के लिये अभियान की योजना बनाई। अलाउद्दीन के रक्षात्मक उपायों के विपरीत, मुहम्मद बिन तुगलक की रणनीतियों की कल्पना मंगोलों के εखलाफ एक सैन्य हमले के हिस्से के रूप में की गई थी। अतः विकल्प (D) सही है।


Question 21:

‘अकबरनामा’ का निम्नलिखित में से कौन-सा खंड अकबर के प्रशासन से संबंधित है?

  1. पहला खंड 

  2. दूसरा खंड

  3. तीसरा खंड 

  4. चौथा खंड

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः अबुल फजल ने अकबर के शासनकाल का इतिहास तीन खंडों में लिखा जिसका शीर्षक था अकबरनामा।

प्रथम खंड में अकबर के पूर्वजों का वर्णन है, जबकि दूसरे खंड में अकबर के शासनकाल की घटनाओं का वर्णन है।

तीसरा खंड आइन-ए अकबरी है, जो अकबर के प्रशासन, घराने, सेना, राजस्व और उसके साम्राज्य के भूगोल से संबंधित है। यह भारत में रहने वाले लोगों की परंपराओं और संस्कृति के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करता है। अतः विकल्प (C) सही है।

आइन-ए-अकबरी का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इसमें फसलों, पैदावार, कीमतों, मजदूरी और राजस्व जैसे विविध विषयों पर समृद्ध सांख्यिकीय विवरण दिये गए हैं।


Question 22:

जलियाँवाला बाग हत्याकांड के बाद निम्नलिखित में से किसने नाइटहुड की उपाधि त्याग दी थी?

  1. सुब्रमण्यम अय्यर

  2. महात्मा गांधी

  3. रवींद्रनाथ टैगोर

  4. मोतीलाल नेहरू

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः अप्रैल 1919 में रॉलेट एक्ट के विरोध में देश में कई प्रदर्शन और हड़तालें हुईं और सरकार ने उन्हें दबाने के लिये क्रूर उपाय अपनाए।

बैसाखी के दिन (13 अप्रैल) अमृतसर में जनरल डायर द्वारा किये गए जलियाँवाला बाग हत्याकांड किया गया था। इस हत्याकांड के उपरांत रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी नाइटहुड की उपाधि त्यागकर देश के दर्द और क्रोध को व्यक्त किया। अतः विकल्प (C) सही है।


Question 23:

निम्नलिखित में से किसने ‘ब्लू वाटर पॉलिसी’ प्रस्तावित की थी?

  1. अफोंसो डी अल्बुकर्क

  2. फ्राँसिस्को डी अल्मेडा

  3. पेड्रो अल्वारेज कैब्राल

  4. नीनो डी कुन्हा

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:  (B)

व्याख्याः फ्राँसिस्को डी अल्मेडा वर्ष 1505 में प्रथम पुर्तगाली वायसराय के रूप में भारत आया और उसने हिंद महासागर के माध्यम से व्यापार पर पुर्तगाली नियंत्रण स्थापित करने के लिये दक्षिण-पश्चिमी तट पर चार बंदरगाहों की स्थापना की।

उसका सपना पुर्तगालियों को हिंद महासागर का स्वामी बनाना था। उनकी नीति को ब्लू वाटर पॉलिसी (कार्टेज सिस्टम) के नाम से जाना जाता था। अतः विकल्प (B) सही है।

अफांसो डी अल्बुकर्क दूसरे पुर्तगाली गवर्नर थे और उन्हें भारत में पुर्तगाली सत्ता का वास्तविक संस्थापक माना जाता है। उन्होंने वर्ष 1510 में बीजापुर के शासक से गोवा प्राप्त किया था।


Question 24:

जब कैप्टन विलियम हॉकिन्स जहाँगीर के मुगल दरबार में पहुँचे तो इंग्लैंड का शासक निम्नलिखित में से कौन था?

  1. महारानी एलिजाबेथ प्रथम

  2. किंग चार्ल्स प्रथम

  3. किंग जॉर्ज प्रथम

  4. किंग जेम्स प्रथम

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:  (D)

व्याख्याः कैप्टन विलियम हॉकिन्स अपने जहाज हेक्टर के साथ 1608 में सूरत पहुँचे। वे अपने साथ इंग्लैंड के शासक जेम्स I (1603-1625) का एक पत्र लेकर आए थे, जिसे मुगल दरबार में जहाँगीर को भेजा गया था, जिसमें भारत में व्यापार करने की अनुमति मांगी गई थी। अतः विकल्प (D) सही है।

जहाँगीर ने हॉकिन्स द्वारा लाए गए उपहारों को स्वीकार कर लिया और वर्ष 1609 में उसका बहुत ही भव्य स्वागत किया।

जहाँगीर ने उन्हें 30,000 रुपए के वेतन पर 400 सैनिकों का मनसबदार नियुक्त किया (ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें यह वेतन कभी नहीं मिला)।

हॉकिन्स का विवाह भी मुबारक शाह नामक एक अर्मेनियाई ईसाई की पुत्री से हुआ था।


Question 25:

फर्रुखसियर के फरमानों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. कंपनी को माल के परिवहन के लिये दस्तक जारी करने की अनुमति दी गई।
  2. कंपनी के आयात और निर्यात को बंगाल में अतिरिक्त सीमा शुल्क से छूट दी गई थी, सिवाय 3,000 रुपए के वार्षिक भुगतान के, जैसा कि पहले तय किया गया था।
  3. बंगाल में कंपनी के द्वारा ढाले गए सिक्कों का पूरे मुगल साम्राज्य में चलन सुनिश्चित किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 1 और 3

  3. केवल 2 और 3

  4. 1, 2 और 3

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A)

व्याख्याः वर्ष 1715 में, जॉन सुरमन के नेतृत्व में मुगल सम्राट फर्रुखसियर के दरबार में एक अंग्रेजी मिशन ने तीन महत्त्वपूर्ण फरमान हासिल किये, जिससे कंपनी को बंगाल, गुजरात और हैदराबाद में बहुमूल्य विशेषाधिकार प्राप्त हुए। इन फरमानों को कंपनी का मैग्ना कार्टा माना जाता था। इसके निम्नलिεखत प्रावधान थेः

बंगाल में, कंपनी के आयात और निर्यात को अतिरिक्त सीमा शुल्क से छूट दी गई थी, सिवाय 3,000 रुपए के वार्षिक भुगतान के, जैसा कि पहले तय किया गया था। अतः कथन 2 सही है।

कंपनी को माल के परिवहन के लिये दस्तक (पास) जारी करने की अनुमति दी गई थी। अतः कथन 1 सही है।

कंपनी को कलकत्ता के आसपास अधिक भूमि किराये पर लेने की अनुमति दी गई।

हैदराबाद में कंपनी ने व्यापार में शुल्कों से मुक्ति का अपना विद्यमान विशेषाधिकार बरकरार रखा तथा उसे केवल मद्रास के लिये प्रचलित किराया देना पड़ा।

सूरत में, 10,000 रुपए के वार्षिक भुगतान पर, ईस्ट इंडिया कंपनी को सभी शुल्कों से छूट दी गई थी।

यह आदेश दिया गया कि बंबई में कंपनी द्वारा ढाले गए सिक्के पूरे मुगल साम्राज्य में चलन में आजाएंगे। अतः कथन 3 सही नहीं है।


Question 26:

निम्नलिखित में से किन देशों के मध्य वांडीवाश का युद्ध लड़ा गया था?

  1. इंग्लैंड और पुर्तगाल

  2. फ्राँस और इंग्लैंड

  3. डच और इंग्लैंड

  4. पुर्तगाल और डच

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः वांडिवाश का युद्ध इंग्लैंड और फ्राँस के बीच लड़ा गया था। तीसरे कर्नाटक युद्ध की यह निर्णायक लड़ाई 22 जनवरी, 1760 को तमिलनाडु के वांडिवाश में अंग्रेजों ने जीती थी। अतः विकल्प (B) सही है।

अंग्रेजों के जनरल आयर कूट ने काउंट थॉमस आर्थर डी लाली के नेतृत्व वाली फ्राँसीसी सेना को पूरी तरह से पराजित कर दिया और बुस्सी को बंदी बना लिया।

इस युद्ध के बाद, अंग्रेज भारतीय उपमहाद्वीप में सर्वोच्च यूरोपीय शक्ति बन गए, क्योंकि डच पहले ही 1759 में बेदरा के युद्ध में पराजित हो चुके थे।


Question 27:

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः

सूची-I       -    सूची-II

(क्षेत्रीय राज्य) - (संस्थापक)

  1. हैदराबाद   - 1. सआदत खान
  2. अवध       -  2. मुर्शिद कुली खान
  3. बंगाल       - 3. किलिच खान

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-

  1. a b c
    1 2 3

  2. a b c
    2 1 3

  3. a b c
    3 1 2

  4. a b c
    3 2 1

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः उत्तराधिकारी राज्य मुगल प्रांत थे जिन्होंने साम्राज्य से अलग होने के बाद क्षेत्रीय राज्यों का रूप ले लिया। हालाँकि उन्होंने मुगल शासक की संप्रभुता को चुनौती नहीं दी, लेकिन उनके गवर्नरों द्वारा वस्तुतः स्वतंत्र और वंशानुगत सत्ता की स्थापना ने इन क्षेत्रों में स्वायत्त राजनीति का उदय किया। इसके कुछ उदाहरण अवध, बंगाल और हैदराबाद हैं।

हैदराबादः हैदराबाद के संस्थापक आसफ-जाह घराने के किलिच खान थे, जिन्हें निजाम-उल-मुल्क के नाम से जाना जाता था। उन्होंने दक्कन के एक मुगल वायसराय मुबारिज खान को 1842 के युद्ध में हराया और बाद में मार डाला। शकर-खेड़ा (1724) पर अधिग्रहण कर लिया और दक्कन पर नियंत्रण किया। वर्ष 1725 में, वह वायसराय बन गया और खुद को आसफ-जाह की उपाधि दी।

अवधः अवध की स्वतंत्र रियासत के संस्थापक सआदत खान थे, जिन्हें बुरहान-उल-मुल्क के नाम से जाना जाता था। वह शिया थे। उन्होंने सैय्यद बंधुओं के εखलाफ एक साजिश में भाग लिया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें बढ़ा हुआ मनसब दिया गया था। बाद में, दरबार से बाहर निकाले जाने की घटना ने उन्हें एक नया स्वतंत्र राज्य स्थापित करने के लिये प्रेरित किया गया। उनके बाद सफदर जंग अवध के नवाब बने।

बंगालः मुर्शिद कुली खान स्वतंत्र बंगाल राज्य के संस्थापक थे। वह एक योग्य शासक थे और उन्होंने बंगाल को एक समृद्ध राज्य बनाया। वर्ष 1727 में उनके बेटे शुजा-उद-दीन को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया।

अतः विकल्प (C) सही है।


Question 28:

मीर कासिम ने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से, निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थानांतरित की थी?

  1. 24 परगना 

  2. भागलपुर

  3. मुंगेर 

  4. बक्सर

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः मीर जाफर का दामाद मीर कासिम अलीवर्दी खान के उत्तराधिकारियों में सबसे योग्य नवाब था।

सत्ता संभालने के बाद मीर कासिम ने राजधानी को मुर्शिदाबाद से बिहार के मुंगेर में स्थानांतरित कर दिया। यह कदम कलकत्ता में कंपनी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिये उठाया गया था। अतः विकल्प (C) सही है।

उनके अन्य महत्त्वपूर्ण कदमों में नौकरशाही को अपनी पसंद के लोगों के साथ पुनर्गठित करना तथा सेना का पुनर्गठन कर उसकी कुशलता और दक्षता को बढ़ाना शामिल था।

अवध के नवाब मीर कासिम और शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेनाओं को 22 अक्तूबर 1764 को बक्सर में मेजर हेक्टर मुनरो के नेतृत्व वाली अंग्रेजी सेना ने पराजित कर दिया था।


Question 29:

रॉबर्ट क्लाइव के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. भारत में ब्रिटिश सत्ता की नींव में इसका महत्त्वपूर्ण योगदान था।
  2. इसे तीन बार बंगाल का गवर्नर बनाया गया था।
  3. इलाहाबाद की संधि के दौरान इसने ब्रिटिशे पक्ष का प्रतिनिधित्व किया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2 

  2. केवल 1 और 3

  3. केवल 2 और 3 

  4. 1, 2 और 3

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः रॉबर्ट क्लाइव, जो क्लर्क के पद से इस्तीफा देकर सेना में शामिल हुआ था, ने भारत में ब्रिटिश सत्ता की नींव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अतः कथन 1 सही है।

इसे वर्ष 1757 से 1760 तक और फिर वर्ष 1765 से 1767 तक दो बार बंगाल का गवर्नर बनाया गया था। इसने इंग्लैंड लौटने तक द्वैध शासन प्रणाली के तहत बंगाल के प्रशासन को संचालित किया, जहाँ इसने वर्ष 1774 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। अतः कथन 2 सही नहीं है।

उन्होंने अगस्त 1765 में इलाहाबाद में दो महत्त्वपूर्ण संधियाँ कीं - एक अवध के नवाब के साथ और दूसरी मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के साथ। अतः कथन 3 सही है।

उन्होंने बंगाल में दोहरी शासन प्रणाली, अर्थात् कंपनी और नवाब - की शासन व्यवस्था शुरू की, जिसमें दीवानी, अर्थात् राजस्व एकत्र करना, और निजामत, अर्थात् पुलिस और न्यायिक कार्य, दोनों ही कंपनी के नियंत्रण में आ गए थे।


Question 30:

टीपू सुल्तान के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. वह एक लोकतंत्र प्रेमी और महान कूटनीतिज्ञ था।
  2. वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी का संरक्षक था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C)

व्याख्याः टीपू सुल्तान एक महान योद्धा था (जिसे ‘ मैसूर का शेर ‘ भी कहा जाता है) और इसने एक कुशल सैन्य बल का निर्माण एवं प्रबंधन किया। इसने अपनी सेना को स्थानीय फारसी भाषा के साथ यूरोपीय मॉडल की तर्ज पर संगठित किया। इसने अपने सैनिकों को प्रशिक्षित करने के लिये फ्राँसीसी अधिकारियों की मदद ली।

टीपू लोकतंत्र का महान समर्थक और एक महान कूटनीतिज्ञ था। उसने 1797 में श्रीरंगपट्नम में जैकोबिन क्लब की स्थापना में फ्राँसीसी सैनिकों को अपना समर्थन दिया। वह खुद जैकोबिन क्लब का सदस्य बन गया और खुद को नागरिक टीपू कहलाने की अनुमति दी। उसने श्रीरंगपट्नम में स्वतंत्रता का वृक्ष लगाया। अतः कथन 1 सही है।

टीपू विज्ञान और प्रौद्योगिकी का संरक्षक था। उसे भारत में ‘रॉकेट प्रौद्योगिकी के अग्रदूत’ के रूप में श्रेय दिया जाता है। इसने रॉकेट के संचालन की व्याख्या करते हुए एक सैन्य ग्रंथ की रचना भी की थी। अतः कथन 2 सही है।


Question 31:

आंग्ल-मराठा युद्ध के दौरान घटित निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजियेः

  1. सूरत की संधि
  2. सालबाई की संधि
  3. पुरंदर की संधि
  4. बसीन की संधि

निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रमिक क्रम है?

  1. 1-3-2-4 

  2. 2-4-1-3

  3. 1-4-2-3 

  4. 2-3-1-4

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A)

व्याख्याः

संधि

वर्ष

सूरत की संधि

1775

पुरंदर की संधि

1776

सालबाई की संधि

782

बसीन की संधि

1802

अतः विकल्प (A) सही है।


Question 32:

निम्नलिखित में से किसे सिंध का पहला गवर्नर नियुक्त किया गया था?

  1. जेम्स आउट्रम

  2. लॉर्ड एलनबरो

  3. चार्ल्स नेपियर

  4. लॉर्ड ऑकलैंड

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:. (C)

व्याख्याः प्रथम एंग्लो-अफगान युद्ध (1839-42) के बाद सिंध में उत्तराधिकार विवाद शुरू हो गया। अंग्रेजों ने नेपियर के जरिये हस्तक्षेप किया और जब अमीरों ने विद्रोह किया तो संघर्ष शुरू हो गया। सिंध ने जल्द ही आत्मसमर्पण कर दिया और अमीरों को निर्वासित कर दिया गया।

वर्ष 1843 में गवर्नर-जनरल एलनबरो के अधीन सिंध को ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल कर लिया गया और चार्ल्स नेपियर को इसका पहला गवर्नर नियुक्त किया गया। अतः विकल्प (C) सही है।


Question 33:

निम्नलिखित में से किस शासक ने रणजीत सिंह को लाहौर का गवर्नर नियुक्त किया था?

  1. जमान शाह 

  2. शाह आलम द्वितीय

  3. अकबर शाह द्वितीय 

  4. सआदत अली खान

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:  (A)

व्याख्याः वर्ष 1799 में, रणजीत सिंह को अफगानिस्तान के शासक जमान शाह ने लाहौर का गवर्नर नियुक्त किया था। अतः विकल्प (A) सही है।

उन्होंने वर्ष 1805 में जम्मू और अमृतसर का अधिग्रहण किया और इस प्रकार पंजाब की राजनीतिक राजधानी (लाहौर) और धार्मिक राजधानी (अमृतसर) रणजीत सिंह के शासन में आ गयी।

सुकरचकिया मिसल के नेता महान सिंह के पुत्र थे। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ अमृतसर की संधि (25 अप्रैल, 1809) पर हस्ताक्षर किये।


Question 34:

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः

 सूची-I                -                  सूची-II
(नीति)                 -                (प्रस्तावक)

  1. फॉरवर्ड पॉलिसी          -   1.   जॉन लॉरेंस
  2. कुशल अकर्मण्यता की नीति - 2.  लॉर्ड लिटन
  3. प्राउड रिज़र्व की नीति       -  3.   लॉर्ड ऑकलैंड

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-

  1. a b c
    1 2 3

  2. a b c
    3 2 1

  3. a b c
    3 1 2

  4. a b c
    2 1 3

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः ऑकलैंड, जो 1836 में गवर्नर जनरल के रूप में भारत आये थे, ने अफगानिस्तान के लिये फॉरवर्ड पॉलिसी की वकालत की थी।

इसका तात्पर्य यह था कि भारत में कंपनी सरकार को खुद ही ब्रिटिश भारत की सीमा को संभावित रूसी हमले से बचाने के लिये पहल करनी थी। इस उद्देश्य को या तो पड़ोसी देशों के साथ संधियों के माध्यम से या उन्हें पूरी तरह से अपने में मिलाकर हासिल किया जाना था। इसका परिणाम प्रथम अफगान युद्ध (1839-42) था।

जॉन लॉरेंस (1864-69) ने कुशल अकर्मण्यता की नीति अपनाई जो कि प्रथम अफगान युद्ध की विपत्तियों की प्रतिक्रिया थी और व्यावहारिक सामान्य ज्ञान तथा सीमांत समस्या और अफगानों के स्वतंत्रता के प्रति जुनून को संदर्भित दूरदर्शिता का परिणाम थी। लॉरेंस की नीति दो शर्तों की पूर्ति पर आधारित थीः

सीमा पर शांति भंग न हो, तथा

गृहयुद्ध में किसी के भी द्वारा विदेशी सहायता न माँगना

लिटन ने ‘प्राउड रिज़र्व की नीति अपनाई, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक सीमाएँ बनाना और ‘प्रभाव क्षेत्रों’ की सुरक्षा करना था।

शेर अली को एक अनुकूल संधि का प्रस्ताव दिया लेकिन शेर अली ने काबुल में ब्रिटिश दूत रखने से इनकार कर दिया जबकि इससे पहले उसने रूसियों को भी इसी तरह की रियायत दी थी। लिटन नाराज था और जब रूसियों ने काबुल से अपने दूत वापस बुला लिये तो लिटन ने अफगानिस्तान पर आक्रमण करने का फैसला किया। ब्रिटिश आक्रमण के सामने शेर अली भाग गया और शेर अली के सबसे बड़े बेटे याकूब खान के साथ गंडमक की संधि (मई 1879) पर हस्ताक्षर किये गए।

अतः विकल्प (C) सही है।


Question 35:

देवी चौधरानी निम्नलिखित में से किस विद्रोह से जुड़ी थीं?

