Question 1:
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों से संबंधित है?
अनुच्छेद 331
अनुच्छेद 336
अनुच्छेद 340
अनुच्छेद 342A
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: कुछ वर्गों के लिये विशेष उपबंधों से संबंधित भारतीय संविधान के अनुच्छेद निम्नलिखित हैं:
अनुच्छेद संख्या |
विषय-वस्तु |
330 |
लोक सभा में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिये सीटों का आरक्षण |
332 |
राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिये सीटों का आरक्षण |
335 |
सेवाओं और पदों पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का दावा |
338 |
अनुसूचित जाति के लिये राष्ट्रीय आयोग का प्रावधान |
338A |
अनुसूचित जनजाति के लिये राष्ट्रीय आयोग का प्रावधान |
338B |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिये राष्ट्रीय आयोग का प्रावधान |
339 |
अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण पर संघ का नियंत्रण |
340 |
पिछड़े वर्गों की दशाओं के अन्वेषण के लिये आयोग की नियुक्ति का प्रावधान |
341 |
अनुसूचित जाति |
342 |
अनुसूचित जनजाति |
342A |
सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग |
अत: विकल्प (d) सही है।
Question 2:
मूल अधिकारों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) वे देश में विधि सम्मत शासन स्थापित करने में सहायता करते हैं।
(2) वे सरकार के प्राधिकार की निरपेक्षता की जाँच करते हैं।
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
दोनों 1 और 2
केवल 2
न तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: मौलिक अधिकार:
भारतीय संविधान के भाग III (अनुच्छेद 12-35) में मूल अधिकारों का विवरण है। भाग III को भारतीय संविधान के मैग्ना कार्टा की संज्ञा दी गई है।
ये न्यायोचित (न्यायालयों द्वारा प्रवर्तनीय) हैं। उनके उल्लंघन के मामले में, कोई व्यक्ति कानून के न्यायालय (अनुच्छेद 32 के तहत सर्वोच्च न्यायालय और अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालय) में न्याय की मांग कर सकता है।
मूल अधिकारों का महत्व:
ये देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला हैं।
ये मनुष्य की भौतिक और नैतिक सुरक्षा के लिये आवश्यक शर्तें प्रदान करते हैं।
ये वैयक्तिक स्वतंत्रता की एक सुदृढ़ आधार के रूप में कार्य करते हैं।
ये देश में विधि सम्मत शासन स्थापित करने में सहायता करते हैं। अत: कथन (1) सही है।
ये अल्पसंख्यकों और समाज के कमज़ोर वर्गों के हितों की रक्षा करते हैं।
उन्होंने भारतीय संघ की पंथनिरपेक्षता को सुदृढ़ करने का कार्य किया।
ये सरकार के प्राधिकार की निरपेक्षता की जाँच करते हैं। अत: कथन (2) सही है।
उन्होंने सामाजिक समानता और सामाजिक न्याय की आधारशिला रखी।
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 3:
निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने सिविल सेवकों के चयन हेतु खुली प्रतियोगिता आरंभ की?
1853 का चार्टर अधिनियम
1813 का चार्टर अधिनियम
1833 का चार्टर अधिनियम
1793 का चार्टर अधिनियम
Correct Answer : 1
3. (a)
व्याख्या: 1853 का चार्टर अधिनियम:
वर्ष 1793 और वर्ष 1853 के दौरान ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किये गए चार्टर अधिनियमों की शृंखला में यह अंतिम अधिनियम था।
इसने सिविल सेवकों के चयन हेतु खुली प्रतियोगिता व्यवस्था का आरंभ किया। अत: विकल्प (a) सही है।
मैकाले समिति (भारतीय सिविल सेवा समिति) की नियुक्ति वर्ष 1854 में की गई थी।
वर्ष 1854 में लंदन में एक सिविल सेवा आयोग की स्थापना की गई और वर्ष 1855 में प्रतियोगी परीक्षाएँ शुरू की गईं।
वर्ष 1864 में पहले भारतीय श्री रवींद्रनाथ टैगोर के भाई श्री सत्येंद्रनाथ टैगोर इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
भारतीय सिविल सेवा परीक्षा भारत में पहली बार वर्ष 1922 में इलाहाबाद में आयोजित की गई थी।
1853 के चार्टर अधिनियम की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं:
इसने पहली बार गवर्नर-जनरल की परिषद के विधायी और प्रशासनिक कार्यों को अलग कर दिया।
इसके तहत परिषद में छह नए पार्षद और शामिल किये गए जिन्हें विधान पार्षद कहा गया।
इसने प्रथम बार भारतीय (केंद्रीय) विधान परिषद में स्थानीय प्रतिनिधित्व प्रारंभ किया।
Question 4:
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद भारत के महान्यायवादी से संबंधित है?
अनुच्छेद 81
अनुच्छेद 76
अनुच्छेद 83
अनुच्छेद 78
Correct Answer : 2
4. (b)
व्याख्या: भारत का महान्यायवादी (AGI):
भारत का महान्यायवादी (AGI) संघ की कार्यपालिका का एक अंग और देश का सर्वोच्च विधि अधिकारी होता है।
संविधान के अनुच्छेद 76 में भारत के महान्यायवादी के पद का प्रावधान है। अत: विकल्प (b) सही है।
नियुक्ति एवं पात्रता:
महान्यायवादी की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा सरकार की सलाह पर की जाती है।
वह ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिये योग्य हो।
वह एक ऐसा व्यक्ति होना चाहिये जो सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के योग्य हो।
वह भारत का नागरिक होना चाहिये और उसे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य करने का पाँच वर्षों का अनुभव होना चाहिये अथवा किसी उच्च न्यायालय में वकालत का 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिये अथवा राष्ट्रपति के मतानुसार वह न्यायिक मामलों का योग्य व्यक्ति होना चाहिये।
कार्यालय की अवधि: संविधान द्वारा निश्चित नहीं।
निष्कासन: संविधान में महान्यायवादी को हटाने की प्रक्रिया और आधार से संबंधित कोई मूल व्यवस्था नहीं दी गई है।
वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है (राष्ट्रपति द्वारा किसी भी समय हटाया जा सकता है)।
Question 5:
ग्राम न्यायालयों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) यह प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का न्यायालय होता है।
(2) इसके तहत केवल सिविल न्यायालयों की शक्तियों का प्रयोग किया जाता है।
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
दोनों 1 और 2
केवल 2
न तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: ग्राम न्यायालय:
इनकी स्थापना केंद्र सरकार द्वारा अधिनियमित ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 के तहत की गई थी। यह अधिनियम मध्यवर्ती पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की स्थापना का प्रावधान करता है।
अधिनियम के अनुसार राज्य सरकारें संबंधित उच्च न्यायालयों के परामर्श से ग्राम न्यायालय स्थापित करने के लिये उत्तरदायी हैं।
उन्हें ग्रामीण स्तर पर लघु विवादों को निपटाने के लिये नागरिक और आपराधिक दोनों क्षेत्राधिकार के साथ प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट का न्यायालय माना जाता है। अत: कथन (1) सही है जबकि कथन (2) सही नहीं है।
ये भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 में उल्लिखित साक्ष्य के नियमों से बाध्य नहीं हैं बल्कि नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत द्वारा निर्देशित होते हैं और उच्च न्यायालय द्वारा बनाए गए नियमों के अधीन कार्य करते हैं।
मार्च 2023 में राज्य सरकारों/उच्च न्यायालयों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, 15 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा वर्तमान में 476 ग्राम न्यायालय स्थापित किये जा चुके हैं। इनमें से 257 वर्तमान में 10 राज्यों में संचालन में हैं।
अत: विकल्प (a) सही है।
Question 6:
एल.एम सिंघवी समिति का गठन किया गया था-
1986 में
1988 में
1989 में
1990 में
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: एल.एम. सिंघवी समिति:
इसका गठन वर्ष 1986 में केंद्र सरकार द्वारा किया गया था जिसका उद्देश्य ‘लोकतंत्र और विकास के लिये पंचायती राज संस्थानों के पुनरुद्धार’ पर एक अवधारणा पत्र तैयार करना था। अत: विकल्प (a) सही है।
इसकी अनुशंसाएँ निम्नवत् थीं:
पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक रूप से मान्यता देने और उनके सुरक्षा एवं संरक्षण की आवश्यकता है।
ग्रामों के समूह के लिये न्याय पंचायतों की स्थापना की जानी चाहिये।
ग्राम पंचायतों को अधिक व्यवहार्य बनाने के लिये गाँवों का पुनर्गठन किया जाना। इसने ग्राम सभा की महत्ता पर भी ज़ोर दिया और इसे प्रत्यक्ष लोकतंत्र की मूर्ती बताया।
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से संबंधित विवादों के निस्तारण के लिये प्रत्येक राज्य में न्यायिक अधिकरणों की स्थापना की जानी चाहिये।
Question 7:
निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है?
नेपाली
अंग्रेज़ी
मैथिली
उर्दू
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: आठवीं अनुसूची:
इस अनुसूची में भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है। भारतीय संविधान के भाग XVII में अनुच्छेद 343 से 351 तक शामिल अनुच्छेद आधिकारिक भाषाओं से संबंधित हैं।
आधिकारिक भाषाएँ:
संविधान की आठवीं अनुसूची में निम्नलिखित 22 भाषाएँ शामिल हैं:
असमिया, बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी।
इन भाषाओं में से 14 भाषाओं को संविधान के प्रारंभ में ही शामिल कर लिया गया था।
वर्ष 1967 में सिंधी भाषा को 21वें सविधान संशोधन अधिनियम द्वारा आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था।
वर्ष 1992 में 71वें संशोधन अधिनियम द्वारा कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली को शामिल किया गया।
वर्ष 2003 में 92वें सविधान संशोधन अधिनियम जो कि वर्ष 2004 से प्रभावी हुआ, द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली और संथाली को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया।
अंग्रेजी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं है। अत: विकल्प (b) सही है।
Question 8:
निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का अभिन्न अंग नहीं है?
आजीविका का अधिकार
रोज़गार में अवसर की समता
विदेश यात्रा का अधिकार
नि:शुल्क विधिक सहायता का अधिकार
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 16 सार्वजनिक क्षेत्र में रोज़गार से संबंधित मामलों में सभी नागरिकों को समान अवसर की गारंटी देता है।
अत: रोज़गार में अवसर की समता, समता का मूल अधिकार है। समता के मूल अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 में निहित हैं। अत: विकल्प (b) सही है।
मामला (वर्ष) |
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा) का अभिन्न अंग घोषित किया अधिकार: |
शीला बरसे बनाम महाराष्ट्र राज्य (1983) |
हिरासत में उत्पीड़न के विरुद्ध अधिकार |
एम.एच. होसकोट बनाम महाराष्ट्र राज्य (1978) |
नि:शुल्क विधिक सहायता का अधिकार |
हुसैनारा खातून बनाम गृह सचिव, बिहार (1979) |
त्वरित सुनवाई का अधिकार |
फ्रांसिस कोरली मुलिन बनाम प्रशासन, दिल्ली (1981) |
गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार और कैदी को जीवन की आवश्यकताएँ प्राप्त करने का अधिकार |
सतवंत सिंह साहनी बनाम डॉ. रामरत्नम (1967) |
विदेश में यात्रा करने का अधिकार |
ग्रामीण मुकदमेबाजी और हकदारी केंद्र बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (1985) |
सभ्य वातावरण का अधिकार |
ओल्गा टेलिस बनाम बॉम्बे नगर निगम (1985) |
आजीविका का अधिकार |
परमानंद कटारा बनाम भारत संघ (1989) |
आपातकालीन चिकित्सा सहायता का अधिकार (चिकित्सक की सहायता का अधिकार) |
शांतिस्टार बिल्डर्स बनाम एन.के. टोटेम (1990) |
आश्रय का अधिकार |
के.एस. पुटेास्वामी बनाम भारत संघ (2017) |
निजता का अधिकार |
Question 9:
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) यह मार्च 2007 में स्थापित एक संवैधानिक निकाय है।
(2) इस आयोग में एक अध्यक्ष और छह सदस्य शामिल होते हैं।
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
दोनों 1 और 2
केवल 2
न तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR):
यह बाल अधिकार संरक्षण आयोग (CPCR) अधिनियम, 2005 के तहत मार्च 2007 में स्थापित एक वैधानिक निकाय है। अत: कथन (1) सही नहीं है।
यह महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कार्य करता है।
संरचना:
यह एक बहु-सदस्यीय निकाय है जिसमें एक अध्यक्ष और छह सदस्य शामिल होते हैं जिसमें से कुल छह सदस्यों में न्यूनतम दो महिला सदस्यों की भागीदारी आवश्यक होती है। अत: कथन (2) सही है।
अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाती है। वे दो कार्यकाल से अधिक के लिये नियुक्ति के पात्र नहीं होते हैं। इनकी पदावधि 3 वर्ष की होती है।
यह आयोग शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत बच्चे के नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार से संबंधित शिकायतों की जाँच करता है।
यह आयोग लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के कार्यान्वयन का अनुवीक्षण करता है।
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 10:
उत्तर पूर्वी परिषद निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करती है?
कार्मिक मंत्रालय
गृह मंत्रालय
वित्त मंत्रालय
इनमें से कोई भी नहीं
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: राष्ट्रीय आयोग/केंद्रीय निकाय और संबंधित मंत्रालय:
आयोग/निकाय |
के अंतर्गत |
केंद्रीय सूचना आयोग |
कार्मिक मंत्रालय |
वित्त आयोग |
वित्त मत्रांलय |
संघ लोक सेवा आयोग |
कार्मिक मंत्रालय |
अंतर्राज्यीय परिषद |
गृह मंत्रालय |
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग |
कार्मिक मंत्रालय |
केंद्रीय सतर्कता आयोग |
कार्मिक मंत्रालय |
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो |
कार्मिक मंत्रालय |
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण |
गृह मंत्रालय |
भाषाई अल्पसंख्यक आयुक्त |
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय |
केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड |
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय |
उत्तर पूर्वी परिषद |
उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय |
अत: विकल्प (d) सही है।
Question 11:
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण का गठन निम्नलिखित में से किस वर्ष में किया गया था?
2001
2005
2007
2009
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA):
NIA का गठन वर्ष 2009 में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण अधिनियम, 2008 (NIA अधिनियम) के तहत किया गया था। यह भारत में केंद्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी है। अत: विकल्प (d) सही है।
इसका गठन वर्ष 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों, जिसे 26/11 घटना के रूप में जाना जाता है, के अन्वेषण के लिये किया गया था। इस घटना से देश में आतंक संबंधी अपराधों से निपटने के लिये एक पृथक संघीय अभिकरण के गठन की महत्ता उजागर की।
NIA का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कार्य करता है।
NIA की विभिन्न शाखा कार्यालय हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, लखनऊ, कोच्चि, कोलकाता, जम्मू और रायपुर में स्थित हैं।
इसमें एक विशेष सेल भी शामिल है जिसे टेरर फंडिंग एंड फेक करेंसी (TFFC) सेल के नाम से जाना जाता है जो जाली करेंसी नोटों और टेरर फंडिंग से संबंधित मुद्दों का निस्तारण करता है।
Question 12:
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अकादमी निम्नलिखित में से किस शहर में है?
गुरुग्राम
गाजियाबाद
सिकंदराबाद
चंडीगढ़
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अकादमी:
CBI अकादमी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में स्थित है तथा वर्ष 1996 में इसका संचालन शुरू किया गया। इससे पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम CBI प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित किये जाते थे। अत: विकल्प (b) सही है।
इसकी दूरदर्शिता ‘अपराध अन्वेषण, अभियोजन एवं सतर्कता कार्यप्रणाली के क्षेत्र में प्रशिक्षण में उत्कृष्टता’ है।
CBI के गठन की अनुशंसा भ्रष्टाचार निवारण पर संथानम समिति (1962-1964) द्वारा की गई थी।
वर्ष 1963 में केंद्रीय गृह मंत्रालय के संकल्प द्वारा CBI का गठन किया गया था।
CBI एक वैधानिक निकाय नहीं है किंतु उसे अन्वेषण करने का प्रावधान दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम, 1946 में निहित है।
CBI अकादमी के अतिरिक्त क्षेत्रीय स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करने वाले तीन क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र मौजूद हैं जो कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में स्थित हैं।
Question 13:
‘अल्पसंख्यक’ शब्द के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(1) भारतीय संविधान में ‘अल्पसंख्यक’ पद को परिभाषित किया गया है।
(2) भारतीय संविधान का अनुच्छेद 29 धार्मिक और भाषायी दोनों अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करता है।
नीचे दिये गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
दोनों 1 और 2
केवल 2
न तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: अल्पसंख्यकों से संबंधित सांविधानिक एवं विधिक उपबंध:
भारतीय संविधान में ‘‘अल्पसंख्यक’’ पद को परिभाषित नहीं किया गया है। हालाँकि संविधान धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों को मान्यता देता है। अत: कथन (1) सही नहीं है।
अनुच्छेद 29: इस अनुच्छेद के अनुसार भारत के राज्यक्षेत्र अथवा उसके किसी भाग के निवासी नागरिकों के किसी अनुभाग को, जिसकी अपनी विशेष भाषा, लिपि अथवा संस्कृति है, उसे बनाए रखने का अधिकार होगा।
यह धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ भाषाई अल्पसंख्यकों दोनों को सुरक्षा प्रदान करता है। अत: कथन (2) सही है।
अनुच्छेद 30: इसके अनुसार धर्म अथवा भाषा पर आधारित सभी अल्पसंख्यक वर्गों को अपनी रुचि की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन का अधिकार होगा।
अनुच्छेद 350&B: प्रारंभ में भारत के संविधान में भाषाई अल्पसंख्यकों के लिये विशेष अधिकारी के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किया गया था। हालाँकि संबद्ध मुद्दे को संबोधित करते हुए 7वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1956 के माध्यम से संविधान में अनुच्छेद 350-B शामिल किया गया।
भाषाई अल्पसंख्यक संगठन आयुक्त की स्थापना जुलाई 1957 में नई दिल्ली की की गई। कुछ समय के बाद इसे इलाहाबाद स्थानांतरित कर दिया गया और 1 जून, 2015 से इसे पुन: नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया।
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 14:
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) की स्थापना किसके प्रधानमंत्रित्व काल में की गई थी?
मोरारजी देसाई
राजीव गांधी
अटल बिहारी वाजपेयी
इंदिरा गांधी
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT):
इसकी स्थापना वर्ष 1985 में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 323A के तहत की गई थी।
यह संघ या सरकार के नियंत्रण में अन्य प्राधिकरणों के मामलों के संबंध में सार्वजनिक सेवाओं और पदों पर नियुक्त व्यक्तियों की भर्ती और सेवा की शर्तों के संबंध में विवादों और शिकायतों के निर्णय का प्रावधान करता है।
कानूनी ढाँचा: संविधान के अनुच्छेद 323A के तहत संसद ने वर्ष 1985 में प्रशासनिक अधिकरण अधिनियम पारित किया।
इसकी स्थापना राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में हुई थी। अत: विकल्प (b) सही है।
पीठ/बेंच: पूरे भारत में CAT की 19 पीठें हैं।
एक अध्यक्ष जो किसी उच्च न्यायालय का वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश रहा हो, CAT का प्रमुख होता है।
न्यायाधिकरण मामलों को तय करने में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया जाता है और नागरिक प्रक्रिया संहिता द्वारा निर्धारित प्रक्रिया से बाध्य नहीं होता है।
Question 15:
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह किसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय
कलकत्ता उच्च न्यायालय
मद्रास उच्च न्यायालय
उड़ीसा उच्च न्यायालय
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: उच्च न्यायालयों का नाम और क्षेत्राधिकार:
नाम |
स्थापना वर्ष |
प्रादेशिक क्षेत्राधिकार |
इलाहाबाद |
1866 |
उत्तर प्रदेश |
आंध्र प्रदेश |
2019 |
आंध्र प्रदेश |
बंबई |
1862 |
महाराष्ट्र, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव |
कलकत्ता |
1862 |
पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
गुवाहाटी |
1948 |
असम, नगालैंड, मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश |
केरल (एर्नाकुलम) |
1956 |
केरल और लक्षद्वीप |
मद्रास |
1862 |
तमिलनाडु और पुद्दुचेरी |
जम्मू और कश्मीर |
1928 |
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख |
ओडिशा |
1948 |
ओडिशा |
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 16:
भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद राज्य विधान सभा में ‘सदस्यता के लिये अयोग्यता’ से संबंधित है?
अनुच्छेद 188
अनुच्छेद 189
अनुच्छेद 191
अनुच्छेद 192
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: राज्य विधानमंडल से संबंधित भारतीय संविधान के अनुच्छेद:
अनुच्छेद |
प्रावधान |
168 |
राज्यों में विधानमंडलों का गठन |
169 |
राज्यों में विधान परिषदों का उन्मूलन या निर्माण |
178 |
विधान सभा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष |
182 |
विधान परिषद के सभापति एवं उपसभापति |
188 |
सदस्यों द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान |
191 |
सदस्यता के लिये अयोग्यताएँ |
199 |
‘‘धन विधेयक’’ की परिभाषा |
202 |
वार्षिक वित्तीय विवरण |
213 |
विधानमंडल के अवकाश के दौरान अध्यादेश प्रख्यापित करने की राज्यपाल की शक्ति |
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 17:
निम्नलिखित में से कौन-सा/से मामले अध्यादेश से संबंधित है/हैं?
(1) आर.सी. कूपर बनाम भारत संघ
(2) ए.के. रॉय बनाम भारत संघ
(3) डी.सी. वाधवा बनाम बिहार राज्य
(4) शंकरी प्रसाद बनाम भारत संघ
नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये-
केवल 1 और 4
केवल 1, 2 और 3
केवल 2 और 3
1, 2, 3 और 4
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: भारतीय राजनीति में अध्यादेश:
भारत के संविधान का अनुच्छेद 123 जब संसद के दोनों सदनों में से कोई भी अत्यावश्यक परिस्थितियों में सत्र में नहीं होता है तो राष्ट्रपति को अध्यादेश जारी करने हेतु कानून बनाने की कुछ शक्तियाँ प्रदान करता है।
किसी राज्य का राज्यपाल भी राज्य में विधानसभा सत्र न होने की स्थिति में भारत के संविधान के अनुच्छेद 213 के तहत अध्यादेश जारी कर सकता है।
निम्नलिखित मामले अध्यादेश से संबंधित हैं:
आर.सी. कूपर बनाम भारत संघ (1970): इस मामले ने बैंकिंग कंपनियों (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अध्यादेश, 1969 को चुनौती दी, जिसने भारत में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
ए.के. रॉय बनाम भारत संघ (1982): इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा अध्यादेश, 1980 को चुनौती दी गई थी, जिसमें बिना मुकदमे के एक वर्ष तक के लिये व्यक्तियों को निवारक हिरासत में रखने का प्रावधान था।
डी.सी. वाधवा बनाम बिहार राज्य (1987): सर्वोच्च न्यायालय ने सभी अध्यादेशों को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया तथा यह माना कि अध्यादेशों का पुन: प्रख्यापन संविधान के साथ धोखा और लोकतांत्रिक विधायी प्रक्रिया का उल्लंघन है।
अत: विकल्प (b) सही है।
शंकरी प्रसाद बनाम भारत संघ (1951): सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि अनुच्छेद 368 के तहत संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्ति में मौलिक अधिकारों में संशोधन करने की शक्ति भी शामिल है।
Question 18:
लोक लेखा समिति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
इसकी स्थापना पहली बार वर्ष 1921 में हुई थी।
इसके अध्यक्ष लोकसभा अध्यक्ष होते हैं।
इसमें 22 सदस्य शामिल हैं।
इसका गठन प्रतिवर्ष किया जाता है.