  1. पोलिगर विद्रोह 

  2. पाइका विद्रोह

  3. अहोम विद्रोह 

  4. संन्यासी विद्रोह

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:  (D)

व्याख्याः सन्यासी विद्रोह (1763-1800): वर्ष 1770 के विनाशकारी अकाल और अंग्रेजों की कठोर आर्थिक व्यवस्था ने पूर्वी भारत में सन्यासियों के एक समूह को ब्रिटिश शासन से लड़ने के लिये मजबूर किया।

मूल रूप से यह किसान थे, जिनमें से कुछ को जमीन से बेदखल कर दिया गया था, इन संन्यासियों के साथ कई बेदखल छोटे जमींदार, बखाρस्त सैनिक और ग्रामीण लोग भी शामिल हो गए। उन्होंने कंपनी की फैक्ट्रियों और खजानों पर छापे मारे और कंपनी की सेनाओं से संघर्ष किया।

मजनूं शाह (या मजनूं शाह), चिराग अली, मूसा शाह, भवानी पाठक और देबी चौधरानी आदि विद्रोह के महत्त्वपूर्ण नेतृत्वकर्त्ता थे। देबी चौधरानी की भागीदारी अंग्रेजों के εखलाफ शुरुआती प्रतिरोध में महिलाओं की भूमिका को संदर्भित करती है।

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित अर्द्ध-ऐतिहासिक उपन्यास आनंदमठ संन्यासी विद्रोह पर आधारित है। उन्होंने देवी चौधरानी नामक उपन्यास भी लिखा था, क्योंकि उन्होंने महिलाओं के महत्त्व को देखा था, जो एक विदेशी शासन के εखलाफ संघर्ष कर रही थीं, जो पारंपरिक भारतीय मूल्यों के लिये खतरा था।

अतः विकल्प (D) सही है।


Question 36:

निम्नलिखित में से कौन-सा महाजनपद गोदावरी नदी के निकट स्थित था?

  1. अवंती 

  2. अश्मक

  3. अंग 

  4. कम्बोज

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:  (B)

व्याख्याः महाजनपद सोलह राज्य थे जो प्राचीन भारत में 600 ईसा पूर्व से 400 ईसा पूर्व तक अस्तित्व में थे।

सोलह राज्यों में से, अश्मक महाजनपद गोदावरी और नर्मदा नदी के बीच स्थित था। यह सबसे दक्षिणी महाजनपद था। अतः विकल्प (B) सही है।

इसमें वर्तमान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के क्षेत्र शामिल थे। पाटन अश्मक की राजधानी थी।


Question 37:

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर हिंदू धर्म के निम्नलिखित में से किस संप्रदाय से संबंधित है?

  1. सूर्य उपासक 

  2. शैव

  3. वैष्णव 

  4. शाक्त

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, जिसे थिरुवरंगा तिरुपति के नाम से भी जाना जाता है, प्रमुख वैष्णव मंदिरों में से एक है और यह तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के श्रीरंगम में स्थित है। हिंदू देवता भगवान विष्णु के लेटे हुए रूप रंगनाथ को समर्पित यह मंदिर श्रीरंगम द्वीप पर एक अलौकिक स्थान पर स्थित है, जो दो नदियों, कावेरी एवं कोलीडम (कावेरी की एक सहायक नदी) से घिरा है। अतः विकल्प (C) सही है।

मंदिर और इसके 1000 स्तंभों वाले हॉल का निर्माण विजयनगर काल (1336-1565) के दौरान किया गया था। मंदिर परिसर को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया गया है और यह यूनेस्को की अस्थायी सूची में है।


Question 38:

बिहार में कर्पूरी ठाकुर सरकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी पहल शुरू की गई थी?

  1. मुंगेरीलाल आयोग की रिपोर्ट का कार्यान्वयन
  2. शिक्षा सुधार
  3. शराब पर प्रतिबंध

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-

  1. केवल 1 और 2 

  2. केवल 1 और 3

  3. केवल 2 और 3 

  4. 1, 2 और 3

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D)

व्याख्याः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 49वें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वह डॉ. विधानचंद्र राय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण और बिस्मिल्लाह खान के बाद भारत रत्न पाने वाले बिहार के पाँचवें व्यक्ति बने।

कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें " जन नायक " के नाम से जाना जाता है, एक प्रमुख भारतीय राजनेता थे, जिन्होंने 1970-71 और 1977-79 तक दो बार बिहार के 11वें मुख्यमंत्री ( बिहार के पहले गैर-कॉन्ग्रेसी समाजवादी मुख्यमंत्री) के रूप में कार्य किया।

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनका योगदानः

मुंगेरीलाल आयोग की रिपोर्ट का कार्यान्वयन (बिहार में पिछड़े वर्गों के लिये नौकरी में आरक्षण): वर्ष 1978 में, उन्होंने एक अभूतपूर्व आरक्षण मॉडल पेश किया, जिसमें ओबीसी, ईबीसी, महिलाओं और उच्च जातियों के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिये विशिष्ट कोटा के साथ 26% आरक्षण की उल्लेख किया था।

शिक्षा सुधारः शिक्षा तक पहुँच में सुधार के लिये मैट्रिक परीक्षा के लिये अंग्रेजी को अनिवार्य विषय के रूप में समाप्त कर दिया गया।

शराब पर प्रतिबंधः शराब के दुरुपयोग से उत्पन्न सामाजिक मुद्दों को दूर करने के लिये शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया था।

                        अतः विकल्प (D) सही है।


Question 39:

बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति, 2023 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. इस नीति का उद्देश्य बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को बढ़ावा देना है।
  2. इस नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अगले सात वर्षों तक बिहार में सभी नए वाहनों में से 30% इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हों।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:  (A)

व्याख्याः बिहार सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को बढ़ावा देने के लिये बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2023 को मंजूरी दे दी है। अतः कथन 1 सही है।

पहली 1,000 व्यक्तिगत इलेक्ट्रिक कारों के लिये 1.25 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि शामिल है। इसके अलावा, यह मोटर वाहन कर पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी प्रदान करती है।

नीति का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि अगले पाँच वर्षों की अवधि यानी 2028 तक बिहार में सभी नए वाहनों में से 15% इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हों। अतः कथन 2 सही नहीं है।


Question 40:

बिहार से निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता?

  1. रोशनी सिन्हा 

  2. दीपांजलि झा

  3. अंजलि कुमारी 

  4. आकांक्षा तिवारी

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः अंजलि कुमारी ने, बिहार मगध विश्वविद्यालय ग्राउंड, गया में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चौंपियनशिप में रजत पदक जीता। अतः विकल्प (C) सही है

बिहार सरकार, खेल भर्ती नीति के तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्द्धाओं में पदक (स्वर्ण, रजत एवं काँस्य) प्राप्त करने वाले राज्य के εखलाड़ियों को बिहार प्रशासनिक सेवा एवं बिहार पुलिस सेवा में अनुमंडल दंडाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रथम श्रेणी तक की नौकरी प्रदान करती है।


Question 41:

निम्नलिखित में से किन राज्यों को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर श्रेणी A राज्यों में आकांक्षी नेतृत्वकर्त्ता के रूप में मान्यता दी गई है?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. हरियाणा
  3. मध्य प्रदेश
  4. बिहार

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-

  1. केवल 1 और 2 

  2. केवल 1 और 4

  3. केवल 2 और 4 

  4. केवल 3 और 4

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C)

व्याख्याः राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की स्टार्टअप पहलों के आधार पर अद्यतन रैंकिंग जारी की है।

श्रेणी A राज्य (10 मिलियन से अधिक जनसंख्या वाले):

गुजरात, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे

महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता बनकर उभरे

आंध्र प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को अग्रणी राज्य माना गया

बिहार और हरियाणा को आकांक्षी नेतृत्वकर्त्ता के रूप में मान्यता दी गई

छत्तीसगढ़, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर की पहचान उभरते पारिस्थितिकी तंत्रों के रूप में की गई। 

श्रेणी B राज्य (10 मिलियन से कम जनसंख्या वाले):

हिमाचल प्रदेश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया

अरुणाचल प्रदेश और मेघालय को शीर्ष प्रदर्शक के रूप में मान्यता

गोवा, मणिपुर और त्रिपुरा को अग्रणी राज्य के रूप में मान्यता दी गई

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और नागालैंड को आकांक्षी नेतृत्वकर्त्ता के रूप में मान्यता दी गई

चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, लद्दाख, मिजोरम, पुडुचेरी और सिक्किम की पहचान उभरते पारिस्थितिकी तंत्रों के रूप में की गई। 

        अतः विकल्प (C) सही है।


Question 42:

निम्नलिखित में से किस नदी पर बिहार का पहला घड़ियाल और कछुओं के लिये इन्क्यूबेशन सेंटर-कम-नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा?

  1. गंगा नदी 

  2. गंडक नदी

  3. कोसी नदी 

  4. सोन नदी

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः बिहार सरकार ने पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में गंडक नदी में घड़ियाल और कछुओं के लिये राज्य का पहला ‘इन्क्यूबेशन सेंटर-कम-नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर’ स्थापित करने के लिये सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अतः विकल्प (B) सही है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ट्राई-जंक्शन के पास चंबल नदी पर स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के बाद गंडक नदी भारत में घड़ियालों के लिये दूसरा सफल प्रजनन स्थल बन गई है।


Question 43:

निम्नलिखित में से कौन सी प्रौद्योगिकियाँ चतुर्थ औद्योगिक क्रांति (4IR) का भाग हैं: 

  1. योगज विनिर्माण
  2. भौतिक प्रणाली
  3. संवर्द्धित वास्तविकता

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

  1. केवल 1 और 2 

  2. केवल 2 और 3

  3. केवल 1 और 3 

  4. 1, 2 और 3

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D)  

व्याख्याः ‘इंडस्ट्री 4.0’ शब्द क्लॉस श्वाब ने अपनी पुस्तक ‘द फोर्थ इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन’ में दिया था।  

एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, साइबर फिजिकल सिस्टम, ऑगमेंटेड रियलिटी/वर्चुअल रियलिटी और डेटा एनालिटिक्स इंडस्ट्री 4.0 से संबंधित कुछ तकनीकें हैं। इन तकनीकों की मदद से मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में डेटा-संचालित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 44:

अंतरिक्ष मलबे को न्यूनीकृत करने के लिये निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय पहले की गई हैं: 

  1. POEM-3 मिशन
  2. प्रोजेक्ट NETRA
  3. द जीरो डेब्रिस चार्टर 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः 

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 2 और 3

  3. केवल 1 और 3

  4. 1, 2 और 3

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A)  

व्याख्याः लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में अंतरिक्ष मलबे के रूप में मुख्य रूप से अंतरिक्ष यान, रॉकेट और निष्क्रिय उपग्रहों के टुकड़े शामिल हैं, जो उपग्रह-विरोधी मिसाइल परीक्षणों के परिणामस्वरूप नष्ट हो गए हैं। अंतरिक्ष का मलबा अक्सर 27,000 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से गमन करता है। अपनी अत्यधिक मात्रा और तीव्र गति के कारण, ये कई अंतरिक्ष परिसंपत्तियों के लिये जोखिम उत्पन्न करते हैं। 

विश्व स्तर पर विभिन्न सरकारों द्वारा अंतरिक्ष मलबे की समस्या को कम करने की कोशिश की जा रही हैं। भारत सरकार ने इसी उद्देश्य से कुछ पहल शुरू की हैं। 

POEM विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) द्वारा विकसित एक अंतरिक्ष प्लेटफॉर्म है। यह विभिन्न पेलोड के साथ अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोगों के संचालन हेतु PSLV रॉकेट के चौथे चरण को एक स्थिर कक्षीय स्टेशन में पुनः उपयोग करने पर केंद्रित है। आमतौर पर PSLV का चौथा चरण उपग्रहों को तैनात करने के बाद अंतरिक्ष मलबा के रूप परिवर्तित हो जाता है, लेकिन PSLV-C53 मिशन में, इसने प्रयोगों हेतु एक स्थिर प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य किया है। 

POEM-3 मिशनः इसे 1 जनवरी, 2024 को PSLV C-58 मिशन के भाग के रूप में लॉन्च किया गया था। एक्सपोसैट उपग्रह को तैनात करने के बाद, चौथे चरण को POEM-3 में बदल दिया गया और 350 किलोमीटर की कक्षा में लाया गया, जिससे अंतरिक्ष मलबे के उत्पादन का जोखिम काफी कम हो गया। 

प्रोजेक्ट NETRA एक अंतरिक्ष मलबा ट्रैकिंग रडार है जिसकी रेंज 1,500 किलोमीटर है और इसमें एक ऑप्टिकल टेलीस्कोप को प्रभावी निगरानी तथा ट्रैकिंग नेटवर्क स्थापित करने के भाग के रूप में शामिल किया जाएगा।  

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने ‘जीरो डेब्रिस चार्टर’ अपनाया है, जिसमें अंतरिक्ष मलबे को कम करने के विभिन्न तरीके शामिल हैं। इसमें वर्ष 2030 तक शून्य अंतरिक्ष मलबा का भी आह्वान किया गया है। अतः विकल्प (A) सही है।  


Question 45:

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः  

सूची-I                      सूची-II  

(अंतरिक्ष मिशन)        (संबंधित अन्वेषण)  

  1. OSIRIS-APEX  - 1. यूरोपा 
  2. SLIM मिशन      - 2. चंद्रमा 
  3. यूरोपा क्लिपर      - 3. क्षुद्रग्रह एपोफिस 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः 

  1. a b c
    1 2 3

  2. a b c
    3 1 2

  3. a b c
    3 2 1

  4. a b c
    2 1 3

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)  

व्याख्याः  

Space Mission 

Exploration 

OSIRIS-APEX 

OSIRIS-REx क्षुद्रग्रह बेन्नू से नमूना एकत्र करने वाला पहला अमेरिकी मिशन है। यह 24 सितंबर, 2023 को पृथ्वी पर वापस लौटा। इसके बाद इस अंतरिक्ष यान का नाम बदलकर OSIRIS-APEX कर दिया गया और वर्ष 2029 तक क्षुद्रग्रह अपोफिस का पता लगाने के लिये इसे एक नए मिशन पर भेजा गया। 

SLIM मिशन 

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने "स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून" (SLIM) का प्रक्षेपण किया, जो सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया, जिसका उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सक्षम देशों के विशिष्ट समूह में शामिल होना है। 

यूरोपा क्लिपर  

यूरोपा क्लिपर नासा द्वारा विकसित एक अंतरिक्ष प्रोब है। इसे 10 अक्टूबर 2024 को लॉन्च करने की योजना बनाई गई है। इस अंतरिक्ष यान को गैलीलियन चंद्रमा यूरोपा का अध्ययन करने के लिये विकसित किया जा रहा है। 

अतः विकल्प (C) सही है।  


Question 46:

अंतरिक्ष अन्वेषण के संदर्भ में, केसलर सिंड्रोम क्या है?

  1. एक ऐसी घटना जिसमें सौर ज्वालाओं के कारण उपग्रहों का संचार टूट जाता है।

  2. अंतरिक्ष यात्रियों को प्रभावित करने वाली एक ऐसी स्थिति जो सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में विचलन का कारण बनती है।

  3. एक ऐसा परिदृश्य जिसमें पृथ्वी की निचली कक्षा में संघट्ट के कारण अंतरिक्ष मलबे में वृद्धि की शृंखलाबद्ध अभिक्रिया हो सकती है।

  4. एक सैद्धांतिक परिदृश्य जिसमें पृथ्वी की कक्षा में एक ब्लैक होल का निर्माण हो सकता है।

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)  

व्याख्याः केसलर सिंड्रोम, नासा के वैज्ञानिक डोनाल्ड जे. केसलर द्वारा वर्ष 1978 में प्रस्तुत की गई एक अवधारणा है।  

इसमें पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में एक संभावित श्रृंखला प्रतिक्रिया का वर्णन किया गया है, जहाँ दो अंतरिक्ष वस्तुओं के बीच टकराव से मलबा उत्पन्न होता है। अतः विकल्प (C) सही है। 

इस प्रक्रिया के जारी रहने से अंतरिक्ष मलबे की मात्रा लगातार बढ़ सकती है। 

अंततः यह मलबा LEO को लगभग अगम्य बना सकता है, जिससे टकराव की उच्च संभावना के कारण इस कक्षा में प्रवेश करने वाले किसी भी उपग्रह या अंतरिक्ष यान के लिये अत्यधिक जोखिम हो सकता है। 


Question 47:

निम्नलिखित में से कौन सी प्रोग्रामिंग भाषाएँ हैं? 

  1. रूबी        
  2. पर्ल 
  3. एमराल्ड
  4. क्रिस्टल 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 3 और 4

  3. केवल 1, 2 और 3

  4. उपर्युक्त सभी

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D)  

व्याख्याः प्रोग्रामिंग भाषा नियमों और वाक्यविन्यास का एक औपचारिक समूह है जिसका उपयोग कंप्यूटर को विशिष्ट कार्य करने या समस्याओं को हल करने के लिये निर्देश देने के लिये किया जाता है। 

रूबी, पर्ल, एमराल्ड और क्रिस्टल उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषाएँ हैं। 

रूबी एक ओपन-सोर्स ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड स्क्रिप्टिंग भाषा है जिसका आविष्कार 90 के दशक के मध्य में युकिहिरो मात्सुमोतो ने किया था। 

पर्ल एक प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसे वर्ष 1987 में एक सामान्य प्रयोजन वाली यूनिक्स स्क्रिप्टिंग भाषा के रूप में विकसित किया गया था। 

एमराल्ड एक ऑब्जेक्ट-आधारित प्रोग्रामिंग भाषा और प्रणाली है जिसे 1980 के दशक की शुरुआत और मध्य में वाशिंगटन विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान विभाग में विकसित एवं कार्यान्वित किया गया था।  

अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 48:

‘FDC’ पद का विस्तारित रूप क्या है जिस पर भैषजिक रसायन के संदर्भ में व्यापक रूप से चर्चा की जाती है?