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: लोक लेखा समिति (PAC):
इसे वर्ष 1921 में ‘भारत सरकार अधिनियम, 1919’ के माध्यम से गठित किया गया था, जिसे ‘मोंटफोर्ड सुधार’ भी कहा जाता है।
लोक लेखा समिति का गठन प्रतिवर्ष ‘लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य-संचालन नियम’ के नियम 308 के तहत किया जाता है।
समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा अध्यक्ष द्वारा की जाती है। अत: विकल्प (b) सही है।
इसमें वर्तमान में केवल एक वर्ष की अवधि के साथ 22 सदस्य (लोकसभा अध्यक्ष द्वारा चुने गए 15 सदस्य और राज्यसभा के सभापति द्वारा चुने गए 7 सदस्य) शामिल होते हैं।
यह सरकार के वार्षिक वित्त लेखों और व्यय को पूरा करने के लिये सदन द्वारा दी गई राशि के विनियोग को दर्शाने वाले लेखों की जाँच करता है।
अत: विकल्प (d) सही है।
Question 19:
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख है?
आर्थिक न्याय
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
अवसर की समानता
उपर्युक्त सभी
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: भारतीय संविधान की प्रस्तावना:
‘प्रस्तावना’ शब्द का तात्पर्य संविधान के परिचय या प्रस्तावना से है। इसमें संविधान का सारांश या सार शामिल है।
प्रख्यात न्यायविद् और संवैधानिक विशेषज्ञ एन.ए. पालखीवाला के अनुसार प्रस्तावना ‘संविधान का पहचान पत्र’ है।
यह 13 दिसंबर, 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा तैयार और प्रस्तावित ‘उद्देश्य संकल्प’ पर आधारित है।
इसे 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम (1976) द्वारा संशोधित किया गया है, जिसमें तीन नए शब्द-समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और अखंडता को शामिल किया गया है।
Question 20:
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 2 संसद को अधिकार देता है-
किसी भी राज्य का क्षेत्रफल बढ़ाने का
नये राज्य की स्थापना का
किसी भी राज्य की सीमाएँ बदलने का
किसी भी राज्य का नाम बदलने का
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: भारतीय संविधान का अनुच्छेद 2 संसद को श्भारत संघ में किसी क्षेत्र को शामिल करने या ऐसे नियमों और शर्तों पर नए राज्यों की स्थापना करने का अधिकार देता है, जो वह उचित समझती है। अत: विकल्प (b) सही है।
अनुच्छेद 3 संसद को अधिकृत करता है:
किसी राज्य से क्षेत्र को अलग करके या दो या दो से अधिक भागों या राज्यों के हिस्सों को एकजुट करके या किसी क्षेत्र को किसी राज्य के एक हिस्से में एकजुट करके एक नया राज्य बनाना।
किसी भी राज्य का क्षेत्रफल बढ़ाकर।
किसी भी राज्य का क्षेत्रफल कम करके।
किसी राज्य की सीमाओं में परिवर्तन करके।
किसी भी राज्य का नाम परिवर्तित करके।
Question 21:
निम्नलिखित में से किसने कोशिकाओं की खोज की?
रॉबर्ट हुक
लीवेनहाक
फेलिक्स डुजार्डिन
जे.ई. पुर्किंजे
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: जीव के लिये कोशिका ही मूलभूत से संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई होती है।
सभी जीवधारी कोशिकाओं से बने होते हैं। इनमें से कुछ जीव एक कोशिका से बने होते हैं जिन्हें एककोशिक जीव कहते हैं, जबकि दूसरे, हमारे जैसे अनेक कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं, बहुकोशिकीय जीव कहते हैं।
कोशिका की खोज सर्वप्रथम 1965 में रॉबर्ट हुक ने की थी। उन्होंने उद्घाटित किया कि कोशिका जीवन रक्षक पदार्थों से बनी हेाती है। अत: विकल्प (a) सही है।
एंटोनवान लीवेनहाक ने पहली बार कोशिका को देखा व इसका वर्णन किया था। रॉबर्ट ब्राउन ने बाद में केंद्रक की खोज की।
स्लाइडेन और श्वान ने संयुक्त रूप से कोशिका सिद्धांत को प्रतिपादित किया। हालाँकि इनका सिद्धांत यह बताने में असफल रहा कि नई कोशिकाओं का निर्माण कैसे होता है। पहली बार रडोल्फ विर्चो (1855) ने स्पष्ट किया कि कोशिका विभाजित होती हैं और नई कोशिकाओं का निर्माण पूर्व स्थित कोशिकाओं के विभाजन से होता है (ओमनिस सेलुल-इ सेलुला)।
Question 22:
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये-
सूची-I सूची-II
(मानवीय बीमारियाँ) (कारक जीव)
(A) एथलीट फुट (1) एस्परगिलस फ्यूमिगेटस
(B) दाद (2) टिनिया पेडिस
(C) अस्थमा (3) क्रिप्टोकोकस नियोफॉर्मन्स
(D) मेनिन्जाइटिस (4) ट्राइकोफाइटन
कूट-
A-(3), B-(4), C-(1), D-(2)
A-(1), B-(4), C-(3), D-(2)
A-(2), B-(4), C-(1), D-(3)
A-(2), B-(3), C-(1), D-(4)
Correct Answer : 3
C. व्याख्या:
मानव जाति में बीमारियों |
कारक जीव |
एथलीट फुट |
टिनिया पेडिस |
दाद |
ट्राइकोफाइटन |
अस्थमा |
एस्परगिलस फ्यूमिगेटस |
मेनिन्जाइटिस |
क्रिप्टोकोकस नियोफॉर्मन्स |
गंजापन |
टीनिया कैपिटिस |
खुजली |
एकैरस स्केबीज |
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 23:
निम्नलिखित में से कौन-सा (परागण प्रक्रिया-परागण माध्यम) सुमेलित नहीं है?
एनीमोफिलस - वायु
मैलाकोफिलस - कीट
हाइड्रोफिलस - जल
ऑर्निथोफिलस - पक्षी
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या:
परागण प्रक्रिया |
परागण माध्यम |
एनीमोफिलस |
वायु द्वारा परागण |
मैलाकोफिलस |
सीपियों द्वारा परागण |
हाइड्रोफिलस |
जल द्वारा परागण |
ऑर्निथोफिलस |
पक्षियों द्वारा परागण |
प्राणीप्रेमी |
जानवरों द्वारा परागण |
कीटपरागीय |
कीड़ों द्वारा परागण |
काइरोप्टेरिफिलस |
चमगादड़ द्वारा परागण |
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 24:
निम्नलिखित में से किसे मास्टर ग्रंथि कहा जाता है?
पिट्यूटरी ग्रंथि
यकृत
पीनियल ग्रंथि
थायरॉइड ग्रंथि
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: पियूष ग्रंथि:
पियूष ग्रंथि, मस्तिष्क के आधार में स्थित एक छोटी ग्रंथि और ‘मास्टर ग्लैंड’ कहलाती है, क्योंकि यह शरीर में कुछ महत्त्वपूर्ण हार्मोन का संश्लेषण करती है। अत: विकल्प (a) सही है।
मस्तिष्क और पिट्यूटरी ग्रंथि मिलकर न्यूरोएंडोक्राइन सिस्टम का निर्माण करते हैं। यह प्रणाली लगातार ग्रंथियों और अंगों की निगरानी करती है ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि उनके कार्यों को नियंत्रित करने वाले रासायनिक संदेश (हार्मोन) को भेजा जाए या रोका जाए।
इस ग्रंथि की अत्यधिक वृद्धि के कारण आसपास के तंत्रिका ऊतक और ऑप्टिक नसें संकुचित हो जाती हैं।
इससे हडिन्न्यों का विकास होता है और अंगों का आकार बड़ा हो जाता है।
पिट्यूटरी ग्रंथि एक वृत्त (Stalk) द्वारा मस्तिष्क के हाइपोथैलेमस नामक भाग से जुड़ी होती है।
पीनियल ग्रंथि मेलेटोनिन हार्मोन स्रावित करती है। मेलेटोनिन हमारे शरीर की दैनिक ले (24 घंटे) के नियमन का एक महत्त्वपूर्ण कार्य करता है।
थायरॉइड ग्रंथि श्वासनली के दोनों ओर स्थित दो पालियों से बनी होती है। थायरॉइड हार्मोन के सामान्य दर से संश्लेषण के लिये आयोडीन आवश्यक है। हमारे भोजन में आयोडीन की कमी से अवथायरॉइडता एवं थायरॉयड ग्रंथि की वृद्धि हो जाती है, जिसे साधारणतया गलगंड कहते है।
Question 25:
निम्नलिखित में से कौन-सी एग्लूटीनेशन की प्रक्रिया है?
कैंसर के इलाज की एक प्रक्रिया
रक्त समूह निर्धारित करने की एक प्रक्रिया
एंटीजन और एंटीबॉडी का एक साथ चिपकना
मूत्रवर्द्धक हार्मोन के स्राव की प्रक्रिया
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: एंटीजन एंटीबॉडी जनरेटर है। यह वह पदार्थ है जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है। रासायनिक रूप से, एंटीजन आमतौर पर प्रोटीन या न्यूक्लिक एसिड, बड़े पॉलीसेकेराइड या बड़े लिपोप्रोटीन कॉम्प्लेक्स होते हैं।
एंटीबॉडीज बाहरी एजेंटों पर आक्रमण करती हैं। किसी बाहरी पदार्थ की प्रतिक्रिया में एंटीबॉडी का उत्पादन होता है। रासायनिक रूप से, एंटीबॉडी ग्लाइकोप्रोटीन हैं।
एंटीजन और एंटीबॉडी एक दूसरे से विशेष रूप से ‘‘लॉक एंड की’’ के आधार पर जुड़े होते हैं। एंटीजन तथा एंटीबॉडी का एक साथ जुड़ना एग्लूटीनेशन के रूप में जाना जाता है।
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 26:
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिये-
सूची-I सूची-II
(पौधों के रोग) (कारक रोगाणु)
(A) आलू में विल्ट रोग (1) जैन्थोमोनस ओरिजे
(B) चावल में ब्लाइट रोग (2) इनवेनिया
(C) सेब में फायर ब्लाइट रोग (3) जैंथोमोनस फेजियोली
(D) बीन ब्लाइट रोग (4) स्यूडोमोनास सोलानेसीरम
कूट-
A-(4), B-(1), C-(2), D-(3)
A-(1), B-(4), C-(3), D-(2)
A-(2), B-(4), C-(1), D-(3)
A-(4), B-(2), C-(3), D-(1)
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या:
पौधों के रोग |
रोगजनक बैक्टीरिया का कारण |
आलू में विल्ट रोग |
स्यूडोमोनास सोलानेसीरम |
चावल में ब्लाइट रोग |
जैन्थोमोनस ओरिजे |
सेब में फायर ब्लाइट रोग |
इनवेनिया |
बीन ब्लाइट रोग |
जैंथोमोनस फेजियोली |
साइट्रस फलों कैंकर रोग |
जैंथोमोनस सिट्री |
आलू में स्कैब रोग |
स्ट्रेप्टोमाइसेस स्कैब |
फलों में क्राउन गैल रोग |
एग्रोबैक्टीरियम टूमफेशियन्स |
अत: विकल्प (a) सही है।
Question 27:
अफीम पोस्ता के पौधे का वैज्ञानिक नाम है-
ट्रिटिकम एस्टिवम
पापावेर सोम्निफेरम
ओरिजा सैटिवा
लाबियो रोहिता
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: अफीम पोस्ता का पौधे:
वैज्ञानिक नाम: पैपावेर सोम्नीफेरम। अत: विकल्प (b) सही है।
उपयोग: अफीम पोस्ता के रस से प्राप्त अफीम का उपयोग सदियों से दर्द निवारक, शामक तथा मॉर्फिन, कोडीन एवं हेरोइन सहित विभिन्न नशीले पदार्थों के उत्पादन में किया जाता रहा है। औषधीय रूप से इसका उपयोग गंभीर दर्द को कम करने, खाँसी के उपचार एवं नींद को प्रेरित करने के लिये भी किया जाता है।
वैश्विक उत्पादन: भारत, अफीम गोंद का उत्पादन करने के लिये यूनाइटेड नेशंस सिंगल कन्वेंशन ऑन नारकोटिक ड्रग्स (1961) द्वारा अधिकृत एकमात्र देश है।
इसके अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, फ्राँस, चीन, हंगरी, नीदरलैंड, पोलैंड, स्लोवेनिया, स्पेन, तुर्की एवं चेक गणराज्य जैसे अन्य देश भी अफीम पोस्ता की खेती करते हैं। हालाँकि, ये देश गोंद नहीं निकालते हैं बल्कि कंसेंट्रेटेड ऑफ पोस्ता स्ट्रॉ प्रक्रिया (CPS) का उपयोग करते हैं।
Question 28:
ठगी का दमन किसके शासन काल में हुआ था?
लॉर्ड विलियम बेंटिक
लॉर्ड हेस्टिंग्स
लॉर्ड डलहौजी
लॉर्ड एमहर्स्ट
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: विलियम बेंटिक ने कंपनी के एजेंट-जनरल एफ.सी. स्मिथ को ठग मुद्दे को संबोधित करने के लिये मालवा एवं नर्मदा क्षेत्रों में नियुक्त किया था, जबकि स्लीमैन ने उनके डिप्टी के रूप में कार्य किया।
इसके बाद वर्ष 1835 में ठगी और डकैती विभाग की स्थापना की गई और साथ ही स्लीमन के नेतृत्व में इसके संचालन का क्षेत्र दक्षिण में हैदराबाद तक तथा उत्तर में अवध तक विस्तृत किया गया। अत: विकल्प (a) सही है।
वर्ष 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा बंगाल के गवर्नर-जनरल का पद नाम पुन: ष्भारत का गवर्नर-जनरलष् में परिवर्तित हो गया (भारत का पहला गवर्नर-जनरल विलियम बेंटिक था)।
लॉर्ड हेस्टिंग्स (1813-1823): आंग्ल-नेपाल युद्ध (1814-16) तथा सगौली की संधि-1816, तीसरा मराठा युद्ध (1817-19) एवं मराठा संघ का विघटन, रैयतवाड़ी व्यवस्था की स्थापना (वर्ष 1820)
लॉर्ड एमहर्स्ट (1823-1828): प्रथम बर्मी युद्ध (1824-1826)
लॉर्ड डलहौजी (1848-1856): द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध (1848-49), लोअर बर्मा का विलय (1852), व्यपगत का सिद्धांत, वुड्स डिस्पैच 1854 आदि।
Question 29:
निम्नलिखित में से किसने मद्रास प्रेसीडेंसी में स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व किया?
सैयद हैदर रजा
चिदंबरम पिल्लई
सी. राजगोपालाचारी
बाल गंगाधर तिलक
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: वर्ष 1905 में वायसराय कर्जन ने बंगाल का विभाजन किया। उस समय बंगाल ब्रिटिश भारत का सबसे बड़ा प्रांत था और साथ ही इसमें बिहार तथा उड़ीसा के कुछ भाग भी शामिल थे।
संपूर्ण भारत में लोग बंगाल के विभाजन से आक्रोशित थे। इसका कॉन्ग्रेस के नरमपंथियों तथा कटेरपंथियों दोनों ने विरोध किया। बड़ी सार्वजनिक बैठकें एवं प्रदर्शन आयोजित किये गए और साथ ही बड़े पैमाने पर विरोध के नए तरीके भी विकसित हुए। जो संघर्ष विकसित हुआ वह स्वदेशी आंदोलन के रूप में जाना गया; यह बंगाल में सर्वाधिक रूप से सक्रीय रहा था लेकिन साथ ही इसका प्रभाव अन्य स्थानों पर भी हुआ, जैसे आंध्र के डेल्टा क्षेत्र में।
चिदम्बरम पिल्लई ने मद्रास प्रेसीडेंसी में स्वदेशी आंदोलन चलाया। अत: विकल्प (b) सही है।
लोकमान्य तिलक द्वारा स्वदेशी आंदोलनों को देश के विभिन्न भागों विशेषकर पूना एवं बंबई तक विस्तृत किया गया।
अजीत सिंह एवं लाला लाजपत राय द्वारा पंजाब तथा उत्तरी भारत के अन्य भागों में स्वदेशी आंदोलन विस्तृत किया गया।
सैयद हैदर रजा ने दिल्ली में स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व किया, रावलपिंडी, कांगड़ा, जम्मू, मुल्तान तथा हरिद्वार में स्वदेशी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी देखी गई।
Question 30:
निम्नलिखित में से किसने महाड सत्याग्रह का नेतृत्व किया था?
एम.के. गांधी
जवाहरलाल नेहरू
बी.आर. अंबेडकर
वल्लभ भाई पटेल
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: महाड सत्याग्रह:
महाड सत्याग्रह का नेतृत्व डॉ बी.आर.अंबेडकर ने किया था। अत: विकल्प (c) सही है।
यह वर्ष 1927 में महाराष्ट्र के महाड कस्बे में हुआ था।
यह इन अन्यायों की प्रतिक्रिया थी और साथ ही इसका उद्देश्य गहराई तक व्याप्त जाति-आधारित भेदभाव को चुनौती देना था। दलित वर्गों के नेता के रूप में, डॉ. अंबेडकर जाति व्यवस्था की विचारधारा का विरोध करने में सबसे आगे थे।
डॉ. अंबेडकर का मानना था कि भारत को न केवल राजनीतिक सुधार की आवश्यकता है, बल्कि सामाजिक सुधार की भी आवश्यकता है।
यह सत्याग्रह प्रकृति में अहिंसक था।
Question 31:
भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के प्रथम गैर-भारतीय अध्यक्ष थे-
विलियम वेडरबर्न
हेनरी कॉटन
अल्फ्रेड वेब
जॉर्ज यूल
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या:
भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के गैर-भारतीय अध्यक्ष |
भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अधिवेशन का वर्ष |
जॉर्ज यूल |
1888 |
विलियम वेबरडर्न |
1889 |
अल्फ्रेड वेब |
1894 |
हेनरी कॉटन |
1904 |
एनी बेसेंट |
1917 |
अत: विकल्प (d) सही है
Question 32:
भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस (INC) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) एकमात्र सत्र जब महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी वह बेलगाम में आयोजित किया गया था।
(2) सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं।
नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
केवल 2
दोनों 1 और 2
न तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या:
वर्ष 1924 में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस का अधिवेशन:
यह बेलगाम में आयोजित किया गया था।
यह एकमात्र सत्र था जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी ने की थी। अत: कथन (1) सही है।
भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस का वर्ष 1925 का अधिवेशन:
यह कानपुर में आयोजित किया गया था
इसकी अध्यक्षता सरोजिनी नायडू ने थी
सरोजिनी नायडू कॉन्ग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थीं।
अत: कथन (2) सही है।
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 33:
निम्नलिखित में से किसे प्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रही के रूप में नामांकित किया गया था?
जवाहर लाल नेहरू
विनोबा भावे
सुभाष चंद्र बोस
वल्लभ भाई पटेल
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: गांधीजी द्वारा औपचारिक रूप से 17 अक्तूबर, 1940 को व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू किया।
प्रथम एवं द्वितीय सत्याग्रही क्रमश: विनोबा भावे और जवाहर लाल नेहरू को नामांकित किया गया।। अत: विकल्प (b) सही है।
आंदोलन के क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित करने के लिये धमतरी में 1616 सभाएँ एवं लगभग 473 सत्याग्रही नियुक्त किये गए।
अहिंसा तथा सविनय अवज्ञा के गांधीवादी आदर्शों को प्राय: सरकार द्वारा कड़ी सजा का सामना करने के बावजूद, सत्याग्रहियों द्वाराआंदोलन बनाए रखा गया था।
व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन द्वारा आम जनता को प्रत्यक्ष रूप से ब्रिटिश नीतियों का विरोध करने के लिये एक मंच प्रदान किया। स्वतंत्रता आंदोलन की राजनीति में यह एक अनोखे प्रकार का प्रतिरोध था जिसने व्यक्तिवाद के मूल्य पर ज़ोर दिया गया था।
Question 34:
निम्नलिखित संधियों पर विचार कीजिये और इन्हें आरंभ से अंतिम तक सही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिये-
(I) मद्रास की संधि
(II) सालबाई की संधि
(III) ऐक्स-ला-शैपल की संधि
(IV) बेसिन की संधि
नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये-
कूट-
IV, III, II, I
III, I, II, IV
II, III, I, IV
III, I, IV, II
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या:
संधियाँ |
हस्ताक्षर |
विवरण |
ऐक्स-ला-चैपल की संधि |
1748 |
प्रथम कर्नाटक युद्ध यूरोप में शत्रुता की समाप्ति के साथ समाप्त हुआ। ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार का युद्ध ऐक्स-ला-चैपल की संधि (1748) पर हस्ताक्षर के साथ समाप्त हुआ। |
मद्रास की संधि |
1769 |
हैदर अली ने अपनी रणनीति में परिवर्तन करके अचानक मद्रास पहुँचे जिससे मद्रास में पूरी तरह अराजकता और दहशत फैल गई। इसने अंग्रेजों को 4 अप्रैल, 1769 को हैदर के साथ एक संधि करने के लिये मजबूर किया, जिसे मद्रास की संधि के रूप में जाना जाता है। |
सालबाई की संधि |
1782 |
प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध के बाद शांति स्थापित हुई। |
बेसिन की संधि |
1802 |
वर्ष 1800 में अपने कूटनीतिक कौशल से अंग्रेज़ों को दूर रखने वाले सक्षम मराठा मंत्री नाना फड़नवीस की मृत्यु से मराठों को गहरा झटका लगा। वेलेजली के नेतृत्व में ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा बाजीराव द्वितीय को अंग्रेजों के साथ सहायक गठबंधन पर हस्ताक्षर करने के लिये मनाने की कोशिश की, जिसे शुरू में उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। हालाँकि, जब उन पर जसवंत राव होल्कर ने आक्रमण किया, तो पेशवा को वर्ष 1802 में अपनी सुरक्षा के लिये अंग्रेज़ों के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर करने के लिये विवश होना पड़ा। इस संधि को बेसिन की संधि के रूप में जाना जाता है। |
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 35:
देव समाज की स्थापना की गई थी-
राधाकांत देब द्वारा
केशुब चंद्र सेन द्वारा
शिव नारायण अग्निहोत्री द्वारा
एम.जी. रानाडे द्वारा
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: देव समाज:
इसकी स्थापना वर्ष 1887, लाहौर में शिव नारायण अग्निहोत्री द्वारा की गई थी। अत: विकल्प (c) सही है।
इसमें आत्मा की शाश्वतता, गुरु की सर्वोच्चता तथा अच्छे कर्म की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया।
इसमें आदर्श सामाजिक व्यवहार जैसे रिश्वत न लेना, नशीले पदार्थों एवं मांसाहार न करने का आह्वान किया गया।
इसकी शिक्षाएँ देवशास्त्र नामक पुस्तक में संकलित की गईं।
शिव नारायण अग्निहोत्री ने बाल विवाह का विरोध किया।
Question 36:
दिसंबर 2023 में, प्रधानमंत्री ने कितनी वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया?
3
4
5
6
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: प्रधानमंत्री ने छह नई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन किया, जिनमें शामिल हैं
1. श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस,
2. अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस,
3. कोयंबटूर-बंगलुरु कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस,
4. मैंगलोर-मडगाँव वंदे भारत एक्सप्रेस,
5. जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और
6. अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस।
अत: विकल्प (d) सही है।
Question 37:
गदर पार्टी का मुख्यालय था-
वैंकूवर में
सैन फ्रांसिस्को में
लंदन में
दिल्ली में
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: गदर पार्टी:
गदर पार्टी एक भारतीय क्रांतिकारी संगठन था, जिसका उद्देश्य भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराना था।
पार्टी का गठन वर्ष 1913 में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवासी भारतीयों जिसमें अधिकतर पंजाबी लोग शामिल थे। हालाँकि, पार्टी में भारत के सभी भागों के भारतीय भी शामिल थे।
पार्टी की स्थापना लाला हर दयाल के नेतृत्व में प्रशांत तट के हिंदी एसोसिएशन के रूप में की गई थी, जिसके अध्यक्ष बाबा सोहन सिंह भकना थे।
हालाँकि, वर्ष 1913 में सैन फ्रांसिस्को में अपने मुख्यालय युगांतर आश्रम से अपनी पत्रिका गदर शुरू करने के बाद यह गदर पार्टी के नाम से लोकप्रिय हुई। अत: विकल्प (b) सही है।
गदर आंदोलन एक धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक आंदोलन था जिसकी परंपरा को बाद में भगत सिंह द्वारा समाजवादी विचारधारा के साथ जोड़कर बनाए रखा।
Question 38:
जब भारत को आज़ादी प्राप्त हुई उस समय भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
जवाहरलाल नेहरू
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद
जे.बी. कृपलानी
पटेाभि सीतारमैबया
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: वर्ष 1947 में जब भारत को आजादी प्राप्त हुई तब आचार्य जे.बी. कृपलानी भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष थे। अत: विकल्प (c) सही है।
मौलाना अब्दुल कलाम आजाद वर्ष 1940 से 1945 तक भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष रहे।
पटेाभि सीतारमैबया वर्ष 1948 में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष थे।
जवाहरलाल नेहरू वर्ष 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष थे जहाँ पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।
Question 39:
सुभाष चंद्र बोस के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
1923 में उन्हें अखिल भारतीय युवा कॉन्ग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।
1919 में, बोस को भारतीय सिविल सेवा (ICS) परीक्षा में चुना गया।
1930 में वे कलकत्ता के मेयर चुने गए।
उन्होंने 1931 में गांधी-इरविन समझौते का समर्थन किया।
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: वर्ष 1919 में, सुभाष चंद्र बोस भारतीय सिविल सेवा (ICS) परीक्षा देने के लिये लंदन गए और उनका चयन हो गया। हालाँकि, बोस ने सिविल सेवा से त्यागपत्र दे दिया क्योंकि उनका मानना था कि वह अंग्रेजों का पक्ष नहीं ले सकते।
वर्ष 1923 में बोस अखिल भारतीय युवा कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष और बंगाल राज्य कॉन्ग्रेस के सचिव भी चुने गए।
बोस, सी.आर. दास के राजनीतिक प्रयास से जुड़े थे और उनके साथ जेल भी गए थे।
उन्होंने युवाओं को संगठित करने के साथ-साथ ट्रेड यूनियन आंदोलनों को भी बढ़ावा दिया। वर्ष 1930 में उन्हें कलकत्ता का मेयर चुना गया, उसी वर्ष उन्हें ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कॉन्ग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।
उन्होंने वर्ष 1930 के नमक सत्याग्रह में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन के निलंबन के साथ-साथ वर्ष 1931 में गांधी-इरविन समझौते पर हस्ताक्षर करने का ज़ोरदार विरोध किया। अत: विकल्प (d) सही है।
Question 40:
विश्वविद्यालय अधिनियम पारित किया गया था-
1901 में
1902 में
1903 में
1904 में
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: वर्ष 1902 में, वायसराय लॉर्ड कर्जन के कार्यकाल के दौरान शिक्षा पर एक समिति की स्थापना की गई जिसे रैले आयोग कहा गया।
रैले आयोग की सिफारिशों के आधार पर, वर्ष 1904 में विश्वविद्यालय अधिनियम पारित किया गया था। अत: विकल्प (d) सही है।
विश्वविद्यालय अधिनियम की मुख्य विशेषताएं थीं-
विश्वविद्यालयों में अध्ययन एवं अनुसंधान पर अधिक ध्यान दिया गया।
विश्वविद्यालय के अध्येताओं की संख्या और उनके कार्यकाल की अवधि कम कर दी गई तथा अधिकांश अध्येताओं को सरकार द्वारा नामांकित किया जाना था।
निजी कॉलेजों की संबद्धता के लिये शर्तें सख्त की गईं।
उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालयों में सुधार के लिये 5 वर्ष तक प्रति वर्ष पाँच लाख रुपए स्वीकृत किये जाने थे।
Question 41:
‘पदार्थ’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सत्य नहीं है?
ठोस पदार्थों में मौलिक कणों के बीच आकर्षण बल अधिकतम होता है।
ठोस पदार्थों में मौलिक कणों की गतिज ऊर्जा न्यूनतम होती है।
गैसों में मौलिक कणों के बीच का स्थान अधिकतम होता है।
दबाव बदलने से किसी पदार्थ की अवस्था नहीं बदली जा सकती।
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: पदार्थ:
वह कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती हो और जिसका द्रव्यमान हो, पदार्थ कहलाती है। यह छोटे-छोटे कणों से बना होता है।
हमारे आस-पास मौजूद पदार्थ की तीन अवस्थाएँ होती हैं- ठोस, द्रव और गैस।
कणों के बीच आकर्षण बल ठोस में अधिकतम, द्रव में मध्यवर्ती और गैसों में न्यूनतम होता है।
मौलिक कणों और कण की गतिज ऊर्जा के बीच का स्थान ठोस में न्यूनतम, द्रव में मध्यवर्ती और गैस में अधिकतम होता है।
पदार्थ की अवस्थाएँ अंतर-परिवर्तनीय होती हैं। तापमान या दाब को बदलकर पदार्थ की अवस्था को बदला जा सकता है। अत: विकल्प (d) सही है।
ऊर्ध्वपातन, द्रव अवस्था से गुजरे बिना ठोस अवस्था का सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तन है।
Question 42:
निम्नलिखित में से कौन-सा एक उपधातु के रूप में वर्गीकृत नहीं है?
लिथियम
बोरॉन
सिलिकॉन
जर्मेनियम
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: तत्त्व:
लिथियम एक क्षार धातु है। लिथियम धातु का प्रयोग उपयोगी मिश्र धातु बनाने के लिये किया जाता है, उदाहरण के लिये मोटर इंजन में ‘श्वेत धातु’ बीयरिंग बनाने के लिये सीसे का उपयोग किया जाता है, विमान के हिस्से/पार्ट-पुर्जे बनाने के लिये एल्यूमीनियम का उपयोग किया जाता है और कवच/बख्तरबंद प्लेट बनाने के लिये मैग्नीशियम का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग थर्मोन्यूक्लियर अभिक्रियाओं में किया जाता है। लिथियम का उपयोग विद्युत रासायनिक सेल बनाने में भी किया जाता है।
उपधातु:
कुछ तत्त्वों में धातु और अधातु के मध्यवर्ती गुण होते हैं, उन्हें उपधातु कहा जाता है। उदाहरण के लिये बोरॉन, सिलिकॉन, जर्मेनियम आदि हैं।
उपधातु में धात्विक गुण होते हैं, लेकिन ये आमतौर पर भंगुर होते हैं और केवल औसत श्रेणी के विद्युत चालक होते हैं। रासायनिक रूप से, ये तत्त्व आमतौर पर गैर-धातुओं की तरह व्यवहार करते हैं।
उपधातु धात्विक मिश्र धातु बना सकते हैं। मेटलॉइड तत्त्वों के अन्य भौतिक गुण और रासायनिक गुण आमतौर पर प्रकृति में मध्यवर्ती होते हैं। सामान्य तौर पर, ये तत्त्व बेहद नाजुक होते हैं और इसलिये इनमें अधिक संरचनात्मक अनुप्रयोग नहीं होते हैं।
अत: विकल्प (a) सही है।
Question 43:
द्रव्यमान संरक्षण का नियम प्रतिपादित किया गया था-
जोसेफ प्राउस्ट द्वारा
जॉन डाल्टन द्वारा
एंटोनी लवॉजियर द्वारा
एवोगाड्रो द्वारा
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या:
रासायनिक संयोजन के नियम |
प्रतिपादन |
विवरण |
द्रव्यमान के संरक्षण का नियम |
वर्ष 1789 में एंटोनी लेवॉजिए |
इस नियम से यह निष्कर्ष निकला कि पदार्थ को न तो बनाया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है। |
स्थिर अनुपात का नियम |
जोसेफ प्राउस्ट |
उन्होंने कहा कि किसी दिये गए यौगिक में हमेशा भार के आधार पर तत्त्वों का अनुपात बिल्कुल समान होता है। |
गुणित अनुपात का नियम |
वर्ष 1803 में जॉन डाल्टन |
यदि दो तत्त्व एक से अधिक यौगिक बनाने के लिये संयोजित हो सकते हैं, तो एक तत्त्व का द्रव्यमान जो दूसरे तत्त्व के एक निश्चित द्रव्यमान के साथ संयोजित होता है, परस्पर एक सरल (पूर्णांक) गणित अनुपात में होते हैं। |
गैसीय आयतन का नियम |
वर्ष 1808 में गे लुसाक |
जब गैसें परस्पर रासायनिक अभिक्रिया करती हैं तो सामान ताप और दाब पर उनका आयतन एक सरल अनुपात में होता है। यदि उत्पाद भी गैसें हों तो समान ताप और दाब पर अभिकर्मकों और उत्पादों के आयतन भी सरल अनुपात में होते हैं। |
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 44:
परमाणु की संरचना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है/हैं?
(1) समान परमाणु संख्या लेकिन भिन्न परमाणु द्रव्यमान संख्या वाले परमाणु समभारिक कहलाते हैं।
(2) समस्थानिक समान द्रव्यमान संख्या लेकिन भिन्न परमाणु संख्या वाले परमाणु होते हैं।
नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये-
कूट-
दोनों 1 और 2
केवल 1
न तो 1 ना ही 2
केवल 2
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: समभारिक और समस्थानिक:
किसी भी परमाणु की संरचना को परमाणु द्रव्यमान संख्या A और परमाणु संख्या Z (अर्थात् AZX) के साथ सामान्य तत्त्व प्रतीक X का उपयोग करके दर्शाया जा सकता है।
समभारिक समान द्रव्यमान संख्या लेकिन भिन्न परमाणु संख्या वाले परमाणु होते हैं, उदाहरण के लिये, 6 14C और 7 14NA अत: कथन (1) सही नहीं है।
समान परमाणु संख्या लेकिन भिन्न परमाणु द्रव्यमान संख्या वाले परमाणुओं को समस्थानिक के रूप में जाना जाता है। अत: कथन (2) सही नहीं है।
प्रोटियम (11H), ड्यूटेरियम (12D) और ट्रिटियम (13T) हाइड्रोजन के समस्थानिक हैं।
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 45:
निम्नलिखित में से कौन-सा क्षारीय यौगिक नहीं है?
लिथियम हाइड्रॉक्साइड
हाइड्रोजन ब्रोमाइड
स्ट्रोंटियम हाइड्रॉक्साइड
बेरियम हाइड्रॉक्साइड
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या:
धात्विक हाइड्रॉक्साइड प्रबल क्षार होते हैं जबकि हैलोजन समूह (F, Cl, Br, I) हाइड्रोजन के साथ संयोग कर प्रबल अम्ल बनाते हैं।
छह प्रबल अम्ल |
छह प्रबल क्षार |
HCIO4 – पर्क्लोरिक अम्ल |
LIOH – लिथियम हाइड्रॉक्साइड |
HCl – हाइड्रोक्लोरिक अम्ल |
NaOH – सोडियम हाइड्रॉक्साइड |
HBr – हाइड्रोब्रोमिक अम्ल |
KOH – पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड |
Hl – हाइड्रोआयोडिक अम्ल |
Ca (OH)2 – कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड |
HNO3 – नाइट्रिक अम्ल |
Sr (OH)2 – स्ट्रोंटियम हाइड्रॉक्साइड |
H2SO4 – सल्फ्यूरिक अम्ल |
Ba (OH)2 – बेरियम हाइड्रॉक्साइड |
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 46:
गैल्वनीकरण/यशदलेपन लोहे को निम्नलिखित में से किस तत्त्व की पतली परत से लेपन कर संक्षारण से बचाने की एक विधि है?
तांबा
निकेल
जिंक
क्रोमियम
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: संक्षारण: यह ऑक्सीजन या सल्फर जैसे ऑक्सीडेंट के साथ अभिक्रिया में धातुओं का विद्युत रासायनिक ऑक्सीकरण है।
उदाहरण:
जंग लगना नम हवा की उपस्थिति में लोहे का ऑक्सीकरण है।
हवा में नम कार्बन डाइऑक्साइड के साथ तांबे की अभिक्रिया से तांबा अपनी चमकदार भूरी सतह खो देता है और इस पर हरे रंग की परत चढ़ जाती है। यह हरा पदार्थ कॉपर कार्बोनेट है।
संक्षारण की रोकथाम:
लोहे के संक्षारण से पेंटिंग, ऑयलिंग, ग्रीसिंग, गैल्वनीकरण, क्रोम प्लेटिंग, एनोडाइजिंग कर या मिश्रधातु बनाकर रोका जा सकता है।
गैल्वनीकरण स्टील और लोहे पर जिंक की पतली परत चढ़ाकर उन्हें जंग लगने से बचाने की एक विधि है। अत: विकल्प (c) सही है।
गुणों में सुधार के लिये एक धातु को किसी अन्य पदार्थ (धातु या अधातु) के साथ मिश्रित कर मिश्रधातु बनाये जाते हैं।
Question 47:
केप्लर का गति का नियम संबंधित है-
घर्षणी गति से
आवेग से
ग्रहों की गति से
वृत्तीय गति से
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: ग्रहों की गति के केप्लर के नियम:
खगोलविदों द्वारा एकत्र किये गए आँकड़ों के आधार पर, जोहान्स केपलर ने तीन नियम का प्रतिपादन किया, जो ग्रहों की गति को परिभाषित करते हैं। ये हैं:
किसी ग्रह की कक्षा दीर्घवृत्ताकार होती है जिसके एक केंद्रबिंदु (कक्षा का नियम) पर सूर्य होता है।
ग्रह और सूर्य को जोड़ने वाली रेखा समय के समान अंतराल में समान क्षेत्रफल (समान क्षेत्रफल का नियम) तय करती है।
किसी ग्रह के परिक्रमण काल T (आवर्तकाल का नियम) का वर्ग, दीर्घवृत्त की अर्द्ध-दीर्घ अक्ष के घन के समानुपाती होता है।
केप्लर ने ग्रहों की गति को समझाने के लिये कोई सिद्धांत प्रस्तावित नहीं किया। बाद में, न्यूटन ने प्रतिपादित किया कि ग्रहों की गति का कारण गुरुत्वाकर्षण बल है जो ग्रहों पर सूर्य द्वारा आरोपित किया जाता है।
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 48:
निम्नलिखित में से कौन-सा/से केशिका परिघटना के उदाहरण हैं/हैं?
(1) फाउंटेन पेन से लिखते समय स्याही का बाहर आना
(2) मोमबत्ती में पिघले हुए मोम का ऊपर आना
(3) दीपक की बाती में तेल का चढ़ना
(4) पौधों की जड़ द्वारा मिटेी से जल का अवशोषण
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
केवल 1 और 4
केवल 1, 2 और 3
केवल 2 और 4
1, 2, 3 और 4
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: केशिका परिघटना (Capillarity):
यह ससंजक और संजक बलों का संयुक्त प्रभाव है जो जल एवं अन्य तरल पदार्थों को पतली ट्यूबों/केशनलियों या अन्य संकुचित स्थानों में बढ़ने का कारण बनता है।
काँच की एक पतली ट्यूब/केशनली के अंदर ससंजक बल अर्थात् जल और काँच की दीवार के बीच का आकर्षण, जल को काँच की ट्यूब के किनारों से ऊपर खींचकर एक मेनिस्कस/चंद्रतल बनाता है।
ससंजक बल अर्थात् जल के अणुओं का एक-दूसरे के प्रति आकर्षण, फिर मेनिस्कस के निचले हिस्से को गुरुत्वाकर्षण बल के विरुद्ध ऊपर खींचकर जल के अणुओं के बीच की दूरी को कम करने की कोशिश करता है।
उदाहरण:
कागज के तौलिये द्वारा पानी का अवशोषण केशिका क्रिया के माध्यम से होता है।
फाउंटेन पेन से लिखते समय स्याही का बाहर आना
दीपक की बाती में तेल का चढ़ना
मोमबत्ती में पिघले हुए मोम का ऊपर आना
पौधों के जड़ रोम द्वारा मिटेी से जल का अवशोषण
अत: विकल्प (d) सही है।
Question 49:
निम्नलिखित में से किसने ‘फिलॉसफी ऑफ बम’ लिखा?
भगत सिंह
चंद्रशेखर आजाद
भगवती चरण वोहरा
रामप्रसाद बिस्मिल
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: क्रांतिकारी भगवती चरण वोहरा ने प्रसिद्ध लेख ‘फिलॉसफी ऑफ द बम’ लिखा था। अत: विकल्प (c) सही है।
भगवती चरण वोहरा के राजनीतिक दस्तावेज नौजवान सभा का घोषणापत्र और HSRA का घोषणापत्र थे।
भगत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौजवान भारत सभा नामक एक उग्रवादी युवा संगठन की स्थापना की।
अप्रैल 1926 में, भगत सिंह ने सोहन सिंह जोश से संपर्क कर उनके माध्यम से ‘वर्कर्स एंड पीजेंट्स पार्टी’ बनाई, जिसके तहत पंजाबी में मासिक पत्रिका कीर्ति का प्रकाशन हुआ।
Question 50:
फरवरी 2024 में, उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले में कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला रखी गई?
वाराणसी
गोरखपुर
अयोध्या
संभल
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: फरवरी 2024 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला रखी। अत: विकल्प (d) सही है।
मंदिर परियोजना का नेतृत्व श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।
यह भगवान विष्णु के दसवें अवतार भगवान कल्कि को समर्पित है, जिसमें भगवान विष्णु के दस अवतारों के प्रतीक दस गर्भगृह हैं।
संभल पांचाल शासकों का क्षेत्र था और बाद में राजा अशोक के साम्राज्य का हिस्सा बना।
15वीं शताब्दी ई. में लोदी साम्राज्य के दूसरे शासक सिकंदर लोदी ने संभल को अपने साम्राज्य की राजधानियों में से एक घोषित किया।
पहले मुगल शासक बाबर ने संभल में पहली बाबरी मस्जिद का निर्माण कराया था।
Question 51:
हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य ने ‘काजी नेमु’ नींबू को राजकीय फल घोषित किया है?
अरुणाचल प्रदेश
ओडिशा
असम
केरल
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: हाल ही में असम सरकार ने ‘काजी नेमू’ नींबू को राजकीय फल घोषित किया है। अत: विकल्प (c) सही है।
इसे ‘सभी खट्टे फलों की रानी’ के रूप में भी जाना जाता है और इसका उपयोग पाचन संबंधी समस्याओं के उपचार के लिये किया जाता है। इन फलों के तेल और पत्तियों का उपयोग अरोमाथेरेपी में भी किया जाता है।
यह अपनी अनूठी वृद्धि, विशेषताओं, स्वाद, आकार और सुगंध के लिये पहचाना जाता है तथा इसकी कृषि केवल असम में की जाती है जो इसे भारत के अन्य खट्टे फलों की किस्मों से अलग करता है।
यह विटामिन C का एक समृद्ध स्रोत है जो प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता में वृद्धि करने में मदद करता है।
Question 52:
निम्नलिखित में से किसे ओडिशा का चौथा जैवविविधता विरासत स्थल (BHS) घोषित किया गया है?
मंदसरू पहाड़ियाँ
गुप्तेश्वर वन
महेंद्रगिरि पहाड़ियाँ
गंधमर्दन पहाड़ियाँ
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: ओडिशा के कोरापुट जिले में गुप्तेश्वर शिव मंदिर के निकट स्थित प्राचीन गुप्तेश्वर वन को राज्य का चौथा जैवविविधता-विरासत स्थल (BHS) घोषित किया गया है। अत: विकल्प (b) सही है।
ओडिशा में स्थित तीन अन्य जैवविविधता विरासत स्थल (BHS) में मंदसरू पहाड़ियाँ, महेंद्रगिरि पहाड़ियाँ और गंधमर्दन पहाड़ियाँ शामिल हैं।
यह स्थल 350 हेक्टेयर सीमांकित क्षेत्र में विस्तरित है। स्थानीय समुदाय द्वारा पारंपरिक रूप से इस पवित्र उपवन की उपासना की जाती है और साथ ही इस क्षेत्र में वनस्पतिजात और प्राणिजात की एक विस्तृत शृंखला पाई जाती है।
इस वन में स्तनपायी जीवों की 28 प्रजातियों सहित 608 पशु प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
ओडिशा के 3 अन्य जैव विविधता विरासत स्थल (BHS) मंदसरू, महेंद्रगिरि पहाड़ियाँ, गंधमर्दन पहाड़ियाँ हैं।
Question 53:
दिसंबर 2024 में भारतीय रिज़र्व बैंक ने किस बैंक को भारतीय रेलवे की ओर से पेंशन वितरित करने के लिये प्राधिकृत किया?
बंधन बैंक
धनलक्ष्मी बैंक
करूर वैश्य बैंक
फेडरल बैंक
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: दिसंबर 2024 में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने रेल मंत्रालय की ओर से e-PPO के माध्यम से पेंशन के वितरण के लिये बंधन बैंक को प्राधिकृत किया। अत: विकल्प (a) सही है।
यह प्राधिकरण बंधन बैंक को रेल मंत्रालय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन वितरित करने में सक्षम बनाता है।
इससे बंधन बैंक के मौजूदा और नए ग्राहकों को बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली विश्व स्तरीय बैंकिंग सेवाओं, प्रतिस्पर्द्धी ब्याज दरों के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिक विशेषाधिकार से लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त होगा।
Question 54:
निम्नलिखित में से एशिया के किस देश ने अपनी स्वयं की वन और काष्ठ प्रमाणन योजना शुरू की है?
श्रीलंका
भारत
बांग्लादेश
जापान
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने भारतीय वन और लकड़ी प्रमाणन योजना का शुभारंभ किया है। अत: विकल्प (b) सही है।
यह राष्ट्रीय वन प्रमाणन योजना देश में सतत् वन प्रबंधन और कृषिवानिकी को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिये स्वैच्छिक तृतीय-पक्ष प्रमाणीकरण प्रदान करती है।
इस योजना में वन प्रबंधन प्रमाणीकरण, वन प्रबंधन प्रमाणन के बाहर आने वाले पेड़ और निगरानी प्रमाणीकरण की शृंखला सम्मिलित है।
यह योजना संचालन प्रक्रिया में उत्तरदायी वन प्रबंधन और कृषि वानिकी प्रथाओं का पालन करने वाली विभिन्न संस्थाओं को बाज़ार प्रोत्साहन प्रदान कर सकती है।
इसमें राज्य वन विभाग, व्यक्तिगत किसान अथवा कृषि वानिकी और कृषि वानिकी में से संबंधित कृषक उत्पादक संगठन और साथ ही मूल्य शृंखला की अन्य लकड़ी-आधारित उद्योग सम्मिलित हैं।
Question 55:
हाल ही में लाल चींटी की चटनी को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है। यह संबंधित है-
झारखंड से
पश्चिम बंगाल से
ओडिशा से
तेलंगाना से
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: ओडिशा को काई चटनी, जिसे लाल चींटी चटनी के नाम से भी जाना जाता है, के अनूठे स्वाद और बनावट के कारण भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिया गया है। अत: विकल्प (c) सही है।
काई चटनी मसालों, जड़ी-बूटियों और लाल वीवर चींटियों से तैयार की गई एक पारंपरिक चटनी है।
लाल चींटियों को जैविक रूप से ओकोफिला स्मार्गडीना के नाम से जाना जाता है। इन चींटियों के डंक से त्वचा पर चकत्ते अथवा छाले उत्पन्न हो सकते हैं।
भारत में ये चींटियाँ मयूरभंज तथा सिमलीपाल के वनों और साथ ही झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर पाई जाती हैं।
Question 56:
वर्ष 2024 में UNESCO की विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की मेजबानी कौन-सा देश करेगा?