  1. फेयर डोज़ कॉम्बिनेशन

  2. फाइनल डोज़ कॉम्बिनेशन

  3. फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन

  4. फ्लेक्सिबल डोज़ कॉम्बिनेशन

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)  

व्याख्याः फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDCs) का आशय ऐसी दवाओं से हैं जिनमें एक से अधिक सक्रिय तत्व (दवाओं के रासायनिक यौगिक जो शरीर पर प्रभाव डालते हैं)।  

FDCs तपेदिक और मधुमेह के रोगियों हेतु काफी उपयुक्त हैं, जिनके लिये उन्हें नियमित रूप से कई दवाएँ लेने की आवश्यकता होती है। अतः विकल्प (C) सही है। 

FDCs से रोगी को प्रत्येक दिन लेने वाली कई गोलियों की संख्या में कमी आती है जिससे उपचार अनुशासन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।  

हाल ही में भारत सरकार ने 156 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें चेस्टन कोल्ड और फोरासेट जैसी लोकप्रिय दवाएँ शामिल हैं, जिनका क्रमशः सर्दी एवं बुखार और दर्द में उपयोग किया जाता है। सरकार ने इन थ्क्ब् को तर्कहीन बताते हुए कहा कि इनका कोई चिकित्सीय लाभ नहीं है।


Question 49:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः  

  1. अंगों, ऊतकों या कोशिकाओं को एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में (आमतौर पर जंतुओं से मनुष्यों में) प्रत्यारोपित करने की प्रक्रिया को अपर-प्रतिरोपण कहा जाता है।
  2. मनुष्यों में अंगों की कमी को दूर करने के लिये अपर-प्रतिरोपण एक व्यापक रूप से स्वीकृत विधि है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A)  

व्याख्याः अंगों, ऊतकों या कोशिकाओं को एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में (आमतौर पर जंतुओं से मनुष्यों में) प्रत्यारोपित करने की प्रक्रिया को जेनोट्रांसप्लांटेशन कहा जाता है।  

अतः कथन 1 सही है। 

सर्जनों ने एक मरते हुए व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिये उसके शरीर में सुअर का हृदय प्रत्यारोपित किया है - ऐसे प्रयोग वाला यह दूसरा रोगी है। 

इसे मुख्य रूप से प्रत्यारोपण के लिये उपलब्ध मानव अंगों की कमी के समाधान के रूप में देखा जा रहा है। 

प्रत्यारोपण हेतु दान किये गए मानव अंगों की काफी कमी है। पिछले वर्ष अमेरिका में 4,100 से अधिक हृदय प्रत्यारोपण हुए थे। 

इस तकनीक को अभी तक व्यापक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है क्योंकि यह अभी शोध का क्षेत्र है। इसमें अभी भी प्रतिरक्षा तंत्र द्वारा अस्वीकृति, जानवरों की बीमारियों के मनुष्यों में संचारित होने जैसे जोखिमों के साथ नैतिक चिंताएँ बनी हुई हैं। 

अतः कथन 2 सही नहीं है।  


Question 50:

गूगल की किस सहायक कंपनी ने एआई टूल ‘अल्फाफोल्ड 3’ विकसित किया है, जिसे विभिन्न प्रोटीनों के आकार की भविष्यवाणी करने के लिये अभिकल्पित किया गया है?

  1. गूगल ब्रेन 

  2. डीपमाइंड

  3. वेमो 

  4. वेरिली

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)  

व्याख्याः प्रोटीन का निर्माण अमीनो एसिड की रैखिक श्रृंखलाओं से शुरू होता है और ठीक से कार्य करने हेतु इनका सटीक 3क् संरचनाओं में फोल्ड होना आवश्यक होता है। यह प्रक्रिया जटिल होने के साथ इसमें कई चरण शामिल होते हैं, जिससे यह अनुमान लगाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है कि प्रोटीन का अंतिम आकार कैसा होगा। 

वर्ष 2020 में गूगल डीपमाइंड द्वारा अल्फाफोल्ड प्रस्तुत किया गया जो प्रोटीन-फोल्डिंग की समस्या से निपटने हेतु डिजाइन किया गया एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उपकरण है। 

अल्फाफोल्ड द्वारा सटीकता के साथ अमीनो एसिड अनुक्रमों से निर्मित प्रोटीन संरचनाओं की भविष्यवाणी करने के लिये मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग किया जाता है, जिससे प्रोटीन फोल्डिंग की हमारी समझ उन्नत होती है। 

मई 2024 में डीपमाइंड ने अल्फाफोल्ड 3 प्रस्तुत किया, जो बेहतर सटीकता के साथ अपने पूर्ववर्ती उपकरणों की सफलता पर आधारित है। अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 51:

अफीम पोस्ता के पौधे का वैज्ञानिक नाम है-

  1. ट्रिटिकम एस्टिवम

  2. पापावेर सोम्निफेरम

  3. ओरिजा सैटाइवा

  4. लेबियो रोहिता

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B) 

व्याख्याः अफीम पोस्ता का पौधाः 

वैज्ञानिक नामः पापावेर सोम्निफेरम अतः विकल्प (B) सही है। 

उपयोगः अफीम पोस्ता के रस से प्राप्त अफीम का उपयोग सदियों से दर्द निवारक, शामक के साथ मॉर्फिन, कोडीन और हेरोइन सहित विभिन्न ओपिओइड के उत्पादन में किया जाता रहा है। औषधीय रूप से इसका उपयोग गंभीर दर्द को कम करने, खाँसी को समाप्त करने और नींद लाने के लिये किया जाता है। 

वैश्विक उत्पादनः भारत संयुक्त राष्ट्र एकल कन्वेंशन ऑन नारकोटिक ड्रग्स (1961) द्वारा गम अफीम (Gum Opium) का उत्पादन करने के लिये अधिकृत एकमात्र देश है।  

इसके अतिरिक्त, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, फ्राँस, चीन, हंगरी, नीदरलैंड, पोलैंड, स्लोवेनिया, स्पेन, तुर्की और चेक गणराज्य जैसे अन्य देश भी अफीम की खेती करते हैं। हालाँकि ये देश गोंद नहीं निकालते हैं बल्कि कॉन्सेंट्रेट ऑफ पोस्ता स्ट्रॉ प्रक्रिया (CPS) का उपयोग करते हैं। 


Question 52:

निम्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन समूहन (Agglutination) की प्रक्रिया है?

  1. कैंसर के उपचार की प्रक्रिया

  2. रक्त समूह निर्धारित करने की प्रक्रिया

  3. प्रतिजन एवं प्रतिरक्षी की परस्पर प्रतिच्छेद प्रक्रिया

  4. प्रतिमूत्रलरोधी हार्मोन के स्राव की प्रक्रिया

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C) 

व्याख्याः एंटीजन से एंटीबॉडी उत्पन्न होते हैं। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली प्रतिक्रियाशील होती है। रासायनिक रूप से एंटीजन आमतौर पर प्रोटीन या न्यूक्लिक एसिड, बड़े पॉलीसेकेराइड या बड़े लिपोप्रोटीन कॉम्प्लेक्स होते हैं।  

एंटीबॉडी, बाहरी एजेंटों के खिलाफ प्रतिक्रिया करते हैं। एंटीबॉडी किसी बाहरी पदार्थ की प्रतिक्रिया में उत्पन्न होते हैं। रासायनिक रूप से एंटीबॉडी ग्लाइकोप्रोटीन होते हैं।  

एंटीजन और एंटीबॉडी एक दूसरे से विशेष रूप से "लॉक और की" पैटर्न पर जुड़े होते हैं। एंटीजन और एंटीबॉडी के एक साथ मिलने की क्रिया को समूहन के रूप में जाना जाता है। अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 53:

इनमें से किसे मास्टर ग्रंथि कहा जाता है?

  1. पिट्यूटरी ग्रंथि 

  2. यकृत

  3. पीनियल ग्रंथि 

  4. थायरॉयड ग्रंथि

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A) 

व्याख्याः पिट्यूटरी ग्रंथिः 

पिट्यूटरी ग्रंथि, मस्तिष्क के आधार पर स्थित एक छोटी ग्रंथि होती है और इसे मास्टर ग्रंथि कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर में कुछ महत्त्वपूर्ण हार्मोनों को संश्लेषित करती है। अतः विकल्प (A) सही है। 

मस्तिष्क और पिट्यूटरी ग्रंथि मिलकर न्यूरोएंडोक्राइन प्रणाली बनाते हैं। यह प्रणाली ग्रंथियों और अंगों की निगरानी करती है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि उनके कार्यों को नियंत्रित करने वाले रासायनिक तत्त्वों (हार्मोन) को भेजना है या रोकना है। 

इस ग्रंथि की अत्यधिक वृद्धि के कारण आसपास के तंत्रिका ऊतक के साथ ऑप्टिक तंत्रिकाएँ संकुचित हो जाती हैं। 

इसके परिणामस्वरूप हड्डी की वृद्धि एवं अंगों का विस्तार होता है। 

पिट्यूटरी ग्रंथि मस्तिष्क के एक भाग से जुड़ी होती है जिसे हाइपोथैलेमस कहा जाता है।  

पीनियल ग्रंथि से मेलाटोनिन नामक हार्मोन स्रावित होता है। मेलाटोनिन हमारे शरीर के 24 घंटे (दैनिक) के क्रियाकलाप के नियमन में बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

थायरॉयड ग्रंथि दो लोबों से बनी होती है जो श्वासनली के दोनों ओर स्थित होते हैं। थायराइड हार्मोन के संश्लेषण की सामान्य दर के लिये आयोडीन आवश्यक है। हमारे आहार में आयोडीन की कमी से हाइपोथायरोडिज्म होने के साथ थायराइड ग्रंथि की वृद्धि हो जाती है, जिसे आमतौर पर गलगंड कहा जाता है। 


Question 54:

सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये 

सूची-I                      सूची-II 

  1. एनीमोफिलस    1. वायु द्वारा परागण 
  2. मैलाकोफिलस   2. सीप द्वारा परागण 
  3. हाइड्रोफिलस    3. जल द्वारा परागण 
  4. ऑर्निथोफिलस   4. पक्षियों द्वारा परागण 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः. 

  1. a b c d
    2 1 4 3

  2. a b c d
    1 2 3 4

  3. a b c d
    1 4 2 3

  4. a b c d
    3 2 1 4

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B) 

व्याख्याः 

परागण प्रक्रिया 

परागण माध्यम 

एनेमोफिलस 

वायु द्वारा परागण 

मैलाकोफिलस 

सीप द्वारा परागण 

हाइड्रोफिलस 

जल द्वारा परागण 

ऑर्निथोफिलस 

पक्षियों द्वारा परागण 

जोफिलस 

जंतुओं द्वारा परागण 

एंटोमोफिलस 

कीटों द्वारा परागण  

किरोप्टेरिफिलस  

चमगादड़ों द्वारा परागण  

अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 55:

क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम किसके कारण होता है-

  1. पुरुषों में दो X गुणसूत्र

  2. 21 अतिरिक्त गुणसूत्र संख्या

  3. 13 अतिरिक्त गुणसूत्र संख्या

  4. 18 अतिरिक्त गुणसूत्र संख्या

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A)  

व्याख्याः 

विकार 

विवरण 

क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम 

पुरुषों में दो X गुणसूत्र (XXY)  

एडवर्ड सिंड्रोम (ट्राइसोमी 18)

अतिरिक्त गुणसूत्र 18  

पटाऊ सिंड्रोम (ट्राइसोमी 13)  

अतिरिक्त गुणसूत्र 13 

टर्नर सिंड्रोम (मोनोसॉमी X) 

महिलाओं में एकल X गुणसूत्र 

डाउन सिंड्रोम (ट्राइसोमी 21) 

अतिरिक्त गुणसूत्र 21  

ट्रिपल एक्स सिंड्रोम  
(सुपर फीमेल)  

महिलाओं में तीन X गुणसूत्र 

XYY सिंड्रोम 

पुरुषों में दो Y गुणसूत्र 

अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 56:

निम्नलिखित में से कौन-सा डाइसैकेराइड है?

  1. ग्लूकोज

  2. सुक्रोज

  3. फ्रुक्टोज

  4. स्टार्च

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:  (B)  

व्याख्याः कार्बोडाइड्रेट, ध्रुवण घूर्णक पॉलिहाइड्रॉक्सी ऐल्डिहाइड अथवा कीटोन अथवा वे अणु होते हैं, जिनके जल अपघटन पर इस प्रकार की इकाइयाँ प्राप्त होती हैं। इन्हें मुख्य रूप से तीन समूहों में वर्गीकृत किया गया है- मोनोसैकैराइड, डाइसैकैराइड, पॉलिसैकैराइड। 

मोनोसैकैराइडः  

इसमें 3 या उससे अधिक कार्बन परमाणुओं वाली एकल शर्करा होती है।  

ग्लूकोज, फ्रक्टोज और गैलेक्टोज मोनोसैकेराइड हैं। 

डाइसैकैराइडः 

इसमें 2 मोनोसैकेराइड इकाइयाँ होती हैं। 

माल्टोज़ (ग्लूकोज + ग्लूकोज) 

सुक्रोज़ (ग्लूकोज + फ्रुक्टोज) 

लैक्टोज़ (ग्लूकोज + गैलेक्टोज) 

सुक्रोज को केन शुगर के रूप में जाना जाता है और लैक्टोज को मिल्क शुगर के रूप में जाना जाता है। अतः विकल्प (B) सही है। 

पॉलिसैकैराइडः 

इसमें मोनोसैकेराइड की कई इकाइयाँ (300 से 1000 से अधिक) शामिल होती हैं।  

स्टार्च (चावल, गेहूँ और आलू) एक पॉलीसैकेराइड है। 


Question 57:

पीतल में के संघटकों में सम्मिलित हैं-

  1. ताँबा और टिन

  2. ताँबा और ज़स्ता

  3. ताँबा और एल्युमिनियम

  4. ताँबा और निकल

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)  

व्याख्याः ताँबे का उपयोग विद्युत उद्योग में तार बनाने तथा जल और भाप के लिये पाइप बनाने में होता है। इसका उपयोग कई प्रकार की मिश्रधातुओं में भी किया जाता है, जो धातु से अधिक कठोर होती हैं। जैसे पीतल (जिंक के साथ), काँसा (टिन के साथ) तथा मुद्रा मिश्रधातु (निकेल के साथ)। अतः विकल्प (B) सही है। 

जिंक का उपयोग जस्तेदार लोहा बनाने में किया जाता है। व्यापक मात्र में इसका उपयोग बैटरियों में, कई मिश्रधातु घटकों में, जैसे - पीतल (Cu 60%, Zn 40%) तथा जर्मन सिल्वर (Cu 25-30%, Zn 25-30%, Ni 40–50%) में होता है। यशद रज का उपयोग रंजक सामग्री, प्रलेप आदि के उत्पादन में अपचायक के रूप में किया जाता है। 


Question 58:

निम्नलिखित में से कौन-सा पादप हार्मोन है?

  1. ऑक्सिन

  2. जिबरेलिन

  3. साइटोकाइनिन

  4. उपर्युक्त सभी

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:D) 

व्याख्याः पादप हार्मोन गतिशील रासायनिक यौगिक होते हैं जो इनकी वृद्धि और विकासात्मक प्रक्रियाओं में सहायता करने के साथ विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों में इनको अनुकूलता प्रदान करते हैं। 

पादप हार्मोन के रूप में नामित रासायनिक यौगिक ऑक्सिन (IAA), एब्सिसिक एसिड (ABA), ब्रासिनोस्टेरॉइड्स (BR), साइटोकाइनिन (CK), एथिलीन (ET), जिबरेलिन (GA), जैस्मोनेट्स (JA), करिकिन्स (KAR), सैलिसिलिक एसिड (SA) और स्ट्रिगोलैक्टोन (SL) हैं। अतः विकल्प (D) सही है। 

पादप हार्मोन बीज के अंकुरण, जड़ की वृद्धि, फूल एवं फल के विकास तथा कोशिका विभाजन में शामिल होते हैं। 


Question 59:

पौधों में जाइलम का उपयोग निम्नलिखित में से कौन-सा है? 

  1. जड़ों से तने एवं पत्तियों तक जल का परिवहन

  2. पादपों में शर्करा, कार्बनिक यौगिक तथा खनिजों को ले जाना

  3. प्रजनन में सहायता करना

  4. परागण में सहायता करना

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A) 

व्याख्याः जाइलम और फ्लोएम को ‘संवहनी बंडल’ के रूप में जाना जाता है और अधिकांश पौधों के पत्तों, तनों एवं जड़ों में कई संवहनी बंडल होते हैं। 

जाइलम, जड़ों से तने एवं पत्तियों तक जल और खनिजों के लिये एक संवाहक ऊतक के रूप में कार्य करता है। यह पौधे को यांत्रिक शक्ति भी प्रदान करता है। यह चार अलग-अलग प्रकार के तत्वों से बना होता है अर्थात् ट्रेकिड्स, वाहिकाएँ, जाइलम फाइबर और जाइलम पैरेन्काइमा। अतः विकल्प (A) सही है। 

फ्लोएम द्वारा पौधे में शर्करा, कार्बनिक यौगिक और खनिज का परिवहन होता है। 

फ्लोएम के अन्दर का द्रव्य विसरण द्वारा कोशिकाओं के बीच आसानी से संचरण करता है। 


Question 60:

नैनोस्केल स्तर पर इमेजिंग के लिये आमतौर पर निम्नलिखित में से किस तकनीक का उपयोग किया जाता है?

  1. ऑप्टिकल माइक्रोस्कोपी

  2. स्कैनिंग ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी (STEM)

  3. एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफी

  4. न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेजोनेंस (NMR)

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)  

व्याख्याः स्कैनिंग ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी (STEM): 

स्कैनिंग ट्रांसमिशन इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी (STEM) एक उन्नत इमेजिंग तकनीक है जिसका उपयोग नैनोमीटर से लेकर सब-एटॉमिक स्तर के पैमाने पर सामग्रियों की संरचना एवं संगठन का पता लगाने के लिये किया जाता है। अतः विकल्प (B) सही है। 

यह बहुत सूक्ष्म नमूने में एक केंद्रित इलेक्ट्रॉन बीम को स्कैन करने के साथ ही विभिन्न संकेतों को इकट्ठा करके उच्च-रिजॉल्यूशन की छवियाँ और स्पेक्ट्रोस्कोपिक डेटा प्रदान करता है। 

STEM के लिये तैयार की गई सामग्रियों को इलेक्ट्रॉन-पारदर्शी होना चाहिये, जिसका अर्थ है कि इससे इलेक्ट्रॉनों को न्यूनतम बिखराव के साथ नमूने/पदार्थ के माध्यम से संचारित करना आसान हो।  


Question 61:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCIs) मस्तिष्क संकेतों को प्राप्त करते हैं और उन्हें संकेतों में अनुदित करते हैं जो बहिर्वेश उपकरण पर प्रसारित किये जाते हैं जिससे वांछित क्रियाएँ होती हैं।
  2. BCI का मुख्य लक्ष्य तंत्रिकापेशी विकारों से अक्षम हुए लोगों को उपयोगी कार्य करने में सक्षम बनाना है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)  

व्याख्याः ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCIs) मस्तिष्क संकेतों को प्राप्त करते हैं और उन्हें कमांड में ट्रांसलेट करते हैं जो आउटपुट डिवाइस पर रिले किये जाते हैं जिससे वांछित क्रियाएँ होती हैं। अतः कथन 1 सही है। 

BCI में सामान्य न्यूरोमस्कुलर आउटपुट तरीकों का उपयोग नहीं होता है। 

BCI का मुख्य लक्ष्य न्यूरोमस्कुलर विकारों जैसे कि एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस, सेरेब्रल पाल्सी, स्ट्रोक या रीढ़ की हड्डी की चोट से अक्षम हुए लोगों को उपयोगी कार्य करने में सक्षम बनाना है। अतः कथन 2 सही है। 

ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस स्ट्रोक के बाद पुनर्वास और अन्य विकारों के लिये भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। भविष्य में इससे सर्जनों या अन्य चिकित्सा पेशेवरों का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। 

ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) जैसा तकनीक का उभरता हुआ क्षेत्र व्यक्तियों को बोलने और/या अपने अंगों का उपयोग करने में असमर्थ होने पर एक बार फिर से संवाद करने या चलने में सक्षम बना सकता है। 


Question 62:

समसूत्री और अर्द्धसूत्री विभाजन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. समसूत्री विभाजन कायिक कोशिकाओं में होता है जबकि अर्द्धसूत्री विभाजन प्रजनन कोशिकाओं में होता है।
  2. समसूत्री विभाजन में दो संतति नाभिक एक एकल पैतृक नाभिक से उत्पन्न होते हैं जबकि अर्द्धसूत्री विभाजन में चार संतति नाभिक एक एकल पैतृक नाभिक से उत्पन्न होते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)  

व्याख्याः 

समसूत्री विभाजन  

 अर्द्धसूत्री विभाजन  

यह दैहिक कोशिकाओं में होता है। 

यह प्रजनन कोशिकाओं में होता है। 

एकल पैतृक केंद्रक से दो संतति केंद्रक उत्पन्न होते हैं।  

एकल पैतृक केंद्रक से चार संतति केंद्रक उत्पन्न होते हैं।  

सभी गुणसूत्र एक दूसरे से स्वतंत्र रूप से व्यवहार करते हैं। 

समजातीय गुणसूत्र एक साथ युग्म बनाते हैं। 

सेंट्रोमियर विभाजित होते हैं जिससे दो क्रोमैटिड अलग हो जाते हैं। 

मेटाफेज I के दौरान सेंट्रोमियर विभाजित नहीं होते हैं। क्रोमैटिड के बजाय समजातीय गुणसूत्र अलग हो जाते हैं। मेटाफेज II के दौरान सेंट्रोमियर विभाजित होते हैं।  

अतः कथन 1 और 2 सत्य हैं। 


Question 63:

रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज़ पॉलीमिरेज़ चेन रिएक्शन (RT PCR) में रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज क्या है?