चीन
जापान
यूनाइटेड किंगडम
भारत
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: भारत वर्ष 2024 में UNESCO विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की मेजबानी करेगा। अत: विकल्प (d) सही है।
UNESCO संयुक्त राष्ट्र (United Nations-UN) के अंतर्गत एक विशेष अभिकरण है जिसका उद्देश्य शिक्षा, कला, विज्ञान और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व शांति और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
UNESCO विश्व धरोहर समिति का 46वाँ सत्र नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा जो 21 से 31 जुलाई, 2024 तक होगा।
UNESCO की विश्व धरोहर समिति, UNESCO विश्व धरोहर स्थलों की प्रतिष्ठित सूची में नये परिवर्द्धन लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा इसकी बैठक वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है जिसमें 21 सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
Question 57:
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव का आयोजन भारत के निम्नलिखित में से किस शहर में किया गया?
उदयपुर
जोधपुर
गांधीनगर
बीकानेर
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय ऊँट महोत्सव का आयोजन 11 से 14 जनवरी, 2024 तक बीकानेर, राजस्थान द्वारा किया गया था। अत: विकल्प (d) सही है।
इस महोत्सव का आयोजन ‘आइकॉन्स ऑफ बीकानेर’ की थीम पर आधारित था जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर संगीत, कला और संस्कृति में स्थानीय कलाकारों की उपलब्धियों को उजागर करना तथा।
पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष जनवरी में यह उत्सव आयोजित किया जाता है जिसका उद्देश्य ऊँट को मान्यता प्रदान करना है। ऊँट को मरुस्थल के जहाज की संज्ञा दी जाती है।
Question 58:
हाल ही में चांग’ई 6 मिशन चर्चा में था। यह है-
उत्तर कोरिया से
फिलीपींस से
चीन से
जापान से
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (CNSA) के अनुसार चंद्रमा की सतह के प्रतिदर्श एकत्र कर पुन: पृथ्वी पर वापसी करने वाले इस चांगश्ई 6 मिशन का प्रमोचन वर्ष 2024 की पहली छमाही में किया जाएगा। अत: विकल्प (c) सही है।
इस मिशन का लक्ष्य दक्षिणी ध्रुव से चंद्रमा के प्रतिदर्श एकत्र करना है जो चंद्रमा के भूविज्ञान के संबंध में महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।
चांगश्ई-6 भी मुख्य रूप से चीन के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा अनुसंधान स्टेशन (ILRS) कार्यक्रम का हिस्सा है। इस परियोजना का उद्देश्य वर्ष 2030 के दशक में चंद्रमा के संबंध में एक स्थायी आधार विकसित करना है।
Question 59:
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी अधिकार दिवस मनाया जाता है-
18 दिसंबर को
20 दिसंबर को
22 दिसंबर को
26 दिसंबर को
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी अधिकार दिवस 18 दिसंबर को मनाया जाता है। अत: विकल्प (a) सही है।
वर्ष 2023 में इसका विषय ‘‘सुरक्षित प्रवासन का संवर्द्धन’’ था।
यह एक वार्षिक उत्सव है जो प्रवासियों के योगदान और स्थिति स्थापन को मान्यता प्रदान करता है और उनके अधिकारों और सम्मान का समर्थन करता है।
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1990 में सभी प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों के सदस्यों के अधिकारों की सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय अभिसमय का अंगीकरण किया।
यह अभिसमय प्रवासियों के मानवाधिकारों के संबंध में सबसे व्यापक अंतर्राष्ट्रीय संधि है जिसमें गैर-भेदभाव, आवागमन की स्वतंत्रता, उचित कामकाजी परिस्थितियों, सामाजिक सुरक्षा और पारिवारिक पुनर्मिलन जैसे मुद्दों की एक व्यापक शृंखला शामिल है।
Question 60:
सितंबर 2023 में, ‘दिव्य कला मेला’ का आयोजन किया गया था-
लखनऊ में
कानपुर में
गोरखपुर में
वाराणसी में
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: ‘दिव्य कला मेला’ का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) द्वारा किया जाता है।
इसका आयोजन 15-24 सितंबर, 2023 तक वाराणसी में किया गया जिसमें संपूर्ण देश के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया गया। अत: विकल्प (d) सही है।
वर्ष 2022 से शुरू इस शृंखला में दिव्य कला मेला वाराणसी सातवाँ आयोजन है। इससे पहले (i) दिल्ली, दिसंबर 2022, (ii) मुंबई, फरवरी 2023, (iii) भोपाल, मार्च 2023, (iv) गुवाहाटी, मई 2023, (v) इंदौर जून 2023 (vi) जयपुर 29 जून-5 जुलाई, 2023 में दिव्यकला मेला आयोजित किया गया था।
Question 61:
जून 2023 तक, भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है-
ऐरावत
परम शक्ति
परम ब्रह्म
परम युक्ति
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: सुपरकंप्यूटर:
C-DAC, पुणे में स्थापित AI सुपरकंप्यूटर 'AIRAWAT' को दुनिया में 75वाँ स्थान दिया गया है। जर्मनी में अंतर्राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग सम्मेलन (ISC 2023) में शीर्ष 500 वैश्विक सुपरकंप्यूटिंग सूची के 61वें संस्करण में इसकी घोषणा की गई। यह भारत को दुनिया भर में AI सुपरकंप्यूटिंग देशों में शीर्ष पर स्थापित करता है। यह प्रणाली भारत सरकार द्वारा AI पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत स्थापित की गई है। अत: विकल्प (a) सही है।
जून 2023 तक की रिपोर्ट के अनुसार यह भारत का तीव्रतम सुपर कंप्यूटर है।
पेटाफ्लॉप एक सुपरकंप्यूटर की प्रोसेसिंग गति का माप है और इसे प्रति सेकंड एक हजार ट्रिलियन फ्लोटिंग पॉइंट ऑपरेशन के रूप में व्यक्त किया जा सकता है।
भारत का पहला सुपर कंप्यूटर PARAM 8000 था।
सुपर कंप्यूटर |
संबंधित संस्था |
परम शिवाय |
IIT बी.एच.यू. |
परम शक्ति |
IIT खड़गपुर |
परम ब्रह्म |
IISER पुणे |
परम युक्ति |
JNCASR बेंगलुरु |
परम संगणक |
IIT कानपुर |
परम प्रवेग |
IISc बेंगलुरु |
Question 62:
नेशनल क्वांटम मिशन किसके द्वारा क्रियान्वित किया जाता है-
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद
जैव प्रौद्योगिकी विभाग
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: नेशनल क्वांटम मिशन:
इसे 19 अप्रैल, 2023 को लॉन्च किया गया था। इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा कार्यान्वित किया गया है। अत: विकल्प (c) सही है।
वर्ष 2023-2031 के लिये नियोजित मिशन का उद्देश्य क्वांटम तकनीक (QT) में एक जीवंत और अभिनव पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
अमेरिका, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, फ्राँस, कनाडा और चीन के बाद भारत समर्पित क्वांटम मिशन वाला सातवाँ देश बन गया है।
इसका लक्ष्य 5 वर्षों में 50-100 भौतिक क्वबिट (qubits) और 8 वर्षों में 50-1000 भौतिक क्वबिट वाले मध्यवर्ती पैमाने के क्वांटम कंप्यूटर विकसित करना है।
Question 63:
निम्नलिखित में से कौन-सा विद्युत चुम्बकीय तरंगों का गुण नहीं है?
वे प्रकृति में अनुदैर्ध्य हैं।
वे प्रकाश के वेग से गमन करती हैं।
उन्हें अपने प्रसार के लिये किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
उनमें ऊर्जा और संवेग होता है।
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: विद्युत चुंबकीय (Electromagnetic-EM) तरंगें:
इन तरंगों को गमन के लिये किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है। उदाहरण के लिये: प्रकाश, ऊष्मा, रेडियो तरंगें, एक्स-रे।
वे निर्वात में यात्रा कर सकती हैं। सभी विद्युत-चुंबकीय तरंगें गैर-यांत्रिक तरंगें हैं और फोटॉन से निर्मित होती हैं।
विद्युत चुम्बकीय तरंग के गुण:
वे प्रकृति में अनुप्रस्थ हैं। अत: विकल्प (a) सही है।
वे प्रकाश के वेग से गमन करती हैं।
उनमें ऊर्जा और गति होती है।
विद्युत चुंबकीय तरंगों की तरंगदैर्घ्य 10-14 मीटर से 104 मीटर तक होती है।
Question 64:
सौर ताप उपकरणों में निम्नलिखित में से किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
अवतल दर्पण
समतल दर्पण
उत्तल दर्पण
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: अवतल दर्पण: एक गोलाकार दर्पण जिसकी परावर्तक सतह अंदर की ओर मुड़ी होती है, अर्थात् गोले के केंद्र की ओर होती है। इस दर्पण का उपयोग इस प्रकार है:
इसका उपयोग प्रकाश की समानांतर किरण प्राप्त करने के लिये कारों की हेडलाइट्स, सर्च लाइट आदि में रिफ्लेक्टर के रूप में किया जाता है।
इसका उपयोग चेहरे की बढ़ी हुई सीधी छवि प्राप्त करने के लिये शेविंग मिरर के रूप में किया जाता है।
इसका उपयोग सौर ताप उपकरणों में सौर विकिरण को केंद्रित करने के लिये किया जाता है। अत: विकल्प (a) सही है।
उत्तल दर्पण: यह एक गोलाकार दर्पण है, जिसकी परावर्तक सतह बाहर की ओर होती है। इस दर्पण का उपयोग इस प्रकार है:
इसका उपयोग बड़े स्टोर या सामुदायिक हॉलों में रखे गए ‘सर्च मिरर’ में किया जाता है।
इसका उपयोग ऑटोमोबाइल के रियर-व्यू मिरर के रूप में किया जाता है।
इसका उपयोग सोडियम रिफ्लेक्टर लैंप आदि में किया जाता है।
Question 65:
अयोध्या शोध संस्थान की स्थापना हुई थी-
1985 में
1986 में
1987 में
1988 में
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: अयोध्या अनुसंधान संस्थान:
इसकी स्थापना 18 अगस्त, 1986 को ऐतिहासिक ‘तुलसी मेमोरियल बिल्डिंग’ में की गई थी। अत: विकल्प (b) सही है।
यह उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है।
संस्थान के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:
संस्थान का उद्देश्य अयोध्या की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
अवध की सांस्कृतिक विरासत से संबंधित लुप्त हो रही सामग्री का संरक्षण।
इसका उद्देश्य रामायण की हर मूर्त और अमूर्त विरासत का दस्तावेजीकरण करके दुनिया भर में श्री राम के पदचिह्नों का पता लगाना है।
Question 66:
उत्तर प्रदेश के राज्य प्रतीकों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. उत्तर प्रदेश का राज्य पुष्प पलाश है।
2. राज्य चिह्न में मछली का एक युग्म अवध के पूर्व मुस्लिम शासकों का प्रतिनिधित्व करता है।
नीचे दिये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट-
दोनों 1 तथा 2
केवल 2
न तो 1 ना ही 2
केवल 1
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: उत्तर प्रदेश के राज्य चिह्न:
राज्य प्रतीक में शामिल हैं-
प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के संगम को दर्शाने वाली एक गोलाकार मुहर।
मत्स्य का एक युग्म अवध के पूर्व मुस्लिम शासकों का प्रतिनिधित्व करता है। अत: कथन (2) सही है।
राज्य के अंदर अयोध्या में जन्म लेने वाले हिंदू देवता राम का प्रतिनिधित्व करने के लिये एक धनुष और तीर।
मुहर के आसपास की किंवदंती का अनुवाद ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार’’ के रूप में किया जाता है।
राज्य पशु बारहसिंगा है।
राज्य पक्षी सारस क्रेन है।
राज्य पुष्प पलाश है। अत: कथन (1) सही है।
राज्य वृक्ष अशोक वृक्ष है।
अत: विकल्प (a) सही है।
Question 67:
उत्तर प्रदेश में निम्नलिखित में से कौन-सी प्राकृतिक झील है?
बरुआसागर ताल
बेलासागर झील
चित्तौरा झील
कीथम झील
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: उत्तर प्रदेश की झीलें:
झील |
स्थान |
प्रकार |
विवरण |
बरुआसागर |
झाँसी |
कृत्रिम झील |
बुंदेलखंड के किले के पास |
बेलासागर |
बेलाताल, महोबा |
कृत्रिम झील |
यह क्षेत्र में सिंचाई के मुख्य स्रोत के रूप में कार्य करता है। |
चित्तौरा |
चित्तौरा गाँव, बहराइच |
प्राकृतिक झील |
इस झील से एक छोटी नदी टेढ़ी नदी निकलती है। |
कीथम |
आगरा-दिल्ली राजमार्ग |
कृत्रिम झील |
राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य घोषित |
रामगढ़ |
गोरखपुर |
प्राकृतिक झील |
इसका निर्माण राप्ती नदी द्वारा हुआ था, जिसने बाद में अपना मार्ग बदल लिया। |
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 68:
सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
सूची-I सूची-II
(वन्यजीव अभयारण्य) (ज़िला)
(A) सुरहा ताल अभयारण्य (1) कन्नौज
(B) लाख बहोसी अभयारण्य (2) बलिया
(C) सोहागी बरवा अभयारण्य (3) ललितपुर
(D) महावीर स्वामी अभयारण्य (4) महाराजगंज
कूट-
A-(1), B-(2), C-(3), D-(4)
A-(2), B-(1), C-(4), D-(3)
A-(4), B-(3), C-(2), D-(1)
A-(2), B-(1), C-(3), D-(4)
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: उत्तर प्रदेश में वन्यजीव अभयारण्य:
वन्यजीव अभयारण्य |
ज़िला |
किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य |
लखीमपुर खीरी |
लाख बहोसी अभयारण्य |
कन्नौज |
समन अभयारण्य |
मैनपुरी |
सांडी पक्षी अभयारण्य |
हरदोई |
सुरहा ताल अभयारण्य |
बलिया |
सोहागी बरवा अभयारण्य |
महाराजगंज |
पटना पक्षी अभयारण्य |
एटा |
समसपुर अभयारण्य |
रायबरेली |
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 69:
निम्नलिखित में से किसे चांदी और सोने की कढ़ाई के रूप में भी जाना जाता है?
जरदोजी
चिकनकारी
फुलकारी
कांथा
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: जरदोजी:
इसे चाँदी और सोने की कढ़ाई के नाम से भी जाना जाता है। यह एक और अनूठी कला है जहाँ कढ़ाई तीन आयामों में की जाती है। अत: विकल्प (a) सही है।
इस शैली को 12वीं शताब्दी में अफगान आक्रमणकारियों द्वारा भारत लाया गया था। यह कढ़ाई का काम दुल्हन के परिधानों, साड़ियों (विशेषकर बनारसी साड़ियों), सूट आदि पर बहुत प्रसिद्ध है।
यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आगरा, रामपुर, लखनऊ, फर्रुखाबाद और बरेली क्षेत्रों में प्रमुख रूप से प्रचलित है।
वर्ष 2013 में, भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री (GIR) ने लखनऊ जरदोजी को भौगोलिक संकेत (GI) का दर्जा दिया।
Question 70:
उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जिले में सरधना महोत्सव का आयोजन किया जाता है?
मेरठ
फर्रुखाबाद
आगरा
मिर्जापुर
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: उत्तर प्रदेश के उत्सव:
उत्सव |
विवरण |
सुलहकुल महोत्सव |
इसे हर वर्ष आगरा में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। |
कंपिल महोत्सव |
इसका आयोजन फर्रुखाबाद के रामेश्वरनाथ, कामेश्वरनाथ और जैन मंदिरों में किया जाता है। |
सरधना महोत्सव |
इसका आयोजन प्रदेश सरकार द्वारा मेरठ के सरधना क्षेत्र में किया जाता है। अत: विकल्प (a) सही है। |
बिठूर गंगा महोत्सव |
इसका आयोजन हर साल कानपुर के बिठूर क्षेत्र में किया जाता है। इसका आयोजन कार्तिक माह में गंगा नदी के तट पर किया जाता है। |
कजरी महोत्सव |
यह मिर्जापुर के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। इसका आयोजन राजा कांति की पुत्री काजली की याद में किया जाता है। |
त्रिवेणी महोत्सव |
इसका आयोजन हर वर्ष फरवरी माह में प्रयागराज के बोट क्लब में किया जाता है। यह पश्चिमी संस्कृति के साथ-साथ भारत की सांस्कृतिक विविधता को भी दर्शाता है। |
Question 71:
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की स्थापना हुई थी-
1975 में
1976 में
1978 में
1980 में
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ:
इसकी स्थापना 31 दिसंबर, 1976 को हुई थी। अत: विकल्प (b) सही है।
यह संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिये लाइटिंग प्रबंधन, व्याख्यान सेमिनार, पांडुलिपि संरक्षण और शिक्षण-प्रशिक्षण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है।
इस संस्थान द्वारा हर वर्ष विश्व भारती, महर्षि व्यास, महर्षि नारद, महर्षि वाल्मिकी पुरस्कार सहित कुल 50 पुरस्कार वितरित किये जाते हैं।
साथ ही इस संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष दिसंबर में 5 दिवसीय अखिल भारतीय व्यास महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
Question 72:
निम्नलिखित में से कौन इलाहाबाद (प्रयाग) महिला विद्यापीठ की पहली प्रधानाध्यापिका बनीं?
सुचेता कृपलानी
महादेवी वर्मा
एनी बेसेंट
सरोजिनी नायडू
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: महादेवी वर्मा:
उनका जन्म 26 मार्च, 1907 को फर्रुखाबाद में हुआ था। वह एक लेखिका, महिला अधिकार कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षिका और कवयित्री थीं।
उन्हें हिंदी साहित्य के छायावाद आंदोलन में उनके योगदान के लिये जाना जाता था।
वह ‘इलाहाबाद (प्रयाग) महिला विद्यापीठ’, जो एक हिंदी-माध्यम ऑल-गर्ल स्कूल है, की पहली प्रिंसिपल बनीं और बाद में चांसलर बनीं। अत: विकल्प (b) सही है।
उन्होंने ‘नीरजा’ और ‘रश्मि’ लिखीं।
महादेवी के कार्यों ने उन्हें कुछ सबसे प्रतिष्ठित भारतीय साहित्यिक पुरस्कार और मान्यताएँ दिलाईं, जैसे ‘पँ भूषण’, श्साहित्य अकादमी फेलोशिपश् और ‘पदम् विभूषण।’ ‘यम’, उनकी कविताओं का संकलन, ने ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ जीता।
Question 73:
एशिया का दूसरा सबसे बड़ा फिश मार्केट उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस शहर में बनाया जाएगा?
प्रयागराज
कानपुर
मुरादाबाद
लखनऊ
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिये एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मछली मंडी मुरादाबाद में बनाई जाएगी। अत: विकल्प (c) सही है।
इसमें एक ही छत के नीचे मछली पालकों और मछली के व्यापार से संबंधित सभी सुविधाएँ मौजूद रहेंगी।
एशिया का पहला आधुनिक फिश मार्केट उत्तर प्रदेश के ही चंदौली जिले में बना है।
उत्तर प्रदेश ने दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक मत्स्य पालन सम्मेलन (नवंबर 2023) के दौरान अंतर्देशीय मत्स्य पालन (मैदानी क्षेत्रों) के लिये ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ पुरस्कार हासिल किया है।
Question 74:
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस मनाया जाता है-
22 नवंबर को
3 दिसंबर को
13 दिसंबर को
24 दिसंबर को
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: प्रतिवर्ष 03 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’ मनाया जाता है। अत: विकल्प (b) सही है।
यह दिवस समाज एवं विकास के प्रत्येक स्तर पर दिव्यांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने पर ज़ोर देता है। इसका उद्देश्य राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं में दिव्यांग व्यक्तियों की स्थितियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी है।
WHO प्रतिवर्ष इस दिन को मनाने में संयुक्त राष्ट्र के साथ शामिल होता है।
इसका मुख्यालय जिनेवा में है।
2022 में, WHO ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिये स्वास्थ्य समानता पर वैश्विक रिपोर्ट लॉन्च की। यह रिपोर्ट उन दृष्टिकोणों और कार्रवाइयों को सामने रखती है जो देश दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा अनुभव की जाने वाली स्वास्थ्य असमानताओं को दूर करने हेतु अपना सकते हैं।
वर्ष 2023 में भारत के राष्ट्रपति ने दिव्यांग तेजवीर, अभिनव चौधरी और दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी को राष्ट्रीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया।
देशभर से 21 व्यक्तियों और 9 संस्थानों को यह पुरस्कार मिला।
Question 75:
काशी तमिल संगमम 2023 का आयोजन निम्नलिखित में से किस शहर में किया गया था?
वाराणसी
चेन्नई
अयोध्या
कन्याकुमारी
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: काशी तमिल संगमम 2023 का उद्घाटन 17 दिसंबर, 2023 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में किया गया। अत: विकल्प (a) सही है।
काशी तमिल संगमम का उद्देश्य देश की दो सबसे महत्वपूर्ण और प्राचीन शिक्षा पीठों, तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों का उत्सव मनाते हुए इनकी पुष्टि करना और इनका पुन: अन्वेषण करना है।
इस कार्यक्रम के दौरान कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।
इस अवसर पर तिरुक्कुरल, मणिमेकलाई और अन्य उत्कृष्ट तमिल साहित्य के बहुभाषा और ब्रेल अनुवाद को भी जारी किया।
आईआईटी, चेन्नई विद्या शक्ति पहल के अंतर्गत विज्ञान और गणित में वाराणसी के हजारों छात्रों को ऑनलाइन सहायता प्रदान की जा रही है।
काशी तमिल संगमम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आगे बढ़ाता है।
पहला काशी तमिल संगमम 16 नवंबर से 16 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया गया था।
Question 76:
सिल्क्यारा सुरंग निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में है?
लद्दाख
हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड
जम्मू एवं कश्मीर
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: हाल ही में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक निर्माणाधीन सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग ढह गई, जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक सुरंग के अंदर फँस गए। अत: विकल्प (c) सही है।
सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना का हिस्सा है।
भारत की अन्य प्रमुख सुरंगें अटल सुरंग: अटल सुरंग (रोहतांग सुरंग के रूप में भी जाना जाता है) भारत के हिमाचल प्रदेश में लेह-मनाली राजमार्ग पर हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल शृंखला में रोहतांग दर्रे के नीचे बनी एक राजमार्ग सुरंग है। 9.02 किमी. की लंबाई के साथ यह विश्व में 10,000 फीट (3,048 मीटर) से ऊपर की सबसे लंबी सुरंग है। पीर पंजाल रेल सुरंग: 11.2 किमी. लंबी यह सुरंग भारत की सबसे लंबी रेल परिवहन सुरंग है। यह काजीगुंड तथा बारामूला के बीच पीर पंजाल पर्वत शृंखला से होकर गुजरती है। जवाहर सुरंग: इसे बनिहाल सुरंग भी कहा जाता है। इस सुरंग की लंबाई 2.85 किमी. है। यह सुरंग श्रीनगर तथा जम्मू के बीच पूरे वर्ष सड़क संपर्क की सुविधा प्रदान करती है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सड़क सुरंग: इसे पहले चेनानी-नशरी सुरंग के नाम से जाना जाता था तथा यह भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग है। इस सड़क सुरंग की लंबाई 9.3 किमी. है। |
Question 77:
अमृत भारत ट्रेन है-
EMU इंटरसिटी ट्रेन
DMU इंटरसिटी ट्रेन
सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन
सुपरफास्ट मालगाड़ी
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: देश में सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेनों की एक नई श्रेणी अमृत भारत एक्सप्रेस को अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अत: विकल्प (c) सही है।
यह ट्रेन सेमी-कपलर तकनीक से सुसज्जित है। रेल परिचालन में यह एक अनोखा नवाचार है।
अमृत भारत ट्रेनें 130 किमी. की अधिकतम गति से चलने वाली विभिन्न गंतव्यों में एक सहज यात्रा प्रदान करती हैं।
ये ‘जर्क-फ्री’ ट्रेनें बिहार के दरभंगा और दिल्ली के आनंद विहार से अयोध्या और पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के बीच चलेंगी।
प्रधानमंत्री ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिनमें दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
Question 78:
रोलेट एक्ट द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार निलंबित कर दिया गया था?
बंदी प्रत्यक्षीकरण
अधिकार पृच्छा
उत्प्रेषण
परमादेश
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: रौलेट एक्ट:
यह अधिनियम सर सिडनी रॉलेट की अध्यक्षता वाली राजद्रोह समिति की सिफारिशों पर पारित किया गया था।
भारतीय सदस्यों के संयुक्त विरोध के बावजूद यह अधिनियम इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल में शीघ्रता से पारित कर दिया गया था।
इसके माध्यम से सरकार को राजनीतिक गतिविधियों को दबाने के लिये अत्यधिक शक्तियाँ प्रदान की और साथ ही दो वर्ष तक बिना मुकदमे के राजनीतिक कैदियों को हिरासत में रखने की अनुमति दी।
इस अधिनियम ने सरकार को बंदी प्रत्यक्षीकरण के अधिकार को निलंबित करने में भी सक्षम बनाया जो ब्रिटेन में नागरिक स्वतंत्रता की नींव थी। अत: विकल्प (a) सही है।
देश में अशांति फैल गई साथ ही इसे काला कानून कहा गया परिणामस्वरूप महात्मा गांधी के कुशल नेतृत्व में इस अधिनियम के खिलाफ एक शक्तिशाली आंदोलन खड़ा हुआ।
Question 79:
गोल्डन बुश (सी बकथॉर्न) का संबंध है-
झाड़ियों से
कवक से
वृक्ष से
मैंग्रोव से
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: हाल ही में भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत संचालित भौगोलिक संकेतक (GI) रजिस्ट्री ने उद्योग और वाणिज्य विभाग, लद्दाख को ‘लद्दाख सी बकथॉर्न’ के लिये GI टैग प्रदान किया है।
सी बकथॉर्न (हिप्पोफे एल) एक झाड़ी (Shrub) है जो नारंगी-पीले रंग की खाने योग्य बेरी पैदा करती है, यह स्वाद में खटेी होती है लेकिन इसमें विटामिन, विशेष रूप से विटामिन ब् भरपूर होता है। अत: विकल्प (a) सही है।
लद्दाख सी बकथॉर्न केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की एक महत्त्वपूर्ण फसल है, जिसका 90% उत्पादन इसी क्षेत्र से होता है।
इसे ‘वंडर प्लांट’, ‘लद्दाख गोल्ड’, ‘गोल्डन बुश’ या ‘गोल्ड माइन’ के नाम से भी जाना जाता है।
भारत में यह आमतौर पर हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा के ऊपर लद्दाख और स्पीति के ठंडे रेगिस्तान जैसे शुष्क क्षेत्रों में पाया जाता है।
यह मान्यता लद्दाख खुबानी (रकत्से कारपो), लद्दाख पश्मीना और लद्दाखी लकड़ी की नक्काशी के लिये पहले दिये गए GI टैग का अनुसरण करती है।
ओनाटुकारा तिल भारत के केरल में उगाया जाने वाला एक प्रकार का तिल है, जिसे GI टैग भी मिला हुआ है।
Question 80:
भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का उद्देश्य है-
2030 तक भारत में लगभग 125 GW (गीगावाट) की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ना
भारत को ईंधन का शुद्ध निर्यातक बनाना
2047 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य प्राप्त करना
(a) और (b) दोनों
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: भारत 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य प्राप्त करने के लिये प्रतिबद्ध है। भारत पंचामृत कार्य योजना के तहत अपने अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये तैयार है, जैसे-
2030 तक 500 गीगावॉट की गैर-जीवाश्म ईंधन ऊर्जा क्षमता तक पहुँचना
2030 तक अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का कम-से-कम आधा हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से पूरा करना
2030 तक CO2 उत्सर्जन को 1 बिलियन टन तक कम करना
2030 तक कार्बन की तीव्रता को 45 प्रतिशत से कम करना और अंतत: 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करना।
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन:
उद्देश्य: वर्ष 2030 तक भारत में लगभग 125 GW (गीगावाट) की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता विकसित करने के साथ-साथ प्रतिवर्ष कम-से-कम 5 MMT (मिलियन मीट्रिक टन) की हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता का विकास करना।
यह हरित हाइड्रोजन के व्यावसायिक उत्पादन को प्रोत्साहित करने और भारत को ईंधन का शुद्ध निर्यातक बनाने हेतु एक कार्यक्रम है।
यह मिशन हरित हाइड्रोजन मांग में वृद्धि लाने के साथ-साथ इसके उत्पादन, उपयोग और निर्यात को बढ़ावा देगा।
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय इस मिशन के लिये नोडल मंत्रालय है।
प्रति यूनिट भार में उच्च ऊर्जा सामग्री के कारण हाइड्रोजन ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत है, यही कारण है कि इसका उपयोग रॉकेट ईंधन के रूप में किया जाता है। अत: विकल्प (d) सही है।
Question 81:
फरवरी 2024 में डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया था-
बैंगलोर में
नई दिल्ली में
पुणे में
तिरुवनंतपुरम में
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: महाराष्ट्र सरकार के उद्योग विभाग ने पुणे के समीप मोशी में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में भारत की सबसे बड़ी रक्षा उपकरण प्रदर्शनी डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया। अत: विकल्प (c) सही है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा विनिर्माण में प्रगति को बढ़ावा देना है, जिसका लक्ष्य महाराष्ट्र को क्षेत्र में छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिये अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
Question 82:
निम्नलिखित में से कौन-से देशों ने ‘DOSTI-16’ अभ्यास में भाग लिया?
भारत
श्रीलंका
मालदीव
उपरोक्त सभी
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: नौसेना अभ्यास की ‘दोस्ती’ शृंखला वर्ष 1992 में केवल मालदीव और भारत के साथ शुरू हुई थी। श्रीलंका वर्ष 2012 में इस कार्यक्रम में शामिल हुआ और इस वर्ष 16वें संस्करण में बांग्लादेश तटरक्षक बल भी पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुआ है।
तीय तटरक्षक जहाज समर्थ और ICGS अभिनव के साथ-साथ श्रीलंका की नौसेना जहाज समुदुरा अभ्यास ‘DOSTI&16’ में भाग ले रहे हैं, जबकि बांग्लादेश पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले रहा है। अत: विकल्प (d) सही है।
अभ्यास ‘दोस्ती (Dosti)’ खोज और बचाव, समुद्री दुर्घटनाओं की स्थिति में हताहत निकासी व चिकित्सीय सहायता प्रदान करने, समुद्री प्रदूषण को समाप्त करने और तेल रिसाव जैसी स्थितियों के दौरान तटरक्षक की प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही मानवीय सहायता एवं आपदा राहत प्रयासों जैसे क्षेत्रों में क्षेत्रीय सहयोग पर आधारित है।
Question 83:
वर्ष 1824 के कित्तूर विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
रानी चेन्नम्मा
रानी गाइदिन्ल्यू
बेगम हजरत महल
मातंगिनी हाजरा
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: वर्ष 1824 में, ब्रिटिश सैनिकों ने कित्तूर किले के पास तैनात होकर कर्नाटक रियासत पर आक्रमण करने का प्रयास किया।
कित्तूर की रानी रानी चेन्नम्मा ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिये एक ब्रिटिश अधिकारी की हत्या कर प्रत्युत्तर दिया, जो कित्तूर विद्रोह की शुरुआत थी। अत: विकल्प (a) सही है।
रानी चेन्नम्मा की वीरता का भारतीय इतिहास में औपनिवेशिक शक्तियों के विरुद्ध महिला नेतृत्व वाले विद्रोह के प्रारंभिक उदाहरणों में से एक के रूप में सम्मान किया जाता है।
रानी चेन्नम्मा के विद्रोह की 200वीं वर्षगाँठ मनाने के लिये, ANHAD और NFIW सहित विभिन्न सामाजिक समूह द्वारा 21 फरवरी को ‘नानू रानी चेन्नम्मा’ नामक एक राष्ट्रीय अभियान का आयोजन किया गया।
कित्तूर से प्रारंभ होने वाले इस अभियान का उद्देश्य समाज में पितृसत्तात्मक, अलोकतांत्रिक और जातिवादी प्रभावों से निपटने के लिये महिलाओं को सशक्त बनाना है।
Question 84:
हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल किया है?
झारखंड
मध्य प्रदेश
नागालैंड
हिमाचल प्रदेश
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: हिमाचल प्रदेश के ट्रांस-गिरि क्षेत्र के हाटी समुदाय को राज्य की अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल किया गया। अत: विकल्प (d) सही है।
उपरोक्त तथ्य के अनुसार ‘‘हटेी’’ शब्द का प्रयोग ट्रांस-गिरि क्षेत्र के निवासियों को संदर्भित करने के लिये किया जाता था जिसमें खश-खानेट (राजपूत) व भटे (ब्राह्मण) जातियों और अनुसूचित जाति समुदायों जैसे ‘‘उच्च स्थिति वाले सामाजिक समूहों’’ के लोग शामिल थे। जैसा कि ऊपर बताया गया है।
Question 85:
निम्नलिखित में से किस राज्य ने ‘‘पोइला बोइसाख’’ को राज्य दिवस घोषित किया है?
पश्चिम बंगाल
लद्दाख
मणिपुर
बिहार
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: पश्चिम बंगाल सरकार ने बंगाली नव वर्ष के पहले दिन ‘पोइला बोइसाख’ को राज्य दिवस और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित ‘बांग्लार माटी बांग्लार जल’ को राज्य गीत घोषित किया है। अत: विकल्प (a) सही है।
पोइला बैसाख पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, झारखंड और असम में बंगाली समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्त्वपूर्ण त्योहार है। यह बांग्लादेश में भी मनाया जाता है।
यह बंगाली नव वर्ष का प्रतीक है जिसे वर्ष 2023 में 15 अप्रैल को मनाया गया।
Question 86:
जनवरी 2024 में निम्न तापमान थर्मल डिसेलिनेशन (LTTD) संयंत्र का उद्घाटन किया गया है-
केरल में
अंडमान और निकोबार में
लक्षद्वीप में
ओडिशा में
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: जनवरी 2024 में, भारतीय प्रधानमंत्री ने कदमत, लक्षद्वीप में निम्न तापमान थर्मल डिसेलिनेशन (LTTD) संयंत्र का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। अत: विकल्प (c) सही है।
इससे प्रतिदिन 1.5 लाख लीटर स्वच्छ पेयजल का उत्पादन होगा।
प्रधानमंत्री ने अगाती और मिनिकॉय द्वीपों के सभी घरों में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) भी समर्पित किया।
लक्षद्वीप के द्वीपों में पीने योग्य जल की उपलब्धता हमेशा एक चुनौती रही है क्योंकि प्रवाल द्वीप होने के कारण यहाँ भूजल की उपलब्धता न्यूनतम है।
लक्षद्वीप को समर्पित अन्य परियोजनाओं में कावारत्ती में सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल है, जो लक्षद्वीप की पहली बैटरी-समर्थित सौर ऊर्जा परियोजना है।
प्रधानमंत्री ने कल्पेनी में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा के नवीनीकरण और एंड्रोथ, चेटलाट, कदमत, अगाती और मिनिकॉय के पाँच द्वीपों में पाँच मॉडल आँगनवाड़ी केंद्रों (नंद घर) के निर्माण की आधारशिला रखी।
Question 87:
निम्नलिखित में से किस देश ने तालिबान-नामांकित अधिकारी को पहली बार राजनयिक दर्जा प्रदान किया है?
पाकिस्तान
कतर
ईरान
चीन
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: चीन ने बिलाल करीमी को अफगानिस्तान के राजदूत के रूप में राजनयिक दर्जा प्रदान किया है, जो तालिबान द्वारा नियुक्त अधिकारी को किसी भी देश द्वारा इस तरह की पहली मान्यता है। अत: विकल्प (d) सही है।
जबकि कई देश मानवाधिकारों के उल्लंघन और महिला अधिकारों के दमन पर चिंताओं के कारण औपचारिक मान्यता से बचते हैं, चीन, पाकिस्तान और रूस ने अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से काबुल में अपने दूतावास स्थापित कर रखे हैं।
Question 88:
नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की पहली डेल्टा रैंकिंग में किस ज़िले के एक ब्लॉक दूसरे स्थान प्राप्त हुआ है?
गोरखपुर
गाजियाबाद
मथुरा
कौशांबी
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: 7 दिसंबर, 2023 को नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) की पहली डेल्टा रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कौशांबी ब्लॉक को दूसरा स्थान दिया गया था। अत: विकल्प (d) सही है।
तेलंगाना के आसिफाबाद के तिरियानी कुमुरम भीम ब्लॉक को रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। डेल्टा रैंकिंग में ब्लॉक को भौगोलिक रूप से छह जोन में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन से दो ब्लॉक को रैंकिंग दी गई है।
सभी श्रेणियों में विजेताओं को शीर्ष रैंक के लिये 1.5 करोड़ रुपए और दूसरे रैंक के लिये 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।
जोन 2 में, जो उत्तर भारतीय राज्यों को शामिल करता है, उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले का हर्रैया ब्लॉक पहले स्थान पर और गाजीपुर ज़िले का विरनो ब्लॉक दूसरे स्थान पर रहा।
Question 89:
उत्तर प्रदेश की गौ पर्यटन नीति के अंतर्गत ‘मनोरथ’ गौशाला स्थापित की जाएंगी-
लखनऊ में
मथुरा में
वाराणसी में
कानपुर में
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: लखनऊ ज़िले के उत्तर धौना गाँव में स्विट्जरलैंड जैसी गौशाला का निर्माण कराया जाएगा।
10 हेक्टेयर भूमि में स्थापित यह गौशाला, उत्तर प्रदेश की गौ पर्यटन नीति के तहत 32.63 करोड़ रुपए के आवंटित बजट के साथ स्थापित किया जाएगा।
‘मनोरथ’ गौशाला एक पर्यटक आकर्षण है, जो एक निर्दिष्ट वध स्थल और एक गाय संग्रहालय को शामिल करके व्यावहारिकता और आकर्षण को संयोजित करने का प्रयास करता है। यह परियोजना गायों से संबंधित बुनियादी ढाँचे और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार की पहल का समर्थन करती है।
अत: विकल्प (a) सही है।
Question 90:
‘‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड’’ के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) इसकी शुरुआत वर्ष 2011&12 में किया गया था।
(2) यह मृदा के स्वास्थ्य में सुधार के लिये पोषक तत्वों के उचित अनुप्रयोग की अनुसंशा करता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
दोनों 1 तथा 2
केवल 2
न तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: मृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHCs) योजना, वर्ष 2014-15 में शुरू की गई। अत: कथन (1) सही नहीं है।
इसका उद्देश्य पूरे भारत में किसानों को मृदा के नमूने और परीक्षण के माध्यम से मृदा के स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान करना है।
किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड से उनकी मृदा की पोषक स्थिति के आधार पर मिटेी की उर्वरता बढ़ाने के लिये पोषक तत्वों के अनुप्रयोग पर सिफारिशें प्राप्त होती हैं। अत: कथन (2) सही है।
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 91:
निम्नलिखित में से किस राजवंश ने बौद्ध भिक्षुओं को भूमिदान देने की प्रथा शुरू की?
कुषाण
सातवाहन
चोल
पल्लव
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: सातवाहन:
इस राजवंश की स्थापना सिमुक ने की थी और उसने 235 ईसा पूर्व से 213 ईसा पूर्व तक शासन किया था।
दक्कन में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को शामिल करते हुए इन्हें आंध्र के नाम से भी जाना जाता है।
इस वंश के तीसरे शासक शातकर्णी प्रथम ने दो अश्वमेधयज्ञ किये। उनकी व्यापक सैन्य विजय के बल पर, उन्हें ‘दक्षिणापथ का भगवान’ कहा गया है।
इस राजवंश का अगला शक्तिशाली शासक गौतमीपुत्र शातकर्णी था जिसकी उपलब्धियाँ उसकी माँ गौतमी बलश्री के नासिक शिलालेख में दर्ज हैं।
उन्होंने ब्राह्मणों और बौद्ध भिक्षुओं को भूमि दान देने की प्रथा शुरू की। अत: विकल्प (b) सही है।
भूमि अनुदान कथित तौर पर धार्मिक आधार पर दिया जाता था, लेकिन अंतर्निहित विचार निजी प्रयासों के माध्यम से कृषि योग्य भूमि का विस्तार करना था।
Question 92:
भारत की कला के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. गांधार कला में भूरे बलुआ पत्थर का उपयोग किया जाता था।
2. मथुरा कला हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से प्रभावित था।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट–
केवल 1
केवल 2
दोनों 1 तथा 2
न तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या:
क्षेत्र |
यह अफगानिस्तान और वर्तमान उत्तर-पश्चिम भारत के क्षेत्रों में विकसित हुआ। |
इसका विकास मथुरा और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में हुआ। |
समय सीमा |
पहली शताब्दी ईसा पूर्व से पाँचवीं शताब्दी ई. तक |
इसकी उत्पत्ति पहली शताब्दी ईसा पूर्व में हुई और बारहवीं शताब्दी ईस्वी तक फली-फूली। |
बाह्य प्रभाव |
यह ग्रीक और संभवत: मैसेडोनियाई लोगों से प्रभावित था। |
यह पूर्णतया स्वदेशी था, जिसपर कोई बाह्य प्रभाव नहीं था। |
धार्मिक प्रभाव |
यह बौद्ध धर्म से प्रभावित था। |
यह हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म से प्रभावित था। अत: कथन (2) सही है। |
प्रयुक्त सामग्री |
नीला धूसर और धूसर बलुआ पत्थर। अत: कथन (1) सही है। |
लाल बलुआ पत्थर |
आकर्षण का केंद्र |
शांति की अभिव्यक्ति ही आकर्षण का केंद्र बिंदु है। |
यह प्रसन्न मुद्रा में है, पँासन में स्थित है और दाहिना हाथ अभयमुद्रा में है और बायाँ हाथ बायीं जाँघ पर पुरुषत्व प्रदर्शित कर रहा है। |
प्रभामंडल |
बुद्ध के सिर के चारों ओर प्रभामंडल उपस्थित नही हैं। |
इस कला विद्यालय में बड़े पैमाने पर प्रभामंडल उपस्थित हैं। |
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 93:
मौर्य काल में ‘सीता’ शब्द प्रदर्शित करता था-
राज्य भूमि
सोने का सिक्का
भू-राजस्व
किलेबंदी प्रक्रिया
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: मौर्य काल में राज्य भूमि:
मौर्य काल में कुछ भूमि सीता या राज्य भूमि कहलाती थी। इन भूमि पर अधिकार, खेती, गिरवी रखने और बिक्री का अधिकार स्वाभाविक रूप से राजा और राज्य का था। अत: विकल्प (a) सही है।
अर्थशास्त्र में एक सीताध्यक्ष या कृषि अधीक्षक का उल्लेख किया गया है जो यहाँ खेती के कार्यों की देखरेख करता था। ये क्षेत्र संभवत: उपजाऊ थे और उच्च उत्पादकता के लिये उपयुक्त थे।
ये ऐसे क्षेत्र भी थे जहाँ दासों को सीधे राज्य की निगरानी में काम करने के लिये तैनात किया गया था।
अर्थशास्त्र में गहराई से वर्णित कृषि तकनीकों का उन्नत ज्ञान भी इन भूमियों का उल्लेख करता है।
Question 94:
हाथीगुम्फा शिलालेख में प्रयुक्त भाषा है-
प्राकृत
संस्कृत
पाली
ग्रीक
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: हाथीगुम्फा शिलालेख:
यह ओडिशा के भुवनेश्वर के पास उदयगिरि की गुफाओं में स्थित है। इसे वर्ष 1825 में ए. स्टर्लिंग द्वारा देखा गया था। रिकॉर्ड का पहला विश्वसनीय संस्करण वर्ष 1885 में डॉ. भगवानलाल इंद्रजी के पास से आया था।
यह राजा खारवेल के जीवन और उपलब्धियों का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
इस शिलालेख (दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व) की भाषा प्राकृत है और यह ब्राह्मी लिपि में है। अत: विकल्प (a) सही है।
यह नंद, मौर्य, महामेघवाहन राजवंशों के बारें में जानकारी देने वाला बहुमूल्य अभिलेखीय साक्ष्य है।
कलिंग वंश के तीसरे चेदि शासक महामेघवाहन खारवेल, कला और वास्तुकला और इस अभिलेख के साथ 117 गुफाओं के प्रमुख निर्माता थे।
इसमें लौकिक, भौगोलिक, धार्मिक, सामाजिक-सांस्कृतिक, भाषाई और स्थानीय से संबंधित निहितार्थ हैं।
Question 95:
स्यादवाद का संबंध है-
बौद्ध धर्म से
जैन धर्म से
शैववाद से
वैष्णववाद से
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: स्यादवाद:
यह जैन धर्म से संबंधित है। अत: विकल्प (b) सही है।
इसका अर्थ है श्विभिन्न संभावनाओं की जाँच करने की विधिश्।
यह सिद्धांत इस बात की वकालत करता है,कि सभी निर्णय सशर्त हैं, केवल कुछ स्थितियों, परिस्थितियों या इंद्रियों में ही मान्य होते हैं, जिन्हें स्यात् (‘‘हो सकता है’’) शब्द द्वारा व्यक्त किया जाता है।
किसी वस्तु (जिसे नया कहा जाता है) को देखने के तरीके अनंत होते हैं।
अनेकांतवाद:
जैन धर्म में, यह सत्तामूलक धारणा है, कि कोई भी इकाई न केवल स्थायी है, बल्कि परिवर्तन से भी गुजर रही है, जो स्थिर और अपरिहार्य दोनों है।
यह सिद्धांत बताता है कि सभी संस्थाओं के तीन पक्ष होते हैं: पदार्थ (द्रव्य), गुणवत्ता (गुण) और मोड (पर्याय)।
द्रव्य कई गुणों के लिये एक आधार के रूप में कार्य करता है, जिनमें से प्रत्येक स्वयं लगातार परिवर्तन या संशोधन से गुजर रहा है।
Question 96:
नीचे दो कथन दिये गए हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में दर्शाया गया है-
अभिकथन (A): भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति राष्ट्रीय सतत् कृषि मिशन के तहत शुरू की गई।
कारण (R): भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति का उद्देश्य बाहर से खरीदे गए आगत और सिंथेटिक रसायनों के उपयोग को कम करना है।
नीचे दिये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
(A) सत्य है, किंतु (R) गलत है।
दोनों (A) और (R) सत्य हैं तथा (R) (A) का सही व्याख्या नहीं है।
(A) गलत है, किंतु (R) सत्य है
दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R) (A) का सही व्याख्या है
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति (BPKP):
भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति (BPKP) परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) के तहत एक उप-मिशन के रूप में संचालित होता है, जो सतत् कृषि पर राष्ट्रीय मिशन (NMSA) के अंतर्गत आती है।
BPKP पारंपरिक कृषि के तरीकों को बढ़ावा देता है, जिससे किसानों को बाहरी स्रोतों के कम उपयोग की आवश्यकता होती है। यह बायोमास मल्चिंग सहित खेत पर बायोमास पुनर्चक्रण जैसी प्रथाओं पर ज़ोर देता है और सिंथेटिक रसायनों के उपयोग को हतोत्साहित करता है।
आठ राज्यों, अर्थात् आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और झारखंड ने इस योजना को अपनाया है। इसके उद्देश्यों में किसानों की आय बढ़ाना, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, मिटेी की उर्वरता और पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करना, रोज़गार पैदा करना और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना शामिल है।
अत: विकल्प (d) सही है।
Question 97:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) कब शुरू की गई थी?