  1. डीएनए का आरएनए में रूपांतरण

  2. आरएनए का डीएनए में रूपांतरण

  3. आरएनए की शृंखला का निर्माण

  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (B)  

व्याख्याः यह विश्लेषण के लिये एक विशिष्ट आनुवंशिक अनुक्रम की कई प्रतियाँ बनाने हेतु उपयोग की जाने वाली प्रयोगशाला विधि है। 

इसमें रिवर्स ट्रांसक्रिप्टेज नामक एंजाइम आरएनए के एक विशिष्ट टुकड़े को डीएनए के एक मिलते-जुलते टुकड़े में परिवर्तित करता है। अतः विकल्प (B) सही है। 

डीएनए के इस टुकड़े को फिर डीएनए पॉलीमिरेज नामक एक अन्य एंजाइम द्वारा प्रवर्धित (बड़ी संख्या में निर्मित) किया जाता है। 

प्रवर्धित डीएनए प्रतियाँ यह संकेत देने में सहायक होती हैं कि क्या एक विशिष्ट mRNA अणु किसी जीन द्वारा बनाया जा रहा है। 

रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पॉलीमिरेज चेन रिएक्शन का उपयोग जीन या गुणसूत्र में कुछ परिवर्तनों को देखने या कुछ जीनों को सक्रिय करने के लिये किया जा सकता है, जो कैंसर जैसी बीमारी का निदान करने में सहायक हो सकता है। 

इसका उपयोग कुछ वायरस के आरएनए का अध्ययन करने के लिये भी किया जा सकता है जैसे कि ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस (HIV) और हेपेटाइटिस सी वायरस, जिससे किसी संक्रमण का निदान एवं उपचार करने में मदद मिलती है। इसे RT-PCR भी कहा जाता है। 


Question 64:

प्रलय मिसाइल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये 

  1. प्रलय एक छोटी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
  2. इस मिसाइल की रेंज 150-500 किलोमीटर है और इसे मोबाइल लॉन्चर से प्रक्षेपित किया जा सकता है।
  3. इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? 

  1. केवल 1 और 2 

  2. केवल 2 और 3

  3. केवल 1 और 3 

  4. उपर्युक्त सभी

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)  

व्याख्याः भारत में स्वदेश में ही विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल ‘प्रलय’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। अतः कथन 1 सही नहीं है। 

इस मिसाइल की रेंज क्षमता 150-500 किलोमीटर है और इसे मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया जा सकता है। अतः कथन 2 सही है। 

इस मिसाइल की गाइडेंस प्रणाली में अत्याधुनिक नेविगेशन और एकीकृत एवियोनिक्स प्रणाली शामिल हैं। 

यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित है। अतः कथन 3 सही है। 


Question 65:

मेनकेस सिंड्रोम संबंधित है- 

  1. आयोडीन की कमी से 

  2. कैल्शियम की कमी से

  3. विटामिन C की कमी से 

  4. कॉपर की कमी से

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:  (D)  

व्याख्याः मेनकेस रोग को किन्की हेयर रोग के रूप में भी जाना जाता है। यह विल्सन रोग के विपरीत (जो कॉपर के संचय से संबंधित है) कॉपर की कमी से संबंधित है। अतः विकल्प (D) सही है।  

मेनकेस रोग एक एक्स-लिंक्ड विकार है जिससे 100,000 जीवित जन्मे पुरुष में से 1 प्रभावित होता है। हालाँकि कई लड़कियाँ भी इससे प्रभावित हुई हैं।  

इसमें शिशु की त्वचा पीली हो जाती है।  


Question 66:

माया ऑपरेटिंग सिस्टम निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है?

  1. रक्षा मंत्रालय

  2. वस्त्र मंत्रालय

  3. सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

  4. वित्त मंत्रालय

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A)  

व्याख्याः माया OS एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम है जो उबंटू पर आधारित है, जो एक लोकप्रिय लिनक्स वितरण प्रणाली है जिसमें स्वतंत्र तथा ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर का उपयोग होता है।  

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) सहित विभिन्न सरकारी एजेंसियों की मदद से माया OS विकसित किया है। अतः विकल्प (A) सही है।  

माया OS का एक मुख्य लाभ यह है कि इसमें विंडोज के समान इंटरफेस और कार्यक्षमता है, जिससे उपयोगकर्त्ताओं के लिये इसे अपनाना आसान हो जाता है। इसमें चक्रव्यूह नामक एक विशेषता भी है, जो एक एंड-पॉइंट एंटी-मैलवेयर और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर है जिससे उपयोगकर्त्ता एवं इंटरनेट के बीच एक आभासी अलगाव होने से हैकर्स को संवेदनशील डेटा तक पहुँचना मुश्किल हो जाता है। 


Question 67:

एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट (Adenosine Triphosphate- ATP) अणु के संरचनात्मक घटक हैं:

  1. एडेनिन, ग्लूकोज़ और दो फॉस्फेट समूह

  2. थाइमिन, राइबोज़ और तीन फॉस्फेट समूह

  3. साइटोसिन, ग्लूकोज़ और चार फॉस्फेट समूह

  4. एडेनिन, राइबोज़ और तीन फॉस्फेट समूह

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D) 

व्याख्याः एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट (ATP) एक न्यूक्लियोटाइड है जिसमें तीन मुख्य संरचनाएँः नाइट्रोजन क्षार, एडेनिन; शर्करा, राइबोज; और राइबोज से बंधे तीन फॉस्फेट समूहों की एक शृंखला होती हैं। अतः विकल्प (D) सही है। 

ATP एक ऊर्जा-परिवहन अणु है जो सभी जीवित जीव-जंतुओं की कोशिकाओं में मौजूद होता है। 

यह भोजन के अणुओं के विघटन से रासायनिक ऊर्जा प्राप्त करता है और इसका उपयोग विभिन्न कोशिकीय प्रक्रियाओं को शक्ति देने के लिये करता है। 

कोशिकाओं को तीन प्राथमिक कार्यों के लिये रासायनिक ऊर्जा की आवश्यकता होती हैः 

1.चयापचय अभिक्रियाओं को संचालित करने के लिये जो अनायास नहीं होती हैं। 

2.पदार्थों को झिल्लियों के आर-पार ले जाना। 

3.मांसपेशियों की गति सहित यांत्रिक कार्य करना। 

ATP का उपयोग रासायनिक ऊर्जा के भंडारण के लिये नहीं किया जाता है; यह भूमिका ग्लाइकोजन जैसे कार्बोहाइड्रेट और वसा की होती है। इसके बजाय जब किसी कोशिका को ऊर्जा की आवश्यकता होती है, तो वह इन भंडारित अणुओं को ATP में परिवर्तित कर देती है। ATP जो कि कोशिका के विभिन्न हिस्सों में ऊर्जा पहुँचाता है, तब एक शटल के रूप में कार्य करता है, जहाँ ऊर्जा-खपत वाली गतिविधियाँ होती हैं। 

एडेनिन एक प्यूरीन क्षार है जिसमें दो कार्बन-नाइट्रोजन वलय होते हैं। 

राइबोज एक मोनोसैकेराइड है जिसमें पाँच कार्बन अणु होते हैं जो RNA अणुओं के आधार का हिस्सा बनता है। 

तीन फॉस्फेट समूह राइबोज शर्करा से जुड़े होते हैं, जिससे ATP अणु पर एक पृष्ठभाग बनता है। ये फॉस्फेट ऊर्जा वाहक के रूप में ATP की भूमिका की कुंजी हैं। 

जब किसी कोशिका को ऊर्जा की आवश्यकता होती है, तो यह ATP के दूसरे और तीसरे फॉस्फेट समूहों के बीच के आबंधन को तोड़ देती है, जिससे एडेनोसिन डाइफॉस्फेट (ADP) और एक मुक्त फॉस्फेट समूह बनता है। 

यह प्रक्रिया ऊर्जा जारी करती है जिसका उपयोग कोशिका द्वारा विभिन्न प्रक्रियाओं के लिये किया जा सकता है। 


Question 68:

निम्नलिखित में से कौन-सी अक्रिय गैस (noble gases) वायुमंडल में मौजूद नहीं है? 

  1. रेडॉन 

  2. नियॉन

  3. आर्गन 

  4. ज़ेनॉन

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:  (A) 

व्याख्याः नोबल गैस, जिन्हें समूह 18 तत्त्वों के रूप में भी जाना जाता है, आवर्त सारणी में सात रासायनिक तत्त्वों का एक  
समूह हैं। 

उनमें हीलियम (He), नियॉन (Ne), आर्गन (Ar), क्रिप्टन (Kr), ज़ेनॉन (Xe), रेडॉन (Rn) शामिल हैं। 

नोबल गैसों की विशेषता उनकी कम रासायनिक अभिक्रियाशीलता और आमतौर पर, वायुमंडल में उनकी उपस्थिति है। 

रेडॉन को छोड़कर सभी नोबल गैसें पृथ्वी के वायुमंडल में पाई जा सकती हैं। अतः विकल्प (A) सही है।  

यह उनकी अक्रिय प्रकृति के कारण होता है, जो उन्हें यौगिक बनाने या अन्य तत्त्वों के साथ अभिक्रिया करने से रोकता है। 

इसलिये, वे वायुमंडल में अपने शुद्ध तात्विक रूप में मौजूद रह सकते हैं। 

रेडॉन कई कारणों से नोबल गैसों में एक अपवाद है। 

सबसे पहले, यह रेडियोधर्मी है, इसके सभी समस्थानिकों का अर्द्ध-काल छोटा होता है। 

दूसरे, रेडॉन यूरेनियम के रेडियोधर्मी क्षय से उत्पन्न होता है, जो शैल और मृदा में पाया जाता है। परिणामस्वरूप, वायुमंडल में रेडॉन की सांद्रता न्यूनतम है, जिससे यह वायुमंडल में प्रभावी रूप से अनुपस्थित है। 

रेडॉन को इसके स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों के लिये भी जाना जाता है। एक रेडियोधर्मी गैस होने के कारण, यह महत्त्वपूर्ण स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर सकती है, विशेषकर जब महत्त्वपूर्ण मात्रा में साँस के साथ अंदर ली जाती है। 

इसे फेफड़ों के कैंसर के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है, जिससे वातावरण में इसकी अनुपस्थिति मानव स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लाभकारी है। 


Question 69:

दो द्रव्यमानों के बीच कार्य करने वाले गुरुत्वाकर्षण बल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  1. दो द्रव्यमानों के बीच लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल उनके बीच की दूरी के वर्ग के समानुपातिक होता है।

  2. दो द्रव्यमानों के बीच लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल उनके बीच की दूरी बढ़ने पर बढ़ता है।

  3. दो द्रव्यमानों के बीच लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल उनके बीच की दूरी को प्रभावित किये बिना स्थिर रहता है।

  4. दो द्रव्यमानों के बीच लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D) 

व्याख्याः न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियमः इस ब्रह्मांड में सभी वस्तुएँ एक दूसरे को आकर्षित करती हैं। द्रव्यमान m1 और m2 (जिनके बीच की दूरी R है) वाले दो पिंडों के बीच लगने वाला आकर्षण बल उनके द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती और उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है। 

यानी F µ m1m2/r2 

 F = Gm1m2/r2 

यहाँ G आनुपातिकता स्थिरांक है जिसे गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक कहते हैं जिसका मान 6.674 × 10−11 N-m2/kg2 होता है।  

इसलिये जैसे-जैसे दो द्रव्यमानों के बीच की दूरी बढ़ती है, उनके बीच लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल का मान कम होता जाता है। इसके विपरीत, यदि दूरी दोगुनी कर दी जाए, तो गुरुत्वाकर्षण बल का मान अपने मूल मान का एक-चौथाई हो जाता है। अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 70:

निम्नलिखित में से कौन-सा मुख्य कारण है कि RNA के बजाय DNA मुख्य आनुवंशिक पदार्थ होता है?

  1. DNA रासायनिक और संरचनात्मक रूप से RNA की तुलना में कम स्थिर होता है।

  2. RNA रासायनिक और संरचनात्मक रूप से DNA की तुलना में कम स्थिर होता है।

  3. DNA स्वयं की प्रतिकृति नहीं बना सकता।

  4. RNA केवल उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकता है।

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B) 

व्याख्याः RNA के बजाय DNA को मुख्य आनुवंशिक पदार्थ बनाने का मुख्य कारण उनकी रासायनिक संरचनाओं में अंतर है, जिसके परिणामस्वरूप उनकी स्थिरता में भिन्नता होती है। 

DNA और RNA दोनों ही आनुवंशिक जानकारी की प्रतिकृति, उत्परिवर्तन तथा अभिव्यक्ति के मानदंडों को पूरा कर सकते हैं, लेकिन DNA रासायनिक और संरचनात्मक रूप से अधिक स्थिर होता है, जिससे यह आनुवंशिक जानकारी के दीर्घकालिक भंडारण के लिये अधिक उपयुक्त होता है। अतः विकल्प (B) सही है। 

DNA के शुगर-फॉस्फेट बैकबोन में डीऑक्सीराइबोज होता है, जिसमें 2' स्थिति पर हाइड्रोलिसिस समूह की कमी होती है। यह अनुपस्थिति DNA को हाइड्रोलिसिस के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनाती है, जिससे इसकी रासायनिक स्थिरता में योगदान होता है। इसके विपरीत, RNA में प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड पर 2'-OH समूह की उपस्थिति इसे अधिक प्रतिक्रियाशील और आसानी से विघटित होने योग्य बनाती है। 

इसके अतिरिक्त, DNA में यूरेसिल की जगह थाइमिन की मौजूदगी, जैसा कि RNA में पाया जाता है, अतिरिक्त स्थिरता प्रदान करती है। यह संरचनात्मक अंतर बेस मिसपेयरिंग को रोकने में सहायता प्रदान करता है, जिससे प्रतिकृति के दौरान आनुवंशिक जानकारी का विश्वसनीय संचरण सुनिश्चित होता है। 

इसलिये, जबकि DNA और RNA दोनों ही आनुवंशिक सामग्री के लिये आवश्यक कार्य कर सकते हैं, DNA की बेहतर रासायनिक और संरचनात्मक स्थिरता इसे इस भूमिका के लिये अधिक उपयुक्त बनाती है। RNA, कम स्थिर होने के कारण, संदेशवाहक और एडाप्टर के रूप में कार्य करने जैसे गतिशील कार्यों के लिये अधिक उपयुक्त होता है, क्योंकि इसकी प्रतिक्रियाशीलता इसे कोशिका के भीतर विभिन्न कार्यों को पूरा करने की अनुमति देती है। 


Question 71:

मच्छरों की कौन-सी प्रजाति वेस्ट नाइल वायरस (WNV) के संचरण के लिये प्रमुख वाहक के रूप में कार्य करती है?

  1. एडीज़ प्रजाति (Aedes species)

  2. एनोफिलीज़ प्रजाति (Anopheles species)

  3. क्यूलेक्स प्रजाति (Culex species)

  4. मैनसोनिया प्रजाति (Mansonia species)

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C) 

व्याख्याः वेस्ट नाइल वायरस (WNV) के संचरण के लिये मुख्य वाहक मच्छरों की क्यूलेक्स प्रजातियाँ होते हैं। अतः विकल्प (C) सही है। 

ये मच्छर मनुष्यों और पशुओं, जिनमें पक्षी भी शामिल हैं, के बीच वायरस के प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो वायरस के भंडार मेजबान के रूप में कार्य करते हैं। 

संक्रमण चक्र तब शुरू होता है जब क्यूलेक्स मच्छर संक्रमित पक्षियों को खाते हैं जिनके रक्त में वायरस होता है। फिर वायरस मच्छर के भीतर प्रतिकृति बनाता है और अंततः उसका लार ग्रंथियों में जमा हो जाता है। जब संक्रमित मच्छर किसी मनुष्य या किसी अन्य पशु से रक्त ग्रहण करता है, तो वायरस मच्छर की लार के माध्यम से फैल सकता है, जिससे संभावित रूप से बीमारी हो सकती है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) WNV के संक्रमण में मच्छरों, खास तौर पर क्यूलेक्स प्रजाति की भूमिका पर जोर देता है। हालाँकि संक्रमण के अन्य मार्ग, जैसे रक्त आधान, माँ से बच्चे में संक्रमण और प्रयोगशाला में संक्रमण, का दस्तावेजीकरण किया गया है, लेकिन संक्रमण का मुख्य तरीका संक्रमित क्यूलेक्स मच्छरों के काटने से होता है। 

वेस्ट नाइल वायरस (WNV) संक्रमण 80% मामलों में लक्षणहीन होता है, जबकि शेष व्यक्तियों को वेस्ट नाइल बुखार या गंभीर बीमारी हो सकती है। 

लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मतली और ग्रंथियों में सूजन शामिल हैं। 150 संक्रमित व्यक्तियों में से एक को गंभीर बीमारी हो सकती है, जिसके ठीक होने में महीनों लग सकते हैं और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र पर संभावित स्थायी प्रभाव पड़ सकता है। 

मृत्यु दर सामान्यतः सह-रुग्णता और प्रतिरक्षाविहीन व्यक्तियों से जुड़ी होती है, यद्यपि जापानी इंसेफेलाइटिस की तुलना में इसकी दर कम होती है। 

वर्तमान में, कोई विशिष्ट प्रोफिलैक्सिस, उपचार या टीका उपलब्ध नहीं है, इसलिये न्यूरोइनवेसिव WNV रोगियों को सहायक देखभाल प्रदान की जाती है। 

सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीतियों में मच्छरों के काटने के विरुद्ध व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपायों, लार्वा स्रोत में कमी तथा पक्षियों और घोड़ों में WNV का पता लगाने के लिये सक्रिय पशु स्वास्थ्य निगरानी पर जोर दिया जाता है। 


Question 72:

ऐसे मामलों में जहाँ विषाक्तता का संदेह हो, पोस्टमार्टम परीक्षण करते समय विषाक्त पदार्थों की उपस्थिति की पहचान करने के लिये आमतौर पर किस अंग की जाँच की
जाती है?

  1. वृक्क 

  2. यकृत

  3. हृदय 

  4. फुफ्फुस

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B) 

व्याख्याः ऐसे मामलों में जहाँ विषाक्तता का संदेह होता है, विषाक्त पदार्थों की उपस्थिति की पहचान करने के लिये पोस्टमार्टम के दौरान आमतौर पर यकृत की जाँच की जाती है। अतः विकल्प (B) सही है। 

यकृत, विभिन्न यौगिकों के चयापचय एवं विषहरण में शामिल एक प्रमुख अंग है, जिसके कारण यह फोरेंसिक जाँच में विषविज्ञान संबंधी विश्लेषण के लिये प्रयुक्त किया जाता है। 

वृक्क, रक्तप्रवाह से विषाक्त पदार्थों को छानने एवं उन्हें मूत्र के माध्यम से विसर्जित करने की प्रक्रिया में शामिल होते हैं। 

फेफड़े मुख्य रूप से श्वसन एवं गैस विनिमय को सुविधाजनक बनाते हैं। 

हृदय परिसंचरण तंत्र का केंद्रीय घटक है, जो धमनियों, शिराओं एवं केशिकाओं सहित रक्त वाहिकाओं का एक नेटवर्क है जो संपूर्ण शरीर में रक्त का परिवहन करता है। 

रक्त अंगों तक ऑक्सीजन के साथ पोषक तत्त्व पहुँचाता है और साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालता है, जो फेफड़ों के माध्यम से निष्कासित किया जाता है। 

हृदय के अंदर स्थित वाल्व यह सुनिश्चित करते हैं कि रक्त सही दिशा में सही प्रक्रिया से प्रवाहित हो। 


Question 73:

सुवर्णभूमि के निम्नलिखित शासकों में से किसने नालंदा में एक बौद्ध मठ की स्थापना की और पाल राजा देवपाल से इसके रखरखाव हेतु पाँच गाँव देने का अनुरोध किया? 

  1. चूड़ामणिवर्मन

  2. बालापुत्रदेव

  3. संग्रामधनंजय

  4. धरणींद्र

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:  (B) 

व्याख्या: सुवर्णद्वीप के शासक बालापुत्रदेव ने नालंदा में एक बौद्ध मठ की स्थापना की थी।  

उन्होंने पाल राजा देवपाल से अपने राजदूत के माध्यम से उस मठ के रखरखाव हेतु पाँच गाँव देने का अनुरोध किया। अतः विकल्प (B) सही है। 

पाल वंश (750-1161 ई.) के संस्थापक गोपाल थे। 


Question 74:

निम्नलिखित में से कौन-सा महाजनपद बिहार क्षेत्र में स्थित नहीं था?

  1. अंग 

  2. मगध

  3. अवंती 

  4. वज्जि गणराज्य

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C) 

व्याख्याः अंगुत्तर निकाय के अनुसार छठी शताब्दी ईसा पूर्व में 16 महाजनपदों में से बिहार में 3 महाजनपद थे - वज्जि गणराज्य, अंग और मगध। अतः विकल्प (C) सही है। 

अंगः यह वर्तमान के भागलपुर और मुंगेर ज़िलों का क्षेत्र था। मालिनी इसकी राजधानी थी जिसे बाद में चंपा के नाम से जाना जाने लगा, क्योंकि अंग के राजा चंप ने इसका नाम अपने नाम पर रखा था। ह्वेन-त्सांग ने इसे चेन्पो कहा था। अंग के अंतिम स्वतंत्र शासक ब्रह्मदत्त की हत्या बिंबिसार ने की थी।  

वज्जि गणराज्यः 10 गणराज्यों में से एक वज्जियन गणराज्य बुद्ध के समय काफी प्रभावी था। वज्जियन क्षेत्र का सबसे शक्तिशाली कबीला लिच्छवि था। वज्जि गणराज्य की राजधानी वैशाली थी। लिच्छवि के राजा चेतक ने अपनी बेटी चेल्लना का विवाह मगध के शासक बिंबिसार से किया था।  

मगधः मगध में पटना, गया के पूर्व ज़िले और गंगा के दक्षिण में शाहाबाद के कुछ हिस्से शामिल थे। शुरुआत में इसकी राजधानी राजगीर थी और बाद में पाटलिपुत्र हो गयी। 


Question 75:

वैदिक काल में ‘बिहार क्षेत्र’ को संदर्भित करने के लिये निम्नलिखित में से किस शब्द का प्रयोग किया गया? 

  1. किकट
  2. विहार
  3. व्रात्य

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये। 

  1. 1 और 2 

  2. 1 और 3

  3. 2 और 3 

  4. 1, 2 और 3

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:  (B) 

व्याख्याः वैदिक काल में बिहार का सबसे पहला उल्लेख अथर्ववेद और पंचविश ब्राह्मण में मिलता है। दोनों ग्रंथों में मगध में रहने वाले लोगों के लिये श्व्रात्यश् शब्द का प्रयोग किया गया है।  

ऋग्वेद में प्रमगंडा नामक एक शत्रु सरदार का उल्लेख है जो किकट में शासन करता था।  

यक्ष के निरुक्त के अनुसार, किकट एक गैर-आर्य देश का नाम था लेकिन बाद की कृतियों में किकट शब्द का प्रयोग मगध के लिये किया गया। 

अतः विकल्प (B) सही है।

बिम्सटेक के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः

  1. इसकी वैश्विक आबादी में लगभग 22% हिस्सेदारी है।
  2. इसका संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद 3.6 ट्रिलियन डॉलर है।

Question 76:

प्रतिवर्ष विश्व स्तर पर होने वाले वस्तुओं के व्यापार में एक चौथाई वस्तुएँ बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरती हैं। 

उपर्युक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 

  2. केवल 1 और 3

  3. 1, 2 और 3 

  4. केवल 1 और 2

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C) 

व्याख्याः बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिये बंगाल की खाड़ी पहल (BIMSTEC) एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करना है। 

शुरूआत में वर्ष 1997 में यह BIST-EC (बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग) के रूप में स्थापित हुआ। म्यांमार के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर BIMST-EC कर दिया गया और अंततः वर्ष 2004 में नेपाल तथा भूटान को शामिल करके इसे BIMSTEC बना दिया गया। 

सात BIMSTEC सदस्य देशों की सामूहिक रूप से वैश्विक आबादी में लगभग 22% की हिस्सेदारी के साथ इनका संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद 3.6 ट्रिलियन डॉलर है। प्रतिवर्ष विश्व स्तर पर होने वाले वस्तुओं के व्यापार में एक चौथाई वस्तुएँ बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरती हैं। अतः विकल्प (C) सही है। 

20 मई 2024 को प्रभावी होने वाला बिम्सटेक चार्टर सदस्य देशों - बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड - के दीर्घकालिक दृष्टिकोण एवं प्राथमिकताओं को रेखांकित करने के साथ क्षेत्रीय सहयोग हेतु विधिक एवं संस्थागत ढाँचा प्रदान करता है। 


Question 77:

बिहार के निम्नलिखित में से राज्य के किस ज़िले में सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किया गया है?

  1. दरभंगा 

  2. पटना

  3. बांका 

  4. नालंदा

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C) 

व्याख्याः बिहार ने बांका ज़िले में अपना सबसे बड़ा 50 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू करके नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रमुख शुरुआत की है, जिससे राज्य की कुल सौर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 181.1 मेगावाट हो गई है। अतः विकल्प (C) सही है। 

यह उपलब्धि बिहार के हरित ऊर्जा पोर्टफोलियो के विस्तार के प्रयासों में मील का पत्थर है। 


Question 78:

ऑपरेशन मेघदूत, जिसने अप्रैल 2024 में अपने 40 वर्ष पूर्ण किये, किससे संबंधित है?

  1. परमाणु परीक्षण

  2. बांग्लादेश की मुक्ति

  3. नगा विद्रोह

  4. सियाचिन ग्लेशियर में संघर्ष

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:  (D) 

व्याख्याः हाल ही में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ ने अपने 40 वर्ष पूर्ण किये, जिसने उत्तरी लद्दाख क्षेत्र में शीर्ष सैन्य क्षेत्रों को सुरक्षित करने हेतु सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना की उपलब्धियों का पुनः स्मरण कराया। अतः विकल्प (D) सही है। 

ऑपरेशन मेघदूत 13 अप्रैल 1984 को लॉन्च किया गया था, जब भारतीय थल सेना और भारतीय वायु सेना उत्तरी लद्दाख क्षेत्र के शीर्ष ठिकानों को सुरक्षित करने के लिये सियाचिन ग्लेशियर तक आगे बढ़ी थी। 

जुलाई 1949 में संपन्न हुए कराची समझौते के बाद से ही सियाचिन ग्लेशियर विवाद का विषय बना रहा है। बाद में, 1980 के दशक में पाकिस्तान ने सियाचिन ग्लेशियर पर अपने दावे को वैध बनाने के प्रयास शुरू किये, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने ऑपरेशन मेघदूत संचालित किया। 


Question 79:

हाल ही में निम्नलिखित में से किसे नटराज कला सम्मान, 2024 से सम्मानित किया गया है?

  1. सरदा सिन्हा

  2. प्रसाद रत्नेश्वर

  3. राम चंद्र मांझी

  4. कपिल देव प्रसाद

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:  (B)  

व्याख्याः प्रतिष्ठित रंगमंच कलाकार प्रसाद रत्नेश्वर को रंगमंच अभिनय में उनके असाधारण योगदान हेतु नटराज कला सम्मान, 2024 से सम्मानित किया गया है। अतः विकल्प (B) सही है। 

यह पुरस्कार नटराज कला मंदिर के तत्वावधान में प्रदान किया गया है। 


Question 80:

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना मारकेश समझौते के परिणामस्वरूप हुई थी।
  2. टैरिफ और व्यापार पर सामान्य समझौते (GATT) की जगह विश्व व्यापार संगठन का गठन हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C) 

व्याख्याः 15 अप्रैल, 1994 को 123 देशों द्वारा हस्ताक्षरित मराकेश समझौते के परिणामस्वरूप 1 जनवरी, 1995 को विश्व व्यापार संगठन (WTO) का निर्माण हुआ। अतः कथन 1 सही है। 

WTO ने टैरिफ और व्यापार पर सामान्य समझौते (GATT) का स्थान लिया, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापित किया गया था। अतः कथन 2 सही है। 

WTO का प्राथमिक उद्देश्य अपने सदस्यों के जीवन स्तर में सुधार करने एवं रोजगार सृजन के साथ लोगों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु व्यापार को सुलभ बनाना है। 

यह संगठन वैश्विक व्यापार नियम प्रणाली की देखरेख करने के साथ विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को उनकी व्यापार क्षमताओं को मजबूत करने में सहायता करता है। 

सदस्य देशों के बीच व्यापार बाधाओं को कम करने के माध्यम से WTO द्वारा राष्ट्रों एवं उनकी अर्थव्यवस्थाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों को भी बढ़ावा दिया जाता है। 


Question 81:

निम्नलिखित में से किसे सिनेमा में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिये तृतीय लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. आशा पारेख 

  2. अमिताभ बच्चन

  3. शत्रुघ्न सिन्हा 

  4. शर्मिला टैगोर

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B) 

व्याख्याः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को पाँच दशक से अधिक के कॅरियर में सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये तृतीय लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतः विकल्प (B) सही है। 

ऑस्कर और ग्रैमी विजेता प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रहमान (जो इन दिनों इम्तियाज अली निर्देशित ‘अमर सिंह चमकीला’ के संगीत के लिये प्रशंसा बटोर रहे हैं) को भी संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  

अभिनेता रणदीप हुडा, अशोक सराफ, पार्श्वगायक रूपकुमार राठौड़ और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी को भी उनके कार्यों के लिये इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। 

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्रत्येक वर्ष देश, इसके लोगों और समाज के प्रति अभूतपूर्व योगदान करने वाले व्यक्ति को प्रदान किया जाता है। वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पहले प्राप्तकर्त्ता थे, जबकि दूसरे वर्ष (वर्ष 2023 में) यह पुरस्कार प्रख्यात सिने गायिका आशा भोसले को प्रदान किया गया। 


Question 82:

‘LUPEX’ मिशन भारत और निम्नलिखित में से किस देश के बीच की पहल है?

  1. जापान 

  2. ऑस्ट्रेलिया

  3. यूनाइटेड किंगडम 

  4. रूस

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A) 

व्याख्याः आने वाले वर्षों में भारत और जापान एक महत्त्वाकांक्षी सहयोगी उद्यम, LUPEX परियोजना पर कार्य करेंगे। इसका उद्देश्य चंद्रमा के स्थायी रूप से छाया वाले क्षेत्रों (जिसे उसका अंधकारमय क्षेत्र भी कहा जाता है) का अन्वेषण करना है। अतः विकल्प (A) सही है। 

इस ऐतिहासिक परियोजना का उद्देश्य न केवल जल जैसे मूल्यवान संसाधनों का पता लगाना है बल्कि चंद्रमा की सतह के अन्वेषण में प्रगति हासिल करना है। 

LUPEX मिशन के तहत जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA द्वारा चंद्र रोवर का विकास किया जाएगा तथा भारत के ISRO द्वारा रोवर को ले जाने वाले लैंडर को बनाया जाएगा।  


Question 83:

विश्व के पहले 3डी-प्रिंटेड रॉकेट इंजन के लॉन्च का श्रेय किस अंतरिक्ष स्टार्टअप को जाता है?

  1. स्पेसएक्स 

  2. ब्लू ओरिजिन

  3. अग्निकुल 

  4. स्काईरूट

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C) 

व्याख्याः भारतीय अंतरिक्ष उद्योग में एक प्रमुख उपलब्धि के रूप में अग्निकुल कॉसमॉस ने "अग्निबाण - SOrTeD" का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है, जो पूरी तरह से 3डी-प्रिंटेड इंजन द्वारा संचालित विश्व का पहला रॉकेट है। अतः विकल्प (C) सही है। 

इसका प्रक्षेपण भारत के पहले निजी तौर पर विकसित लॉन्चपैड ‘धनुष’ से हुआ, जिसे श्रीहरिकोटा में अग्निकुल द्वारा ही बनाया गया था। 

इस रॉकेट में भारत के पहले घरेलू रूप से डिजाइन एवं निर्मित सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का उपयोग किया गया है। 

IIT मद्रास में इनक्यूबेट किया गया अग्निकुल, किफायती एवं अनुकूलन योग्य लॉन्च समाधान प्रदान करके अंतरिक्ष तक पहुँच को और अधिक सुलभ बनाने पर केंद्रित है। 


Question 84:

संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम विश्व प्रवासन रिपोर्ट, 2022 के अनुसार सबसे अधिक धन प्रेषण किस देश को प्राप्त हुआ?

  1. चीन 

  2. मेक्सिको

  3. भारत 

  4. फिलीपींस

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C) 

व्याख्याः संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) द्वारा जारी विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2024, में वैश्विक प्रवासन प्रवृत्तियों में महत्त्वपूर्ण बदलावों पर प्रकाश डाला गया है।  

IOM की प्रमुख द्विवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में 111 बिलियन डॉलर का रेमिटेंस प्राप्त करने के साथ भारत शीर्ष पर रहा। अतः विकल्प (C) सही है। 

यह धनराशि भारत के निकटतम प्रतिस्पर्धियोंः मेक्सिको (+61.1 बिलियन), चीन (+51 बिलियन), फिलीपींस (+38.05 बिलियन) और फ्राँस (+30.04 बिलियन) से कहीं अधिक है।  

रेमिटेंस के मामले में +100 बिलियन के आँकड़े तक पहुँचने और उसे पार करने वाला भारत पहला देश है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की रेमिटेंस प्राप्तियाँ वर्ष 2010 के +53.48 बिलियन से बढ़कर वर्ष 2015 में +68.91 बिलियन तथा वर्ष 2020 में +83.15 बिलियन हो गई हैं। 


Question 85:

निम्नलिखित में से कौन जैन धर्म अपनाने वाली प्रथम महिला थी?

  1. चंदना 

  2. आम्रपाली

  3. त्रिशला 

  4. प्रियदर्शना

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A) 

व्याख्याः ददिवाहन स्वतंत्र अंग महाजनपद का शासक था। उसकी बेटी चंदना, महावीर के कैवल्य प्राप्ति के कुछ समय बाद जैन धर्म अपनाने वाली पहली महिला बनी। अतः विकल्प (A) सही है।  

जैन धर्म सभी प्राणियों को अनुशासित अहिंसा के माध्यम से मुक्ति एवं आध्यात्मिक शुद्धता तथा ज्ञान का मार्ग सिखाने पर केंद्रित है।  

6ठी शताब्दी ईसा पूर्व में जैन धर्म लोकप्रिय (जब भगवान महावीर ने धर्म का प्रचार किया) हुआ। 

जैन धर्म के 24 तीर्थंकर थे। पहले तीर्थंकर ऋषभनाथ थे और अंतिम भगवान महावीर थे। 


Question 86:

निम्नलिखित में से किस स्तूप में अजातशत्रु द्वारा बुद्ध की पूजा करने के साक्ष्य मिलते हैं?

  1. धमेख स्तूप 

  2. भरहुत स्तूप

  3. केसरिया स्तूप 

  4. साँची स्तूप

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B) 

व्याख्याः 

अजातशत्रु अपने पिता, बिंबिसार का उत्तराधिकारी था। उसके बचपन का नाम कुणिक था।  

उसके शासनकाल के दौरान राजगृह की सप्तपर्णी गुफाओं में प्रथम बौद्ध परिषद का आयोजन हुआ था। महाकस्सप इस परिषद के अध्यक्ष थे।  

भरहुत स्तूप में अजातशत्रु द्वारा महात्मा बुद्ध की पूजा करने के प्रमाण मिलते हैं। अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 87:

अशोक के निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें कर राजस्व का उल्लेख है?

  1. कंधार अभिलेख

  2. रुम्मिनदेई अभिलेख

  3. धौली अभिलेख

  4. गिरनार अभिलेख

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)  

व्याख्याः नेपाल के लुम्बिनी स्तंभ अभिलेख को रुम्मिनदेई स्तंभ अभिलेख भी कहा जाता है। 

इस शिलालेख में उल्लेख है कि अपने शासनकाल के बीसवें वर्ष के बाद, अशोक ने बुद्ध के जन्मस्थान का दौरा किया। 

इसमें उल्लेख है कि इसके बाद उन्होंने एक पत्थर का स्तंभ बनवाया तथा स्थानीय लोगों के लिये करों में 1/8 की कमी की। अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 88:

बिहार के निम्नलिखित में से किस व्यक्ति को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है?

  1. राजेश कुमार  

  2. मानशी यादव

  3. रितिका दास 

  4. हरेंद्र सिंह

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D) 

व्याख्याः हरेंद्र सिंह को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जो जेनेके शोपमैन की जगह लेंगे।  

हरेंद्र बिहार के सारण ज़िले से हैं। अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 89:

निम्नलिखित में से कौन-सा (राज्य-नववर्ष) सही सुमेलित नहीं है?

  1. पश्चिम बंगाल - महाविषुव संक्रांति

  2. तमिलनाडु - पुथंडू

  3. हिमाचल प्रदेश - विशु

  4. असम - रोंगाली बिहू

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C) 

व्याख्याः वैशाख महीने का पहला दिन (13, 14 या 15 अप्रैल) हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।  

बैसाखी (यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं पंजाब), पुथंडू (तमिलनाडु), विशु (केरल), महाविषुव संक्रांति (ओडिशा), रोंगाली बिहू (असम) और पोइला बोइशाख, महाबिसुहा संक्रांति (बंगाल) भी कहा जाता है। यह वसंत फसल का उत्सव भी है। 

पुथंडू, जिसे तमिल नव वर्ष भी कहा जाता है, दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह तमिल कैलेंडर में चिथिराई माह की शुरुआत का प्रतीक है एवं वसंत की शुरुआत के साथ मेल खाता है। 

अतः विकल्प (C) सही है।  


Question 90:

इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड्स में बिहार में निम्नलिखित हिल्स में से किसे ‘बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन अवार्ड, 2023’ प्राप्त हुआ है?