24 फरवरी, 2019
31 अक्तूबर, 2019
24 दिसंबर, 2019
24 जनवरी, 2020
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN)
PM-KISAN एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जो भूमि धारक किसानों की वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिये कुछ अपवादों के साथ 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई थी। योजना के तहत, प्रति वर्ष 6000 रुपए का वित्तीय लाभ प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) मोड के माध्यम से देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में तीन समान चार-मासिक किश्तों में स्थानांतरित किया जाता है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय इस योजना के कार्यान्वयन के लिये नोडल मंत्रालय है।
अत: विकल्प (a) सही है।
Question 98:
नमो ड्रोन दीदी योजना संबंधित है-
प्रमुख शहरों में महिला सुरक्षा के लिये ड्रोन प्रदान करना
‘स्टैंड अप इंडिया प्रोग्राम’ के तहत ड्रोन का उपयोग
कृषि सहायता के लिये महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन प्रदान करना
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: नमो ड्रोन दीदी:
सरकार ने हाल ही में 1261 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ वर्ष 2024-25 से वर्ष 2025-26 की अवधि के लिये महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs) को ड्रोन प्रदान करने के लिये एक केंद्रीय क्षेत्र योजना को मंज़ूरी दी है।
इस योजना का लक्ष्य कृषि प्रयोजन (उर्वरकों और कीटनाशकों के अनुप्रयोग) के लिये किसानों को किराये की सेवाएँ प्रदान करने के लिये 15000 चयनित महिला स्वयं सहायता समूह (SHGs) को ड्रोन प्रदान करना है। अत: विकल्प (c) सही है।
इस योजना के तहत, ड्रोन की खरीद के लिये महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन की लागत का 80% और सहायक उपकरण/सहायक शुल्क अधिकतम 8.0 लाख रुपए तक केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
यह योजना स्वयं सहायता समूह को स्थायी व्यवसाय और आजीविका सहायता भी प्रदान करेगी और वे प्रति वर्ष कम-से-कम 1.0 लाख रुपए की अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगे।
Question 99:
भारत में कृषि निर्यात क्षेत्र (AEZ) की अवधारणा शुरू की गई थी
2001
2002
2004
2005
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: कृषि निर्यात क्षेत्र (AEZ) की शुरुआत वर्ष 2001 में आयात-निर्यात (EXIM) नीति 1997-2001 के तहत की गई थी। अत: विकल्प (a) सही है।
इसका उद्देश्य समग्र रूप से कच्चे माल का विकास और स्रोत, प्रसंस्करण, पैकेज और एक सन्निहित क्षेत्र के अंदर एक विशिष्ट उपज का निर्यात करना था।
कृषि निर्यात क्षेत्र मूल्य शृंखला में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिये मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय पर निर्भर था।
इसने केंद्र सरकार, राज्य सरकार, किसानों, प्रोसेसरों और निर्यातकों जैसे हितधारकों के बीच समन्वय पर ज़ोर दिया।
AEZ रणनीति लक्षित उत्पादों और क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिसमें निर्दिष्ट कृषि निर्यात क्षेत्रों में अनुरूप नीतिगत हस्तक्षेप लागू किये गए हैं।
Question 100:
पूर्व-मौर्य काल के दौरान वेसस थे-
व्यापारिक सड़कें
भंडार गृह
चाँदी का सिक्का
ग्राम प्रधान
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: मौर्य-पूर्वकालीन समाज के श्रमिक वर्ग:
मौर्य-पूर्वकालीन समाज में अठारह गिल्ड (व्यावसायिक समूह) जाने जाते थे, हालाँकि, केवल लोहार, बढ़ई, चमड़े का काम करने वाले और बढ़ई के गिल्ड ही निर्दिष्ट थे।
कारीगर और व्यापारी शहरों के निश्चित क्षेत्रों में रहते थे।
वेसस वाराणसी की व्यापारिक गलियाँ थीं। अत: विकल्प (a) सही है।
गिल्ड प्रणाली के साथ-साथ स्थानीयकरण के कारण शिल्प में विशेषज्ञता विकसित हुई।
सामान्यत: शिल्पकला वंशानुगत होती थी और पुत्र अपना पारिवारिक व्यापार पिता से सीखता था।
पूर्व मौर्य काल में, शिल्प के उत्पाद व्यापारियों द्वारा लंबी दूरी तक ले जाये जाते थे।
पूर्व मौर्य काल के सभी महत्त्वपूर्ण शहर नदी तटों और व्यापार मार्गों पर स्थित थे और एक दूसरे से जुड़े हुए थे।
बुद्ध के युग में वाराणसी व्यापार का एक बड़ा केंद्र था।
Question 101:
संगम युग में धनी किसानों को कहा जाता था-
पारियार
ओर्रार
वेल्लाल
कदैसियार
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या:
संगम युग की शब्दावली |
अर्थ |
वेल्ललास |
धनी किसान |
अरसर |
शासक वर्ग |
परियार |
कृषि मज़दूर |
ओर्रार |
जासूस |
कदैसियार |
निम्नतम वर्ग के सदस्य |
एनाडी |
सेना का नायक |
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 102:
दिल्ली सल्तनत में निम्नलिखित में से कौन-सा सैन्य विभाग था?
दीवान-ए-रिसालत
दीवान-ए-अर्ज
दीवान-ए-इंशा
दीवान-ए-कोही
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या
दिल्ली सल्तनत के महत्त्वपूर्ण विभाग |
कार्य |
दीवान-ए-अर्ज |
सैन्य विभाग |
दीवान-ए-रिसालत |
विदेश मामलों का विभाग |
दीवान-ए-इंशा |
पत्राचार विभाग |
दीवान-ए-कोही |
कृषि विभाग |
दीवान-ए-बंदगान |
दासों का विभाग |
दीवान-ए- खैरात |
दान विभाग |
दीवान-ए-वजारत |
राजस्व एवं वित्त प्रशासन विभाग |
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 103:
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
सूची-I सूची-II
(साम्राज्य) (राजवंश)
(a) बरार (1) कुतुबशाही
(b) बीजापुर (2) इमाद शाही
(c) अहमदनगर (3) आदिल शाही
(d) गोलकुंडा (4) निजाम शाही
कूट-
A-(3), B-(4), C-(1), D-(2)
A-(1), B-(4), C-(3), D-(2)
A-(2), B-(4), C-(1), D-(3)
A-(2), B-(3), C-(4), D-(1)
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: बहमनी साम्राज्य के पतन के कारण दक्कन में पाँच स्वतंत्र राज्यों का उदय हुआ:
साम्राज्य |
वंश |
बरार |
इमाद शाही |
बीजापुर |
आदिल शाही |
अहमदनगर |
निजाम शाही |
गोलकुंडा |
कुतुब शाही |
बीदर |
बरीद शाही |
अत: विकल्प (d) सही है।
Question 104:
चौसा का युद्ध निम्नलिखित में से किस वर्ष लड़ा गया था?
1534
1538
1539
1540
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: चौसा का युद्ध:
यह मुगल सम्राट हुमायूँ और अफगान शेरशाह सूरी के बीच एक महत्त्वपूर्ण सैन्य संघर्ष था। यह 26 जून, 1539 को भारत के आधुनिक बिहार में बक्सर से 10 मील दक्षिण पश्चिम में चौसा में लड़ा गया था। अत: विकल्प (c) सही है।
शेरशाह विजयी हुआ और उसने स्वयं को ‘फरीद अल-दीन शेरशाह’ की उपाधि धारण की।
कन्नौज का युद्ध:
यह 17 मई, 1540 को भारत के उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शेरशाह सूरी और हुमायूँ के बीच हुआ था।
इसे बिलग्राम के युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। इस युद्ध में शेरशाह सूरी के हाथों हुमायूँ की हार हुई।
Question 105:
शिवाजी के मंत्रियों के समूह को कहा जाता था-
अष्टदिग्गज
अष्टप्रधान
नवरत्न
उपर्युक्त में से कोई नहीं
Correct Answer : 0
(b)
व्याख्या: शिवाजी ने आठ मंत्रियों को नियुक्त किया जिन्हें अष्टप्रधान कहा जाता था। अत: विकल्प (b) सही है।
यह मंत्रिपरिषद् की प्रकृति में नहीं था, प्रत्येक मंत्री सीधे शासक के प्रति उत्तरदायी होता था।
अष्टप्रधान थे-
मंत्री |
उत्तरदायित्व |
पेशवा |
सामान्य प्रशासन |
सर-ए-नौबत (सेनापति) |
सेना का अनुशासन एवं प्रशिक्षण बनाये रखना |
मजूमदार |
वित्त मंत्री |
वाकिया नवीस |
आंतरिक मंत्री |
शुरूनवीस या चिटनीस |
पत्राचार |
दबीर |
समारोहों का स्वामी और विदेशी शक्तियों से निपटने में राजा की सहायता करता था। |
न्यायाधीश |
न्याय |
पंडितराव |
धर्मार्थ अनुदान |
Question 106:
उत्तर प्रदेश का प्रथम राज्य वित्त आयोग गठित किया गया था-
1956
1963
1985
1994
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: उत्तर प्रदेश राज्य वित्त आयोग:
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243(I) और अनुच्छेद 243(Y) एक राज्य वित्त आयोग का प्रावधान करते हैं। तद्नुसार, इसका गठन प्रत्येक 5 वर्ष के बाद किया जाता है।
उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 32(a) में पंचायतों एवं स्थानीय निकायों के लिये राज्यपाल द्वारा वित्त आयोग के गठन का प्रावधान है।
प्रथम राज्य वित्त आयोग का गठन वर्ष 1994 में किया गया था। अत: विकल्प (d) सही है।
आनंद मिश्रा को पाँचवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
Question 107:
राज्य नियोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश को कई आर्थिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है?
चार
छ:
बारह
पंद्रह
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: समग्र आर्थिक विकास सूचकांक के आधार पर राज्य नियोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश को चार आर्थिक क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। अत: विकल्प (a) सही है।
पूर्वी आर्थिक क्षेत्र: इसमें 28 ज़िले शामिल हैं। ये हैं अंबेडकर नगर, अयोध्या, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बलिया, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज आदि।
केंद्रीय आर्थिक क्षेत्र: इसमें 10 ज़िले शामिल हैं। ये हैं-लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली और फतेहपुर।
पश्चिमी आर्थिक क्षेत्र: इसमें 30 शामिल हैं। ये हैं, एटा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, फिरोज़ाबाद, आगरा, शाहरनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, आदि।
बुन्देलखंड आर्थिक क्षेत्र: इसमें सात ज़िले शामिल हैं। ये हैं, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, जालौन, झाँसी और ललितपुर।
Question 108:
अयोध्या राम मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(1) मंदिर पारंपरिक वेसर शैली में निर्मित किया गया है।
(2) निर्माण में कहीं भी लोहे का प्रयोग नहीं किया गया है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट-
दोनों 1 और 2
केवल 1
ना तो 1 ना ही 2
केवल 2
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: अयोध्या राम मंदिर:
यह 3 मंजिला मंदिर, पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है। अत: कथन (1) सही है।
निर्माण में मकराना संगमरमर और गुलाबी बलुआ पत्थर, ग्रेनाइट पत्थर और रंगीन संगमरमर का उपयोग किया गया है।
निर्माण में कहीं भी लोहे का प्रयोग नहीं किया गया है। अत: कथन (2) सही है।
मुख्य गर्भ गृह में रामलला की मूर्तियाँ हैं, साथ ही रंग मंडप और नृत्य मंडप सहित कई मंडप हैं।
अत: विकल्प (d) सही है।
Question 109:
उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन किया गया-
2015
2016
2018
2019
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा (UPDIC):
यह एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य भारतीय एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र पर विदेशी निर्भरता को कम करना है।
इसका उद्घाटन वर्ष 2018 में हुआ था। अत: विकल्प (c) सही है।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) को विभिन्न अन्य राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस परियोजना को निष्पादित करने के लिये नोडल एजेंसी बनाया गया था।
UPEIDA एक वैधानिक निकाय है और इसकी स्थापना उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम, 1976 के तहत की गई थी।
Question 110:
निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर प्रदेश का यूनिकॉर्न नहीं है?
अनएकेडमी
फिजिक्स वाला
इंडिया मार्ट
पाइन लैब्स
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: राज्य में निवेश डेटा संकलित करने वाली एजेंसी KPMG की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश देश में चौथे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम वाले राज्य के रूप में उभरा है। देश में 108 से अधिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप हैं, जिनमें से आठ उत्तर प्रदेश से हैं।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में स्टार्टअप हैं, जिनमें आठ यूनिकॉर्न भी शामिल हैं और कई तेज़ी से यूनिकॉर्न बनने की ओर बढ़ रहे हैं।
KPMG की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पे टीएम, पे टीएम मॉल, इंडिया मार्ट, मोग्लिक्स, पाइन लैब्स, इनोवेटर, इंफो एज और फिजिक्स वल्लाह को देश के यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स में शामिल किया गया है। अत: विकल्प (a) सही है।
उत्तर प्रदेश में 49 प्रतिशत स्टार्टअप टियर-2 और टियर-3 शहरों के हैं। राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम द्वारा एक लाख से अधिक नौकरियाँ पैदा की गई हैं।
Question 111:
निम्नलिखित में से कौन-सा जलीय जीव वायु-जल के इंटरफेस पर रहता है?
न्यूस्टन
पेरीफाइटन
पेरीफाइटन
नेक्टन
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: जल जीव:
जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में जीव असमान रूप से वितरित होते हैं लेकिन उन्हें उनके जीवन रूप या स्थान के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है।
न्यूस्टन: ये असंबद्ध जीव हैं, जो वायु-जल के इंटरफेस पर रहते हैं, जैसे तैरते पौधे आदि। उदाहरण: बीटल और बैक-स्विम्मर। अत: विकल्प (a) सही है।
पेरीफाइटन: ये ऐसे जीव हैं जो जड़ वाले पौधों के तनों और पत्तियों या निचली मृदा के ऊपर निकलने वाले पदार्थों जैसे शैवाल और उनसे जुड़े जानवरों के समूह से जुड़े रहते हैं।
प्लैंकट
(a)
व्याख्या: जल जीव:
जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में जीव असमान रूप से वितरित होते हैं लेकिन उन्हें उनके जीवन रूप या स्थान के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है।
न्यूस्टन: ये असंबद्ध जीव हैं, जो वायु-जल के इंटरफेस पर रहते हैं, जैसे तैरते पौधे आदि। उदाहरण: बीटल और बैक-स्विम्मर। अत: विकल्प (a) सही है।
पेरीफाइटन: ये ऐसे जीव हैं जो जड़ वाले पौधों के तनों और पत्तियों या निचली मृदा के ऊपर निकलने वाले पदार्थों जैसे शैवाल और उनसे जुड़े जानवरों के समूह से जुड़े रहते हैं।
प्लैंकटन: इस समूह में शैवाल (फाइटोप्लांकटन) जैसे सूक्ष्म पौधे और क्रस्टेशियंस और प्रोटोजोआ (जोप्लांकटन) जैसे जानवर शामिल हैं, जो कुछ तेजी से बहने वाले जल को छोड़कर सभी जलीय पारिस्थितिक तंत्रों में पाए जाते हैं।
नेक्टन: इस समूह में ऐसे जानवर शामिल हैं, जो तैराक होते हैं। ये अपेक्षाकृत बड़े और शक्तिशाली होते हैं क्योंकि ये जल की धाराओं पर काबू पा लेते हैं।
बेन्थोस: ये वे जीव हैं, जो जल द्रव्यमान की तल में पाए जाते हैं।
Question 112:
घास के मैदानों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
(1) लानोस और कैम्पोस उष्णकटिबंधीय घास के मैदान हैं।
(2) शीतोष्ण घास के मैदानों को ‘विश्व की रोटी की टोकरियाँ’ कहा जाता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
केवल 2
दोनों 1 और 2
ना तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या:
उष्णकटिबंधीय घास के मैदान |
शीतोष्ण घास के मैदान |
वे व्यापारिक पवन बेल्ट में महाद्वीप के आंतरिक भाग में उष्णकटिबंधीय अक्षांश में स्थित हैं। |
वे वेस्टरलीज बेल्ट में महाद्वीप के आंतरिक भाग में समशीतोष्ण अक्षांश में स्थित हैं। |
घास लंबी (3 मीटर) मोटी और कांटेदार होती है, जो न तो रसदार होती है और न ही पौष्टिक और यह बिखरे हुए पर्णपाती वृक्ष होते हैं। |
घास छोटी, मुलायम, रसदार और पौष्टिक होती है। वर्षा कम होने के कारण ये वृक्षविहीन मैदान हैं। |
इन्हें ‘बिग गेम कंट्री’ के रूप में जाना जाता है, क्योंकि यहाँ विभिन्न प्रकार के शाकाहारी और मांसाहारी जीव पाए जाते हैं। |
मैदानी इलाकों को ‘विश्व की रोटी की टोकरियाँ’ कहा जाता है। अत: कथन (2) सही है। |
लोग खानाबदोश पशुचारण करते हैं। |
व्यावसायिक खेती और व्यावसायिक पशुपालन किया जाता है। |
मृदा ज़्यादा उपजाऊ नहीं होती है। |
मृदा अत्यधिक उपजाऊ है। |
इन्हें ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में सवाना और दक्षिण अमेरिका में लानोस और कैम्पोस के नाम से जाना जाता है। अत: कथन (1) सही है। |
इन्हें उत्तरी अमेरिका में प्रेयरीज, एशिया में स्टेपीज, अर्जेंटीना में पम्पास और ऑस्ट्रेलिया में डाउंस के नाम से जाना जाता है। |
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 113:
निम्नलिखित में से कौन प्रवाल भित्ति की वृद्धि के लिये आदर्श पर्यावरणीय स्थिति नहीं है?
उथला जल निकाय
कठोर सतह का अभाव
खारा जल
स्वच्छ जल
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: प्रवाल भित्तियाँ:
ये जल के अंदर बड़ी संरचनाएँ हैं, जो प्रवाल भित्ति के कंकालों से निर्मित हैं, जो सागरीय अकशेरुकी जीव हैं।
प्रवाल भित्ति की वृद्धि के लिये आदर्श पर्यावरणीय परिस्थितियाँ:
उथला जल निकाय: प्रवाल भित्ति को पानी के उथले हिस्से में विकसित होती है। चटेान की सतह जल की सतह से 80 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिये। क्योंकि जोक्सांथेला को उनकी प्रकाश संश्लेषण प्रक्रियाओं के लिये पर्याप्त सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है।
अर्द्ध-कठोर सतह: यह प्रवाल भित्ति कंकालों के संघनन, सीमेंटेशन और जमने के लिये एक पूर्व शर्त है। अत: विकल्प (b) सही है।
स्वच्छ जल: अपारदर्शी तलछट से भरे पानी से भरे क्षेत्रों में प्रवाल भित्ति नष्ट हो जाते हैं।
गर्म जल: जल का तापमान लगभग 20 डिग्री होना चाहिये।
खारा पानी: यह प्रवाल भित्ति के विकास के लिये बेहद महत्त्वपूर्ण है। वे अपने कंकालों की सुरक्षा के लिये जल से कैल्शियम प्राप्त करते हैं।
पोषक तत्त्वों की प्रचुर आपूर्ति: पोषक तत्त्वों की आपूर्ति होने पर प्रवाल भित्तियाँ तीव्र वृद्धि करती हैं।
Question 114:
निम्नलिखित में से किस गिद्ध को IUCN रेड लिस्ट में गंभीर रूप से लुप्तप्राय स्थिति प्राप्त है?
इजिप्सियन गिद्ध
स्लेंडर-बिल्ड गिद्ध
इंडियन ग्रिफॉन गिद्ध
बियरडेड गिद्ध
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या:
गिद्ध प्रजाति |
आईयूसीएन स्थिति |
ओरिएंटल व्हाइट बैक्ड गिद्ध |
गंभीर रूप से लुप्तप्राय |
स्लेंडर-बिल्ड गिद्ध |
गंभीर रूप से लुप्तप्राय |
लॉन्ग बिल्ड गिद्ध |
गंभीर रूप से लुप्तप्राय |
इजिप्सियन गिद्ध |
लुप्तप्राय |
रेड हेडेड गिद्ध |
गंभीर रूप से लुप्तप्राय |
इंडियन ग्रिफॉन गिद्ध |
लीस्ट कंसर्न |
हिमालयन ग्रिफॉन |
संकटापन्न |
सिनेरियस गिद्ध |
संकटापन्न |
बियरडेड गिद्ध या लैमर्जियर |
संकटापन्न |
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 115:
निम्नलिखित में से कौन मेगाडाइवर्स देश है/हैं?
(1) फिलीपींस (2) पापुआ न्यू गिनी
(3) भारत (4) ब्राज़ील
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
केवल 3 और 4
केवल 1, 2 और 3
केवल 1 और 4
1, 2, 3 और 4
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: मेगाडाइवर्स देश:
मेगाडाइवर्स देश: उन देशों का एक समूह है, जो पृथ्वी की अधिकांश प्रजातियों और उच्च संख्या में स्थानिक प्रजातियों को आश्रय देते हैं।
कंजर्वेशन इंटरनेशनल ने वर्ष 1998 में 17 मेगाडाइवर्स देशों की पहचान की है। उनमें से कई उष्णकटिबंधीय या उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पूर्ण या आंशिक रूप से स्थित हैं।
1. |
ऑस्ट्रेलिया |
7. |
भारत |
13. |
फिलीपींस |
2. |
ब्राजील |
8. |
इंडोनेशिया |
14. |
दक्षिण अफ्रीका |
3. |
चीन |
9. |
मेडागास्कर |
15. |
पापुआ न्यू गिनी |
4. |
कोलंबिया |
10. |
मलेशिया |
16. |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
5. |
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य |
11. |
मेक्सिको |
17. |
वेनेजुएला |
6. |
इक्वेडोर |
12. |
पेरू |
अत: विकल्प (d) सही है।
Question 116:
नागोया प्रोटोकॉल को अपनाया गया था-
2010 में
2002 में
2012 में
2005 में
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: नागोया प्रोटोकॉल:
वर्ष 1992 के जैव विविधता पर अभिसमय (CBD) में एक पूरक समझौता है, जिसे आनुवंशिक संसाधनों तक पहुँच और उनके उपयोग से उत्पन्न होने वाले लाभों के उचित और न्यायसंगत वितरण पर प्रोटोकॉल कहा जाता है।
इसे 29 अक्तूबर 2010 को नागोया, जापान में अपनाया गया और 12 अक्तूबर 2014 को लागू हुआ। अत: विकल्प (a) सही है।
यह जैव विविधता पर अभिसमय द्वारा शामिल किये गए आनुवंशिक संसाधनों और उनके उपयोग से उत्पन्न होने वाले लाभों पर लागू होता है।
इसमें आनुवंशिक संसाधनों से जुड़े पारंपरिक ज्ञान (TK) को भी शामिल किया गया है जो CBD द्वारा सम्मिलित किये गए हैं और इसके उपयोग से उत्पन्न होने वाले लाभ हैं।
Question 117:
वन्य जीवों एवं वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (CITES) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
(1) इसे वाशिंगटन अभिसमय के नाम से भी जाना जाता है।
(2) इसमें संरक्षित प्रजातियों की तीन सूचियाँ हैं।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
दोनों 1 और 2
केवल 2
न तो 1 न ही 2
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: वन्य जीवों एवं वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर अभिसमय (CITES):
इसे वाशिंगटन अभिसमय के नाम से भी जाना जाता है। यह लुप्तप्राय पौधों और जानवरों की रक्षा के लिये एक बहुपक्षीय संधि है। अत: कथन (1) सही है।
यह सम्मेलन 1 जुलाई, 1975 को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के तत्वावधान में लागू किया गया।
इसकी तीन सूचियाँ हैं, जिन्हें परिशिष्ट कहा जाता है। प्रत्येक संरक्षित प्रजाति या आबादी इन तीन सूचियों में से एक में शामिल है। अत: कथन (2) सही है।
परिशिष्ट प्: इसमें लगभग 1200 प्रजातियाँ शामिल हैं, जो विलुप्त होने के खतरे में हैं और व्यापार से प्रभावित हैं या हो सकती हैं।
परिशिष्ट II: इसमें लगभग 39,000 प्रजातियाँ शामिल हैं, जिन्हें आवश्यक रूप से विलुप्त होने का खतरा नहीं है, लेकिन ऐसा हो सकता है, जब तक कि ऐसी प्रजातियों के नमूनों में व्यापार सख्त विनियमन के अधीन न हो ताकि जंगल में प्रजातियों के अस्तित्त्व के साथ असंगत उपयोग से बचा जा सके।
परिशिष्ट III: इसमें लगभग 500 प्रजातियाँ शामिल हैं, जिन्हें एक सदस्य देश द्वारा किसी प्रजाति के व्यापार को नियंत्रित करने में सहायता के लिये अन्य CITES पार्टियों से मांगे जाने के बाद सूचीबद्ध किया गया है।
Question 118:
निजामुद्दीन औलिया अनुयायी थे-
सुहरावर्दी सिलसिला के
नक्शबंदी सिलसिला के
कादरिया सिलसिला के
चिश्ती सिलसिला के
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: चिश्ती सिलसिला:
भारत में चिश्तिया सिलसिले की स्थापना ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने की थी।
इसने ईश्वर (वदत अल-वुजूद) के साथ एकता के सिद्धांत पर ज़ोर दिया और सिलसिले के सदस्य भी शांतिवादी थे।
उन्होंने ईश्वर के चिंतन से ध्यान भटकाने वाली सभी भौतिक वस्तुओं को अस्वीकार कर दिया।
उन्होंने धर्मनिरपेक्ष राज्य से संबंध रखने से परहेज किया।
भगवान के नामों का ज़ोर से और चुपचाप (धिक्र जहरी, धिक्र खफी) उच्चारण करना, चिश्ती सिलसिले की आधारशिला है।
चिश्ती शिक्षाओं को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के शिष्यों जैसे ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी, फरीदुद्दीन गंज-ए-शकर, निजामुद्दीन औलिया और नसीरुद्दीन चिराग द्वारा आगे बढ़ाया और लोकप्रिय बनाया गया। अत: विकल्प (d) सही है।
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 119:
निम्नलिखित में से कौन-सा देश एशियाई विकास बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक है?