  1. मंदार हिल

  2. बराबर हिल्स

  3. मुंडेश्वरी हिल्स

  4. कैमूर हिल्स

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर: (D) 

व्याख्याः इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स, 2023 में आठ राज्यों के लोकप्रिय एवं उत्कृष्ट स्थलों पर प्रकाश डाला गया है।  

गुजरात ने विभिन्न श्रेणियों में चार पुरस्कार प्राप्त किये, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार ने तीन-तीन श्रेणियों में पुरस्कार जीते।  

बिहार के रोहतास में कैमूर हिल्स को ‘बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन अवार्ड, 2023’ मिला है। अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 91:

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः 

सूची-I                      सूची-II 

  1. निष्क   - 1.  ताँबे के सिक्के 
  2. कार्षापण - 2. सोने के सिक्के 
  3. माशक   - 3. चाँदी के सिक्के 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये। 

  1. a b c
    2 1 3

  2. a b c
    1 2 3

  3. a b c
    2 3 1

  4. a b c
    3 1 2

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C) 

व्याख्याः कौटिल्य के अर्थशास्त्र के अनुसार, राज्य की आर्थिक गतिविधियों को विनियमित करने के लिये 27 अधीक्षकों की नियुक्ति की गई। 

ये कृषि, व्यापार एवं वाणिज्य, वाट तथा माप, शिल्प और अन्य चीजों को नियंत्रित एवं विनियमित करते थे। 

राज्य की आय का मुख्य स्रोत भूमि राजस्व था, जो उपज के एक-चौथाई से एक-छठा हिस्सा होता था। 

मौर्य काल में तीन प्रकार की मुद्रा का उपयोग किया जाता था जैसेः 

 निष्क  सोने के सिक्के 

 कार्षापण          चांदी के सिक्के  

 मशक  तांबे के सिक्के 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 92:

निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक ने सीलोन के राजा मेघवर्मन को बोधगया में मठ बनाने की अनुमति दी थी?

  1. चंद्रगुप्त प्रथम 

  2. समुद्रगुप्त

  3. चंद्रगुप्त द्वितीय 

  4. कुमारगुप्त प्रथम

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B) 

व्याख्याः चन्द्रगुप्त प्रथम के बाद उनके पुत्र समुद्रगुप्त ने सत्ता संभाली।  

उनके दरबारी कवि हरिषेण द्वारा लिखित इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख (प्रयाग प्रशस्ति) में समुद्रगुप्त की विजयों का विस्तृत विवरण मिलता है।  

अपने सैन्य अभियानों के माध्यम से समुद्रगुप्त ने भारत में राजनीतिक एकता को काफी हद तक पुनः स्थापित किया तथा पाटलिपुत्र फिर से इस बड़े साम्राज्य की राजधानी बन गया।  

उनकी सैन्य विजयों के कारण डॉ. वी.ए. स्मिथ ने उन्हें भारत का नेपोलियन कहा है।  

समुद्रगुप्त ने सीलोन के राजा मेघवर्मन को सीलोन के तीर्थयात्रियों के लिये बोधगया में एक मठ बनाने की अनुमति दी। अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 93:

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग (AIISH) सैटेलाइट सेंटर, उत्तर भारत का पहला अत्याधुनिक केंद्र स्थापित किया गया है

  1. जोधपुर 

  2. जबलपुर

  3. कानपुर 

  4. प्रयागराज

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C) 

व्याख्याः हाल ही में, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल (GSVM) मेडिकल कॉलेज में एक सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का वर्चुअल उद्घाटन किया। 

उन्होंने कानपुर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पीच एंड हियरिंग (AIISH) सैटेलाइट सेंटर की आधारशिला भी रखी। 

कानपुर में AIISH केंद्र उत्तर भारत का पहला अत्याधुनिक केंद्र है। 

यह न केवल डॉक्टरों को प्रशिक्षित करता है बल्कि लोगों की देखभाल भी करता है। 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 94:

निम्नलिखित में से किस स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत में बालिकाओं के लिये पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया?

  1. मथुरा 

  2. देहरादून

  3. जयपुर 

  4. इंदौर

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:        (A) 

व्याख्याः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 01 जनवरी, 2024 को मथुरा के वृंदावन में बालिकाओं के लिये पहले सैनिक स्कूल ‘संविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल’ का उद्घाटन किया। 

लगभग 870 बालिका विद्यार्थियों के साथ यह बालिकाओं के लिये पहला पूर्ण सैनिक स्कूल है। 

अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 95:

हाल ही में BRICS के सदस्यों ने पाँच नए सदस्यों को शामिल कर इसमें विस्तार करने का निर्णय लिया है। निम्नलिखित में से कौन-सा देश इस सूची में शामिल नहीं है?

  1. मिस्र 

  2. सऊदी अरब

  3. ईरान 

  4. यमन

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:        (D) 

व्याख्याः जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में एक महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ, जब ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका वाले ब्रिक्स समूह का विस्तार कर छह अतिरिक्त देशों को इसमें भाग लेने के लिये आमंत्रित किया गया। 

नए आमंत्रित देशों में पश्चिम एशिया से ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE), अफ्रीका से मिस्र और इथियोपिया तथा लैटिन अमेरिका से अर्जेंटीना शामिल हैं। हालाँकि बाद में अर्जेंटीना इस समूह से हट दिया गया। 

अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 96:

हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन खबरों में देखा गया। यह भारत और निम्नलिखित में से किस देश के बीच आयोजित किया जाता है?

  1. सऊदी अरब 

  2. ओमान

  3. संयुक्त अरब अमीरात 

  4. ईरान

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:        (C) 

व्याख्याः भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) 2 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक राजस्थान में ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया। 

इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी परिचालन में सर्वाेत्तम प्रथाओं को सीखने और साझा करके अंतर्संचालनीयता में वृद्धि करना है। 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 97:

हाल ही में किस अंतरिक्ष एजेंसी ने ब्रह्मांडीय स्रोतों से एक्स-रे ध्रुवीकरण का अध्ययन करने के लिये अपना पहला एक्स-रे ध्रुरुवणमापी उपग्रहः सैटेलाइट (XpoSat) लॉन्च किया है? 

  1. नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA)

  2. यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA)

  3. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO)

  4. जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA)

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:        (C) 

व्याख्याः हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक्स-रे ध्रुवीकरण और इसके ब्रह्मांडीय स्रोतों, जैसे ब्लैक होल, न्यूट्रॉन तारे और मैग्नेटर्स का अध्ययन करने के लिये अपना पहला एक्स-रे ध्रुवणमापी उपग्रह (X-ray Polarimeter Satellite-XpoSat) लॉन्च किया है। 

मिशन को लो अर्थ ऑर्बिट में PSLV-C58 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया। 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 98:

हाल ही में सोलहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  1. अजय नारायण झा

  2. अरविंद पनगढ़िया

  3. निरंजन राजाध्यक्ष

  4. एनी जॉर्ज मैथ्यू

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:        (B) 

व्याख्याः भारत सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 280(1) के अनुपालन में नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. अरविंद पनगढ़िया को इसका अध्यक्ष नियुक्त करते हुए सोलहवें वित्त आयोग की नियुक्ति की गई है। 

अतः विकल्प (B) सही है। 

आयोग को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत आपदा प्रबंधन वित्तपोषण व्यवस्था की समीक्षा करने और सुधार के लिये सिफारिशें देने का भी कार्य सौंपा गया है। 

आयोग से 31 अक्तूबर, 2025 तक अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। 


Question 99:

महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डा हाल ही में चर्चा में देखा गया था। इसका उद्घाटन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया है?

  1. अयोध्या 

  2. पटना

  3. कानपुर 

  4. गोरखपुर

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:        (A) 

व्याख्याः हाल ही में, भारतीय प्रधानमंत्री ने अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। 

महर्षि वाल्मिकी, जिन्हें आदिकवि (प्रथम कवि) के नाम से भी जाना जाता है, प्राचीन भारतीय महाकाव्य, रामायण के लेखक के रूप में प्रतिष्ठित हैं। 

उन्हें एक श्रद्धेय ऋषि और हिंदू पौराणिक कथाओं और साहित्य में एक महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। 

अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 100:

हाल ही में किस राज्य सरकार ने आदिवासियों और दलितों के लिये वृद्धावस्था पेंशन की अर्हता आयु 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष करने का निर्णय लिया है?

  1. ओडिशा 

  2. छत्तीसगढ़

  3. झारखंड 

  4. उत्तर प्रदेश

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:        (C) 

व्याख्याः हाल ही में, झारखंड कैबिनेट ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन योजना में 50 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं, आदिवासियों और दलितों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 101:

अंतर-संचालन योग्य आपराधिक न्याय प्रणाली परियोजना (ICJS) पर उच्चतम प्रवेश दर दर्ज करने में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थान पर रहा?

  1. राजस्थान 

  2. उत्तर प्रदेश

  3. बिहार 

  4. मध्य प्रदेश

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:        (B) 

व्याख्याः अंतर-संचालन योग्य आपराधिक न्याय प्रणाली परियोजना (ICJS) पर उच्चतम प्रवेश दर दर्ज करने में उत्तर प्रदेश लगातार तीसरे वर्ष मध्य प्रदेश और बिहार के बाद दूसरे स्थान पर है। 

ICJS प्लेटफॉर्म की परिकल्पना सर्वाेच्च न्यायालय की ई-कमेटी द्वारा की गई है और गृह मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया गया है। 

विशेष रूप से, ICJS प्लेटफॉर्म देश भर में आपराधिक न्याय प्रणाली के विभिन्न स्तंभों के बीच डेटा और सूचना के निर्बाध हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करता है। 

अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 102:

हाल ही में, भारत ने निम्नलिखित के आयात को सुव्यवस्थित करने के लिये राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (NSWS) आरंभ की है-

  1. विद्युत उपकरण

  2. खिलौने

  3. चिकित्सा उपकरण

  4. फार्मास्यूटिकल्स

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:        (C) 

व्याख्याः चिकित्सा उपकरणों के आयात, नैदानिक ​​​​जांच और परीक्षण को कारगर बनाने के लिये केंद्र ने राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (NSWS) आरंभ की है। 

राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (NSWS) को एक "वास्तविक एकल खिड़की प्रणाली के रूप में स्थापित किया गया है, जो निवेशक द्वारा आवश्यक सभी अनुमोदनों के लिये वन-स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करता है और व्यापार करने में आसान सुविधा प्रदान करता है"। 

भारत ने चिकित्सा उपकरणों के आयात को कारगर बनाने के लिये राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली (NSWS) आरंभ की है। 

इसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) द्वारा डिजाइन किया गया है। 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 103:

Cirium की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, परिचालन प्रदर्शन और समय की पाबंदी के मामले में निम्नलिखित में से कौन-सा हवाई अड्डा विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है?

  1. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली

  2. केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, बंगलुरु

  3. चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चेन्नई

  4. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:        (D) 

व्याख्याः Cirium की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) को उच्चतम ऑन-टाइम प्रदर्शन (OTP) के साथ शीर्ष 20 वैश्विक हवाई अड्डों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को वैश्विक और बड़े हवाई अड्डों की श्रेणी में तीसरा स्थान दिया गया।

84.42% ऑन-टाइम प्रदर्शन (OTP) के साथ, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद वैश्विक हवाई अड्डों के साथ-साथ बड़े हवाई अड्डों की श्रेणियों में दूसरे स्थान पर है। अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 104:

हाल ही में निम्नलिखित में से कौन पीएम विश्वकर्मा योजना को लागू करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया?

  1. जम्मू और कश्मीर 

  2. चंडीगढ़

  3. लद्दाख 

  4. दिल्ली

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:        (A) 

व्याख्याः हाल ही में जम्मू-कश्मीर देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जिसने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), शोपियाँ से प्रतिष्ठित पीएम विश्वकर्मा योजना (PMVY) आरंभ की है। यह शिल्पकार समुदाय को सशक्त बनाने, उनकी क्षमता बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें उद्योग के लिये प्रासंगिक कौशल से संपन्न करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इसे केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2023 में लॉन्च किया जाएगा। 

अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 105:

हाल ही में चर्चा में था प्रेरणा कार्यक्रम निम्न में से किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?

  1. शिक्षा मंत्रालय

  2. संस्कृति मंत्रालय

  3. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय

  4. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:        (A) 

व्याख्याः भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने ‘प्रेरणाः एक अनुभव पर आधारित शिक्षा कार्यक्रम’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य सभी प्रतिभागियों को एक सार्थक, अद्वितीय और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करना है, जिससे उन्हें नेतृत्त्व के गुणों के साथ सशक्त बनाया जा सके। 

प्रेरणा भारतीय शिक्षा प्रणाली के सिद्धांतों और मूल्य-आधारित शिक्षा के दर्शन को एकीकृत करने की मज़बूत प्रतिबद्धता से प्रेरित है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की आधारशिला है। 

प्रेरणा कक्षा 9 से 12 तक के चयनित छात्रों के लिये एक सप्ताह तक चलने वाला आवासीय कार्यक्रम है। यह छात्रों हेतु एक अनुभवात्मक और प्रेरणादायक शिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ तकनीक का उपयोग किया जाता है, जहाँ विरासत तथा नवाचार का मेल होता है। देश के विभिन्न हिस्सों से प्रत्येक सप्ताह 20 चयनित छात्रों (10 लड़के एवं 10 लड़कियाँ) का एक बैच इस कार्यक्रम में भाग लेगा। अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 106:

हाल ही में हट्टी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा मिला है। यह समुदाय निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?

  1. उत्तराखंड

  2. हिमाचल प्रदेश

  3. सिक्किम

  4. अरुणाचल प्रदेश

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:        (B) 

व्याख्याः हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हट्टी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने के लिये एक अधिसूचना जारी की है। 

हट्टी एक घना-आबाद समुदाय है, जिसे कस्बों में ‘हाट’ नामक छोटे बाज़ारों में घरेलू सब्जियाँ, फसल, मांस और ऊन आदि बेचने की परंपरा के कारण यह नाम मिला है। 

अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 107:

विश्व युद्ध अनाथ दिवस हर वर्ष 6 जनवरी को मनाया जाता है। 2024 के लिये इस दिवस का विषय क्या है?

  1. एम्पावर्ड बाय लव

  2. ए बेटर वर्ल्ड फॉर द ऑर्फन अवर एम्स

  3. स्टैंडिंग अप फॉर वॉर-अफेक्टेड चिल्ड्रेन

  4. ऑर्फन लाइव मैटर

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:        (D) 

व्याख्याः विश्व युद्ध अनाथ दिवस प्रतिवर्ष 6 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उन बच्चों को होने वाली कठिनाइयों के विषय में जागरूकता बढ़ाना है जिन्होंने युद्ध के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। वर्ष 2024 का थीम है "ऑर्फन लाइव मैटर"। 

इन कमज़ोर व्यक्तियों के लिये समर्थन और संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया। अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 108:

हाल ही में भारत ने वेटलैंड्स पर रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड शहरों के रूप में मान्यता के लिये तीन नामांकन प्रस्तुत किये हैं? निम्नलिखित में से कौन-सा शहर सूची में शामिल नहीं है?

  1. इंदौर 

  2. भोपाल

  3. जयपुर 

  4. उदयपुर

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:        (C) 

व्याख्याः पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF–CC) ने हाल ही में वेटलैंड सिटी प्रमाणन (WCA) के लिये भारत की ओर से तीन नामांकन प्रस्तुत किये हैं। 

वेटलैंड सिटी प्रमाणन (WCA) एक स्वैच्छिक मान्यता प्रणाली है, जिसे रामसर कन्वेंशन द्वारा 12 अनुबंध पक्षों के सम्मेलन (COP) 2015 के दौरान स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य उन शहरों को मान्यता देना है जिन्होंने अपने शहरी आर्द्रभूमि की सुरक्षा के लिये असाधारण कदम उठाए हैं। 

नामांकित शहरों में इंदौर (मध्य प्रदेश), भोपाल (मध्य प्रदेश) और उदयपुर (राजस्थान) शामिल हैं। 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 109:

भारत ने हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश के साथ क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा क्रिकेट टेस्ट मैच खेला है?

  1. दक्षिण अफ्रीका 

  2. ऑस्ट्रेलिया

  3. न्यूजीलैंड 

  4. इंग्लैंड

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:        (A) 

व्याख्याः केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 107 ओवर (642 गेंद) में समाप्त हो गया, जो इतिहास का अब तक का सबसे छोटा टेस्ट मैच है। भारत ने न्यूलैंड्स टेस्ट को सात विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली, लेकिन इस प्रक्रिया में उसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो पहले वर्ष 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 842 गेंदों का था। भारत ने केपटाउन में पहला टेस्ट मैच जीता। अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 110:

हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश ने हिम तेंदुए को अपना राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है?

  1. मंगोलिया 

  2. भारत

  3. कजाकिस्तान 

  4. किर्गिजस्तान

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:        (D) 

व्याख्याः किर्गिजस्तान ने आधिकारिक तौर पर हिम तेंदुआ (पैंथेरा अनकिया) को अपना राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है, जो संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हिम तेंदुआ किर्गिज संस्कृति में ऐतिहासिक रूप से महत्त्वपूर्ण है जिसका वर्णन किर्गिज लोक नायक मानस की कहानी में मिलता है, जो महानता, साहस तथा समुत्थानशीलता के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित है। इसे ‘पहाड़ों का भूत’ भी कहा जाता है। 

अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 111:

हाल ही में एशियाई विकास बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  1. कल्याण रेवेला 

  2. विकास शील

  3. समिता सारंगी 

  4. परवीन कुमार

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:        (B) 

व्याख्याः सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह विकास शील को एशियाई विकास बैंक, मनीला का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी शील वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक हैं। 

एशियाई विकास बैंक (ADB) क्षेत्र में अत्यधिक गरीबी उन्मूलन के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए एक समृद्ध, समावेशी, लचीला और टिकाऊ एशिया और प्रशांत क्षेत्र की कल्पना करता है। वर्ष 1966 में स्थापित, इसका स्वामित्व 68 सदस्यों के पास है- जिनमें से 49 क्षेत्र से हैं। 

अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 112:

हाल ही में देश की पहली स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्द्धक फूड स्ट्रीट, जिसे "प्रसादम" कहा जाता है। इसका उद्घाटन निम्नलिखित में से किस राज्य में किया गया है?

  1. उत्तर प्रदेश 

  2. तमिलनाडु

  3. मध्य प्रदेश 

  4. राजस्थान

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:        (C) 

व्याख्याः हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देश की पहली स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्द्धक फूड स्ट्रीट ‘प्रसादम’ का उद्घाटन किया, जो उज्जैन के महाकाल लोक में पारंपरिक स्वस्थ भोजन तथा मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे जाएंगे। 

‘प्रसादम’ में 17 दुकानें होंगी, जिनमें राजगिरा, सांवा, कुट्टू, रागी, दाल-बाफले और राज्य के अन्य प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध होंगे। 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 113:

प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) प्रतिवर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 2023 का थीम है-

  1. आत्मनिर्भर भारत में योगदान

  2. नए भारत के निर्माण में प्रवासीः भारतीयों की भूमिका

  3. प्रवासीः अमृत काल में भारत की प्रगति के लिये विश्वसनीय भागीदार

  4. प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ाव को पुनः परिभाषित करना

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:        (C) 

व्याख्याः प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिये वर्ष 2003 से प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस अवसर को मनाने के लिये 9 जनवरी का दिन इसलिये चुना गया क्योंकि वर्ष 1915 में इसी दिन महात्मा गांधी, सबसे महान प्रवासी, दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे और उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्त्व किया और भारतीयों के जीवन को हमेशा के लिये परिवर्तित कर दिया। 

वर्ष 2015 से इसके प्रारूप को संशोधित किया गया है, ताकि प्रत्येक दो वर्ष में एक बार प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाए तथा इस बीच की अवधि में प्रवासी विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों की भागीदारी के साथ विषय-आधारित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किये जाएँ। 

17वाँ प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8-10 जनवरी, 2023 को इंदौर, मध्य प्रदेश में भागीदार राज्य के रूप में आयोजित किया गया। 17वें प्रवासी भारतीय दिवस का थीम थी "प्रवासीः अमृत काल में भारत की प्रगति के लिये विश्वसनीय भागीदार"। 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 114:

कामकाजी महिलाओं के लिये समावेशिता एवं अनुकूलता के मामले में कौन-सा शहर वर्ष 2023 में महिलाओं के लिये शीर्ष शहर के रूप में उभरा है?

  1. चेन्नई  

  2. दिल्ली

  3. मुंबई 

  4. बेंगलूरू

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:        (A) 

व्याख्याः विविधता, समानता एवं समावेशिता सलाहकार अवतार ग्रुप की भारत में महिलाओं के लिये शीर्ष शहर (TCWI) 2023 के निष्कर्षों के अनुसार, कामकाजी महिलाओं के लिये समावेशिता एवं अनुकूलता के मामले में चेन्नई वर्ष 2023 में महिलाओं के लिये शीर्ष भारतीय शहर के रूप में उभरा है। 

अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 115:

CBRE-CREDAI की रिर्पोट के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदानकर्त्ता के रूप में शीर्ष राज्य के रूप में उभरा है?

  1. राजस्थान 

  2. उत्तर प्रदेश

  3. तमिलनाडु 

  4. गुजरात

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:        (B) 

व्याख्याः रियल्टी कंसल्टेंसी फर्म CBRE साउथ एशिया और रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन CREDAI की एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदानकर्त्ता के रूप में शीर्ष तीन राज्यों में उभरा है, जिसकी देश में कुल पंजीकृत MSME में 9% हिस्सेदारी है। 

देश में पंजीकृत इकाइयों के लिये अन्य शीर्ष गंतव्य राजस्थान (16 लाख) तथा गुजरात (15.96 लाख) रहे हैं। 

अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 116:

हाल ही में चर्चा में रहा विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है-

  1. 14 सितंबर 

  2. 21 नवंबर

  3. 10 जनवरी 

  4. 7 फरवरी

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:        (C) 

व्याख्याः वि        (C) 

व्याख्याः श्व हिंदी दिवस (WHD) प्रतिवर्ष 10 जनवरी को वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिये मनाया जाता है। जबकि हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से भारत में हिंदी भाषा की मान्यता पर केंद्रित होता है। 

इसे प्रथम बार वर्ष 2006 में प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में मनाया गया था, जो 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था। 

यह उस दिन को चिह्नित करता है जब वर्ष 1949 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा में प्रथम बार हिंदी में भाषण दिया गया था। इसे विश्व के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय दूतावासों द्वारा भी मनाया जाता है। 

विश्व हिंदी सचिवालय भवन का उद्घाटन वर्ष 2018 में पोर्ट लुइस, मॉरीशस में किया गया था। 

अतः विकल्प (C) सही है। 


Question 117:

गैब्रियल अटाल हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने?

  1. ब्राजील 

  2. फ्राँस

  3. स्पेन 

  4. जर्मनी

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:        (B) 

व्याख्याः फ्राँस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने 34 वर्षीय गेब्रियल अटाल को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया, जो इस पद को संभालने वाले सबसे युवा व्यक्ति बन गए हैं। वह फ्राँस में नवनियुक्त प्रथम समलैंगिक प्रधानमंत्री भी होंगे। अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 118:

वैश्विक जोखिम रिपोर्ट निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा जारी की जाती है?

  1. विश्व आर्थिक मंच

  2. विश्व बैंक

  3. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

  4. ऑक्सफैम इंटरनेशनल

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A) 

व्याख्याः हाल ही में, विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने वैश्विक जोखिम रिपोर्ट 2024 जारी की है, जिसमें तीव्र गति से हो रहे तकनीकी परिवर्तन, आर्थिक अनिश्चितता, गर्म होते ग्रह के साथ-साथ संघर्ष की पृष्ठभूमि में अगले दशक में हमारे सामने आने वाले कुछ सर्वाधिक गंभीर जोखिमों पर प्रकाश डाला गया है। 

गलत एवं भ्रामक सूचना- दो वर्ष की समयावधि में, गलत सूचना और भ्रामक सूचना को वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा खतरा माना गया। इन तत्त्वों में समाज में अविश्वास की संस्कृति को बढ़ावा देने की क्षमता है। जैसा कि भारत 2024 में आम चुनाव संपन्न हुए हैं, उन्हें अगले दो वर्षों में देश के लिये सबसे बड़ा जोखिम भी माना गया।। 

अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 119:

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 के अनुसार. निम्नलिखित में से किस राज्य को राज्यों की श्रेणी में स्वच्छता के लिये प्रथम पुरस्कार दिया गया?

  1. मध्य प्रदेश 

  2. छत्तीसगढ़

  3. गुजरात 

  4. महाराष्ट्र

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:        (D) 

व्याख्याः भारत के राष्ट्रपति ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित भारत मंडपम, नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 प्रदान किये। 

इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से सबसे स्वच्छ शहर का खिताब दिया गया। शहरी क्षेत्रों की वार्षिक स्वच्छता रैंकिंग में महाराष्ट्र ने राज्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 

महाराष्ट्र ने 89.24% डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और 67.76% स्रोत पृथक्करण के साथ सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार जीता।  अतः विकल्प (D) सही है। 

राज्य स्वच्छता रैंकिंग में मध्य प्रदेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। छत्तीसगढ़ को तीसरा स्वच्छ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया। 


Question 120:

निम्नलिखित में से किस बैंक ने ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट योजना आरंभ की है?

  1. एक्सिस बैंक

  2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

  3. आईसीआईसीआई बैंक

  4. यस बैंक

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:        (B) 

व्याख्याः भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पर्यावरण अनुकूल पहलों और परियोजनाओं का समर्थन करने के लिये धन जुटाने के लिये एसबीआई ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट (SGRTD) योजना आरंभ की है। यह जमा योजना निवासी व्यक्तियों, गैर-व्यक्ति और एन.आर.आई. के लिये खुली है। 

SGRTD निवेशकों को तीन अलग-अलग अवधियों 1,111 दिन, 1,777 दिन और 2,222 दिन में से चुनने की सुविधा प्रदान करता है। वर्तमान में, यह योजना शाखा नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध है और जल्द ही इसे योनो (YONO) और इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं जैसे डिजिटल चैनलों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। 

अतः विकल्प (B) सही है। 


Question 121:

हाल ही में, निम्नलिखित में से कौन-सा बाघ अभयारण्य भारत का पहला डार्क स्काई पार्क बन गया?

  1. पेंच टाइगर रिजर्व

  2. कान्हा टाइगर रिजर्व

  3. अनामलाई टाइगर रिजर्व

  4. काजीरंगा टाइगर रिजर्व

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:        (A) 

व्याख्याः महाराष्ट्र में पेंच टाइगर रिज़र्व (PTR) ने भारत का पहला और एशिया में पाँचवाँ डार्क स्काई पार्क बनने का गौरव प्राप्त किया है। 

पेंच टाइगर रिज़र्व, जिसे पेंच राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है, भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्यों में से एक है और दो राज्यों- मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में विस्तृत पहला रिज़र्व है। रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध काल्पनिक रचनाएँ, अर्थात् द जंगल बुक और द सेकेंड जंगल बुक, इसी क्षेत्र पर आधारित हैं। 

पेंच को पहले डार्क स्काई पार्क के रूप में नामित करने का निर्णय रात के आकाश को प्रकाश प्रदूषण से बचाने की आवश्यकता से प्रेरित है। 

डार्क-स्काई रिज़र्व एक ऐसा क्षेत्र है, जो आमतौर पर एक पार्क या वेधशाला के आसपास होता है, जो कृत्रिम प्रकाश प्रदूषण को सीमित करता है। डार्क-स्काई आंदोलन का प्राथमिक उद्देश्य सामान्यतः खगोल विज्ञान का समर्थन करना है। 

अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 122:

9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का हाल ही में उद्घाटन हुआ-

  1. देहरादून 

  2. लखनऊ

  3. गुरुग्राम 

  4. फरीदाबाद

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:        (D) 

व्याख्याः विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार IISF के 9वें संस्करण का आयोजन कर रही है और इसका स्वायत्त संगठन नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया IISF 2023 का समन्वय और कार्यान्वयन निकाय है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) का संस्थान क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (RCB)- ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (THSTI) फरीदाबाद (हरियाणा) में स्थित इस भव्य आयोजन का मेजबान संस्थान है। 

इस विज्ञान महोत्सव का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अग्रणी क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। इस महोत्सव का उद्देश्य विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों की उपलब्धियों को स्वीकार करना और युवा छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करना और भारतीय नागरिकों के बीच इसका प्रसार करना भी है। IISF 2023 का केंद्रीय थीम "अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी सार्वजनिक पहुँच" है। 

अतः विकल्प (D) सही है। 


Question 123:

वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक 2024 द्वारा उपलब्ध कराए गए आँकड़ों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये? 

  1. वैश्विक अर्थव्यवस्था ने वर्ष 2023 में 3.2 प्रतिशत की संवृद्धि दर्ज़ की, जो वर्ष 2022 की तुलना में थोड़ी अधिक है। 
  2. निवेशकों के कमज़ोर विश्वास के कारण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह में कमी आई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 न ही 2

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:  (B) 

व्याख्याः अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा विश्व आर्थिक परिदृश्य (WEO) के अप्रैल 2024 संस्करण के अनुसार, वर्ष 2023 में, वैश्विक अर्थव्यवस्था की संवृद्धि दर 3.2% थी, जो वर्ष 2022 की संवृद्धि दर से थोड़ी कम है। अतः कथन 1 सही नहीं है।  

दुनिया भर में भू-राजनीतिक विकास और मौद्रिक नीतियों में बदलाव के कारण निवेशकों की सतर्कता बढ़ गई, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 1.6% से घटकर सकल घरेलू उत्पाद का 1.5% हो गया। अतः कथन 2 सही है। 


Question 124:

वर्ष 2023 के वैश्विक व्यापार डेटा रुझान के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. उभरती बाज़ार अर्थव्यवस्थाओं और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं दोनों ने वर्ष 2023 में एक वर्ष पहले के अनुमान से अधिक संवृद्धि प्राप्त की। 
  2. आपूर्ति श्रृंखला प्रतिबंधों में ढील के बावजूद वर्ष 2023 में वैश्विक व्यापार धीमा रहा। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C)  

व्याख्याः वर्ष 2023 में, उभरती बाज़ार अर्थव्यवस्थाओं (3.9% से 4.3%) और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं (1.3% से 1.6%) दोनों ने एक वर्ष पहले की अपेक्षा अधिक संवृद्धि का अनुभव किया। लगभग सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएँ वर्ष 2023 में अपने पूर्व-कोविड-19 महामारी वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के स्तर को पार कर चुकी हैं। अतः कथन 1 सही है।  

भू-राजनीतिक तनाव, सीमा पार प्रतिबंध और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं (AE) में धीमी वृद्धि के कारण वैश्विक व्यापार धीमा हो गया (5.2% से 0.5%)। आपूर्ति  शृंखला दबाव में कमी के बावजूद यह मंद व्यापार संवृद्धि हुई। अतः कथन 2 सही है। 


Question 125:

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. वित्त वर्ष 2024 में भारत की वास्तविक GDP में 8.2 प्रतिशत की संवृद्धि हुई, जो लगातार तीसरा वर्ष है जब संवृद्धि 7 प्रतिशत से अधिक रही। 
  2. विद्यमान मूल्यों पर समग्र GVA (सकल मूल्य वर्धित) में उद्योगों की हिस्सेदारी कृषि से अधिक थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C)  

व्याख्याः वित्त वर्ष 2024 में भारत की वास्तविक GDP में 8.2 प्रतिशत की संवृद्धि हुई, जो लगातार तीसरे वर्ष 7 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल कर रही है, जो स्थिर उपभोग मांग और लगातार बढ़ती निवेश मांग से प्रेरित है। अतः कथन 1 सही है।  

वित्त वर्ष 2024 में मौजूदा कीमतों पर कुल GVA में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी क्रमशः 17.7 प्रतिशत, 27.6 प्रतिशत और 54.7 प्रतिशत थी। अतः कथन 2 सही है। 


Question 126:

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन कर राजस्व उछाल की अवधारणा का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

  1. कुल जनसंख्या में कर राजस्व का अनुपात।

  2. कर दरों में परिवर्तन के प्रभावों सहित कर आधार में परिवर्तन के प्रति कर राजस्व की प्रतिक्रियाशीलता।

  3. कर दरों में किसी भी परिवर्तन पर विचार किये बिना, कर आधार में परिवर्तन के प्रति कर राजस्व की प्रतिक्रियाशीलता।

  4. विभिन्न देशों के बीच कर राजस्व की तुलना।

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B) 

व्याख्याः कर लोच, आय में परिवर्तन के प्रति राजस्व की स्वतः प्रतिक्रिया पर विचार करती है, यह मानते हुए कि कर संरचना अपरिवर्तित रहती है। इसके विपरीत, कर उछाल, राजस्व आय पर आय परिवर्तन और विवेकाधीन कर नीति समायोजन दोनों के प्रभावों को दर्शाता है। अतः विकल्प (B) सही है। 

वित्त वर्ष 24 में सकल कर राजस्व (GTR) में 13.4 प्रतिशत की संवृद्धि का अनुमान लगाया गया, जिसके परिणामस्वरूप कर राजस्व में 1.4 का उछाल रहा। 


Question 127:

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर आँकड़ों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. वित्त वर्ष 2023 की तुलना में वित्त वर्ष 2024 में प्रत्यक्ष करों में 15.8% और अप्रत्यक्ष करों में 10.6% की संवृद्धि हुई। 
  2. सकल कर राजस्व में 50% से अधिक योगदान अप्रत्यक्ष करों द्वारा किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A)  

व्याख्याः वित्त वर्ष 2024 में सकल कर राजस्व (GTR) में 13.4 प्रतिशत की संवृद्धि हुई, जिसके परिणामस्वरूप कर राजस्व में 1.4 की उछाल आई। यह संवृद्धि वित्त वर्ष 2023 की तुलना में प्रत्यक्ष करों में 15.8 प्रतिशत और अप्रत्यक्ष करों में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि से प्रेरित थी। अतः कथन 1 सही है।  

प्रत्यक्ष करों ने GTR में 55 प्रतिशत का योगदान दिया, जबकि अप्रत्यक्ष करों ने 45 प्रतिशत का योगदान दिया। प्रत्यक्ष करों का बढ़ता हिस्सा कर प्रगतिशीलता में सुधार करने के सरकार के उद्देश्य के अनुरूप है। अतः कथन 2 सही नहीं है। 

इसके अतिरिक्त, कर संग्रह की दक्षता में सुधार हुआ है, जैसा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह की लागत में वित्त वर्ष 2020 में सकल संग्रह के 0.66 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2023 में 0.51 प्रतिशत हो जाने से स्पष्ट है। 


Question 128:

वित्त वर्ष 2023 की तुलना में वित्त वर्ष 2024 में केंद्र सरकार द्वारा पूंजीगत व्यय परिनियोजन में किस क्षेत्र में सबसे अधिक वृद्धि हुई?

  1. रेलवे

  2. सड़क परिवहन और राजमार्ग

  3. आवासन और शहरी कार्य

  4. पुलिस

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A) 

व्याख्याः वित्त वर्ष 2024 में पूंजीगत व्यय 9.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुँच गया, जो वर्ष-दर-वर्ष 28.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है और वित्त वर्ष 2020 की तुलना में 2.8 गुना अधिक है।  

चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बीच पूंजीगत व्यय पर सरकार का जोर आर्थिक विकास का एक महत्त्वपूर्ण चालक रहा है।  

इस व्यय का केंद्र व्यापक रहा है, जिसमें सड़क परिवहन और राजमार्ग, रेलवे, रक्षा सेवाएँ और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण व्यय किया गया है।  

वित्त वर्ष 2023 में रेलवे में 52.3% की अधिकतम संवृद्धि देखी गई है। 

अतः विकल्प (A) सही है। 


Question 129:

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में उल्लिखित व्यय आँकड़ों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. वित्तीय वर्ष 2023 से प्रमुख सब्सिडी व्यय में वर्ष-दर-वर्ष (Y-o-Y) गिरावट आई है। 
  2. वित्त वर्ष 2020 से पूंजीगत व्यय लगातार बढ़ रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C)  

व्याख्याः प्रमुख सब्सिडी पर व्यय में वर्ष-दर-वर्ष 22.1 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण उर्वरक और खाद्य सब्सिडी में कटौती है, जो वित्त वर्ष 2024 में क्रमशः 24.6 प्रतिशत और 22.4 प्रतिशत कम हुई। रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण वित्त वर्ष 2023 के दौरान उर्वरक की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण सब्सिडी की लागत में वृद्धि हुई थी। हालाँकि, वित्त वर्ष 2024 तक आपूर्ति  शृंखलाओं में समायोजन हो गया और उर्वरक की कीमतें काफी हद तक संघर्ष-पूर्व स्तरों पर पहले जैसे हो गईं, जिसके परिणामस्वरूप उर्वरकों के लिये सब्सिडी व्यय कम हो गया। अतः कथन 1 सही है। 

वित्त वर्ष 2024 में पूंजीगत व्यय 9.5 लाख करोड़ रुपए रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 28.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है और वित्त वर्ष 2020 के स्तर से 2.8 गुना अधिक है। अस्थिर और चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बीच आर्थिक विकास को गति देने में सरकार का पूंजीगत व्यय पर ध्यान एक महत्त्वपूर्ण कारक रहा है। अतः कथन 2 सही है। 


Question 130:

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 द्वारा साझा किये गए मुद्रास्फीति आँकड़ों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद वित्त वर्ष 2023 की तुलना में वित्त वर्ष 2024 में भारत में खुदरा मुद्रास्फीति कम हुई।  
  2. उभरते बाज़ारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में भारत एकमात्र एेसा देश था जिसने वित्त वर्ष 2022-24 की अवधि में उच्च-विकास एवं निम्न-मुद्रास्फीति का मार्ग अपनाया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C)  

व्याख्याः वैश्विक आपूर्ति  शृंखला व्यवधानों और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बावजूद, वित्त वर्ष 2024 में घरेलू मुद्रास्फीति का दबाव कम हुआ। खुदरा मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 2023 में औसतन 6.7 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2024 में 5.4 प्रतिशत हो गई। यह कमी सरकार और RBI द्वारा की गई कार्रवाइयों के संयोजन से हुई। अतः कथन 1 सही है। 

केंद्र सरकार ने त्वरित कदम उठाए, जिनमें खुले बाज़ार में बिक्री, निर्दिष्ट दुकानों के माध्यम से खुदरा बिक्री, समय पर आयात, LPG सिलेंडर की कीमतों में कमी और पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में कटौती शामिल है। 

वित्त वर्ष 22-24 के दौरान कम मुद्रास्फीति के साथ उच्च विकास हासिल करने वाला भारत अपने समकक्षों में एकमात्र देश था। प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण खाद्य मुद्रास्फीति के दबाव का सामना करने के बावजूद यह हासिल किया गया। अतः कथन 2 सही है। 


Question 131:

वर्ष 2023-24 आर्थिक सर्वेक्षण के निर्यात-आयात आँकड़ों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. आयात बढ़ने के कारण चालू खाता घाटा तेज़ी से बढ़ा। 
  2. वित्त वर्ष 2024 में निर्यात (माल और सेवाएँ) में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कुल आयात में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:  (D)  

व्याख्याः वित्त वर्ष 2024 के दौरान CAD सकल घरेलू उत्पाद का 0.7 प्रतिशत रहा, जो वित्त वर्ष 2023 में सकल घरेलू उत्पाद के 2.0 प्रतिशत के घाटे से बेहतर है। अतः कथन 1 सही नहीं है। 

प्रगतिशील नीतिगत सुधारों, आर्थिक स्थिरता, राजकोषीय सावधानी और आकर्षक निवेश अवसरों के कारण, भारत ने वित्त वर्ष 2024 में मज़बूत FPI अंतर्वाह का अनुभव किया। इन अंतर्वाहों ने चालू खाता घाटे (CAD) को वित्तपोषित करने में सहायता की तथा RBI को पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार बनाने में सक्षम बनाया। 

वित्त वर्ष 2024 में निर्यात (माल और सेवाएँ) में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मज़बूत घरेलू बाज़ार मांग के बावजूद कुल आयात में 4.9 प्रतिशत की गिरावट आई। अतः कथन 2 सही नहीं है। 


Question 132:

आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 द्वारा साझा किये गए FDI प्रवाह आँकड़ों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. भारत में शुद्ध FDI प्रवाह वित्त वर्ष 2023 की तुलना में वित्त वर्ष 2024 में कम हुआ। 
  2. वित्त वर्ष 2024 में भारत में सकल FDI प्रवाह में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?  