ऑस्ट्रेलिया
चीन
भारत
जापान
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: एशियाई विकास बैंक (ADB):
इसकी स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी। इसमें 68 सदस्य देश हैं, जिनमें से 49 एशिया और प्रशांत क्षेत्र के अंदर और 19 बाहर से हैं।
इसका उद्देश्य एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
यह अत्यधिक गरीबी उन्मूलन के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए एक समृद्ध, समावेशी, लचीला और धारणीय एशिया और प्रशांत क्षेत्र प्राप्त करने के लिये प्रतिबद्ध है।
31 दिसंबर, 2022 तक, एशियाई विकास बैंक के पाँच सबसे बड़े शेयरधारक जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका (कुल शेयरों के 15.6% के साथ प्रत्येक), पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (6.4%), भारत (6.3%) और ऑस्ट्रेलिया (5.8%) हैं। अत: विकल्प (d) सही है।
इसका मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है।
Question 120:
‘गरीबी रेखा’ शब्द के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
1. भारत में, यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित किया जाता है
2. भारत में गरीबी रेखा का आकलन उपभोग व्यय पर आधारित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
कूट-
केवल 1
केवल 2
दोनों 1 और 2
ना तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: भारत में गरीबी का अनुमान लगाने के लिये इस्तेमाल की जाने वाली एक सामान्य विधि आय या उपभोग स्तर पर आधारित है और यदि आय या खपत किसी दिये गए न्यूनतम स्तर से नीचे आती है, तो परिवार को गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कहा जाता है।
भारत में गरीबी का आकलन अब नीति आयोग की टास्क फोर्स द्वारा सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) के तहत राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा प्राप्त आंकड़ों के आधार पर गरीबी रेखा की गणना के माध्यम से किया जाता है। अत: कथन (1) सही नहीं है।
भारत में गरीबी रेखा का आकलन निम्नलिखित कारणों से आय के स्तर पर नहीं बल्कि उपभोग व्यय पर आधारित है।
आय में भिन्नता: स्व-रोज़गार वाले लोगों, दिहाड़ी मज़दूरों आदि की आय अस्थायी और स्थानिक रूप से अत्यधिक परिवर्तनशील है, जबकि उपभोग पैटर्न तुलनात्मक रूप से बहुत स्थिर है।
अतिरिक्त आय: नियमित वेतन पाने वालों के मामले में भी, कई मामलों में अतिरिक्त अतिरिक्त आय होती है, जिसे ध्यान में रखना मुश्किल है।
डेटा संग्रह: उपभोग आधारित गरीबी रेखा के मामले में, नमूना आधारित सर्वेक्षण एक संदर्भ अवधि (जैसे 30 दिन) का उपयोग करते हैं जिसमें परिवारों से उनके पिछले 30 दिनों के उपभोग के बारे में पूछा जाता है और इसे सामान्य उपभोग के प्रतिनिधि के रूप में लिया जाता है।
अत: कथन (2) सही है।
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 121:
निम्नलिखित में से कौन-सी नदी ब्रह्मगिरि पहाड़ियों से निकलती है?
पेरियार
कावेरी
महानदी
गोदावरी
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: कर्नाटक के कोडगु ज़िले में ब्रह्मगिरि पहाड़ियों से निकलने वाली कावेरी नदी 800 किलोमीटर की लंबाई में फैली हुई है। अत: विकल्प (b) सही है।
81,155 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र को शामिल करने वाली यह नदी पूरे वर्ष अपेक्षाकृत निरंतर प्रवाह बनाए रखती है।
इसके ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून और निचले हिस्से में उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान वर्षा होने के कारण, कावेरी में निरंतर जल प्रवाह बना रहता है।
कावेरी बेसिन का वितरण केरल में 3%, कर्नाटक में 41% और तमिलनाडु में 56% है।
काबिनी, भवानी और अमरावती जैसी महत्त्वपूर्ण सहायक नदियाँ कावेरी की जल मात्रा में योगदान करती हैं।
Question 122:
गेरसोप्पा (जोग) जलप्रपात स्थित है-
गंगा पर
नील पर
अमेजन परशारावती पर
शारावती पर
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: पश्चिमी घाट की औसत ऊँचाई 1000 मीटर है।
इस क्षेत्र में गोदावरी, भीमा और कृष्णा जैसी नदियाँ पूर्व की ओर बहती हैं, जबकि ताप्ती नदी पश्चिम की ओर बहती है। इसके अतिरिक्त, अरब सागर में मिलने से पहले नदियाँ रैपिड्स और झरनों में गिरती हैं, जिसमें शारावती पर जोगफॉल और कावेरी पर शिव समुद्रम जैसे उल्लेखनीय जलप्रपात शामिल हैं। अत: विकल्प (d) सही है।
शरावती कर्नाटक में पश्चिम की ओर बहने वाली एक महत्त्वपूर्ण नदी है। शारावती नदी कर्नाटक के शिमोगा ज़िले से निकलती है और 2,209 वर्ग किलोमीटर के जलग्रहण क्षेत्र में बहती है।
Question 123:
अंतर-उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) एक निम्न दबाव वाला क्षेत्र है:उत्तरी ध्रुव
उत्तरी ध्रुव
दक्षिणी ध्रुव
भूमध्य रेखा
कर्क रेखा
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: अंतर-उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ) भूमध्य रेखा पर स्थित एक निम्न दाब क्षेत्र है जहाँ व्यापारिक पवनें एकत्रित होती हैं तथा ऊपर उठती हैं। अत: विकल्प (c) सही है।
जुलाई के दौरान, ITCZ आमतौर पर 20°N और 25°N अक्षांशों के बीच स्थित होता है, जिसे मानसून गर्त के रूप में जाना जाता है, विशेष रूप से गंगा के मैदानी क्षेत्र में, जो उत्तरी और उत्तर-पश्चिम भारत में उष्ण निम्न दाब के निर्माण में योगदान देता है।
जैसे ही ITCZ स्थानांतरित होता है, दक्षिणी गोलार्द्ध से व्यापारिक हवाएँ 40°E और 60°E देशांतर के बीच भूमध्य रेखा को पार करती हैं जो कि कोरिओलिस प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर प्रवाहित हैं, इस प्रकार दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन होता है।
इसके विपरीत, शीत ऋतु में, ITCZ दक्षिण की ओर स्थानांतरित होता है, जिससे पवनों की दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम की ओर हो जाती है, परिणामस्वरूप उत्तर-पूर्व मानसून आगमन होता है।
ITCZ में परिवर्तन मानसूनी पवनों की दिशा और तीव्रता को प्रभावित करता है, जिससे भूमध्य रेखा के आसपास के क्षेत्रों में मौसम प्रभावित होता है।
Question 124:
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
सूची-I
(A) चैत्र-वैसाख
(B) ज्येष्ठ-आषाढ़
(C) श्रावण-भाद्र
(D) अश्विन-कार्तिक
सूची-II
(1) मार्च-अप्रैल
(2) मई-जून
(3) जुलाई-अगस्त
(4) सितंबर-अक्तूबर
कूट-
A-(1), B-(2), C-(3), D-(4)
A-(2), B-(3), C-(1), D-(4)
A-(4), B-(3), C-(2), D-(1)
A-(3), B-(1), C-(2), D-(4)
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: ऋतुएँ महीने (भारतीय कैलेंडर) महीने (ग्रेगोरियन कैलेंडर)
वसंत चैत्र-वैशाख मार्च-अप्रैल
ग्रीष्म ज्येष्ठ-आषाढ़ मई-जून
वर्षा श्रवण-भाद्र जुलाई-अगस्त
शारदा अश्विन-कार्तिका सितंबर-अक्तूबर
हेमंत मार्गशीर्ष-पौस नवंबर-दिसंबर
शिशिर माघ-फाल्गुन जनवरी-फरवरी
अत: विकल्प (a) सही है।
Question 125:
सूची-प् को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये-
सूची-I
(A) Amw - लघु शुष्क ऋतु सहित मानसूनी जलवायु
(B) As - शुष्क ग्रीष्म ऋतु के साथ मानसूनी जलवायु
(C) BWhw - गर्म मरुस्थल
(D) Dfc - लघु ग्रीष्मकाल युक्त शीत आर्द्र जलवायु
सूची-II
(1) अरुणाचल प्रदेश
(2) चरम पश्चिमी राजस्थान
(3) तमिलनाडु का कोरोमंडल तट
(4) भारत का पश्चिमी तट, (गोवा के दक्षिण में]
A -(1), B-(2), C-(3), D-(4)
A-(2), B-(3), C-(1), D-(4)
A-(4), B-(3), C-(2), D-(1)
A-(3), B-(1), C-(2), D-(4)
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: कोपेन जलवायु वर्गीकरण के अनुसार भारत के जलवायु क्षेत्र:
जलवायु क्षेत्रों के प्रकार
Amw – लघु शुष्क ऋतु सहित मानसूनी जलवायु- भारत का पश्चिमी तट गोवा के दक्षिण में
As – शुष्क ग्रीष्म ऋतु के साथ मानसूनी जलवायु- तमिलनाडु का कोरोमंडल तट
Aw – उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु - प्रायद्वीपीय पठार का अधिकांश भाग, कर्क रेखा के दक्षिण में
BShw – अर्द्ध-शुष्क स्टेपी जलवायु - उत्तर-पश्चिमी गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्से
BWhw – गर्म मरुस्थल - चरम पश्चिमी राजस्थान
Cwg – शुष्क शीत ऋतु के साथ मानसून - गंगा का मैदान, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, अधिकांश उत्तर-पूर्व भारत
Dfc – लघु ग्रीष्मकाल युक्त शीत आर्द्र जलवायु - अरुणाचल प्रदेश
E – ध्रुवीय प्रकार की जलवायु - जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 126:
निम्नलिखित में से कौन-सी पंचवर्षीय योजना ‘‘सामाजिक न्याय और समानता के साथ विकास’’ पर केंद्रित थी?
आठवीं पंचवर्षीय योजना
आठवीं पंचवर्षीय योजना
दसवीं पंचवर्षीय योजना
ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: नौवीं पंचवर्षीय योजना (1997-2002):
संयुक्त मोर्चा सरकार के तहत तैयार की गई यह योजना ‘‘सामाजिक न्याय और समानता के साथ विकास’’ पर केंद्रित थी। अत: विकल्प (b) सही है।
इसने पर्याप्त उत्पादक रोज़गार सृजन तथा गरीबी उन्मूलन की दृष्टि से कृषि एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी।
इसके अन्य उद्देश्यों में जनसंख्या नियंत्रण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों जैसे सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को सशक्त बनाना, सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा आदि को शामिल किया गया था।
इसकी लक्षित वृद्धि दर 6.5% थी, लेकिन वास्तविक वृद्धि 5.4% रही।
Question 127:
निम्नलिखित में से किस प्रतिभूति का मुद्रा बाज़ार में कारोबार नहीं किया जाता है?
वाणिज्यिक पत्र
ऋण-पत्र
जमा प्रमाणपत्र
राजकोष विपत्र
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या:
मापदंड |
मुद्रा बाज़ार |
पूंजी बाज़ार |
निधियाँ |
मुद्रा बाज़ार अल्पावधि निधियों से संबंधित है। |
पूंजी बाज़ार दीर्घकालिक निधियों से संबंधित है |
व्यापारिक प्रतिभूतियाँ |
राजकोष विपत्र, वाणिज्यिक पत्र, जमा प्रमाणपत्र, नकद प्रबंधन बिल, आदि। |
शेयर, ऋण-पत्र, बॉण्ड और अन्य सरकारी दिनांकित प्रतिभूतियाँ। |
बाज़ार सहभागी |
भारतीय रिज़र्व बैंक, वाणिज्यिक बैंक, विशिष्ट वित्तीय संस्थान, NBFCs, आदि। |
व्यवसाय/कॉर्पोरेट घराने, स्टॉक ब्रोकर, वित्तीय संस्थान, अंडरराइटर, म्यूचुअल फंड, व्यक्तिगत निवेशक, आदि। |
विनियमन |
इसे RBI द्वारा विनियमित किया जाता है। |
इसे सेबी द्वारा विनियमित किया जाता है। |
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 128:
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) स्थित है-
कर्नाटक में
आंध्र प्रदेश में
ओडिशा में
झारखंड में
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL):
इसे विज़ाग स्टील प्लांट के नाम से भी जाना जाता है, यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित है। अत: विकल्प (b) सही है।
यह पहला बंदरगाह-आधारित संयंत्र है जिसका परिचालन वर्ष 1992 में शुरू हुआ था।
इसकी स्थापना तत्कालीन USSR (रूस) के सहयोग से की गई थी।
यह लौह अयस्क की आपूर्ति बैलाडिला से तथा कोकिंग कोयला की आपूर्ति ऑस्ट्रेलिया से प्राप्त करता है।
Question 129:
लाफर वक्र संबंधित है-
मुद्रास्फीति और बेरोज़गारी के बीच
गरीबी और असमानता के बीच
कराधान की दर और कर राजस्व के बीच
प्रति व्यक्ति आय और आय असमानता के बीच
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: लाफर वक्र कराधान की दरों और सरकारी राजस्व के परिणामी स्तरों के बीच संबंधों का एक ग्राफिकल निरूपण है। अत: विकल्प (c) सही है।
लाफर वक्र का विकास 1979 में अर्थशास्त्री आर्थर लाफर द्वारा किया गया था।
लाफर सिद्धांत के अनुसार, चरम दरों पर कर राजस्व लगभग शून्य होता है।
कराधान की शून्य दर, विशेषकर आयकर पर, यह स्वाभाविक है कि कर राजस्व शून्य है। लेकिन 100 प्रतिशत कर दर की चरम सीमा पर, सरकार सैद्धांतिक रूप से शून्य राजस्व एकत्र करती है क्योंकि धारणा यह है कि करदाताओं के पास काम करने के लिये कोई प्रोत्साहन नहीं है क्योंकि इतनी अधिक दर पर उनके पास खर्च करने के लिये कुछ भी नहीं बचेगा या वे करों का भुगतान करने से बचने का कोई उपाय ढूंढ लेंगे।
Question 130:
सरकार के व्यय की तुलना में सरकार के राजस्व में कमी है-
राजकोषीय घाटा
राजस्व घाटा
प्राथमिक घाटा
प्राथमिक घाटा
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: राजकोषीय घाटा:
राजकोषीय घाटा किसी सरकार के खर्च की तुलना में उसके राजस्व में कमी को संदर्भित करता है। अत: विकल्प (a) सही है।
जब किसी सरकार का व्यय उसके राजस्व से अधिक हो जाता है, तो सरकार को घाटे को पूरा करने के लिये धन उधार लेना होगा या संपत्ति बेचनी होगी।
कर किसी भी सरकार के लिये राजस्व का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। वर्ष 2024-25 में सरकार की कर प्राप्तियाँ 26.02 लाख करोड़ रुपए जबकि कुल राजस्व 30.8 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है।
जब किसी सरकार के पास राजकोषीय अधिशेष होता है, तो उसकी आय उसके खर्चों से अधिक हो जाती है।
हालाँकि सरकारें अक्सर अधिशेष में नहीं चलती हैं। इन दिनों, अधिकांश सरकारें राजकोषीय अधिशेष बनाने या बजट को संतुलित करने के बजाय राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने को प्राथमिकता देती हैं।
राजस्व घाटा त्र् कुल राजस्व प्राप्तियाँ - कुल राजस्व व्यय।
Question 131:
किस क्षेत्र को खापा-चान के नाम से भी जाना जाता है?
अरुणाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश
लद्दाख
उत्तराखंड
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: लद्दाख को खापा-चान के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है बर्फीली भूमि। अत: विकल्प (c) सही है।
लद्दाख दो शब्दों से मिलकर बना है- ‘‘ला’’ जिसका अर्थ है ‘पर्वतीय दर्रा’ और ‘‘डाक’’ जिसका अर्थ है ‘देश’।
द्रास, पृथ्वी पर सबसे ठंडे बसावट वाले स्थानों में से एक, लद्दाख में स्थित है।
लद्दाख जम्मू और कश्मीर के पूर्वी हिस्से में महान हिमालय में स्थित एक शीत मरुस्थल है। यह उत्तर में काराकोरम शृंखला तथा दक्षिण में जांस्कर पर्वत से घिरा हुआ है।
Question 132:
विशेष आहरण अधिकार संबंधित है-
विश्व बैंक से
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से
विश्व आर्थिक मंच से
ब्रिक्स से
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: विशेष आहरण अधिकार (SDR):
SDR न तो मुद्रा है और न ही IMF पर दावा। बल्कि, यह IMF के सदस्यों की स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने योग्य मुद्राओं पर एक संभावित दावा है। इन मुद्राओं के बदले में SDR का आदान-प्रदान किया जा सकता है।
SDR, IMF और कुछ अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के खाते की इकाई के रूप में कार्य करता है।
SDR की मुद्रा कीमत का निर्धारण अमेरिकी डॉलर में मूल्यों को जोड़कर किया जाता है, जो बाज़ार विनिमय दर, मुद्राओं की एक SDR बास्केट पर आधारित होता है।
मुद्राओं की SDR बास्केट में अमेरिकी डॉलर, यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग एवं चीनी रॅन्मिन्बी (वर्ष 2016 में शामिल) हैं।
SDR मुद्रा के मूल्यों का दैनिक मूल्यांकन (अवकाश को छोड़कर या जिस दिन IMF व्यावसायिक गतिविधियों के लिये बंद हो) होता है एवं मूल्यांकन बास्केट की समीक्षा तथा इसका समायोजन प्रत्येक 5 वर्ष के अंतराल पर किया जाता है। कोटा (Quotas) को SDRs में इंगित किया गया है।
अत: विकल्प (b) सही है।
Question 133:
निम्नलिखित में से किस फसल को स्वर्ण रेशा कहा जाता है?
कपास
रेशम
नारियल
जूट
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: जूट, जिसे ‘‘सुनहरा रेशा’’ कहा जाता है, अच्छी जल निकासी वाली मिटेी वाले उपजाऊ बाढ़ वाले मैदानों में पनपता है, जिसका वार्षिक नवीनीकरण होता रहता है। भारत में जूट उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये गोल्डन फाइबर क्रांति और प्रौद्योगिकी मिशन शुरू किया गया था। अत: विकल्प (d) सही है।
जूट के लिये इष्टतम विकास की स्थिति में उच्च तापमान की आवश्यकता होती है।
तापमान: 25&35°C के बीच
वर्षा: लगभग 150-250 सेमी.
मिटेी का प्रकार: अच्छी जल निकास वाली जलोढ़ मिटेी
प्रमुख जूट उत्पादक राज्यों में पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओडिशा और मेघालय शामिल हैं। भारत विश्व का सबसे बड़ा जूट उत्पादक देश है।
जूट का उपयोग टाट, चटाई, रस्सियाँ, सूत, कालीन और विभिन्न कलाकृतियों के निर्माण में किया जाता है।
अपनी बहुमुखी प्रतिभा के बावजूद, तुलनात्मक रूप से अधिक लागत के कारण जूट को नायलॉन जैसे सिंथेटिक फाइबर से बाज़ार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है।
Question 134:
अंकलेश्वर तेल क्षेत्र निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?
महाराष्ट्र
आंध्र प्रदेश
राजस्थान
गुजरात
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: भारत में प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादन क्षेत्रों में मुंबई हाई, गुजरात और असम शामिल हैं, पश्चिमी भारत में उल्लेखनीय अपतटीय क्षेत्र और गुजरात में अंकलेश्वर और असम में डिगबोई, नाहरकटिया और मोरन-हुग्रीजन जैसे महत्त्वपूर्ण तेल क्षेत्र शामिल हैं। अत:, विकल्प (d) सही है।
2019-20 में कच्चे तेल के तीन सबसे बड़े उत्पादक राजस्थान, गुजरात और असम हैं।
पेट्रोलियम, जिसे खनिज तेल के रूप में भी जाना जाता है, भारत में कोयले के बाद एक महत्त्वपूर्ण ऊर्जा स्रोत है, जो उष्मा और प्रकाश के लिये ईंधन, मशीनरी के लिये स्नेहक और विनिर्माण उद्योगों के लिये कच्चे माल जैसे विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति करता है।
पेट्रोलियम रिफाइनरियाँ भारत में सिंथेटिक कपड़ा, उर्वरक और कई रासायनिक क्षेत्रों के लिये केंद्रीय उद्योग के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
भारत में अधिकांश पेट्रोलियम खोजें तृतीयक चटेान संरचनाओं के भीतर एंटीक्लाइन और फॉल्ट ट्रैप से जुड़ी हुई हैं। वलन वाले क्षेत्रों में, तेल वहाँ होता है जहाँ यह ऊपर की ओर मुड़े हुए शिखर में फंसा होता है, विशेष रूप से झरझरा चूना पत्थर या बलुआ पत्थर की परतों में, गैर-छिद्रित परतें इसके ऊपर या नीचे की गति को रोकती हैं।
Question 135:
निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र ज्वारीय ऊर्जा के उपयोग के लिए आदर्श स्थितियाँ प्रदान करता है?