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (A)  

व्याख्याः भारत में शुद्ध FDI अंतर्वाह (जो अंतर्वाह और बहिर्वाह के बीच का अंतर है) वित्त वर्ष 2023 के दौरान 42.0 बिलियन अमरीकी डॉलर से घटकर वित्त वर्ष 2024 में 26.5 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। शुद्ध अंतर्वाह में संकुचन मुख्य रूप से प्रत्यावर्तन/विनिवेश में उछाल के कारण हुआ। अतः कथन 1 सही है। 

सकल FDI अंतर्वाह में इक्विटी, पुनर्निवेशित आय और अन्य पूंजी शामिल है, जैसा कि भारत के भुगतान संतुलन के आँकड़ों में प्रकाशित किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में सकल FDI अंतर्वाह में 0.6 प्रतिशत की कमी आई। अतः कथन 2 सही नहीं है। 


Question 133:

निम्नलिखित में से किस ग्रह के चारों ओर वलय नहीं है? 

  1. अरूण 

  2. बृहस्पति

  3. शनि 

  4. वरूण

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:   (C)

व्याख्याः सिंधु घाटी सभ्यता, जिसे हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण एशिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में कांस्य युग की सभ्यता थी।

इसके स्थल उत्तर-पूर्व अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम भारत में पाए गए हैं। विभिन्न हड़प्पा स्थलों पर कृषि गतिविधि से संबंधित साक्ष्य खोजे गए हैं।

नहरों के अवशेष हड़प्पाई स्थल शोर्तुगई अफगानिस्तान में पाए गए हैं, लेकिन पंजाब और सिंध में नहीं। अतः विकल्प (C) सही है।

शोर्तुगई और मुंडीगक अफगानिस्तान में सिंधु घाटी सभ्यता के एकमात्र स्थल हैं।

पुरातत्त्वविदों को राजस्थान के कालीबंगन में एक जुते हुए खेत और हरियाणा के चोलिस्तान तथा बनावली में हल के टेराकोटा मॉडल के साक्ष्य मिले हैं।


Question 134:

‘पृथ्वी’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. यह सूर्य से पाँचवाँ निकटतम ग्रह है।
  2. आकार में, यह सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों 

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:  (D)

व्याख्याः हड़प्पा सभ्यता शहरी केंद्रों के विकास, नियोजित जल निकासी प्रणालियों और उन्नत व्यापार एवं वाणिज्य के लिए जानी जाती थी। अतः विकल्प (D) सही है।

मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, कालीबंगन, लोथल, चन्हुदड़ो, धोलावीरा और बनावली हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख शहरी केंद्र थे।

सावधानी से नियोजित जल निकासी प्रणाली हड़प्पा शहरों की एक विशिष्ट विशेषता थी। हर घर में ईंटों से बना अपना बाथरूम था, जिसमें दीवारों के माध्यम से नालियाँ सड़क की नालियों से जुड़ी हुई थीं।

हड़प्पा सभ्यता के लोग आंतरिक एवं बाहरी व्यापार और वाणिज्य दोनों में शामिल थे।


Question 135:

अभिकथन (A):     पृथ्वी से हमें चंद्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई देता है। 

कारण (R):            चंद्रमा पृथ्वी का परिक्रमण लगभग 27 दिनों में पूरा करता है और एक परिभ्रमण पूरा करने में भी उसे ठीक उतना ही समय लगता है। 

सही उत्तर चुनिये। 

  1. A और R दोनों सही हैं किंतु R, A की सही व्याख्या है

  2. A और R दोनों सही हैं किंतु R, A की सही व्याख्या नहीं है

  3. A सही नहीं है, किंतु R सही है

  4. A सही है, किंतु R सही नहीं है

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः लोथल प्राचीन हड़प्पा सभ्यता का एक बंदरगाह शहर था। यह भारत के गुजरात राज्य में भोगवा नदी के तट पर स्थित है। अतः विकल्प (B) सही है।

यह एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक और विनिर्माण केंद्र था। लोथल में पूरी बस्ती किलेबंद थी और शहर के भीतर गढ़ को दीवार से घेरा नहीं गया था, बल्कि ऊँचाई पर बनाया गया था।

लोथल में पाई जाने वाली महत्त्वपूर्ण संरचनाएँ एक गोदीवाडा, गोदाम, पत्थर के मोतियों के निर्माण के लिये कार्यशाला, शंख के कार्य करने के साक्ष्य, चावल की भूसी और एक कब्रिस्तान हैं।


Question 136:

सौरमंडल के किन ग्रहों की कक्षाओं के बीच क्षुद्र ग्रह पाए जाते हैं?

  1. पृथ्वी और मंगल 

  2. मंगल और बृहस्पति

  3. बृहस्पति और शनि 

  4. शनि और अरूण

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:  (B)

व्याख्याः दैमाबाद हड़प्पा सभ्यता का सबसे दक्षिणी स्थल है। यह महाराष्ट्र में गोदावरी नदी की एक सहायक नदी प्रवरा के बाएँ किनारे पर स्थित है।

हड़प्पा काल का ताँबे का रथ दैमाबाद में खोजा गया था। यह स्थल कई कांस्य की वस्तुओं की बरामदगी के लिये प्रसिद्ध है। वहाँ पाई गई अन्य कलाकृतियों में मोती, मुहरें और माइक्रोलिथ शामिल हैं। अतः कथन 1 सही नहीं है।

कालीबंगन हड़प्पा सभ्यता की शहरी बस्तियों में से एक है। यह अपने मिट्टी के बर्तनों और काली चूड़ियों के लिये जाना जाता है।

कालीबंगन में जुते हुए कृषि क्षेत्र और अग्नि वेदियों के साक्ष्य मिले हैं। अतः कथन 2 सही है।


Question 137:

निम्नलिखित में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं? 

  1. उष्ण कटिबंधः अधिकतम ऊष्मा और तापमान प्राप्त करता है
  2. शीतोष्ण कटिबंधः मध्यम ऊष्मा और तापमान प्राप्त करता है
  3. शीत कटिबंधः सबसे कम ऊष्मा और तापमान प्राप्त करता है

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये। 

  1. केवल 1 और 2 

  2. केवल 1 और 3

  3. केवल 2 और 3 

  4. उपरोक्त सभी

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:  (A)

व्याख्याः वैदिक युग (1500 ईसा पूर्व-600 ईसा पूर्व) प्राचीन भारत की प्रमुख सभ्यता थी जो सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बाद आई थी। वेद इस काल के बारे में जानकारी का प्राथमिक स्रोत हैं।

इस युग की शुरुआत आर्यों के आगमन के साथ हुई। आर्य लोग पृथ्वी, अग्नि, वायु, वर्षा और वज्र जैसी प्राकृतिक शक्तियों की पूजा करते थे और उन्हें देवता मानते थे।

वज्र के देवता इंद्र इस काल के सबसे महत्त्वपूर्ण देवता थे और उन्हें पुरंदर (किले का विनाशक) के रूप में भी जाना जाता था। अतः विकल्प (A) सही है।

अन्य महत्त्वपूर्ण देवताओं में पृथ्वी (पृथ्वी की देवी), अग्नि (अग्नि के देवता), वरुण (वर्षा के देवता) और वायु (वायु के देवता) शामिल थे।

ऋग्वैदिक काल में कोई मंदिर या मूर्ति पूजा नहीं थी।


Question 138:

. ‘देशांतर’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः 

  1. वे अर्द्धवृत्त हैं और उनके बीच की दूरी ध्रुवों की तरफ बढ़ने पर घटती जाती है एवं ध्रुवों पर शून्य हो जाती है।
  2. अक्षांश (समानांतर) रेखाओं से भिन्न सभी देशांतरीय याम्योत्तरों की लंबाई समान होती है।
  3. ग्रीनिच, जहाँ ब्रिटिश राजकीय वेधशाला स्थित है, को प्रमुख मध्याह्न रेखा कहा जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? 

  1. केवल 1 और 2 

  2. केवल 2 और 3

  3. केवल 1 और 3 

  4. उपरोक्त सभी

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (C)

व्याख्याः ऋग्वेद की रचना प्रारंभिक वैदिक युग के दौरान की गई थी, जबकि अन्य तीन- यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद - बाद के वैदिक युग में लिखे गए थे।

ऋग्वेद को विश्व के सबसे पुराने धार्मिक ग्रंथ के रूप में जाना जाता है। इसमें 1,028 श्लोक हैं और इसे 10 मंडलों में वर्गीकृत किया गया है। होत्री ऋग्वेद के कार्यवाहक पुजारी थे।

वर्ण व्यवस्था का उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद के दसवें मंडल में किया गया था।

        अतः विकल्प (C) सही है।


Question 139:

अफ्रीका महाद्वीप के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 

  1. यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  2. अफ्रीका का बहुत बड़ा भाग दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
  3. यह एकमात्र महाद्वीप है जिससे कर्क, विषुवत् तथा मकर, तीनों रेखाएँ गुजरती हैं।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये। 

  1. केवल 1 और 2 

  2. केवल 1 और 3

  3. केवल 2 और 3 

  4. उपरोक्त सभी

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:  (C)

व्याख्याः अशोक के एक स्तंभ की लोकप्रिय हाथी का शीर्ष संकिसा में स्थित है, जो उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में है। अतः विकल्प (C) सही है।

गौतम बुद्ध के समय में यह शहर प्रमुखता में आया। गौतम बुद्ध के महापरिनिर्वाण के बाद, राजा अशोक ने इस स्थान का विकास किया और अपने प्रसिद्ध स्तंभों में से एक स्थापित किया, जिसके शीर्ष पर एक हाथी का शीर्ष है।


Question 140:

हुंडरू जलप्रपात भारत के किस भाग में स्थित है?

  1. मालवा पठार क्षेत्र

  2. दक्कन पठार क्षेत्र

  3. छोटा नागपुर पठार क्षेत्र

  4. मेघालय पठार क्षेत्र

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (B)

व्याख्याः शुंग राजवंश की स्थापना पुष्यमित्र शुंग द्वारा हुई थी, जिसने अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या की थी।

उसने उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत पर शासन किया, जो दक्षिण में नर्मदा तक फैला हुआ था। उसने बाहरी ताकतों के आक्रमण से गंगा घाटी की रक्षा की।

पुष्यमित्र शुंग ने ब्राह्मणवाद का पालन किया और अपने शासन के अधिकार को वैध बनाने के लिये अश्वमेध यज्ञ किया।

धनदेव के अयोध्या अभिलेख में उसके द्वारा दो अश्वमेध यज्ञ करने का उल्लेख है।

उसके शासनकाल के दौरान साँची और बरहुत के स्तूपों का जीर्णोद्धार किया गया था। उसने साँची में मूर्तिकला पत्थर के प्रवेश द्वार (तोरण) का भी निर्माण किया। अतः विकल्प (B) सही है।


Question 141:

एक दुकानदार 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 20 किलोग्राम चावल को अन्य किस्म के 25 किलोग्राम चावल से मिलाता है जिसका मूल्य 40 रुपये प्रति किलोग्राम है और इसं मिश्रण को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचता है। दुकानदार द्वारा अर्जित लाभ या हानि ज्ञात कीजिए।

  1. 2.5% 

  2. 3%

  3. 2% 

  4. 1.5%

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:   (d)

व्याख्याः क्रय मूल्य = 30 रुपए प्रति किग्रा. की दर से 20 किग्रा. चावल का मूल्य + 40 रुपए प्रति किग्रा. की दर से 25 किग्रा. चावल का मूल्य 

                                45 किग्रा. चावल का क्रय मूल्य = (20 × 30 + 25 × 40) रुपए

                                = 1600 रुपए

                                45 किग्रा. चावल का विक्रय S मूल्य = (45 × 35) रुपए

                                = 1575 रुपए

                                क्रय मूल्य विक्रय मूल्य से अधिक है 

                                अतः दुकानदार को हनी हुई = 1600 – 1575 = 25

                                = 25/1600 × 100 

                                = 1.5%

                                अतः विकल्प (d) सही है।


Question 142:

निर्णयन का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

  1. लाभ को अधिकतम करना

  2. लागत को कम करना

  3. लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को प्राप्त करना

  4. बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाना

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर:   (c) 

व्याख्याः निर्णयन का उद्देश्य विकल्पों में से सर्वोत्तम कार्रवाई का चयन करके व्यक्तियों या संगठनों को उनके लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करना है।

अतः विकल्प (c) सही है।


Question 143:

एक निश्चित कूट भाषा में MUSICAL को KWQKACJ लिखा जाता है, तो SPRINKLE को उसी कूट भाषा में कैसे लिखा जा सकता है?

  1. QNMLHIKL 

  2. QMRILMGJ

  3. QRLMHIHJ 

  4. QRPKLMJG

Correct Answer : 4

Explanation

उत्तर:   (d)

व्याख्याः पैटर्नः

                                M – 2 = K, U + 2 = W, S – 2 = Q, I + 2 = K, C – 2 = A, A + 2 = C, L – 2 = J

                                इसी प्रकार

                                S – 2 = Q, P + 2 = R, R – 2 = P, I $ 2 = K, N – 2 = L, K $ 2 = M, L – 2 = J, E + 2 = G

                                SPRINKLE – QRPKLMJG

                                अतः विकल्प (d) सही है।


Question 144:

मनोज आवेगपूर्ण निर्णय लेने में प्रवृत्त है। कौन-सी रणनीति उसे अधिक विचारशील विकल्प चुनने में मदद कर सकती है?

  1. हर बार अपना आंतरिक भावना पर भरोसा करना।

  2. कार्यवाही करने से पहले एक कूलिंग-ऑफ अवधि कार्यान्वित करना।

  3. निर्णय लेने के लिये निश्चित समय सीमा निर्धारित करना।

  4. दूसरों के इनपुट के लिये उनसे सलाह लेने से बचना।

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:   (b) 

व्याख्याः विकल्प (b) चिंतन हेतु समय प्रदान करता है और आवेगपूर्ण कार्यवाही के जोखिम को कम करता है क्योंकि इससे मनोज को अपनी गतिविधियों पर विचार करने तथा उनके परिणाम क्या हो सकते हैं, इस पर विचार करने का समय मिलता है।

                                अतः विकल्प (b) सही है।


Question 145:

निर्णयन में विकल्पों का मूल्यांकन करने का उद्देश्य क्या है?

  1. सबसे व्यवहार्य विकल्प की पहचान करना

  2. निर्णयन में देरी करना

  3. भ्रम को बढ़ाना

  4. उत्तरदायित्व से बचना

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर:   (a) 

व्याख्याः विकल्पों का मूल्यांकन लागत, जोखिम और लाभ जैसे विभिन्न कारकों पर विचार करके सबसे व्यवहार्य विकल्प की पहचान करने में मदद करता है।

                                अतः विकल्प (a) सही है।


Question 146:

एक वर्ग की एक भुजा की माप में 15% की त्रुटि है, तो वर्ग के क्षेत्रफल में प्रतिशत त्रुटि क्या होगी?

  1. 40.75 

  2. 32.25

  3. 46.50 

  4. 47.50

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर:   (b)

व्याख्याः चूँकि दिया गया है कि

                                वर्ग की भुजा के माप में 15% अधिक की त्रुटि है।

                                क्षेत्रफल की गणना में प्रतिशत त्रुटि होगी

                                लेकिन हम जानते हैं कि वर्ग की भुजाएँ बराबर होती हैं।

                                अतः प्रतिशत त्रुटि होगी

                                यहाँ, x = 15%,

                                इसलिये,

                                = 15 + 15 + (15 × 15)/100

                                = 30 + 45/20

                                = 32.25

                                अतः विकल्प (b) सही है।


Question 147:

दिये गए विकल्पों में से संबंधित संख्या का चयन कीजिये।

234 : 9 : : 136 :?

  1. 11

  2. 10

  3. 12

  4. 14

Correct Answer : 2

Explanation

व्याख्याः पैटर्नः दूसरी संख्या दी गई संख्या के अंकों का योग है

2 + 3 + 4 = 9

1 + 3 + 6 = 10

                                अतः विकल्प (b) सही है।


Question 148:

निर्णय के समय सामने आने वाली प्राथमिक सूचना पर भरोसा करने की प्रवृत्ति को क्या कहा जाता है?

  1. एंकरिंग पूर्वाग्रह 

  2. सपुष्टि पूर्वाग्रह

  3. अभिनवता पूर्वाग्रह 

  4. उपलब्धता पूर्वाग्रह

Correct Answer : 1

Explanation

उत्तर: (a) 

व्याख्याः एंकरिंग पूर्वाग्रह निर्णय लेते समय सामने आने वाली प्राथमिक सूचना पर बहुत अधिक भरोसा करने की प्रवृत्ति को संदर्भित करता है, भले ही वह सूचना अप्रासंगिक हो या भ्रामक।

                                अतः विकल्प (a) सही है।


Question 149:

श्वेता को नैतिक निहितार्थ वाले निर्णय का सामना करना पड़ रहा है। उसकी निर्णयन प्रक्रिया में किस कारक को सबसे अधिक महत्त्व मिलना चाहिए?

  1. निजी लाभ

  2. अल्पकालिक लाभ

  3. दीर्घकालिक परिणाम और दूसरों पर प्रभाव

  4. निर्णय की लोकप्रियता

Correct Answer : 3

Explanation

उत्तर: (c) 

व्याख्याः नीतिसम्मत निर्णयन-प्रक्रिया व्यक्तिगत लाभ या तात्कालिक लाभ के बजाय व्यक्तियों और समाज के कल्याण को अधिक प्राथमिकता देती है।

                                अतः विकल्प (c) सही है।


Question 150:

सही विकल्प ढूँढ़कर  शृंखला को पूरा करें

K 1, M 3, P 5, T 7,?, ?

  1. X, 7 

  2. Y, 9

  3. Z, 8 

  4. A, 7

Correct Answer : 2

Explanation

उत्तर: (b)

व्याख्याः 2  शृंखलाएँ- एक वर्णमाला  शृंखला और दूसरी संख्या  शृंखला।

                                वर्णमाला  शृंखला – K + 2 = M, M + 3 = P, P + 4 = T, T + 5 = Y

                                संख्या  शृंखला - 1 + 2 = 3, 3 + 2 = 5, 5 + 2 = 7, 7 + 2 =9

                                अतः विकल्प (b) सही है।