खंभात की खाड़ी
कच्छ की खाड़ी
सुंदरबन डेल्टा
उपर्युक्त सभी
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: ज्वारीय ऊर्जा के उपयोग में बिजली उत्पादन के लिये समुद्री ज्वार की शक्ति का उपयोग करना शामिल है। इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिये इनलेट्स पर फ्लडगेट बांध बनाए जाते हैं।
उच्च ज्वार पानी को इनलेट में प्रवेश करने की अनुमति देता है, जो फ्लडगेट बंद होने पर फँस जाता है। घटते ज्वार के बाद, फ्लडगेट के पीछे जमा पानी को एक पाइप के माध्यम से छोड़ दिया जाता है। यह बहता हुआ पानी समुद्र में लौटने से पहले एक बिजली पैदा करने वाली टरबाइन चलाता है।
भारत में खंभात की खाड़ी, पश्चिमी तट पर गुजरात में कच्छ की खाड़ी और पश्चिम बंगाल के सुंदरबन क्षेत्रों में गंगा का डेल्टा ज्वारीय ऊर्जा के उपयोग के लिये आदर्श स्थितियाँ प्रदान करता है। अत: विकल्प (d) सही है।
Question 136:
1980 में कितने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था?
पाँच
छ:
सात
आठ
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: बैंक राष्ट्रीयकरण:
बैंकों का पहला बड़ा राष्ट्रीयकरण 1969 में हुआ जब भारत सरकार ने 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और फिर 1980 में 6 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। अत:, विकल्प (b) सही है।
राष्ट्रीयकरण के पीछे उद्देश्य थे:
कुछ व्यावसायिक परिवारों द्वारा बैंकों के स्वामित्व और नियंत्रण को तोड़ना और इस प्रकार, धन और आर्थिक शक्ति के केंद्रीकरण को रोकना।
बैंकों को सामाजिक-आर्थिक नियोजन का हिस्सा बनाना।
बैंकों को ग्रामीण और बैंक रहित क्षेत्रों तक विस्तारित करना।
देश के सभी हिस्सों से जनता से बचत जुटाना।
कमज़ोर वर्गों और गरीबी उन्मूलन, कृषि, एम.एस.एम.ई. आदि जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करना।
क्लास बैंकिंग से मास बैंकिंग में स्थानांतरित करना।
Question 137:
गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एन.पी.ए.) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(1) किसी ऋण को एन.पी.ए. के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, जब ऋण का भुगतान न्यूनतम 90 दिनों की अवधि तक नहीं किया गया हो।
(2) यदि कोई संपत्ति 12 महीने या उससे कम अवधि के लिये एन.पी.ए. है, तो इसे अवमानक संपत्ति कहा जाता है।
नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 2
न तो 1 ना ही 2
केवल 1
दोनों 1 और 2
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एन.पी.ए.):
यह उन ऋणों या अग्रिमों के वर्गीकरण को संदर्भित करता है जो डिफॉल्ट हैं या मूलधन या ब्याज के निर्धारित भुगतान पर बकाया हैं।
ऋण को एन.पी.ए. के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, जब ऋण का भुगतान न्यूनतम 90 दिनों की अवधि तक नहीं किया गया हो। अत: कथन (1) सही है।
इसे तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है:
अवमानक संपत्ति: किसी संपत्ति को अवमानक के रूप में वर्गीकृत किया जाता है यदि वह 12 महीने से कम या उसके बराबर अवधि के लिये एन.पी.ए. बनी रहती है। अत: कथन (2) सही है।
संदिग्ध: इसे 12 महीने के बाद अवमानक संपत्ति को संदिग्ध संपत्ति के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
हानि परिसंपत्तियाँ: किसी परिसंपत्ति को हानि परिसंपत्ति तब माना जाता है जब वह ‘असंग्रहणीय’ हो या उसका मूल्य इतना कम हो कि उसे बैंक योग्य परिसंपत्ति के रूप में जारी रखने का सुझाव नहीं दिया जाता है।
अत:, विकल्प (d) सही है।
Question 138:
मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF) की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
भारतीय रिज़र्व बैंक
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: मूल्य स्थिरीकरण कोष (पी.एस.एफ.):
इसकी स्थापना 2014-15 में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा की गई थी। अत: विकल्प (b) सही है।
इसका उद्देश्य आलू, प्याज और दालों जैसी आवश्यक कृषि-बागवानी वस्तुओं की कीमत में अस्थिरता को कम करने में मदद करना है।
2016 में, PSF योजना को कृषि और खाद्य विभाग से उपभोक्ता मामले विभाग (DOCA) में स्थानांतरित कर दिया गया था।
पीएसएफ योजना राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्रीय एजेंसियों को उनकी कार्यशील पूंजी और अन्य खर्चों को वित्तपोषित करने के लिये ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती है, जो वे ऐसी वस्तुओं की खरीद और वितरण में खर्च कर सकते हैं।
योजना में उपरोक्त वस्तुओं के एक रणनीतिक बफर के निर्माण का आह्वान किया गया है, जिसे बाद में मूल्य अस्थिरता को कम करने और जमाखोरी और अनैतिक सटेेबाजी को हतोत्साहित करने के लिये जारी किया जा सके।
Question 139:
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का विस्तार है-
नागपुर से दिल्ली
लुधियाना से दानकुनी
रायपुर से रांची
बिलासपुर से मुंबई
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डी.एफ.सी.):
यह एक उच्च गति और उच्च क्षमता वाला रेलवे गलियारा है जो विशेष रूप से माल ढुलाई के लिये समर्पित है। अपर्याप्त ट्रैक उपलब्धता वाले भारतीय रेलवे नेटवर्क में भीड़ कम करने में मदद के लिये डी.एफ.सी. आवश्यक हैं।
पूर्वी समर्पित माल गलियारा:
यह लुधियाना से उत्तर प्रदेश में खुर्जा होते हुए कोलकाता के निकट दनकुनी तक 1337 किलोमीटर तक फैला है। अत: विकल्प (b) सही है।
पश्चिमी समर्पित माल गलियारा:
यह 1506 किलोमीटर लंबी है जो दिल्ली के पास दादरी को नवी मुंबई में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से जोड़ती है।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पी.एस.यू.) डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डी.एफ.सी.सी.आई.एल.) को योजना और विकास, वित्तीय संसाधनों को जुटाने और डी.एफ.सी. के निर्माण, रखरखाव और संचालन के लिये एक विशेष प्रयोजन वाहन के रूप में नामित किया गया है।
DFCCIL को कंपनी अधिनियम 2013 के तहत एक कंपनी के रूप में पंजीकृत किया गया है।
Question 140:
औद्योगिक नीति वक्तव्य 1980 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?
उच्च रोज़गार सृजन
कृषि आधारित उद्योगों को मजबूत करना
आयात-उन्मुख उद्योगों को बढ़ावा देना
ऊंची कीमतों के खिलाफ उपभोक्ता संरक्षण
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: औद्योगिक नीति वक्तव्य 1980:
इसे पिछले तीन वर्षों (जनता दल सरकार, 1977-80 के तहत) के औद्योगिक उत्पादन की प्रवृत्ति को परिवर्तित करने के लिये लाया गया था और एकाधिकार और प्रतिबंधात्मक व्यापार प्रथाओं (एम.आर.टी.पी.) अधिनियम और विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम (एफ.ई.आर.ए.) में इसके विश्वास की पुष्टि की गई थी।
इसके निम्नलिखित सामाजिक-आर्थिक उद्देश्य थे:
अधिकतम उत्पादन एवं उच्च उत्पादकता प्राप्त करना
उच्च रोज़गार सृजन
क्षेत्रीय असंतुलन का सुधार
कृषि आधारित उद्योगों के माध्यम से कृषि आधार को मजबूत करना और इष्टतम अंतर-क्षेत्रीय संबंधों को बढ़ावा देना
निर्यातोन्मुख उद्योगों को बढ़ावा देना
निवेश के समान प्रसार और रिटर्न के फैलाव के माध्यम से आर्थिक संघवाद को बढ़ावा देना।
ऊंची कीमतों और खराब गुणवत्ता के खिलाफ उपभोक्ता संरक्षण
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 141:
स्थानांतरण भुगतान हिस्सा हैं-
किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी का
नाममात्र जी.डी.पी. का
वास्तविक जी.डी.पी. का
व्यक्तिगत आय का
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: अंतरण अदायगी:
ये भुगतान पैसे का एकतरफा भुगतान है जिसके बदले में कोई अच्छी या सेवा प्राप्त नहीं होती है।
सरकारें ऐसे भुगतानों का उपयोग सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों, जैसे सामाजिक सुरक्षा, वृद्धावस्था या विकलांगता पेंशन, छात्र अनुदान आदि के तहत आय पुनर्वितरण के साधन के रूप में करती हैं।
ये भुगतान सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) का हिस्सा नहीं हैं। स्थानांतरण भुगतान व्यक्तिगत आय का हिस्सा हैं। अत: विकल्प (d) सही है।
निर्यातकों, किसानों, विनिर्माताओं को दी जाने वाली सब्सिडी को हस्तांतरण भुगतान नहीं माना जाता है क्योंकि वे कमोडिटी लेनदेन से जुड़े होते हैं।
Question 142:
सार्वजनिक निजी भागीदारी (पी.पी.पी.) मॉडल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
(1) इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ई.पी.सी.) मॉडल के तहत, लागत पूरी तरह से सरकार द्वारा वहन की जाती है।
(2) बिल्ड ओन ऑपरेट (बी.ओ.ओ.) मॉडल के तहत, नव निर्मित सुविधा का स्वामित्व निजी भागीदार के पास होता है।
नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
केवल 2
दोनों 1 और 2
न तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: सार्वजनिक निजी भागीदारी (पी.पी.पी.) के तहत मॉडल:
इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ई.पी.सी.) |
इस मॉडल के तहत, लागत पूरी तरह से सरकार द्वारा वहन की जाती है। अत: कथन (1) सही है। सरकार निजी भागीदारों से इंजीनियरिंग मेधा के लिये बोलियाँ आमंत्रित करती है। कच्चे माल की खरीद और निर्माण लागत सरकार द्वारा वहन की जाती है। |
हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (एच.ए.एम.) |
भारत में, नया HAM BOT-Annuity और EPC मॉडल का मिश्रण है। डिजाइन के अनुसार, सरकार वार्षिक भुगतान (वार्षिकी) के माध्यम से पहले पाँच वर्षों में परियोजना लागत का 40% योगदान देगी। शेष भुगतान बनाई गई संपत्ति और डेवलपर के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। |
बिल्ड-ओन-ऑपरेट |
इस मॉडल में नवनिर्मित सुविधा का स्वामित्व निजी पक्ष के पास रहेगा। अत: कथन (2) सही है। पारस्परिक रूप से सहमत नियमों और शर्तों पर, सार्वजनिक क्षेत्र का भागीदार परियोजना द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं को ‘खरीदने’ के लिये सहमत होता है। |
बिल्ड-ओन- ऑपरेट-ट्रांसफर (बूट) |
बीओटी के इस संस्करण में, बातचीत की अवधि के बाद, परियोजना को सरकारी या निजी ऑपरेटर को स्थानांतरित कर दिया जाता है। BOOT मॉडल का उपयोग राजमार्गों और बंदरगाहों के विकास के लिये किया जाता है। |
बिल्ड-ओन- लीज-ट्रांसफर (बोल्ट) |
इस दृष्टिकोण में, सरकार एक निजी इकाई को एक सुविधा बनाने (और संभवत: इसे डिजाइन भी करने) के लिये रियायत देती है, सुविधा का स्वामित्व लेती है, सार्वजनिक क्षेत्र को सुविधा पट्टे पर देती है और फिर पटेे की अवधि के अंत में स्वामित्व सरकार को हस्तांतरित करती है। |
डिजाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ऑपरेट (डी.बी.एफ.ओ.) |
इस मॉडल में, रियायती अवधि के लिये परियोजना के डिजाइन, निर्माण, वित्त और संचालन की जिम्मेदारी निजी पार्टी की होती है। |
लीज-डेवलप-ऑपरेट |
इस प्रकार के निवेश मॉडल में या तो सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई नव निर्मित बुनियादी ढांचा सुविधा का स्वामित्व बरकरार रखती है और निजी प्रमोटर के साथ पटेा समझौते के संदर्भ में भुगतान प्राप्त करती है। हवाई अड्डे की सुविधाओं के विकास में इसका सबसे अधिक पालन किया जाता है। |
अत:, विकल्प (c) सही है।
Question 143:
अटल पेंशन योजना में ग्राहक की आयु होनी चाहिये-
18-40 वर्ष
40-60 वर्ष
22-45 वर्ष
25-50 वर्ष
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: अटल पेंशन योजना:
यह योजना 9 मई, 2015 को सभी भारतीयों, विशेषकर गरीबों, वंचितों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिये एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
प्रशासित: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एन.पी.एस.) के माध्यम से पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा।
पात्रता: भारत का कोई भी नागरिक APY योजना में शामिल हो सकता है। ग्राहक की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिये। योगदान का स्तर अलग-अलग होगा और यदि कोई ग्राहक जल्दी जुड़ता है तो यह कम होगा और यदि वह देर से जुड़ता है तो योगदान का स्तर बढ़ जाएगा। अत: विकल्प (a) सही है।
यह 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर 1000 रुपए से 5000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटीकृत पेंशन प्रदान करता है।
ग्राहक की मृत्यु पर जीवनसाथी को जीवन भर पेंशन की राशि की गारंटी दी जाती है।
ग्राहक और पति या पत्नी दोनों की मृत्यु की स्थिति में, संपूर्ण पेंशन राशि का भुगतान नामांकित व्यक्ति को किया जाता है।
Question 144:
नंदन नीलेकणि समिति की नियुक्ति की गई थी-
डिजिटल भुगतान पर
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पर
मत्स्य पालन पर
कॉर्पोरेट प्रशासन पर
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: नंदन नीलेकणि समिति:
जनवरी 2019 में, आर.बी.आई. ने डिजिटल भुगतान पर नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में समिति नियुक्त की। अत: विकल्प (a) सही है।
समिति की मुख्य सिफारिशें हैं-
राज्य संचालित संस्थाओं और केंद्रीय विभागों को किये गए डिजिटल भुगतान के लिये उपभोक्ताओं पर कोई सुविधा शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए।
मर्चेंट डिस्काउंट दरें (एम.डी.आर.) मूल्य निर्धारण संरचना: कार्ड भुगतान पर इंटरचेंज दर पर 15 आधार अंक (100 बीपीएस = 1% अंक) की कटौती की जाती है जो व्यापारियों द्वारा वहन किया जाता है।
तीन साल की अवधि के लिये पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनों पर मौजूदा 18% आयात शुल्क हटाना
धोखाधड़ी और जोखिम से सुरक्षा: भुगतान प्रणालियों को शिकायतों को संभालने के लिये मशीन-संचालित, ऑनलाइन विवाद समाधान प्रणालियों पर निर्भर रहना चाहिये।
‘‘डिजिटल क्रेडिट’’ और ‘‘डिजिटल डेबिट’’ के बीच अंतर को कम करें: पारिस्थितिकी तंत्र की मांग या स्वीकृति पक्ष में सुधार की आवश्यकता है, क्योंकि उच्च लागत वाली संरचनाएँ, जिसमें इंटरचेंज शुल्क और साथ ही सीमित वित्तीय सेवा पेशकश शामिल हैं, व्यापारियों को डिजिटल भुगतान स्वीकार करने से रोकती हैं।
Question 145:
वह स्थिति जब विस्तारवादी मौद्रिक नीति आर्थिक विकास को प्रोत्साहित नहीं करती, कहलाती है-
मात्रात्मक सहजता
तरलता जाल
टेंपर टैंट्रम
सीमित तर्कसंगतता
Correct Answer : 2
(b)
व्याख्या: चलनिधि (तरलता) जाल:
तरलता जाल एक ऐसी स्थिति है जब पैसे की आपूर्ति में वृद्धि (विस्तारवादी मौद्रिक नीति) ब्याज दर, आय में वृद्धि नहीं करती है और इसलिये आर्थिक विकास को प्रोत्साहित नहीं करती है। अत: विकल्प (b) सही है।
तरलता जाल मौद्रिक नीति का चरम प्रभाव है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें जनता एक निश्चित ब्याज दर पर जितनी भी धनराशि प्रदान की जाती है, उसे अपने पास रखने के लिये तैयार रहती है।
ऐसे मामले में, खुले बाज़ार संचालन के माध्यम से की गई मौद्रिक नीति का ब्याज दर या आय के स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
अल्पावधि शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर तरलता का जाल है। जब ब्याज दर शून्य हो, तो जनता कोई बांड नहीं रखना चाहेगी, क्योंकि जो पैसा शून्य प्रतिशत ब्याज देता है, उसका लेनदेन में उपयोग करने में लाभ होता है।
Question 146:
एशिया का पहला निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र स्थापित किया गया था-
चीन में
सऊदी अरब में
भारत में
सिंगापुर में
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: एशिया का पहला EPZ (निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र) 1965 में भारत में कांडला, गुजरात में स्थापित किया गया था। अत: विकल्प (c) सही है।
ई.पी.जेड. को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा ‘विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिये विशेष प्रोत्साहन के साथ स्थापित औद्योगिक क्षेत्र’ के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें आयातित सामग्री फिर से निर्यात होने से पहले कुछ हद तक प्रसंस्करण से गुजरती है।
सभी आठ निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र (ई.पी.जेड.) जो कांडला और सूरत (गुजरात), सांताक्रूज (महाराष्ट्र), कोचीन (केरल), चेन्नई (तमिलनाडु), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), फाल्टा (पश्चिम बंगाल) और नोएडा (यूपी) में स्थित हैं, को विशेष आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तित कर दिया गया है।
जबकि इन ई.पी.जेड. की संरचना एसईजेड के समान थी, सरकार ने बुनियादी ढाँचागत और नौकरशाही चुनौतियों का समाधान करने के लिये 2000 में विदेश व्यापार नीति के तहत एस.ई.जेड. की स्थापना शुरू की, जिसके कारण ई.पी.जेड. की सफलता सीमित हो गई थी।
विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिनियम 2005 में पारित किया गया था। यह अधिनियम 2006 में एस.ई.जेड. नियमों के साथ लागू हुआ।
वर्तमान में, 379 एस.ई.जेड. अधिसूचित हैं, जिनमें से 265 चालू हैं। लगभग 64% SEZ पाँच राज्यों - तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में हैं।
अनुमोदन बोर्ड सर्वोच्च निकाय है और इसका नेतृत्व वाणिज्य विभाग (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय) के सचिव करते हैं।
भारत की मौजूदा एस.ई.जेड. नीति का अध्ययन करने के लिये वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा बाबा कल्याणी के नेतृत्व वाली समिति का गठन किया गया था और उसने नवंबर 2018 में अपनी सिफारिशें प्रस्तुत की थीं।
Question 147:
उत्तर प्रदेश के भूगोल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
(1) बघेलखंड पठार उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है।
(2) यमुना नदी बुन्देलखण्ड पठार की उत्तरी सीमा चिन्हित करती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिये-
कूट-
केवल 1
केवल 2
दोनों 1 और 2
न तो 1 ना ही 2
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: उत्तर प्रदेश का भूगोल:
बघेलखंड पठार:
उत्तर प्रदेश के दक्षिणपूर्वी भाग में बघेलखंड पठार की उपस्थिति है। इसमें सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली का दक्षिणी भाग और प्रयागराज का दक्षिणपूर्वी भाग शामिल है। अत: कथन (1) सही है।
इस पठार के दक्षिण में नर्मदा-सोन भ्रंश घाटी स्थित है। यह सोन, कर्मनाशा, बेलन आदि नदियों द्वारा सिंचित है। इसके उत्तर में सोनपुर पहाड़ियाँ और दक्षिण में रामगढ़ पहाड़ियाँ हैं।
यह कोयला समृद्ध क्षेत्र है और सिंगरौल बेसिन यहीं स्थित है। इसे विंध्याचल पठार के नाम से भी जाना जाता है।
बुन्देलखण्ड पठार:
इसका विस्तार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में है।
इसकी सीमाएँ उत्तर में यमुना नदी, दक्षिण में विंध्य, उत्तर-पश्चिम में चंबल और दक्षिण-पूर्व में पन्ना-अजयगढ़ पर्वतमाला से चिह्नित हैं। अत: कथन (2) सही है।
अत: विकल्प (c) सही है।
Question 148:
रिहंद सहायक नदी है-
बेतवा नदी की
गंगा नदी की
सोन नदी की
तमसा नदी की
Correct Answer : 3
(c)
व्याख्या: रिहंद नदी:
यह सोन नदी की सहायक नदी है और छत्तीसगढ़ के मैनपाट पठार में मतिरंगा पहाड़ियों से निकलती है। अत: विकल्प (c) सही है।
इसे रेनू, रेनुका नदी के नाम से भी जाना जाता है। मोराना, मेउर और गागर इसकी सहायक नदियाँ हैं।
यह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले से होकर बहती है और अंत में सोन में मिल जाती है।
सोनभद्र के पिपरी में जल विद्युत उत्पादन के लिये इस नदी पर रिहंद बांध बनाया गया है।
इसका जलाशय गोविंद बल्लभ पंत सागर भारत का सबसे बड़ा कृत्रिम जलाशय है।
Question 149:
निम्नलिखित में से कौन-सा बाँध उत्तर प्रदेश के झाँसी ज़िले में स्थित है?
माता टीला बांध
शारदा सागर बांध
अर्जुन बांध
राजघाट बांध
Correct Answer : 1
(a)
व्याख्या: राजघाट बांध:
यह बेतवा नदी पर ललितपुर के निकट निर्मित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की एक संयुक्त परियोजना है। इस परियोजना का उपयोग सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई और जलविद्युत उत्पादन के लिये किया जाता है।
माता टीला बांध:
इसका निर्माण उत्तर प्रदेश के झाँसी ज़िले में बेतवा नदी पर 1958 में किया गया था। गुरुसराय और मंदर नहर से हमीरपुर और जालौन ज़िलों की सिंचाई होती है। अत: विकल्प (a) सही है।
शारदा सागर बांध:
यह भारत-नेपाल सीमा के पास पीलीभीत जिले में स्थित है। यह जौनपुर, आजमगढ़ और बलिया ज़िलों को सिंचाई का पानी उपलब्ध कराता है।
अर्जुन बांध:
यह उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी में स्थित है। हमीरपुर और महोबा जिले सिंचाई के लिये बांध के पानी का उपयोग करते हैं।
Question 150:
श्रम गहन से पूंजी गहन आर्थिक विकास में बदलाव उत्पन्न करता है-
छिपी हुई बेरोज़गारी
चक्रीय बेरोज़गारी
घर्षण बेरोज़गारी
संरचनात्मक बेरोज़गारी
Correct Answer : 4
(d)
व्याख्या: बेरोज़गारी कार्यबल में उन लोगों की संख्या को दर्शाती है जो काम करना चाहते हैं लेकिन उनके पास नौकरी नहीं है।
बेरोज़गारी के प्रमुख प्रकार:
संरचनात्मक बेरोज़गारी: यह तब होता है जब अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक परिवर्तन इस तरह से होते हैं कि यह कई लोगों को बेरोज़गार कर देता है, उदाहरण के लिये श्रम से पूंजी गहन आर्थिक विकास में बदलाव। अत: विकल्प (d) सही है।
चक्रीय बेरोज़गारी: यह व्यापार चक्र का परिणाम है, जहां मंदी के दौरान बेरोज़गारी बढ़ती है और आर्थिक विकास के साथ गिरावट आती है। भारत में चक्रीय बेरोज़गारी के आंकड़े नगण्य हैं। यह एक ऐसी घटना है जो अधिकतर पूंजीवादी अर्थव्यवस्थाओं में पाई जाती है।
घर्षणात्मक बेरोज़गारी: घर्षणात्मक बेरोज़गारी को खोज बेरोज़गारी भी कहा जाता है, यह नौकरियों के बीच के समय अंतराल को संदर्भित करता है जब कोई व्यक्ति नई नौकरी की तलाश कर रहा होता है या नौकरियों के बीच स्विच कर रहा होता है।
प्रच्छन्न बेरोज़गारी: यह एक ऐसी घटना है जिसमें वास्तव में आवश्यकता से अधिक लोगों को रोज़गार मिलता है। यह मुख्य रूप से भारत के कृषि और असंगठित क्षेत्रों में पाया जाता है।